Ranchi

Feb 10 2024, 11:13

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा 1 बजे दिन में करेंगे आज पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता

राँची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में शनिवार को पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

प्रेस कॉन्फ्रेंस एक बजे से होगी  शुरू।

Ranchi

Feb 10 2024, 11:10

ब्रेकिंग्: रांची के पिपरवार स्थित केडीएच परियोजना में कोयला लिफ्टर पर चली गोली,क्षेत्र में दहशत*

*

राँची: झारखंड की राजधानी रांची के पिपरवार स्थित केडीएच परियोजना में एक कोयला लिफ्टर पर शनिवार (10 फरवरी) को सुबह-सुबह हुई फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई है. गोलीबारी की घटना के बाद सभी व्यवसायियों ने काम बंद कर दिया.

Ranchi

Feb 10 2024, 10:56

झारखंड में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, 13 से 15 फरवरी के बीच गर्जना के साथ हो सकती है बारिश


झारखंड में एक बार फिर से मौसम बिगड़ने वाला है। यहां 10 से अधिक जिलों में बारिश के आसार हैं। बारिश के बाद फिर से ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 से 15 फरवरी के बीच गर्जना के साथ बारिश हो सकती है।

इन जिले में हो सकती है बारिश

रांची, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर और रामगढ़ में गर्जना के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश के बाद तापमान फिर से नीचे गिर सकता है।

जमशेदपुर में 13 से 15 के बीच होगी बारिश

जमशेदपुर शहर में एक सप्ताह के अंदर फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 13 से 15 फरवरी तक जमशेदपुर में बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, इस दौरान तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी।

न्यूनतम तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। फिलहाल शहर में पछुआ हवा चल रही है। ऐसे में ठंड हवा से बचने की जरूरत है। शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बीते 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य के पश्चिमी भागों में एक-दो स्थानों पर शीत लहर की भी स्थिति बनी हुई है। सबसे अधिक यानी उच्चतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया।

Ranchi

Feb 09 2024, 20:04

कांग्रेस- झामुमों छोड़कर 300 अल्पसंख्यक समाज के लोग हुए भाजपा में शामिल


राँची: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण जिला की अध्यक्षता में मिलन समारोह का आयोजन स्वर्णरेखा बैंकट हॉल में किया गया। इसमें काँग्रेस-झामुमों को छोड़कर त्याग कर मुस्लिम समाज के 300 से ज्यादा लोगों ने भाजपा का दामन थामा।

 मिलन समारोह की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीण अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाअध्यक्ष इमरान खान ने किया। 

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी को भाजपा को सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब के प्रयास के मंत्र पर भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। भाजपा हर समाज के लोगों को एक समान समझकर कार्य करती है। 

मरांडी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों को देखकर और उन पर विश्वास जताकर आज भारी तादाद में अल्पसंख्यक समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि हम सब भारत माता की संतान है और हम सभी आपस में भाई-बहन है। भारत माता के लिए प्रेम और राष्ट्रवाद हम सब लोगों के रगों में एक समान दौड़ रही है। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक समाज को कभी भी वोट बैंक नहीं समझती उन्हें भी इस देश का नागरिक और भारत माता की सुपुत्र समझती है।

इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा निरंतर प्रयास कर अल्पसंख्यक समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रही है।

Ranchi

Feb 09 2024, 20:03

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन कोल्हान प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास योजना कार्यक्रम में 24827 लाभुकों को दिया स्वीकृति पत्र


 बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 74 करोड़ 48 हज़ार का किया हस्तांतरण 

राँची: राज्य के हर गरीब का अपना आशियाना होगा। कोई भी व्यक्ति आवास विहीन नहीं रहेगा। राज्य सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी जरूरतमंदों को तीन कमरे का सुसज्जित पक्का मकान उपलब्ध कराने की शुरुआत कर दी है। 

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने आज जमशेदपुर के गोपाल मैदान में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय अबुआ आवास योजना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बातें कही। इस अवसर पर उन्होंने इस योजना के पहले चरण के लिए चयनित 24 हज़ार 827 लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान करने के साथ उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 74 करोड़ 48 हज़ार रुपए हस्तांतरित किया।

