उद्धव ठाकरे ने नितिन गडकरी को दिया खुला ऑफर, बोले बीजेपी छोड़िये, एमवीए में चले आईये

#uddhav_thackeray_offer_to_the_nitin_gadkari_to_contest_from_mva

Image 2Image 3

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है।पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को खुला ऑफर दे दिया है।उद्धव ठाकरे ने नितिन गडकरी को भाजपा छोड़कर महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में शामिल होने का प्रस्ताव दिया।

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की घड़ी नजदीक आ रही है, जोड़-तोड़ की राजनीति भी जोर-शोर से चल रही है। टिकट कटने के बाद या टिकट कटने की आशंका को देखते हुए पार्टियों में दल बदल का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बीच आज महाराष्ट्र के धाराशिव में जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने भाजपा के दिग्गज नेता नितिन गडकरी को खुला ऑफर दे दिया।साथ ही महाविकास अघाड़ी की टिकट पर चुनाव लड़ने को कहा। चुनाव जितवाने की गारंटी भी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के आगे झुकने की जरूरत नहीं है।

बता दें कि भाजपा ने हफ्तेभर पहले लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इस सूची में नितिन गडकरी का नाम शामिल नहीं था। ऐसे में उद्धव ठाकरे ने नितिन गडकरी को एमवीए से चुनाव लड़ने की पेशकश कर दी है।

इस ऑफर पर अभी तक नितिन गडकरी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।उन्होंने इस ऑफर को मजाक बताते हुए कहा कि यह ऑफर ऐसा लग रहा है, मानो राह चलते व्यक्ति ने अमेरिका का राष्ट्र अध्यक्ष बनाने का ऑफर दिया हो। उद्धव की अपनी पार्टी का तो बैंड-बाजा बजा हुआ है। गडकरी भाजपा के दिग्गज नेता हैं। वे महाराष्ट्र के नागपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते हैं और वहीं से चुनाव लड़ेंगे।

भारत ने सीमा पर बढ़ाई सैनिकों की संख्या, चीन को लगी मिर्ची, बोला- तनाव कम करने में दिक्कत होगी

#india_increased_troops_on_the_border_then_china_felt_irritated

जून 2020 में पूर्वी लद्दाख के गलवां में झड़प के बाद चीन और भारत के बीच गतिरोध जारी है। बीते चार वर्षों से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर उसने अपने सैनिकों को अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर रखा है। जिसके जवाब में भारत भी लगातार सीमा पर खुद को सुरक्षित कर रहा है। इस बीच बारत सरकार चीन के साथ अपनी सीमा को और मजबूत करने के लिए 10,000 अतिरिक्त सैनिक तैनात करने जा रही है। ये जवान अभी देश की पश्चिमी सीमा पर तैनात थे।

Image 2Image 3

सेना ने वेस्टर्न बॉर्डर पर तैनात 10000 सैनिकों को भारत चीन सीमा पर तैनात किया है। हालांकि सेना के अधिकारियों ने इसके बारे में कोई औपचारिक सूचना नहीं दी है। ये जवान उत्तराखंड से लेकर हिमाचल प्रदेश तक लगती चीन की सीमा पर तैनात किए गए हैं। भारत-चीन सीमा के इस क्षेत्र में पहले से ही 9000 सैनिक तैनात हैं।भारतीय जवान 532 किमी लंबी सीमा को और ज्यादा सुरक्षित करेंगे।

चीन पहले उकसाता है और जवाबी कार्रवाई हो तो धमकियां देने पर उतर जाता है। बीते चार वर्षों से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर उसने अपने सैनिकों को अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर रखा है और जब भारत वहां अपने सैनिकों को बढ़ाने लगा तो उसे मिर्ची लग रही है।चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा है कि भारत के इस कदम से सीमा पर तनाव कम करने में मदद मिलेगी।

