Giridih

Mar 07 2024, 20:31

गिरिडीह सीट पर INDIA गठबंधन के प्रत्याशी हो सकते है मथुरा महतो

गिरिडीह :गिरिडीह संसदीय सीट पर झामुमो की ओर से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महता को टिकट मिलने की राजनीतिक गलियारे में चर्चा आम हो गया है.

अब इंडिया गठबंधन की ओर से हरी झंडी मिलते ही मथुरा प्रसाद महतो के नाम का घोषणा होने की संभावना माना जा रहा है. अगर INDIA गठबंधन ने मथुरा महतो को चुनाव में उतारा तो NDA गठबंध क प्रत्याशी के बीच जबरदस्त मुकाबला हो सकता है

अभी गिरिडीह पर भाजपा NDA गठबंधन का कौन प्रत्याशी होगा. यह पत्ता नही खोला है. इस खबर की पुष्टि नही हो सका है.

Giridih

Feb 20 2024, 19:15

ये जनाधार हेमंत बाबू के नेतृत्व में 5 साल के लिए मिला था,लेकिन पार्ट टू के रूप में हमें आना पड़ा:चंपई सोरेन, सीएम


गिरिडीह:गिरिडीह में झारखंड सरकार की अबुवा आवास योजना को धरातल पर उतारने के लिए गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित अबुआ आवास योजना स्वीकृति पत्र वितरण समारोह का आज आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, मंत्री बेबी देवी,मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता, सचिव विनय कुमार चौबे, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चन्द्रशेखर, सदर विधायक सुदिव्य सोनू, बगोदर विधायक विनोद सिंह धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, गांडेय के पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद, पूर्व विधायक प्रो जय प्रकाश वर्मा, गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो सहित कई नेताओ ने शिरकत की। 

मौके पर पारंपरिक तरीके से ढोल नगाड़े व संथाली नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, मंत्री बेबी देवी, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता, सदर विधायक सुदिव्य सोनू, बगोदर विधायक विनोद सिंह सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान 196.51 करोड़ की लागत से 104 योजनाओं का शिलान्याश किया गया। साथ ही 3.33 करोड़ लागत की कुल 06 योजनाओं का उद्घाटन भी किया गया। वहीं 74 लाभुकों के बीच 7.69 करोड़ लागत की परिसंपत्तियां भी वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान अबुवा आवास योजना के पहले चरण में गिरिडीह के 17 हजार 860, धनबाद के 8 हजार 973 व बोकारो के 8 हजार 608 लाभूकों के बीच प्रथम किस्त की राशि का वितरण किया गया। इस दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विस्तार से समारोह के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि यह धरती कोयलांचल की धरती है और इसी कोयलांचल की धरती से अबुवा आवास योजना की शुरूआत की जा रही है। 

सीएम ने आगे कहा कि बोकारो में औद्योगिक क्षेत्र है, लेकिन स्थानीय मूलवासी और आदिवासी का क्या हाल हो रहा है। गिरिडीह और धनबाद में कोयला का उत्खनन होता है, लेकिन स्थानीय लोगों को कोई फायदा नही होता है। झारखंड का कोयला से पूरा देश रोशन होता है, लेकिन फिर भी कोयलांचल क्षेत्र की क्या स्थिति है यह हम सभी को समझने की जरूरत है। आज भी झारखंड के मूलवासी विस्थापित का दंश झेल रहा है। जबकि इसी कोयलांचल के गिरिडीह, धनबाद व बोकारो से झारखंड आंदोलन का बिगुल फुंका जाता था और जब झारखंड राज्य अलग हुआ तो मूलवासियों व आदिवासियों की स्थिति खराब है। कहा कि ये जनाधार हेंमत बाबू के नेतृत्व में पांच साल के लिए मिला था, लेकिन पार्ट टू के रूप में हमें आना पड़ा। कहा कि हमारी सरकार पार्ट टू सरकार के रूप में काम करते हुए हेमंत सोरेन के सपनो को साकार करने का कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि पहले था इंदिरा आवास फिर आया प्रधानमंत्री आवास जिसका भाजपा के द्वारा खुब ढिंढोरा पीटा गया। झारखंड में आठ लाख आवास की सूची तैयार थी। वर्ष 2022 तक आवास देने की भी घोषणा की गई, लेकिन केन्द्र सरकार ने फंड नही दिया। जिसे देखते हुए हेमंत सोरेन के द्वारा अबुवा आवास देने की घोषणा की गई है। आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 35 लाख आवेदन आया जिसमें 20 लाख सूची को स्वीकृत किया गया है। कहा कि आने वाले तीन महिने के बाद नौ लाख अबुआ आवास एक साथ दिया जायेगा। कहा कि अबुवा आवास तो एक शुरूआत है झारखंड के मूलवासी व आदिवासी के लिए कई अन्य योजनाएं धरातल पर उतारी जायेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब 60 साल के वृद्धो नही बल्कि 50 साल की उम्र के लोगों को भी पेंशन योजना का लाभ दिया जायेगा। छात्रों के लिए सभी तरह की सुविधाएं दी जायेगी। हमारी सरकार मजदूरों के घरों में दिया जलाने का काम कर रही है।

मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पांच साल में पूर्ण बहुमत की सरकार झारखंड की जनता ने बनाया था, लेकिन चार साल में ही भाजपा की केन्द्र सरकार ने झारखंड में हलचल मचाकर राष्ट्रपति शासन लागू कराने की कोशीश की गई। हालांकि जनता के सहयोग से चम्पई सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनी। कहा कि केन्द्र सरकार लगातार झारखंड सरकार को अस्थिर करने का काम कर रही है। 2021 में प्रधानमंत्री ने झारखंड की जनता को आवास योजना से वंचित करने का काम किया तो पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस पर चिंतन करते हुए अबुवा आवास के माध्यम से टूटे फुटे घरो व तिरपाल में रहने वाले लोगों को घर देने की योजना तैयार की। जिसे आज वर्तमान मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के नेतृत्व में धरातल पर उतारा जा रहा है।

मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि तत्कालिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड विकास की ओर लगातार आग्रसर थी। वर्तमान में मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के नेतृत्व में विकास का यह सिलसिला जारी है। कहा कि झारंखड में छात्रों से लेकर वृद्धों के लिए कई तरह की योजनाओं चलाई जा रही है, जिसका लाभ हर एक वर्ग के लोगों को मिल रही है।

गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि बेघर लोगों को घर देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आठ लाख अबुवा आवास देने की घोषणा की थी जिसे पूरा किया जा रहा है। आज के कार्यक्रम के माध्यम से पूरे प्रदेश के दो लाख लाभूकों को योजना की पहली किस्त की दी जायेगी। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है, लेकिन चम्पाई सोरेन की जनता के हक और अधिकार के लिए संघर्षशील रहेंगे। गिरिडीह के 17 हजार लाभूकों को आवास योजना की लाभ दी जा रही है। इस योजना के माध्यम से तीन कमरे का मकान बना सकेंगे।

बगोदर विधायक विनोद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में सबसे अधिक छटनी गिरिडीह जिले में की गई थी, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अबुवा आवास के माध्यम से सबसे अधिक गिरिडीह जिले में ही लाभूकों का चयन किया गया है जो काफी सराहनीय है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन से मांग करते हुए अबुवा आवास योजना की संख्या को बढ़ाने की मांग की।

Giridih

Feb 20 2024, 13:20

मुख्य मंत्री आज गिरिडीह में 35000 लोगों को अबुआ आवास योजना का स्वीकृति पत्र करेंगे वितरण


गिरिडीह:मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज गिरिडीह पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री बनने के बाद चंपाई सोरेन का यह पहला गिरिडीह दौरा होगा। 

गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लगभग 35 हजार लोगों को अबुआ आवास योजना का स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे। कार्यक्रम में गिरिडीह के 7165, धनबाद के 5931 और बोकारो के 5550 लाभुकों को स्वीकृति पत्र के साथ साथ प्रथम किस्त के रूप में 30 – 30 हजार रुपया का भुगतान मुख्यमंत्री के हाथों होना है। 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 196.51 करोड़ की लागत से 104 योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही 3.33 करोड़ की लागत की 06 योजना का भी उदघाटन किया जाएगा। जबकि 74 लाभुकों के बीच 7.69 करोड़ परिसंपतियों का भी वितरण होगा।

Giridih

Feb 06 2024, 16:35

गिरिडीह में लूटपाट को अंजाम देने की योजना बना रहे एक शातिर अपराधी गिरफ्तार


गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस ने लूटपाट को अंजाम देने की योजना बना रहे एक शातिर और कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. 

गिरफ्तार अपराधी शहादत अंसारी है. वह ताराटांड़ थाना इलाके का रहने वाला है. पुलिस ने शहादत अंसारी को ताराटांड़ थाना इलाके से बीती रात छापेमारी कर गिरफ्तार किया है.

Giridih

Feb 06 2024, 15:19

गिरिडीह:दो भाइयों पर तीर से हमला,गंभीर हालत में सदर अस्पताल में इलाजरत


गिरीडीह: जिला अंतर्गत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सलैया पहरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो भाइयों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। दोनों भाइयों पर आरोपियों ने तीर से हमला कर घायल कर दिया। घायल दोनों भाइयों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मारपीट का आरोप पड़ोसियों पर लगाया गया है।

इस घटना में लेखराज पंडित और उसका भाई बजरंगी पंडित घायल हो गए। घटना के सम्बंध में बताया गया कि आज सुबह लेखराज पंडित शौच के लिए तालाब की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।सूचना पाकर उसका भाई बजरंगी पंडित भाई के बीच बचाव के लिए पहुंचा।

इसी दौरान आरोपियों ने उस पर तीर से हमला कर दिया। जिससे दोनों भाई घायल हो गए।घायलावस्था में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि डायन बिसाही का आरोप लगाकर पुरानी रंजिश के कारण घटना घटी है।

Giridih

Feb 06 2024, 15:17

फिल्म: छोटे शहर से बड़े सपने को साकार करने में जुटे हैं हजारीबाग के गजानंद पाठक

स्वामी विवेकानंद के प्रेरक जीवनी पर आधारित फिल्म "पुनर्जागरण" की अपार सफ़लता के बाद उनके गुरु "जगतगुरु श्री रामकृष्ण" की जीवनी पर आधारित फिल्म का जल्द देंगे सौगात

वर्तमान दौर में जहां ग्लैमर और पाश्चात्य संस्कृति समाज में हावी है। ऐसे समय में अधिकतर लोग छोटे शहरों से निकलकर अपने सपने पूरे करने के लिए महानगरों की चकाचौंध में जद्दोजहद करते दिखते हैं ऐसे समय में भी कुछ लोग ऐसे भी जो अपनी सोच को सार्थक बनाने के लिए छोटे शहरों से भी न सिर्फ बड़े सपने देखते हैं बल्कि उन्हें सरकार करके अन्य छोटे शहरों से भी संभावनाओं की तलाश के साथ सपने पूरे करके कामयाब करियर की राह अपना रहें लोगों के लिए सकारात्मक ऊर्जा भरने का सफल प्रयास करते हैं और उनके लिए प्रेरक बनकर उभरते हैं। 

शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हजारीबाग के एक ऐसे ही शख्स हैं गजानंद पाठक जिन्होंने कोरोना ग्रसित होने के बाद समाज और राष्ट्र के लिए कुछ बेहतर करने की ठानी। उनकी जिद्द और जुनून ने हजारीबाग जैसे छोटे शहर से उनकी फिल्म निर्माण के सपने को साकार किया। 