 विदित हो कि कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला- खरसावां जिले में अबुआ आवास योजना के लिए 1 लाख 92 हज़ार 624 लाभुक चिन्हित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अबुआ आवास योजना में किसी भी प्रकार की बिचौलियागिरी और लापरवाही प्रकाश नहीं की जाएगी। सभी योग्य लाभुकों की स्थायी प्राथमिकता सूची बनेगी और उसी अनुरूप उन्हें आवास आवंटित किया जाएगा। इसमें अगर कोई भी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपने कुशल नेतृत्व से झारखंड को संवारने का काम कर रहे थे। हमारी सरकार उनके संकल्प, सोच, नीति, योजना, मिशन और विजन के अनुरूप कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में सरकार गांव से चल रही है। "आपकी योजना -आपकी सरकार- आपके द्वार" कार्यक्रम के जरिए सरकार घर-घर तक पहुंची और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम हुआ। आज डीसी और एसपी से लेकर बीडीओ-सीओ आपके दरवाजे पर पहुंचकर पूरी संवेदनशीलता के साथ आपकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। यह सिलसिला आगे लगातार जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी क्षेत्र के विकास के लिए सरकार संकल्पित है। यहां के खनिज संसाधन से पूरा देश जगमग करता है, उन खनिज संसाधनों का अब इस राज्य के हित में सदुपयोग होगा। औद्योगिक विकास के लिए औद्योगिक क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जाएगा । सभी पुरानी सड़कों का मरम्मत किया जाएगा। अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त करने की पहल शुरू कर दी गई है। 

 50 वर्ष की महिलाओं को मिलेगा पेंशन का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 वर्ष की आयु सीमा पूरी कर चुके अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के साथ महिलाओं को भी अब पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय सरकार ने लिया है। इस बाबत लाभुकों को चयनित करने के लिए पंचायत से अभियान की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यूनिवर्सल पेंशन स्कीम की वजह से आज कोई पेंशन से अछूता नहीं है। 

 शिक्षा की बेहतरी के लिए उन्होंने कहा सरकार लगातार काम कर रही है। बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिले, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में गरीब बच्चों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर इंग्लिश मीडियम में शिक्षा दी जा रही है। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के जरिए छात्राओं को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। हमारे राज्य के बच्चे- बच्चियां इंजीनियर डॉक्टर और अफसर बन सकें, इसके लिए उन्हें प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेज को करने के लिए आर्थिक मदद की जा रही है। इसके अलावा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक आप पिछड़ा वर्ग के बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए सरकार शत- प्रतिशत स्कॉलरशिप दे रही है।

इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, दीपक बिरूवा, निरल पूर्ति, सुखराम उरांव, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक तथा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।

Ranchi

Feb 09 2024, 13:46

होम गार्ड के लिए है खुश करने वाली खबर ,अब स्थायी सिपाही(आरक्षी) के बराबर मिलेगी तनखाह,सरकार ने वित्त विभाग के पास भेजा प्रस्ताव

झारखंड सरकार ने होमगार्ड जवानों को सिपाही (आरक्षी) के समकक्ष वेतन देने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा है। 

प्रस्ताव मंजूर होने पर उनका वेतनमान लगभग दोगुना हो जाएगा। विभागीय मंत्री के कार्यभार संभालने के बाद वित्त विभाग इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लेगा। नए मंत्रिमंडल की कैबिनेट में प्रस्ताव रखा जाएगा। फैसले से विधि-व्यवस्था में लगे 3527 जवानों सहित अतिरिक्त 11 हजार होमगार्ड जवानों को सीधा फायदा होगा।

होमगार्ड डीजी ने की थी इसके लिए पहल*

 झारखंड में विधि-व्यवस्था सहित विभिन्न जगहों पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवानों को सिपाही (आरक्षी) के समकक्ष वेतन देने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। प्रस्ताव मंजूर हो गया तो होमगार्ड जवानों का वेतनमान लगभग दोगुना हो जाएगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बीते साल 29 दिसंबर को डीजी होमगार्ड ने गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव को होमगार्ड जवानों को आरक्षी के समकक्ष वेतन और अन्य सुविधा देने के संबंध में पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने 3527 जवानों की जानकारी दी थी।

इसका फायदा उन अतिरिक्त 11,000 जवानों को भी मिलेगा जो विभिन्न जगहों पर भुगतान आधारित ड्यूटी कर रहे हैं।

इससे सरकार पर 70.04 करोड़ का अतिरिक्त वित्तीय भार बढ़ेगा

डीजी होमगार्ड ने पत्र में बताया था कि होमगार्ड जवानों को सिपाही के समकक्ष वेतन देने से सरकार पर 70.04 करोड़ रुपए अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार बढ़ेगा। फैसले के बाद होमगार्ड जवानों को न्यूनतम वेतन 21,700 रुपए समेत 9,982 रु. महंगाई भत्ता व 75 रुपए धुलाई भत्ता मिलेगा। प्रत्येक होमगार्ड जवान को हर माह कुल 31,757 रुपए वेतन मिलेगा। यानी प्रतिदिन 1059 रुपए वेतन मिलेगा। अभी उन्हें 500 प्रतिदिन मिलता है। बता दें कि यह मामला अभी हाईकोर्ट में चल रहा है। शुक्रवार को मामले में डीजी होमगार्ड और गृह विभाग के मुख्य सचिव को हाईकोर्ट में उपस्थित होना है।

