Patna

Feb 12 2024, 19:48

पार्टी की बैठक और विधान सभा में लेट पहुंचने पर जदयू विधायक बीमा भारती ने दी सफाई, सरकार पर लगाईँ यह गंभीर आरोप

पटना : बिहार में पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारे में खेल होने की खबर पर अब विराम लग गया है। विपक्ष का 12 फरवरी को बड़ा खेल होगा का दावा फेल हो गया। प्रदेश की एनडीए सरकार ने विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया है। सदन में हुई वोटिंग में नीतीश कुमार के पक्ष में 129 मत पड़े। 

इससे फ्लोर टेस्ट से पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनो के लिए संकट की घड़ी रही। सत्ता पक्ष के जदयू और बीजेपी दोनो दलों के कई विधायक गायब रहे और उनका मोबाइल भी बंद रहा। हालांकि जैसे ही गायब विधायकों को यह भनक लगी कि एनडीए को बहुमत मिलना तय है अपनी विधायकी खोने के डर से बीजेपी और जदयू गायब विधायक भागे-भागे विधान सभा पहुंचे। 

गायब विधायको में शामिल जदयू विधायक बीमा भारती ने अपनी ओर से बड़ी सफाई देते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाई है। उन्होंने कहा कि वह जम्मुई से पटना आ रही थी तो उनके पति और उनके बेटे को पुलिस ने उठा लिया और मोकामा थाने में रखे हुए हैं।

हम लगातार मंत्री श्रवण कुमार और मंत्री अशोक कुमार चौधरी के साथ-साथ पार्टी के सभी बड़े नेताओं से कह रही थी कि हम आ रहे हैं। हमारे पति को रखा गया है लेकिन उन लोगों ने कुछ नहीं सुना। मीडिया में लगातार हमारे बारे में यह कहा गया कि हम फरार है। हम विधानसभा नहीं आ रहे हैं। यह बिल्कुल गलत है। अभी भी हमारे पति हमारा बेटा को मोकामा थाने में रखे हुआ है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 12 2024, 19:47

बिग ब्रेकिंग : बीजेपी के नंद किशोर यादव होंगे बिहार विधान सभा के नये स्पीकर, कल लेंगे शपथ


पटना : बिहार में पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारे में खेल होने की खबर पर अब विराम लग गया है। विपक्ष का 12 फरवरी को बड़ा खेल होगा का दावा फेल हो गया। प्रदेश की एनडीए सरकार ने विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया है। सदन में हुई वोटिंग में नीतीश कुमार के पक्ष में 129 मत पड़े।

वहीं ताजा मिली जानकारी के अनुसार कल यानि 13 फरवरी को 10 बजे बीजेपी कोटे से नंद किशोर यादव विधान सभा के अध्यक्ष बनेंगे।

विधानसभा के नए अध्यक्ष को उपाध्यक्ष महेश्वरी हजारी शपथ दिलाएंगे जिसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू होगी।

Patna

Feb 12 2024, 16:47

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने आज विश्वास मत के दौरान नीतीश सरकार के जीत पर कहा यह तो होना ही था

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने आज विश्वास मत के दौरान नीतीश सरकार के जीत पर कहा यह तो होना ही था डबल इंजन की सरकार में सभी लोग आना चाहते हैं और सभी लोग आए हैं उन्होंने कहा तेजस्वी यादव के पास ना तो काम करने की क्षमता है ना वह काम करना जानते हैं।

Patna

Feb 12 2024, 16:16

बड़ी खबर : 129 मत के साथ फ्लोर टेस्ट में पास हुई बिहार की नई एनडीए सरकार, विश्वास मत पर चर्चा के दौरान राजद पर जमकर बरसे सीएम नीतीश कुमार