बता दें कि साल 2020 में चीन के साथ झड़प में कम से कम 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए। भारत और चीन के बीच संबंध 5 मई, 2020 से तनावपूर्ण रहे हैं, जब उनकी साझा सीमा पर विभिन्न स्थानों पर टकराव और झड़पें हुई थीं। ये घटनाएं लद्दाख के पैंगोंग झील, तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र और सिक्किम और तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के बीच की सीमा के पास हुईं। इस घटना के बाद साल 2021 में भारत ने चीन के साथ अपनी सीमा पर गश्त करने के लिए अतिरिक्त 50,000 सैनिकों को तैनात की थी।

चुनाव के लिए आप का कैंपेन लॉन्च, 'संसद में भी केजरीवाल तो दिल्ली होगी और खुशहाल

#kejriwal_and_bhagwant_mann_launched_kejriwal_in_parliament_too_campaign

Image 2Image 3

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज अपना लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान शुरू कर दिया। दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की।लोकसभा चुनाव के लिए आप ने नया नारा दिया है- संसद में भी केजरीवाल, तब दिल्ली होगी और खुशहाल। केजरीवाल ने दिल्ली के चारों कैंडिडेट्स के साथ कैंपेन की लॉन्चिंग की। केजरीवाल के मंच पर पंजाब के सीएम भगवंत मान के अलावा चारों कैंडिडेट भी मौजूद रहे।

इस दौरान सीएम केजरीवाल ने कहा, ''आज से 12 साल पहले दिल्ली की जनता ने हमें बड़ी जिम्म्मेदारी दे दी। हम छोटे लोग हैं, सात जन्मतक भी इस एहसान को चुका नहीं पाऊंगा। मैं भी पूरी कोशिश करता हूं दिल्ली वालों की सेवा करने की। खुद को सीएम नहीं मानता हूं। दिल्ली के सभी परिवार की कैसे मदद करूं यही सोचता रहता हूं।'' आगे उन्होंने कहा, ''जैसी शिक्षा मेरे बच्चों को मिली है, वैसी ही शिक्षा दिल्ली के सभी बच्चों को देना चाहता हूं। लेकिन जब भी अच्छा काम करता हूं ये बीजेपी वाले और एलजी रोकते हैं। ये नफरत करते हैं आपसे, क्योंकि आपने दिल्ली में आप की सरकार बना दी। उसी का बदला ये लोग आपसे ले रहे हैं।''

इस अवसर पर केजरीवाल ने मुफ्त इलाज, शिक्षा और मुफ्त बिजली पर बात करते हुए कहा कि मैं 7 जन्मों तक सेवा करूं तब भी एहसान नहीं चुका सकता। मैंने दिल्ली के ढाई करोड़ लोगों को अपना परिवार समझा है। उन्होनें आगे कहा कि एक टीवी चैनल पर एक अम्मा को देखा जो कह रही थी कि मेरी जान इलाज कराकर केजरीवाल की वजह से बची। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी कोशिश है कि जैसी पढ़ाई मेरे बच्चों की मिली सभी बच्चों को मिले। जो ईलाज मुझे मिलता है वैसा ही दिल्ली के लोगों को मिले। अपनी पार्टी के 12 साल के कार्यकाल को गिनाते हुए केजरीवाल ने कहा कि देश में आज सिर्फ दो राज्य दिल्ली और पंजाब ऐसे राज्य हैं जहां 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिलती है।

बता दें कि आप दिल्ली, गुजरात और हरियाणा में सीट बंटवारे के समझौते के तहत इंडी अलायंस पार्टनर कांग्रेस के साथ मिलकर आम चुनाव लड़ेगी। हालांकि, पंजाब में दोनों दलों ने स्वतंत्र रूप से लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, पीएम मोदी ने किया ऐलान

#sudha_murthy_nominated_for_rajya_sabha_pm_modi_announced

Image 2Image 3

इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी और मशहूर लेखिका सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी। राज्यसभा के सांसद के रूप में मनोनीत होने पर पीएम मोदी ने सुधा मूर्ति को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति हमारी नारी शक्ति के लिए एक शक्तिशाली प्रमाण है। बता दें कि सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं।

पीएम ने एक्स पर लिखा, ''मुझे ख़ुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने सुधा कृष्णमूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनित किया है। सुधा जी का सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है। राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी 'नारी शक्ति' का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।''