Ranchi

Feb 09 2024, 12:49

झारखंड में फिर बढ़ी ठंड,आज से पुरवा हवा ने बढ़ाई परेशानी,आज और कल कहीं कहीं छाए रहेंगे आशिंक वादल,मौसम विभाग ने किया आगाह*

 रांची। राजधानी समेत राज्य के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी धूप का तीखापन तो कभी ठंडी हवा के झोंके का ठिठुरन...। कोहरे और धुंध की चपेट में पर्यावरण ने मौसम का मिजाज बदल दिया है।

बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो 10 फरवरी तक रांची समेत पूरे राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं वर्षा होने की संभावना है। 11 से 13 फरवरी तक राज्य के पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के साथ साथ मध्य व निकटवर्ती हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला, खूंटी में कहीं कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। जिसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

पूर्वा हवा ने बढ़ाई परेशानी

13 फरवरी को उत्तरी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लोतहार और लोहरदगा में भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

वहीं 9 फरवरी को रांची समेत पूरे राज्य में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पूर्वी दिशा से आ रही ठंडी हवा का असर पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है।

कब होगा तापमान में सुधार..?

हालांकि पूर्वी दिशा से आ रही हवा में नमी की कमी के कारण वर्षा की संभावना भी टल जाती है। बताया कि राज्‍य में अगले 3 दिनों के दौरान न्‍यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

 इसके बाद अगले 2 दिनों तक इसमें धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है।

कोहरे और धुंध में बरतें सावधानी

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने पूरे राज्य में कोहरे और धुंध को लेकर लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने और वाहन की फाग लाइट का आन रखने की सलाह दी गई है।

 जब तक आपातकालीन स्थिति न हो तब तक घर से बाहर निकलने से बचें और चेहरे को ढंककर रखें।

सबसे कम गढ़वा का रहा तापमान*

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम 24.2 डिग्री जबकि न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Ranchi

Feb 09 2024, 10:45

अगर खाना खाते समय फोन देखने की आदत है तो हो जाइए सावधान हो सकते है इन बीमारियों के शिकार


आज कल के समय में मोबाइल लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। कई लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो मोबाइल को खुद से एक मिनट के लिए भी दूर नहीं कर सकते है। खासकर खाना खाते वक़्त भी मोबाइल में ही लगे रहते हैं और ऐसा करके आप खुद को बहुत मॉडर्न समझते हैं। तो सावधान हो जाइए आपकी ये आदत आपके स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचा सकती है।

अपने से बड़े लोगों को ऐसा करते देख छोटे बच्चे भी आज ऐसा करने लगे हैं। यही कारण है कि आज घर में बच्चे बिना मोबाइल या टीवी. देखे खाना तक नहीं खाते हैं। हाल ही में हुए एक हेल्थ शोध के मुताबिक “खाने के दौरान मोबाइल और टीवी. पर लगे रहने वाले 10 साल तक के बच्चों में मोटापे की संभावना कई गुना बढ़ जाती है”। जबकि शांत और आराम से बैठकर खाना खाने से मोटापे का खतरा काफी कम हो जाता है। आजकल बच्चे खाते समय मोबाइल की जिद बहुत ज्यादा करते हैं। और उनके माता-पिता उनकी इस बात को यह कहकर मान लेते हैं कि चले कम से कम बच्चा खाना तो खा लेगा। यदि आप भी ऐसा सोचते हैं तो आज ही अपनी सोच को बदलने की जरूरत है। क्या आप जानते हैं उनकी ये ज़िद उन्हें कई तरह की बीमारियों का शिकार बना सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि खाना खाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं।

खाना खाते समय मोबाइल चलाने से होने वाले रोग

डायबिटीज

मोबाइल चलाते हुए खाना खाने से डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। क्योंकि खाते हुए मोबाइल यूज करने से हमारा मेटाबॉलिज्म घटता है जिससे खाना ठीक से नहीं पच पाता।इससे हमारा वजन तेजी से बढ़ता है, जिसके फलस्वरूप डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

पाचन संबंधी समस्या

खाना खाते समय मोबाइल चलाने से पाचन संबंधी समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। भोजन के समय मोबाइल में लगे रहने से हम खाना जल्दी-जल्दी खाते हैं, जिसे हम पर्याप्त मात्रा में चबा नहीं पाते हैं। जिसके कारण पेट में दर्द, अपच, कब्ज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

