*पहाड़ों पर बर्फ गिरी, यहां लुढ़का दो डिग्री पारा*
नितेश श्रीवास्तव
भदोही। पहाड़ों क्षेत्रों में बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर कालीन नगरी में दिखने लगा है। करीब एक सप्ताह तक धूप से मिली राहत के बाद गलन एक बार फिर बढ़ गई। मौसम विभाग ने सात फरवरी तक तेज हवा संग बूंदाबांदी की आशंका जताई है।
नए साल के पहले ही दिन से कोहरे और गलन का प्रभाव करीब 25 दिनों तक रहा। 26 जनवरी से मौसम बदलना शुरू हुआ। तीन से चार दिनों तक सुबह तक कोहरा के बाद धूप निकल जाती थी। कृषि विज्ञान केन्द्र के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश कुमार बरनवाल ने बताया 5 से 7 फरवरी के बीच बादल युक्त मौसम होगा, इसके साथ ही तेज हवाएं चलेंगी।
गरज चमक के साथ हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। हालांकि यह बारिश खेती किसानी के लिहाज से नुकसानदेह नहीं होगा। लेकिन लोगों की सेहत पर इसका प्रभाव पड़ेगा, ऐसे मौसम में चिकित्सक लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।
Feb 05 2024, 16:19