इलेक्टोरल बांड को लेकर मचे घमासान पर पटना मे बोले छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम बघेल,एसबीआई भाजपा के साथ है क्या
पटना : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह बघेल आज पटना से दिल्ली रवाना हुए। पटना एयरपोर्ट पर इलेक्टोरल बांड को लेकर बड़ा बयान देते हुए उन्होंने कहा कि एसबीआई भाजपा के साथ है क्या।
![]()
वहीं उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने 30 जून तक जवाब देने की बात कही है। इसके बाद धरना प्रदर्शन और साथ ही जो यूनियन है वह भी कह रही है कि आपको जवाब दे देना चाहिए। यह बैंक के विश्वास का सवाल है यह स्टेट बैंक भारतीय जनता पार्टी के साथ में हो गई है क्या।
![]()
बघेल ने कहा कि सवाल इस बात का है सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करना चाहिए।
वही मीडिया कर्मियों के द्वारा किए गए सवाल आपको क्या लगता है कि इलेक्टोरल बांड के जरिए भाजपा ज्यादा पैसा जमा कर रही है। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जब वह लिस्ट आएगी किसको किसको क्या मिलेगा। यह पत्रकार लोग हो सवाल करेंगे।
वहीं भाजपा के द्वारा कहा जाना की इंडिया गठबंधन समाप्त हो गई है। इस सवाल पर वे कुछ भी कहने से बचते रहे।
पटना मनीष प्रसाद
Mar 07 2024, 21:20