मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल भी बिहार के मुख्यमंत्री थे और आज भी मुख्यमंत्री हैं : कुमार गौरव
गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने पर बिसार तालाब स्थित युवा जदयू कार्यालय में युवा जदयू जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार मजबूती के साथ चलेगी और लोकसभा चुनाव में 40 की 40 सीट जीतेगी। युवा जदयू जिला अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा से जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बार-बार पलटी मारने की सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पलट तो बाकी लोग रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल भी बिहार के मुख्यमंत्री थे और आज भी बिहार के मुख्यमंत्री हैं। बिहार के विकास में लगे हुए हैं। जो लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पलटू राम बोलते है उनको अपनी छवि को देखना चाहिए।






Feb 13 2024, 06:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
90.4k