Ranchi

Feb 10 2024, 17:36

राँची: भाजपा कार्यालय में महामंत्री प्रदीप वर्मा ने मीडिया को गिनाई UPA सरकार के 10 वर्षों की कमियां


झारखंड के भाजपा महामंत्री प्रदीप वर्मा ने राँची स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गुरुवार को संसद में जारी किए गए श्वेत पत्र जिसमे यूपीए सरकार के शासनकाल में सरकार के कमियों को गिनाया गया था को मीडिया के समक्ष रखा। 

विदित हो कि लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए 'भारतीय अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र' में बताया कि 10 साल यूपीए सरकार बनाम 10 साल भाजपा का लेखा जोखा प्रस्तुत किया था। जिसमे बताया गया कि यूपीए सरकार घोटाले बाज सरकार थी। 

UPA सरकार का दशक एक खोया हुआ दशक था क्योंकि वह मजबूत मूलभूत अर्थव्यवस्था पीछे धकेल दी थी। उन्होंने यूपीए सरकार में हुए 2G स्कैम, कोयला घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, आदि पर भी चर्चा की। बताया गया कि, UPA के समय बैंकिंग सेक्टर संकट में था। विदेशों से भारी कर्जा लिया गया था। यहाँ तक कि, राजस्व का भी गलत इस्तेमाल हुआ था। UPA की सरकार में रुपयों में आई भारी गिरावट का जिक्र है। साथ ही कहा की हमारी सरकार में महंगाई व्यवस्था 5%कम हुई है। देश का जीडीपी 12% से घट कर 6%पर आई है। UPA के शासन में चक्रवृद्धि, वृद्धि की संभावना कभी नहीं हुई।

बता दें कि, इसके पहले ही कांग्रेस NDA सरकार के खिलाफ Black Paper ला चुकी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि आने वाले सोमवार को यूपीए गंठबंधन के सांसद क्या रुख अपनाते है।

Ranchi

Feb 10 2024, 15:53

नक्सली मुठभेड़ में दो जावान शहीद ,20 नक्सली पर एफआईआर दर्ज


विदित हो कि झारखंड के बेरियो जंगल में नक्सली के साथ हुए TSPC Naxali Lodg FIR: झारखंड के बेरियो जंगल में JMTSPC के हरेंद्र गंझू दस्ता के उग्रवादियों की गोली से दो जवानों के मारे जाने के मामले में 20 TSPC उग्रवादियों के खिलाफ 

प्राथमिकी दर्ज की गयी है

इसमें नामजद 12 व अज्ञात आठ उग्रवादी शामिल हैं। सभी पर हत्या, CLA एक्ट, Arms एक्ट, UAP एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला ASI अरुणदत्त शर्मा के बयान पर दर्ज किया गया है।

इ नपर मामला दर्ज

TSPC के शीर्ष कमांडर आक्रमण गंधु, शशिकांत गंझू, हरेंद्र गंझू, कुणाल ऊर्फ कुलदीप गंधु, जा उर्फ राजदेव गंझू, हरिवंश जी उर्फ हरवंश, लक्ष्मण गंझू, हेठ बेरियो गांव के छोतृ गंझू, सोहन गंझू, नरेनातरी गांव के भुनेश्वर गंझू, चोबे गांच के सुरेश गंज्ञ, मौकतमा गांव के जीवलाल भुईयां व आठ अज्ञात उग्रवादियों पर मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें... में 

हरेंद्र गंझू दस्ता के उग्रवादियों की गोली से दो जवान मारे गए।

इस मामले में पुलिस द्वारा 20 TSPC उग्रवादियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

इसमें नामजद 12 व अज्ञात आठ उग्रवादी शामिल हैं। सभी पर हत्या, CLA एक्ट, Arms एक्ट, UAP एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला ASI अरुणदत्त शर्मा के बयान पर दर्ज किया गया है।

इनपर मामला दर्ज

TSPC के शीर्ष कमांडर आक्रमण गंधु, TSPC Naxali Lodg FIR: झारखंड के बेरियो जंगल में TSPC के हरेंद्र गंझू दस्ता के उग्रवादियों की गोली से दो जवानों के मारे जाने के मामले में 20 TSPC उग्रवादियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

इसमें नामजद 12 व अज्ञात आठ उग्रवादी शामिल हैं। सभी पर हत्या, CLA एक्ट, Arms एक्ट, UAP एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामला ASI अरुणदत्त शर्मा के बयान पर दर्ज किया गया है।

