Gorakhpur

Feb 04 2024, 19:01

*हज व उमरा अदा करने का सिखाया गया तरीका,दावते इस्लामी इंडिया का पहला हज प्रशिक्षण*

गोरखपुर। जिले के सौ से अधिक हज यात्रियों को नार्मल स्थित दरगाह हजरत मुबारक खां शहीद मस्जिद में रविवार को दावते इस्लामी इंडिया की ओर से प्रथम हज प्रशिक्षण दिया गया। मक्का व मदीना शरीफ में इबादत, जियारत व ठहरने का तरीका बताया गया। प्रशिक्षण 11, 18, 25 फरवरी व 3 मार्च को भी दिया जाएगा।

हज प्रशिक्षक हाजी मोहम्मद आज़म अत्तारी ने कहा कि हज दीन-ए-इस्लाम का अहम फरीजा है। अल्लाह ने 9 हिजरी में हज फ़र्ज़ फरमाया। जो मालदारों पर फर्ज है, वह भी ज़िंदगी में सिर्फ एक बार। इसे खुलूसों दिल से अदा करना चाहिए।

उन्होंने हज यात्रियों को घर से रवाना होने से लेकर लौटकर आने तक के मसलों और उनके समाधान के बारे में जानकारी दी। हज की नियत करने का तरीका, हज के दौरान पढ़े जानी वाली दुआ 'लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक' व मुकद्दस मकामात पर पढ़ी जाने वाली अन्य दुआओं पर रोशनी डाली। शरई मुसाफिर की नमाज़ के अहकामत भी बताए गए।

प्रशिक्षण की शुरुआत तिलावत-ए-कुरआन से हुई। नात शरीफ़ आदिल अत्तारी ने पेश की। अंत मेे दरूदो सलाम पढ़कर अमनो सलामती की दुआ मांगी गई। प्रशिक्षण में फरहान अत्तारी, इब्राहीम अत्तारी, अहमद अत्तारी, अब्दुल कलाम अत्तारी, शम्स आलम अत्तारी, रमज़ान अत्तारी, महताब अत्तारी, वसीउल्लाह अत्तारी सहित तमाम हज यात्री मौजूद रहे।

Gorakhpur

Feb 04 2024, 19:01

*गंगा की निर्मलता के लिए मल-जल का सदुपयोग जरूरी*

गोरखपुर। गंगा समग्र का राष्ट्रीय कार्यकर्ता संगम रविवार को सम्पन्न हो गया। देशभर से आए कार्यकर्ता जलतीर्थों की अविरलता और निर्मलता के लिए तीन दिन तक मंथन के बाद नए कार्यक्रमों के साथ अपने अपने प्रांत लौट गए। मंथन के दौरान ऐसा ऐसा मत निकला कि मल-जल के सदुपयोग का तरीका अपनाए बिना गंगा और अन्य जल तीर्थों को निर्मल नहीं किया जा सकता। समापन पर एक प्रस्ताव पारित कर सरकार से इस दिशा में वृहद कार्य योजना बनाने और उसे लागू भी कराने की मांग की गई।

सुभाष नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय कार्यकर्ता संगम के समापन समारोह में संगठन मंत्री रामाशीष जी ने कहा कि कलियुग में सिर्फ गंगा मैया ही मोक्षदायिनी हैं।

सतयुग, त्रेता, द्वापर व कलियुग में मोक्ष के लिए अलग-अलग विधान तय किए गए हैं। कलियुग के लिए गंगा को मोक्षदा कहा गया है। इससे भी गंगा की महत्ता को समझा जा सकता है। जल क प्रदूषित कर दिया गया तो जीवन समाप्त हो जाएगा। नदी या जलाशय ही नहीं, अब भू-जल भी काफी नीचे चला गया है। इसलिए नदियों के साथ-साथ तालाबों को भी स्वच्छ और स्वस्थ्य बनाने के लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष जी ने कहा कि गंगा स्वार्थ और परमार्थ दोनों से जुड़ी हैं। इसलिए उनको स्वस्थ्य रखने के लिए भगीरथ जैसे तप की जरूरत है। गंगा से जुड़ा स्वार्थ यह है कि जल है तो जीवन है और परमार्थ मतलब माता की सेवा। इसके लिए सिर्फ जल ही नहीं सघन वनीकरण भी जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के मंत्र भी दिए। संगठन में अनुशासन के महत्व को समझाया तो इसकी व्यापकता क्यों आवश्यक है य़ह भी बताया। संगठन की व्यापकता तभी हो सकती है जब वह सर्वस्पर्शी होगा।