पटना : बिहार में पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारे में खेल होने की खबर पर अब विराम लग गया है। विपक्ष का 12 फरवरी को बड़ा खेल होगा का दावा फेल हो गया। प्रदेश की एनडीए सरकार ने विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया है। सदन में हुई वोटिंग में नीतीश कुमार के पक्ष में 129 मत पड़े। वहीं वोटिंग से पहले अपने भाषण में सीएम नीतीश कुमार ने राजद और इंडिया गठबंधन पर जमकर बरसे और साथ ही कई राज खोले।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम किसी के खिलाफ नहीं हैं। सबको साथ लेकर चलेंगे। हम राजद के लोगों को इज्जत दे रहे थे,लेकिन हमें पता चला कि ये लोग कमा रहे हैं। तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये सब विभाग एक ही जगह रखे हुए थे। पता चला कि हमारे विधायकों को तोड़ने के लिए मोटा पैसा दिया जा रहा था।

सीएम नीतीश कुमार ने आगे कहा कि हमने इनको दो बार मौका दिया।इनके मां-बाप को बिहार में 15 साल मौका मिला, लेकिन क्या किया। मेरी आइडिया को ही सबने अपनाया। भाजपा हो या आरजेडी, सब लोगों ने स्वीकार किया। सात निश्चय किसका आइडिया था। वह मेरा आइडिया था। जब यह लोग साथ थे तो हमने देखा कि लोग बढ़िया से काम नहीं कर रहे थे। इसके बाद हम अलग हो गए।

इतने बड़े पैमाने पर जो नियुक्ति हुई वो आपने किया है? भला बताइए। शिक्षा विभाग के मंत्री कौन थे। तब विजय चौधरी शिक्षा मंत्री थे। कांग्रेस को भी एक बार शिक्षा विभाग दिए थे लेकिन गड़बड़ नहीं किया था। राजद को शिक्षा विभाग दिए तो लोग गड़बड़ करने लगे। हर बार-बार रोकते थे इसलिए इस तरह की बात मत करिए।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमको सब पता चल गया है। हम सबकी जांच कराएँगे,आखिर इतना पैसा कहां से आया। हम सब पता लगाएंगे।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 12 2024, 15:31

कांग्रेस के विधायकों ने दिखाई अपनी चट्टानी एकता, हॉर्स ट्रेडिंग से हुई एनडीए की जीत : अखिलेश सिंह

 

पटना : आज बिहार विधान सभा मे फ्लोर टेस्ट से पहले कई खेल देखने को मिला। कांग्रेस को छोड़कर सभी दलों मे पूरी एकजुटता की कमी नजर आई।राजद के तो तीन विधायक ने पाला बदल लिया।

इसपर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि हम अपने सभी विधायकों को धन्यवाद देते हैं जो पूरी चट्टानी एकता के साथ खड़े रहे और हमारी पार्टी नहीं टूटी। 

उन्होंने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी टूट गई। जदयू के विधायक भाग गए तो फिर आगे क्या कर सकते हैं। 

राष्ट्रीय जनता दल के विधायक के टूटने पर उन्होंने कहा इसका जवाब तेजस्वी यादव दे सकते हैं। लेकिन इन लोगों ने आज अगर जीत हासिल की है तो हॉर्स ट्रेडिंग से की है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 12 2024, 13:16

बिग ब्रेकिंग : विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने अपने पद से दिया इस्तीफा

पटना : अभी-अभी राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां विधान मंडल में चल रहे फ्लोर टेस्ट के दौरान विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

इस्तीफा दिये जाने के बाद उन्होंने कहा कि मैने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में पूरी नियमावली के साथ काम किया। 

बता दें आज सदन में प्रदेश की नई एनडीए सरकार अपना बहुमत साबित कर रही है। जहां उसकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। अभी तक विपक्ष खेल होने का दावा कर रहा था, लेकिन इसके उलट सत्ता पक्ष की ओर से खेल हो गया है। 

मिल रही जानकारी के अनुसार राजद के तीन विधायको ने पाला बदलते हुए सत्ता पक्ष एनडीए के साथ चले गए। 

जिन तीन विधायकों के पाल बदलने की बात सामने आ रही है। उनमें चेतन आनंद, बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और प्रह्रलाद यादव का नाम शामिल है।  

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 12 2024, 13:13

बिग ब्रेकिंग : राजद के तीन विधायको ने बदला पाला, चेतन आनंद, नीलम देवी और प्रह्रलाद यादव सत्ता पक्ष के साथ

पटना : अभी-अभी राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां विधान मंडल में चल रहे फ्लोर टेस्ट में बड़ा खेल हो गया है। 