सुधा मूर्ति प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका हैं। सुधा मूर्ति ने आठ उपन्यास लिखे हैं। वह भारत की सबसे बड़ी ऑटो निर्माता इंजीनियरिंग और लोकोमोटिव कंपनी टेल्को में काम करने वाली पहली महिला इंजीनियर भी हैं।सुधा मूर्ति इंफोसिस फाउंडेशन के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी हैं। सुधा मूर्ति के दो बच्चे हैं, बेटी अक्षता मूर्ति और बेटा रोहन मूर्ति। अक्षता नारायण मूर्ति ब्रिटेन में रहने वाली भारतीय फैशन डिजाइनर हैं और यूके के प्रधानमंत्री की पत्नी हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक सुधा मूर्ति के दामाद हैं।

बता दें कि सुधा मूर्ति को 2006 में सामाजिक कार्यों के लिए भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। बाद में 2023 में उन्हें तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया था। देश के राष्ट्रपति कला, साहित्य, विज्ञान और सामाजिक सेवाओं में उनके योगदान के लिए 12 सदस्यों को संसद के उच्च सदन में नामांकित करते हैं।

पीएम मोदी ने दिया नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड, जया किशोरी, मैथिली ठाकुर समेत इन्हें मिला सम्मान

#pm_modi_attend_1st_ever_national_creators_awards

Image 2Image 3

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड प्रदान किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारत मंडपम में मैथिली ठाकुर, जया किशोरी सहित कई युवा हस्तियों को यह पुरस्कार प्रदान किया है। कहानी सुनाने, सामाजिक परिवर्तन, पर्यावरणीय स्थिरता, शिक्षा, गेमिंग सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता और प्रभाव को पहचानने का एक प्रयास है।

पीएम मोदी ने लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर को सांस्कृतिक राजदूत वर्ष पुरस्कार दिया। वहीं, उन्होंने जया किशोरी को सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार प्रदान किया। पीएम मोदी ने इस दौरान ड्रू हिक्स को भी सम्मानित किया। उन्होंने ड्रू हिक्स को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार प्रदान किया। गेमिंग श्रेणी में निश्चय को सर्वश्रेष्ठ क्रिएटर का पुरस्कार प्रदान किया। वहीं, सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य और फिटनेस क्रिएटर का पुरस्कार अंकित बैयानपुरिया को मिला। पीएम मोदी ने शिक्षा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ रचनाकार का पुरस्कार नमन देशमुख को दिया।

इसके अलावा सम्मानित होने वालों में पंखती पांडे भी शामिल हैं, जिन्हें 'ग्रीन चैंपियन' श्रेणी में पुरस्कार मिला। इसके साथ ही कीर्तिका गोविंदासामी को सर्वश्रेष्ठ कहानीकार, गायिका मैथिली ठाकुर को सांस्कृतिक राजदूत ऑफ द ईयर, गौरव चौधरी को टेक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ निर्माता पसंदीदा यात्रा निर्माता के लिए कामिया जानी को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार कहानी सुनाने, सामाजिक परिवर्तन की वकालत, पर्यावरणीय स्थिरता, शिक्षा और गेमिंग सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता और प्रभाव को पहचानने का एक प्रयास है। इसकी शुरुआत सकारात्मक बदलाव लाने के लिए की गई है। इससे रचनात्मकता का उपयोग करने को बढ़ावा भी मिलेगा। इसीलिए इस पुरस्कार की परिकल्पना की गई है।

नाटो में हुई स्वीडन की एंट्री, यूक्रेन के साथ युद्ध बीच बना 32वां मेंबर

#swedenbecomesnato_member

स्वीडन गुरुवार को अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन) में शामिल हो गया। वह इस संगठन का 32 वां सदस्य देश बन गया है। स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन और अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक समारोह की अध्यक्षता की, जिसमें गठबंधन में स्वीडन के शामिल होने के दस्तावेज को आधिकारिक तौर पर विदेश विभाग में जमा कर दिया गया। दो वर्ष से जारी यूक्रेन युद्ध से सबक लेते हुए स्वीडन ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद 75 वर्षों से बनी अपनी निष्पक्षता को त्यागकर नाटो की सदस्यता ग्रहण की है।