गजानंद पाठक ने समाज के युवा पीढ़ी में धर्म और आध्यात्मिक के साथ इंसानियत और राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करने को लेकर पहले विश्व स्तर पर हिंदू धर्म को श्रद्धेय धर्म के रूप में स्थापित करने वाले, समूचे भारत में धर्म और आध्यात्मिक की जागृति और स्वाभिमान की एक नई लहर पैदा करने वाले महामानव स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरित और उनके संदेशों से ओत-प्रोत हिंदी फिल्म "पुनर्जागरण" का निर्माण किया। 

जो ओटीटी प्लेटफॉर्म हंगामा पर रिलीज़ हुआ और दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया। इस फिल्म में शत प्रतिशत कलाकार हजारीबाग से थे। जिन्होंने पूरी कौशल क्षमता को झोंक दिया और इस फ़िल्म को जीवंत करने का सकारात्मक कार्य किया। इस फिल्म में धर्म और अध्यात्म जीवन को बड़े ही सरल तरीके से दर्शाते हुए दिखाया गया कि स्वामी विवेकानंद ने किस प्रकार निष्क्रिय साधना की अंतःगुहाओं से निकलकर धर्म और अध्यात्म को मानवसेवा के आदर्श में बदला और देखते ही देखते जातीय पुनर्जागरण के वे कैसे अग्रदूत बन गए।

 इस फिल्म ने युवाओं में एक नई ऊर्जा का प्रवाह भी किया। इस फिल्म के निर्माता एवं कॉन्सेप्ट गजानंद पाठक हैं जबकि फिल्म के लेखक एवं निर्देशक अनिरुद्ध उपाध्याय हैं। 

फिल्म "पुनर्जागरण" के अपार सफ़लता के बाद महा मानव स्वामी विवेकानंद के गुरु भारत के महान संत, आध्यात्मिक गुरु एवं विचारक सह मां काली के अनन्य भक्त जगतगुरु रामकृष्ण परमहंस के जीवनी पर आधारित फिल्म "जगतगुरू श्री रामकृष्ण" का निर्माण वीईसी फिल्म के बैनर तले करने का साहस किया। इस फिल्म के निर्माता गजानंद पाठक है और निर्देशक डॉ बिमल कुमार मिश्रा हैं। इस फिल्म में गजानंद पाठक ने जगतगुरु रामकृष्ण परमहंस की भूमिका निभाते हुए अपने आत्मीय कलाकारी को बखूबी प्रदर्शित किया है।

 हजारीबाग के उभरते हुए युवा कलाकार अमरकांत ने युवा रामकृष्ण साधक की भूमिका में फिल्म में अपनी अभिनय क्षमता का बेहतर प्रदर्शन किया है। महिला कलाकार श्रेष्ठा भट्टाचार्य ने गुरु रामकृष्ण परमहंस की आध्यात्मिक सहधर्मिणी और

रामकृष्ण संघ की 'श्रीमाँ' की भूमिका को जीवंत किया है। हजारीबाग के प्रसिद्ध कलाकार मुकेश राम प्रजापति ने स्वामी विवेकानंद की भूमिका को अपनी विलक्षण प्रतिभा के बदौलत जीवंत करने का सार्थक प्रयास किया है। इसके अलावे हजारीबाग के लोकप्रिय कलाकारों में से चांदनी झा, मनोज पांडेय, दीपक घोष, संजय तिवारी, प्रसन्न मिश्रा, प्रशांत कुमार पांडेय सहित अन्य ने भी अपनी प्रतिभा का शानदार जलवा बिखेरा है।

 धर्म, अध्यात्म, योग और ध्यान पर आधारित फिल्म "जगतगुरु श्री रामकृष्ण" श्री रामकृष्ण परमहंस के दिव्य व्यक्तित्व से तो परिचय कराती ही है उनके जीवन के कई रहस्यमयी पहलुओं के रोमांच से भी पर्दा उठाती है। यह फिल्म पूर्ण रूप से मनोरंजक, पारिवारिक और संदेशात्मक है। यह फिल्म युवाओं में शक्ति, भक्ति, आत्मश्रद्धा, आत्मविश्वास के साथ आत्म- साक्षात्कार की ओर बढ़ाने की प्रेरणा और उत्साहवर्धन करती है तो धर्म- जाती के बंधन से ऊपर उठकर इंसानियत और राष्ट्र प्रेम का दुनिया को राह भी दिखाती है।