मोटापा

जब हम खाना खाते समय मोबाइल का यूज करते हैं तो हमारा सारा ध्यान उसी में लगा रहता है। जिसके कारण हम अपनी भूख से ज्यादा ही खा लेते हैं। वहीं हाल ही में हुए एक शोध में ये सामने आया है कि जब खाने के समय मोबाइल या टीवी पर कोई विज्ञापन आता है तो हमारी खाने की इच्छा और तीव्र हो जाती है। जिससे हम जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते है। इसी ओवरइटिंग के कारण हमारा वजन बढ़ता है।

अनिद्रा

यदि आप रात के समय मोबाइल साथ में रखते हैं तो इससे आपको नींद से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि मोबाइल देखते हुए व्यक्ति लिमिट से ज्यादा खा लेता है जिसे पचाने के लिए पर्याप्त समय रात में नहीं मिल पाता। इसलिए रात भर अच्छी नींद ना आना या बार-बार नींद में खलल पड़ने की समस्या पैदा हो जाती है।

Ranchi

Feb 08 2024, 17:39

रांची: महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने प्रेसवार्ता कर बीजेपी पर साधा निशाना, अग्निपथ योजना पर जताया विरोध

रांची :- राजधानी रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस भवन में महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी को निशाने पर लिया है। दरअसल केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही अग्निपथ योजना के विरोध जताया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को देश के उन 1.5 लाख युवाओं को "न्याय" दिलाने के लिए 'जय जवान' अभियान शुरू किया, जिन्हें रक्षा सेवाओं के लिए चुना गया था, लेकिन अग्निपथ योजना के शुभारंभ के बाद इसमें शामिल होने की "अनुमति नहीं दी गई"

वही कांग्रेस नेत्री नेट्टा डिसूजा ने बताया की 1 फरवरी से इसकी शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान कांग्रेस की तरफ से एक पोस्टर भी जारी किया है।कांग्रेस की तरफ से यह मांग की गई है कि अग्निपथ योजना का निरस्त करते हुए अस्थाई सेना बहाली प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। डिसूजा ने कहा कि देश के युवाओं को न्याय मिले...इसको लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रही है।

इसी कड़ी में हम इस अभियान को आरंभ कर रहे हैं। जिसके तहत कांग्रेस के लोग जवानों के घर जा कर बात करेंगे।

बता दें कि पोस्टर के जरिए एक मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। इस 9999812024फोन नबर पर मिस कॉल जुड़ने की अपील की है। जिस पर अग्निपथ योजना के विरोध में देश के युवाओं से समर्थन मांगा गया है।

Ranchi

Feb 08 2024, 12:05

चम्पई सोरेन ने पूर्व सरकार के 100 यूनिट बिजली मुफ्त देने की योजना को बढ़ा कर 125 यूनिट किया, बिजली विभाग से इसके लिए मांगा प्रस्ताव

(झारखंड डेस्क)

झारखंड के नए सीएम चम्पई सोरेन ने सबसे पहले विधुत उपभोक्ता को राहत देने का निर्णय लिया है।उन्होंने कहा कि विधुत उपभक्ताओं को 125 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली मुफ्त मिलेगी।इसके लिए सीएम ने बिजली विभाग को प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

राज्य में अब तक उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक बिजली के लिए कोई बिल नहीं चुकाना पड़ता है सीएम ने अफसरों को कहा कि वंचित टोलों तक बिजली पहुंचाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं! 

सीएम सोरेन बुधवार को झारखंड मंत्रालय में वित्तीय वर्ष 2023- 24 की राजस्व प्राप्तियों और व्यय को लेकर विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ रिव्यू मीटिंग कर रहे थे! 

सीएम ने राज्य में लाई गई यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के लिए 50 वर्ष की आयु सीमा पूरी करने वाली महिलाओं के चयन का अभियान शुरू करने का निर्देश दिया! 

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम को लेकर पिछले वर्ष 24 नवंबर से 26 दिसंबर तक आयोजित शिविरों में विभिन्न योजनाओं से संबंधित लिए गए आवेदनों पर हुई कार्रवाई के बारे में भी सीएम ने जवाब मांगा! 

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत 59 लाख 28 हजार से ज्यादा आवेदन मिले हैं जिनमें से 60 प्रतिशत से ज्यादा का निष्पादन किया जा चुका है! 

सीएम ने पांच वर्ष से ज्यादा पुरानी सभी सड़कों की मरम्मत का निर्देश अफसरों को दिया अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 15,000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की मरम्मत की जानी है इसमें 9,000 किलोमीटर सड़क मरम्मत की स्वीकृति दी जा चुकी है!