Image 2Image 3

इस मौके पर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि “यह स्वीडन के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। यह गठबंधन के लिए ऐतिहासिक है। यह ट्रांस अटलांटिक संबंधों के लिये इतिहास है। हमारा नाटो गठबंधन अब पहले से कहीं अधिक मजबूत और बड़ा हो गया है।" इसके साथ ही व्हाइट हाउस ने कहा कि स्वीडन को नाटो सहयोगी के रूप में रखने से अमेरिका और हमारे सहयोगी और भी सुरक्षित हो जाएंगे। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि "नाटो दुनिया के इतिहास में सबसे शक्तिशाली रक्षात्मक गठबंधन है, और यह आज भी हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है जितना 75 साल पहले था जब हमारे गठबंधन की स्थापना द्वितीय विश्व युद्ध के दौर में हुई थी

स्वीडन के नाटो में शामिल होने पर, नाटो के सचिव जनरल जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने बयान जारी कर कहा कि 'यह एक ऐतिहासिक दिन है। स्वीडन को अब नाटो में एक अधिकारपूर्वक जगह मिलेगी और उसकी बात का भी नाटो की नीतियों और फैसलों में ध्यान रखा जाएगा।' उन्होंने कहा कि '200 वर्षों ज्यादा समय तक गुट निरपेक्ष रहने के बाद स्वीडन को भी अब अनुच्छेद 5 के तहत सुरक्षा की गारंटी मिलेगी।

रूस यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से ही रूस का पड़ोसी देश स्वीडन और फिनलैंड नाटो का सदस्य बनने की कोशिश कर रहे थे। फिनलैंड बीते साल नाटो का सदस्य बन गया और अब स्वीडन की भी नाटो में एंट्री हो गई है। इसका मतलब ये है कि रूस को छोड़कर बाल्टिक सागर से घिरे सारे देश अब नाटो का हिस्सा बन गए हैं। यह रूस के लिए झटका है। यूक्रेन की नाटो में शामिल होने की इच्छा को देखते हुए ही रूस ने उस पर फरवरी 2022 में हमला किया था और वहां पर अभी तक बर्बादी जारी है।

रूस ने भी जारी किया बयान

रूस ने भी स्वीडन के नाटो में शामिल होने पर बयान जारी कर कहा है कि वह भी इसके जवाब में कदम उठाएगा और अगर स्वीडन में नाटो के सैनिकों की तैनाती होती है तो रूस भी इसके खिलाफ कदम उठाएगा। इस समझौते के बाद स्वीडन पर होने वाला हमला पूरे नाटो पर हमला माना जाएगा और अमेरिका व अन्य 30 देश स्वीडन के साथ मिलकर हमले का जवाब देंगे।

क्या है नाटो

नॉर्थ अटलांटिक संधि संगठन (North Atlantic Treaty Organization) का गठन 1949 में हुआ था, जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और फ्रांस समेत 12 देश थे। अब नाटो के सदस्यों की संख्या 32 हो गई है। नाटो का उद्देश्य सोवियत संघ के विस्तार को रोकना था। नाटो के किसी भी सदस्य पर हमला सभी सदस्य देशों पर हमला माना जाएगा। नाटो की कोई सेना नहीं है, लेकिन सभी सदस्य देश एकजुट होकर संकट में कार्रवाई कर सकते हैं। नाटो देश संयुक्त सैन्य अभ्यास भी करते हैं। अब नाटो में अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और तुर्किए, अल्बानिया, बुल्गारिया, हंगरी, पोलैंड, द चेक रिपब्लिक, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, पुर्तगाल, नॉर्वे, नॉर्थ मैसेडोनिया, नीदरलैंड्स, मोनटेग्रो, लक्जमबर्ग, आइसलैंड, ग्रीस, डेनमार्क, क्रोएशिया, बेल्जियम, रोमानिया, लिथुआनिया, लातविया, एस्टोनिया के साथ अब फिनलैंड और स्वीडन भी सदस्य देश हैं।