इनपर मामला दर्ज

TSPC के शीर्ष कमांडर आक्रमण गंधु, शशिकांत गंझू, हरेंद्र गंझू, कुणाल ऊर्फ कुलदीप गंधु, जा उर्फ राजदेव गंझू, हरिवंश जी उर्फ हरवंश, लक्ष्मण गंझू, हेठ बेरियो गांव के छोतृ गंझू, सोहन गंझू, नरेनातरी गांव के भुनेश्वर गंझू, चोबे गांच के सुरेश गंज्ञ, मौकतमा गांव के जीवलाल भुईयां व आठ अज्ञात उग्रवादियों पर मामला दर्ज किया गया है।

Ranchi

Feb 10 2024, 13:35

*मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने भी कर दी खारिज*


राँची : साहिबगंज जिले में अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी मुख्यमंत्री के बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है. 

8 फरवरी को झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी पक्षों की बहस सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा था. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट में पंकज मिश्रा की बेल पर सुनवाई हुई.

 पंकज मिश्रा को ईडी ने मनी लाउंड्रिंग के केस में 19 जुलाई 2022 को गिरफ्तार किया था. तब से वह जेल में ही है. पंकज मिश्रा की ज़मानत अर्जी निचली अदालत पहले ही खारिज कर चुका है और अब हाईकोर्ट में भी उसे बेल देने से इंकार कर दिया है.

Ranchi

Feb 10 2024, 13:08

बिनोद सिंह और राज्यसभा सांसद धीरज साहू पहुंचे ED कार्यालय, पूछताछ जारी


राजनीतिक सर गर्मी के बीच इन दिनों पूर्व सीएम हेमंत की सियासी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है, एक तरफ विनोद सिंह के साथ उनके कथित व्हाट्स चैट को लेकर तरह-तरह के दावे किये जा रहे हैं, ट्रांसफर पोस्टिंग की भी बात सामने आ रही है जिसे लेकर कल ED ने विनोद सिंह से पूछताछ की थी। वहीं दूसरी ओर से उनके दिल्ली आवास से जिस बीएमड्ब्लू कार की बरामदगी की गई थी, अब दावा किया जा रहा है कि उक्त कार कांग्रेस कोटे से राज्यसभा सांसद धीरज साहू का है। धीरज साहू को भी ED ने हिनू स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने को कहा था।

ED के बुलावे पर आज सुबह तकरीबन 11 बजे धीरज साहू और विनोद सिंह ईडी कार्यालय पहुंचे।

यहां याद रहे कि यह वही धीरज साहू हैं, जिनके विभिन्न ठिकानों से करीबन 350 करोड़ की भारी भरकम राशि की बरामदगी हुई थी। गौरतलब है कि यहां धीरज साहू का व्यवासायिक साम्राज्य झारखंड से लेकर ओडिशा तक फैला हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रवर्तन निदेशालय के रिमांड पर पहले से ही है संभावना है कि संबंधित मामले पर प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के द्वारा धीरज साहू और हेमंत सोरेन से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा सकती है।

वही कल यानी 9 फरवरी को विनोद सिंह और हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू से भी ईडी पूछताछ की थी। इस प्रकार साफ है कि कथित जमीन घोटाले से अब यह कहानी दूसरी कई दिशाओं में बढ़ती नजर आ रही है और इसके केन्द्र में पूर्व सीएम हेमंत है, हालांकि उनके आसपास किरदार कई खड़े किये जा रहे हैं, अब तक विनोद सिंह और धीरज साहू सामने आ चुके हैं, माना जा रहा है कि आने वालो दिनों में कई और किरदार भी सामने आ सकते हैं।

Ranchi

Feb 10 2024, 11:13

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा 1 बजे दिन में करेंगे आज पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता

राँची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में शनिवार को पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

प्रेस कॉन्फ्रेंस एक बजे से होगी  शुरू।

Ranchi

Feb 10 2024, 11:10

ब्रेकिंग्: रांची के पिपरवार स्थित केडीएच परियोजना में कोयला लिफ्टर पर चली गोली,क्षेत्र में दहशत*

*

राँची: झारखंड की राजधानी रांची के पिपरवार स्थित केडीएच परियोजना में एक कोयला लिफ्टर पर शनिवार (10 फरवरी) को सुबह-सुबह हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई है. गोलीबारी की घटना के बाद सभी व्यवसायियों ने काम बंद कर दिया.

