गया एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी: हेलीकॉप्टर से औरंगाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा सभा को संबोधित करने पहुंचे
गया : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज दोपहर में गया एयरपोर्ट पर पहुंचे। राहुल गांधी गया एयरपोर्ट पर दिल्ली से विशेष विमान से पहुंचे और फिर हेलीकॉप्टर से औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए। गया एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस के कई नेता उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे।
राहुल गांधी गया एयरपोर्ट पर करीब ढाई घंटे लेट से पहुंचे। मौसम खराब होने की स्थिति में सड़क मार्ग का विकल्प भी रखा गया था। किंतु संभवत मौसम की सही स्थिति होने के कारण राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से ही औरंगाबाद को रवाना हो गए।
औरंगाबाद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत उनकी औरंगाबाद में सभा होनी है। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद में सभा करने के बाद वे सड़क मार्ग से सासाराम को जाएंगे।
वहीं कांग्रेस के नेता उमर खान उर्फ टीका खान ने बताया कि गया एयरपोर्ट पर राहुल गांधी पहुंचे और फिर हवाई मार्ग से औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। औरंगाबाद में भारत के मौलिक अधिकारों को बचाने के लिए राहुल गांधी जनसभा करेंगे।
वहीं विलंब को लेकर कहा कि मौसम के संदर्भ में क्लीयरेंस नहीं मिल पा रहा था। 20 से 25 मिनट तक विजिबिलिटी को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद अंतत हेलीकॉप्टर से राहुल गांधी रवाना हो गए।
गया से मनीष कुमार







गया/शेरघाटी। पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों के सम्मान में शेरघाटी के थाना मोड़ के समीप एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
गया/डोभी। जिले के डोभी प्रखंड के ई-किसान भवन में महिलाओं के खिलाफ जेंडर आधारित हिंसा एवं भेदभाव, स्थिति एवं चुनौतियां पर जिला स्तरीय परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस परीचर्चा का आयोजन उपस्थित जनप्रतिनिधियों को शो प्लांट का वितरण के बाद शुरू किया गया।
Feb 15 2024, 19:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
24.8k