अभी तक विपक्ष खेल होने का दावा कर रहा था, लेकिन इसके उलट सत्ता पक्ष की ओर से खेल हो गया है। 

मिल रही जानकारी के अनुसार राजद के तीन विधायको ने पाला बदलते हुए सत्ता पक्ष एनडीए के साथ चले गए। 

जिन तीन विधायकों के पाल बदलने की बात सामने आ रही है। उनमें चेतन आनंद, बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और प्रह्रलाद यादव का नाम शामिल है।  

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 12 2024, 12:24

बिहार विधान मंडल बजट सत्र : राज्यपाल के संबोधन के साथ शुरु हुई विधान मंडल की कार्यवाही, अभिभाषण के बाद होगा फ्लोर टेस्ट

पटना : पटना : बिहार की राजनीति के लिए आज बड़ा अहम दिन है। आज यह फैसला होना है कि बिहार में सत्ता एनडीए के पास रहेगी या फिर कुछ बड़ा बदलाव होगा। वहीं बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया है। 

इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति के संबोधन के साथ दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई। इसके बाद दोनों सदनों के सदस्य सेंट्रल हॉल पहुंचे, जहां राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर संयुक्त सभा को संबोधित कर रहे हैं।

सदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा, विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव समेत दोनों सदनों के पक्ष और विपक्ष के सदस्य मौजूद हैं। वही जदयू विधायक बीमा भारती भी विधान सभा पहुंच गई है। 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सभी विधायकों को धन्यवाद दिया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने सरकार के कामों को गिनाया। वहीं इनके अभिभाषण के बाद सीएम नीतीश कुमार की अग्नि परीक्षा होगी। सदन में नई एनडीए सरकार अपना बहुमत साबित करने के लिए प्रस्ताव पेश करेगी। 

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 12 2024, 12:20

राजद मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने सत्ता पक्ष पर लगाया यह बड़ा गंभीर आरोप, राजद के दो विधायक को सत्ता पक्ष के सचेतक ने अपने कमरे में बैठा कर रखा

पटना : पटना : बिहार की राजनीति के लिए आज बड़ा अहम दिन है। आज यह फैसला होना है कि बिहार में सत्ता एनडीए के पास रहेगी या फिर कुछ बड़ा बदलाव होगा। वहीं बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन की कार्यवाही राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया है। 

इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने सत्ता पक्ष पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय जनता दल के दो विधायक चेतन आनंद और मोकामा से विधायक नीलम देवी को सत्ता पक्ष के सचेतक ने अपने रूम में बैठ कर रखा है। 

शक्ति यादव ने कहा है कि यह कहां का नियम है और कहां का कानून है। जिस तरीके से लगातार धमकियां दी जा रही हैं और लगातार मैजिक नंबर प्राप्त करने के लिए गलत तरीका अपनाया जा रहा है। यह कौन सा राजनीति का चेहरा है।

पटना से मनीष प्रसाद

Patna

Feb 12 2024, 09:59

मंत्री विजय चौधरी का बड़ा बयान का फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ा बयान, जानिए उन्होंने क्या कहा..

पटना : बिहार की राजनीति के लिए आज बड़ा अहम दिन है। आज यह फैसला होना है कि बिहार में सत्ता एनडीए के पास रहेगी या फिर कुछ बड़ा बदलाव होगा। आज तमाम दल के विधायक अपने-अपने दल के पक्ष में वोट करेंगे। 

इसी बीच चाणक्य होटल पहुंचे मंत्री विजय चौधरी ने बड़ी बात कही। उन्होंने मीडिया के सवाल की आज क्या होगा पर कहा कि आज दो ही चीज होना है। स्पीकर सम्मान से अपना पद छोड़ देंगे या फिर हटाए जाएं।गे हमारे सभी विधायक हमारे संपर्क में है और कौन क्या बोलता है यह मायने नहीं रखता है।

बता दें जदयू के सभी विधायक बीते रविवार से ही पटना के आर ब्लॉक स्थित चाणक्य होटल में है। जहां से वे सीधे विधान सभा जाएंगे। जहां फ्लोर टेस्ट मे शामिल होंगे। 

पटना से मनीष प्रसाद