Ranchi

Feb 10 2024, 10:56

झारखंड में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, 13 से 15 फरवरी के बीच गर्जना के साथ हो सकती है बारिश


झारखंड में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। यहां 10 से अधिक जिलों में बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद फिर से ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 से 15 फरवरी के बीच गर्जना के साथ बारिश हो सकती है।

इन जिले में हो सकती है बारिश

रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर और रामगढ़ में गर्जना के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश के बाद तापमान फिर से नीचे गिर सकता है।

जमशेदपुर में 13 से 15 के बीच होगी बारिश

जमशेदपुर शहर में एक सप्ताह के अंदर फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 15 फरवरी तक जमशेदपुर में बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, इस दौरान तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी।

न्यूनतम तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। फिलहाल शहर में पछुआ हवा चल रही है। ऐसे में ठंड हवा से बचने की जरूरत है। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बीते 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य के पश्चिमी भागों में एक-दो स्थानों पर शीत लहर की भी स्थिति बनी हुई है। सबसे अधिक यानी उच्चतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया।

Ranchi

Feb 09 2024, 20:04

कांग्रेस- झामुमों छोड़कर 300 अल्पसंख्यक समाज के लोग हुए भाजपा में शामिल


राँची: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण जिला की अध्यक्षता में मिलन समारोह का आयोजन स्वर्णरेखा बैंकट हॉल में किया गया। इसमें काँग्रेस-झामुमों को छोड़कर त्याग कर मुस्लिम समाज के 300 से ज्यादा लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

 मिलन समारोह की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीण अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाअध्यक्ष इमरान खान ने किया। 

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी को भाजपा को सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब के प्रयास के मंत्र पर भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। भाजपा हर समाज के लोगों को एक समान समझकर कार्य करती है। 

मरांडी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को देखकर और उन पर विश्वास जताकर आज भारी तादाद में अल्पसंख्यक समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि हम सब भारत माता की संतान है और हम सभी आपस में भाई-बहन है। भारत माता के लिए प्रेम और राष्ट्रवाद हम सब लोगों के रगों में एक समान दौड़ रही है। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक समाज को कभी भी वोट बैंक नहीं समझती उन्हें भी इस देश का नागरिक और भारत माता की सुपुत्र समझती है।

इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा निरंतर प्रयास कर अल्पसंख्यक समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रही है।

Ranchi

Feb 09 2024, 20:03

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन कोल्हान प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास योजना कार्यक्रम में 24827 लाभुकों को दिया स्वीकृति पत्र


 बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 74 करोड़ 48 हज़ार का किया हस्तांतरण 

राँची: राज्य के हर गरीब का अपना आशियाना होगा। कोई भी व्यक्ति आवास विहीन नहीं रहेगा। राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी जरूरतमंदों को तीन कमरे का सुसज्जित पक्का मकान उपलब्ध कराने की शुरुआत कर दी है। 

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज जमशेदपुर के गोपाल मैदान में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास योजना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कही। इस अवसर पर उन्होंने इस योजना के पहले चरण के लिए चयनित 24 हज़ार 827 लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान करने के साथ उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 74 करोड़ 48 हज़ार रुपए हस्तांतरित किया।

 विदित हो कि कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला- खरसावां जिले में अबुआ आवास योजना के लिए 1 लाख 92 हज़ार 624 लाभुक चिन्हित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अबुआ आवास योजना में किसी भी प्रकार की बिचौलियागिरी और लापरवाही प्रकाश नहीं की जाएगी। सभी योग्य लाभुकों की स्थायी प्राथमिकता सूची बनेगी और उसी अनुरूप उन्हें आवास आवंटित किया जाएगा। इसमें अगर कोई भी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपने कुशल नेतृत्व से झारखंड को संवारने का काम कर रहे थे। हमारी सरकार उनके संकल्प, सोच, नीति, योजना, मिशन और विजन के अनुरूप कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में सरकार गांव से चल रही है। "आपकी योजना -आपकी सरकार- आपके द्वार" कार्यक्रम के जरिए सरकार घर-घर तक पहुंची और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम हुआ। आज डीसी और एसपी से लेकर बीडीओ-सीओ आपके दरवाजे पर पहुंचकर पूरी संवेदनशीलता के साथ आपकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। यह सिलसिला आगे लगातार जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी क्षेत्र के विकास के लिए सरकार संकल्पित है। यहां के खनिज संसाधन से पूरा देश जगमग करता है, उन खनिज संसाधनों का अब इस राज्य के हित में सदुपयोग होगा। औद्योगिक विकास के लिए औद्योगिक क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जाएगा । सभी पुरानी सड़कों का मरम्मत किया जाएगा। अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त करने की पहल शुरू कर दी गई है। 