*नवजोत सिद्धू का दावा, कांग्रेस जॉइन करना चाहते थे भगवंत मान, मेरे डिप्टी बनने को थे तैयार*

#navjot_singh_sidhu_claims_punjab_cm_bhagwant_mann_wants_to_join_congress 

Image 2Image 3

कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़ा दावा किया है। सिद्धू ने दावा किया है कि भगवत मान कांग्रेस में शामिल होना चाहते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में यह बात कही। इतना ही नहीं, सीएम मान ने उनसे कहा था कि मुझे कांग्रेस जॉइन करवाकर अपना डिप्टी बना लो या फिर तुम आप जॉइन कर लो।

एक्स पर अपना एक इंटरव्यू पोस्ट कर सिद्धू ने ये धमाकेदार दावा किया है। सिद्धू ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किए इस इंटरव्यू में कहा कि मान ने मुझसे कहा था कि पाजी, अगर आप मुझे कांग्रेस में शामिल करा दें, तो मैं आपका डिप्टी बनने के लिए तैयार हूं। इतना ही नहीं उन्होंने मुझे ये ऑफर भी दिया था किअगर आप आम आदमी पार्टी में आ जाएं, फिर भी वह मेरे डिप्टी बनने के लिए तैयार हैं।

नवजोत सिद्धू ने आगे दावा किया कि उन्होंने भगवंत मान से कहा कि वह कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के प्रति प्रतिबद्ध हैं और उनके लिए उन्हें छोड़ना संभव नहीं है। सिद्धू ने कहा कि मैंने मान को सलाह दी थी कि अगर वह वास्तव में चाहते हैं तो दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व के साथ चर्चा करें। लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी बातचीत इस बिंदु से आगे नहीं बढ़ी। उनके बीच कोई और बातचीत या विचार-विमर्श नहीं हुआ।

इस दौरान नवजोत सिद्धू ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी निशाना साधा। सिद्धू ने कहा कि भगवंत मान उनकी तारीफ इसलिए करते हैं क्योंकि उनके पास मेरी बातों का कोई जवाब नहीं है। इसलिए अब मान को बोलो कि वह गुरु घर की सीढ़ियां चढ़े और कहें कि सिद्धू का जमीर बिकाऊ है।

इस मौके सिद्धू ने मान सरकार को घेरते कहा कि चुनावों से पहले बड़े-बड़े दावे किए थे कि पंजाब को कर्जामुक्त कर देंगे। लेकिन इस सरकार ने पंजाब के कर्जे को 20 हजार करोड़ से बढ़ाकर 38 हजार करोड़ कर दिया है। सिद्धू ने कहा कि यह लोग तो मौज-मस्ती करके चले जाएंगे, लेकिन इसका भुगतान पंजाब के लोगों को करना पड़ेगा।

*लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 40 प्रत्याशी तय, जल्द जारी हो सकती है पहली लिस्ट*

#congresshasdecided40candidatesforloksabhaelection 

Image 2Image 3

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राहुल गांधी समेत 40 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं।लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी की तस्वीर साफ करने के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक गुरुवार की शाम दिल्ली में हुई। बैठक में लोकसभा की 60 सीटों को लेकर चर्चा हुई। सीईसी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़, केरल और कई अन्य राज्यों में करीब 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई।इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, चुनाव समिति में शामिल कई अन्य नेता, संबंधित राज्यों के प्रभारी और वरिठ नेताओं ने शिरकत की।

सीईसी की बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से कहा कि पार्टी ने केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और लक्षद्वीप से सीटें फाइनल कर ली हैं। इसकी प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। 

केरल में 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

केरल में कांग्रेस विधायक दल के नेता वीडी सतीसन ने कहा कि पार्टी केरल में 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और राज्य में चार सीटों पर उसके सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे। सतीसन ने कहा कि सीईसी ने फैसला कर लिया है कि 16 सीटों पर कौन उम्मीदवार हैं। एआईसीसी कल उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी।