 इस फिल्म में प्रसिद्ध भजन सम्राट अनूप जलोटा, सुरेश वाडकर एवं महालक्ष्मी अय्यर ने अपनी गायिकी का परिचय देते हुए रामकृष्ण परमहंस के जीवन की घटनाओं को जीवंतता प्रदान किया है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक आध्यात्मिक दुनिया का अलौकिक सुकून प्रदान करती है। संगीतकार अजय मिश्रा ने इस फिल्म में संगीत दिया है जिन्होंने देवों के देव महादेव टीवी सीरियल में संगीत दिया था। इस फिल्म के गीतकार डा हरे राम पांडेय जी हैं और इस फिल्म का छायांकन किया है राहुल पाठक ने। 

फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का पूरा काम मुम्बई में कराया गया है जहां पर अत्याधुनिक वी एफ एक्स तकनीक एवं डी आई का प्रयोग किया गया है और त्रुटियों की संभावना को कम से कम करके उच्च गुणवत्ता प्रदान की गई है। इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म परमानंद बोर्ड के द्वारा यू सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया है। झारखंड के हजारीबाग के कलाकारों के समूहों द्वारा अभिनीत और हजारीबाग की नयनाभिराम झील, सुकूनदेय जलाशय छड़वा डैम, नैसर्गिक कनहरी हिल जैसे मनोहारी खूबसूरत प्राकृतिक स्थलों और विवेकानंद आईटीआई में बनाए गए ग्रीन स्टूडियो में फिल्माया गया है। आगामी 16 फरवरी को यह फिल्म रिलीज़ होगी। फिल्म के निर्माता गजानंद पाठक ने बताया कि झारखंड के हजारीबाग, रामगढ़ एवं गिरिडीह जिले के सिनेमाघरों में इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा इसके बाद इसे अन्य राज्यों के साथ भारत के अन्य हिस्सों में पहुंचाया जाएगा ।

हजारीबाग के इस फिल्म के संपूर्ण निर्माता टीम और कलाकारों के समूह होने सामूहिक रूप से समाज के लिए एक बेहतरीन प्रयास किया है। जिसे दर्शकों के असीम प्रेम, स्नेह और आशिर्वाद की जरूरत है। जागरूक भारतीय नागरिक होने के नाते हम सभी को ऐसे प्रेरक लोगों के नेक और सार्थक सोच को इस फिल्म को देखकर और फिल्म के संदेश को प्रसारित करके इनके जज्बे को सलाम करने की सख्त जरूरत है ।

Giridih

Feb 06 2024, 15:15

गिरिडीह:भारतीय वायु सेना में वायु सैनिकों के चयन व नामांकन हेतु अग्निवीर वायु सैनिक उम्मीदवारों का ऑनलाइन पंजीकरण की समय सीमा में बढ़ोत्तरी

गिरिडीह:10 एयरमैन चयन केंद्र बिहार और झारखंड राज्य से भारतीय वायु सेना में वायुसैनिकों के चयन और नामांकन के लिए अग्निवीरवायु इंटेक 01/2025 के लिए पुरुष और महिला उम्मीदवारों का ऑनलाइन पंजीकरण 17 जनवरी 24 को 11AM बजे से शुरू हुआ है जो कि 06 फरवरी 24 को 23PM बजे बंद होना था। 

ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 06 फरवरी से बढ़ाकर अब 11 फरवरी 2024 समय 23PM बजे तक कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार अपना ऑनलाइन पंजीकरण https://agnipathvayu.cdac.in पर कर सकेंगे। 

वहीं ऑनलाइन पंजीकरण करने के पश्चात ऑनलाइन परीक्षा 17 मार्च 2024 को आयोजित की जायेगी।