 50 वर्ष की महिलाओं को मिलेगा पेंशन का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 वर्ष की आयु सीमा पूरी कर चुके अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के साथ महिलाओं को भी अब पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय सरकार ने लिया है। इस बाबत लाभुकों को चयनित करने के लिए पंचायत से अभियान की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यूनिवर्सल पेंशन स्कीम की वजह से आज कोई पेंशन से अछूता नहीं है। 

 शिक्षा की बेहतरी के लिए उन्होंने कहा सरकार लगातार काम कर रही है। बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिले, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में गरीब बच्चों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर इंग्लिश मीडियम में शिक्षा दी जा रही है। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के जरिए छात्राओं को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। हमारे राज्य के बच्चे- बच्चियां इंजीनियर डॉक्टर और अफसर बन सकें, इसके लिए उन्हें प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेज को करने के लिए आर्थिक मदद की जा रही है। इसके अलावा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक आप पिछड़ा वर्ग के बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए सरकार शत- प्रतिशत स्कॉलरशिप दे रही है।

इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, दीपक बिरूवा, निरल पूर्ति, सुखराम उरांव, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक तथा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

Ranchi

Feb 09 2024, 13:46

होम गार्ड के लिए है खुश करने वाली खबर ,अब स्थायी सिपाही(आरक्षी) के बराबर मिलेगी तनखाह,सरकार ने वित्त विभाग के पास भेजा प्रस्ताव

झारखंड सरकार ने होमगार्ड जवानों को सिपाही (आरक्षी) के समकक्ष वेतन देने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा है। 

प्रस्ताव मंजूर होने पर उनका वेतनमान लगभग दोगुना हो जाएगा। विभागीय मंत्री के कार्यभार संभालने के बाद वित्त विभाग इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लेगा। नए मंत्रिमंडल की कैबिनेट में प्रस्ताव रखा जाएगा। फैसले से विधि-व्यवस्था में लगे 3527 जवानों सहित अतिरिक्त 11 हजार होमगार्ड जवानों को सीधा फायदा होगा।

होमगार्ड डीजी ने की थी इसके लिए पहल*

 झारखंड में विधि-व्यवस्था सहित विभिन्न जगहों पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवानों को सिपाही (आरक्षी) के समकक्ष वेतन देने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। प्रस्ताव मंजूर हो गया तो होमगार्ड जवानों का वेतनमान लगभग दोगुना हो जाएगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बीते साल 29 दिसंबर को डीजी होमगार्ड ने गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव को होमगार्ड जवानों को आरक्षी के समकक्ष वेतन और अन्य सुविधा देने के संबंध में पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने 3527 जवानों की जानकारी दी थी।

इसका फायदा उन अतिरिक्त 11,000 जवानों को भी मिलेगा जो विभिन्न जगहों पर भुगतान आधारित ड्यूटी कर रहे हैं।

इससे सरकार पर 70.04 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार बढ़ेगा

डीजी होमगार्ड ने पत्र में बताया था कि होमगार्ड जवानों को सिपाही के समकक्ष वेतन देने से सरकार पर 70.04 करोड़ रुपए अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार बढ़ेगा। फैसले के बाद होमगार्ड जवानों को न्यूनतम वेतन 21,700 रुपए समेत 9,982 रु. महंगाई भत्ता व 75 रुपए धुलाई भत्ता मिलेगा। प्रत्येक होमगार्ड जवान को हर माह कुल 31,757 रुपए वेतन मिलेगा। यानी प्रतिदिन 1059 रुपए वेतन मिलेगा। अभी उन्हें 500 प्रतिदिन मिलता है। बता दें कि यह मामला अभी हाईकोर्ट में चल रहा है। शुक्रवार को मामले में डीजी होमगार्ड और गृह विभाग के मुख्य सचिव को हाईकोर्ट में उपस्थित होना है।