राहुल फिर वायनाड से लड़ सकते हैं

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से दोबारा चुनाव लड़ेंगे। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनंदगांव और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। बैठक में दिल्ली, छत्तीसगढ़, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और पूर्वोत्तर के राज्यों की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया गया।

कांग्रेस की पहली लिस्ट का इंतजार

कांग्रेस ने अभी तक आम चुनाव के लिए किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने हाल ही में लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बीजेपी की इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। इस लिस्ट में बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। बीजेपी ने पहली लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं की टिकट काट दी, जिसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा गर्म है।देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस की पहली लिस्ट में किन दिग्गज नेताओं का नाम शामिल होगा और किन नेताओं का टिकट कट सकता है।

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के 40 प्रत्याशी तय, जल्द जारी हो सकती है पहली लिस्ट

#congresshasdecided40candidatesforloksabhaelection 

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राहुल गांधी समेत 40 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं।लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी की तस्वीर साफ करने के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक गुरुवार की शाम दिल्ली में हुई। बैठक में लोकसभा की 60 सीटों को लेकर चर्चा हुई। सीईसी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़, केरल और कई अन्य राज्यों में करीब 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई।इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, चुनाव समिति में शामिल कई अन्य नेता, संबंधित राज्यों के प्रभारी और वरिठ नेताओं ने शिरकत की।

Image 2Image 3

सीईसी की बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से कहा कि पार्टी ने केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और लक्षद्वीप से सीटें फाइनल कर ली हैं। इसकी प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। 

केरल में 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

केरल में कांग्रेस विधायक दल के नेता वीडी सतीसन ने कहा कि पार्टी केरल में 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और राज्य में चार सीटों पर उसके सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे। सतीसन ने कहा कि सीईसी ने फैसला कर लिया है कि 16 सीटों पर कौन उम्मीदवार हैं। एआईसीसी कल उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी।

राहुल फिर वायनाड से लड़ सकते हैं

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से दोबारा चुनाव लड़ेंगे। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनंदगांव और पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू को महासमुंद से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। बैठक में दिल्ली, छत्तीसगढ़, केरल, तेलंगाना, कर्नाटक और पूर्वोत्तर के राज्यों की लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया गया।

कांग्रेस की पहली लिस्ट का इंतजार

कांग्रेस ने अभी तक आम चुनाव के लिए किसी उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने हाल ही में लोकसभा चुनाव के लिए 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बीजेपी की इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। इस लिस्ट में बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। बीजेपी ने पहली लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं की टिकट काट दी, जिसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा गर्म है।देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस की पहली लिस्ट में किन दिग्गज नेताओं का नाम शामिल होगा और किन नेताओं का टिकट कट सकता है।

*महिला दिवस पर नारी शक्ति को पीएम मोदी का तोहफा, घरेलू गैस सिलेंडर पर 100 रुपये की छूट का ऐलान*

#pm_modi_announces_reduction_in_lpg_cylinder_price_on_women_s_day

Image 2Image 3

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को बड़ी सौगात दी है।पीएम मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनकी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की की छूट का बड़ा फैसला किया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।'

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘रसोई गैस को और अधिक किफायती बनाकर, हमारा लक्ष्य परिवारों की भलाई में मदद करना और एक स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना भी है। यह महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके लिए ‘जीवनयापन में आसानी’ सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है।‘

पीएम मोदी का ये फैसला देशभर में सभी सिलेंडर धारकों पर लागू होगा। उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर की कीमतों पर 300 रुपए की छूट को अगले एक साल तक जारी रखने का फैसला बीते दिन केंद्रीय कैबिनेट ने लिया ही था। उससे आगे 100 रुपए प्रति सिलेंडर की छूट सभी सामान्य सिलेंडर ग्राहकों पर लागू होगी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में करीब 32.5 करोड़ एलपीजी कनेक्शन हैं। इसमें पीएम उज्ज्वला योजना के तहत करीब पौने दस करोड़ सिलेंडर विगत 10 सालों में दिए गए हैं।