भारतीय वायु सेना में वायुसैनिकों के चयन और नामांकन के लिए अग्निवीरवायु इंटेक 01/2025 के तहत इकाई के कमांडिंग ऑफिसर और कर्मचारी द्वारा 12 जनवरी 2024 से 23 जनवरी 2024 तक स्कूलों और कॉलेजों के लिए जागरूकता और प्रेरणा सत्र आयोजित करने के लिए जिले का दौरा भी किया गया। 

यह होनी चाहिए योग्यता

▪️उम्मीदवारों का जन्म 2 जनवरी 2004 से 2 जुलाई 2007 के बीच होना आवश्यक है।

▪️केवल अविवाहित उम्मीदवार (पुरुष महिला) अग्निवीरवायु के रूप में पात्र होंगे। इसके अलावा जिनकी सगाई हो चुकी है वैसे उम्मीदवारों को 

चार साल की निर्धारित सगाई अवधि के दौरान शादी न करने का वचन लेना होगा। 

▪️उम्मीदवारों को शिक्षाशास्त्र से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ इंटरमीडिएट/10+2/ समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50%, कुल अंक और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ केंद्रीय, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से उत्तीर्ण होना चाहिए। 

विज्ञान विषयों के अलावा अन्य केंद्रीय, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से किसी भी स्ट्रीम में इंटरमीडिएट / 10-2 / समकक्ष परीक्षा में कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक से उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

▪️पुरुष उम्मीदवारों का न्यूनतम ऊंचाई 152.5 सेमी एवं महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम ऊंचाई 147 सेमी होना आवश्यक है।

▪️पुरुष उम्मीदवारों की छाती की दीवार अच्छी तरह से आनुपातिक और अच्छी तरह से विकसित होनी चाहिए। छाती की परिधि न्यूनतम 77 सेमी और छाती का विस्तार कम से कम 05 सेमी होना चाहिए। वहीं महिला उम्मीदवारों की छाती की दीवार 05 सेमी की न्यूनतम विस्तार सीमा के साथ अच्छी तरह से आनुपातिक और अच्छी तरह से विकसित होनी चाहिए। 

▪️उम्मीदवार की सुनने की क्षमता सामान्य होनी चाहिए अर्थात प्रत्येक कान के अलग-अलग 6 मील की दूरी से बलपूर्वक फुसफुसाहट सुनने में सक्षम होना चाहिए। दांतों में स्वस्थ मसूड़े होने चाहिए। 

▪️नारकोटिक ड्रग्स एवं साईकोट्रॉपिक पदार्थ का सेवन करने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।

परीक्षार्थियों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, अतिरिक्त कौशल/ योग्यता/ उपलब्धि, पात्रता का सत्यापन, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, मेडिकल एग्जामिनेशन आदि चरणों के माध्यम से किया जायेगा।

Giridih

Feb 05 2024, 20:03

गिरिडीह:जैक की माध्यमिक व इंटर की परीक्षा 6 फरवरी से,नहीं मिले 52 परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र,किया सड़क जाम


गिरिडीह: कल 6 फरवरी से जै द्वारा माधवी वार्षिक माध्यमिक एवं प्लस टू की परीक्षा की जाएगी। लेकिन गिरिडीह के 52 छात्र छात्राएं इस परीक्षा से वंचित रहेंगे।इन परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र नहीं आने के कारण इनके समक्ष संसय की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

आज इसी के विरोध में प्लस टू जिला स्कूल के छात्र- छात्राओं ने गिरिडीह- धनबाद मुख्य मार्ग को चाइना मोड़ के समीप जामकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बता दें कि मामले को लेकर भाजपा नेता सुरेश साव ने रविवार को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुरनानगर में छात्राओं से मिले एवं आगामी 6 फरवरी से होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा +2 जिला स्कूल गिरिडीह में पढ़ने वाले छात्र - छात्राओं के एडमीट कार्ड नहीं आने की जानकारी ली थी। 

 

सुरेश साव ने कहा कि यहां के बच्चो के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, यहां के स्कूल के प्रबंधन एवं प्रिंसिपल के कारण 52 छात्र छात्राएं परीक्षा देने से वंचित हो रहे हैं। जिससे बच्चो के भविष्य पर असर पड़ेगा। श्री साव ने गिरीडीह उपायुक्त व जैक बोर्ड के अध्यक्ष से वार्ता कर समस्या का समाधान करने का आग्रह किया। ताकि बच्चे के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो।चूंकि 06 फरवरी से इनलोगों की परिक्षा शुरू होनी है।

श्री साव ने स्कूल के प्रबंधन और प्रिंसिपल पर आरोप लगाते हुए कहा कि जो बच्चे का एडमिट कार्ड नहीं आया है इसकी सारी जिम्मेवारी इन्हीं लोगों पर है और जो दोषी हैं, उन पर कार्रवाई की जाए। श्री साव ने उपायुक्त से आग्रह करते हुए कहा कि इस पर पहल करके समस्या का समाधान करे, ताकि बच्चे परिक्षाओं में बेहिचक और आत्मविस्वास के साथ शामिल हो कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके।

इधर सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद गिरिडीह के एसडीएम विशालदीप खलको, एसडीपीओ विनोद रवानी, डीएसई विनय कुमार समेत शिक्षा विभाग के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और बच्चों को समझने का प्रयास किया।

एसडीएम ने कहा है कि जिन बच्चों का एडमिट कार्ड नहीं आया है, उनके लिए अगले 1 से 2 माह के अंदर एक विशेष परीक्षा आयोजित कर सभी बच्चों की परीक्षा ली जाएगी, ताकि इन बच्चों का एक साल बर्बाद नहीं हो।

Giridih

Feb 04 2024, 22:18

गिरिडीह:जिला परिवहन कार्यलय में सेल्फी प्वाइंट के ज़रिये लोगो को जागरूक किया गया


गिरिडीह:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी,गिरिडीह शैलेश कुमार प्रियदर्शी के निर्देशानुसार यातायात नियम एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

इसके साथ ही सेल्फी प्वाइंट के पास सेल्फी लेकर सड़क सुरक्षा एवं यातायात के प्रति अपनी जिम्मेवारी के प्रति सजग किया गया l सभी लोगो से अनुरोध किया कि कभी भी दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को देखें तो निष्पक्ष होकर आगे बढ़कर दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को मदद करे या फिर नज़दीकी अस्पताल में पहुँचा कर गुड समरितन बने।

मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर,जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन मोहम्मद वाजिद हसन, रोड सेफ्टी के कर्मी साकेत, जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी ने इस अभियान में उपस्थित रहे।

Giridih

Feb 04 2024, 22:16

गिरिडीह:पानी से भरे टब में सिर डूबने से आठ माह के मासूम की मौत


गिरिडीहःजिले में गांडेय के राताबहियार गांव में रविवार को आठ माह के एक मासूम बच्चे की मौत पानी के टब में सिर डूब जाने से हो गई। घटना के बाद परिजनों में भी हाहाकार मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार गांडेय प्रखण्ड में राताबहिया गांव निवासी चन्द्रशेखर यादव की पुत्री लाछो देवी कुछ दिनों पहले अपने ससुराल से मायके आई हुई है। अपने आठ माह के मासूम को लेकर लाछो देवी अपने मायके में थी।इसी क्रम में रविवार को लाछो का पति उसे विदा कराने पहुंचा।

बताते हैं कि पत्नी लाछो समेत पूरा ससुराल दामाद की मेहमाननवाजी में जुट गए। बाजार से कुछ खाने के समान खरीदने के लिए परिजन निकले थे। जबकि दामाद घर के बाहर ही टहल रहे थे।

इसी क्रम में खेल-खेल में बच्चे का सिर पानी से भरे टब में चला गया और उसने रोना शुरु किया, तो बच्चे को रोते देखकर लाछो के पति तुंरत घर के भीतर दौड़े। 

तो देखा कि बच्चे का सिर टब में डूबा हुआ है। इस दौरान लाछो के पति तुंरत उसको लेकर गांव के एक अस्पताल पहुंचे। 

जहां जांच के क्रम में चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से मां समेत पूरा गांव शोकाकुल है।