य़ह सब करने के लिए जीवंत संपर्क आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संकल्पित होना चाहिए, विकल्पित नहीं। गोरक्ष के प्रांत प्रचारक सुभाष जी ने सत्य, करुणा, सुचिता व संयम की महत्ता बताते हुए संकल्प से सिद्धी तक पहुंचने के रास्ते बताए। राष्ट्रीय महामंत्री आशीष गौतम ने कहा कि ब्रह्मा का प्रवाह हमें गंगा माता के रूप में मिला है। गंगा माता हमें अश्रुपूरित नेत्रों से देख रही है। अपने पुत्रों से कह रही है कि हम नहीं बचे तो कोई नहीं बच पाएगा। गंगा रक्षण का दायित्व हमें ईश्वर ने सौंपा है। इस सोच के साथ आगे बढ़ेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। कार्यक्रम में 2025 के कुम्भ में महासंगम आयोजित करने की रूपरेखा बनाई गई।

समापन पर प्रस्ताव पारित कर सरकार से अपेक्षा की गई कि सतत विकास लक्ष्य-6 हासिल करने और आगामी पीढ़ी के लिए एक सुरक्षित पर्यावास का निर्माण करने के लिए पानी के दोहन और खर्च को नियंत्रित किया जाए। इसके साथ सीवेज का शोधन वहीं किया जाए जहाँ वह पैदा हो रहा है। सीवेज में उपलब्ध बेशक़ीमती रासायनिक तत्वों का निष्कर्षण करने और बायोमास से ऊर्जा उत्पादन करने के लिए राष्ट्रीय रोडमैप तैयार कर काम करना चाहिए। सीवेज में मौजूद सूक्ष्म जीवों का पुनर्चक्रण के जरिए सदुपयोग की स्पष्ट नीति बनाकर उसे अमल में लाया जाए। ताकि खेती में रासायनिक उर्वरकों की निर्भरता को कम किया जा सके। इस मौके पर गोरक्ष प्रांत के संयोजक राजकिशोर जी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री ललित कपूर ने किया।

Gorakhpur

Feb 04 2024, 14:04

*पोलियोग्रस्त भाइयों को देख भावुक हुए सीएम, बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कमी,जनता दर्शन में अपनी दादी के साथ आए थे देवरिया जिले के दो मासूम भाई

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में रविवार सुबह आयोजित जनता दर्शन में अपनी दादी के साथ आए दो पोलियोग्रस्त मासूम भाइयों को देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक हो गए। उन्होंने इन बच्चों की दादी से इलाज के बारे में पूछा और आश्वस्त किया कि इलाज में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए सरकार भरपूर सहायता करेगी। इसे लेकर सीएम ने मौके पर अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

गोरखपुर प्रवास के दौरान जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात करना और उनकी समस्याएं जानकर निस्तारण कराना सीएम योगी की दिनचर्या में शामिल रहता है।

शनिवार शाम गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में जनता दर्शन में करीब साढ़े तीन सौ लोगों से मुलाकात की। इस दौरान देवरिया जिले के खुखुंदू थानांतर्गत सेखा बभनौली से आईं भागीरथी देवी के साथ आए दो मासूम बच्चों (दस वर्षीय आयुष और आठ वर्षीय पीयूष) को देख सीएम योगी उनसे पढ़ाई के बारे में पूछने लगे। तभी भागीरथी देवी ने बताया कि ये दोनों भाई पोलियोग्रस्त हैं। पांच साल के हुए तो बीमारी का पता चला।

मुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या ये बिलकुल भी नहीं चल पाते हैं। दादी ने बताया कि दस-बीस कदम तक। इस पर मुख्यमंत्री ने आयुष को चलने का प्रयास करके दिखाने को कहा। लंगड़ाते हुए वह दो चार कदम चला तो सीएम योगी भावुक हो उठे और भागीरथी देवी से दोनों बच्चों के इलाज के बारे में पूछा।

उन्होंने पीजीआई लखनऊ में इलाज चलने की जानकारी दी। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इन बच्चों के इलाज में कोई कमी नहीं आने देंगे। इसके लिए भरपूर सहायता दी जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों से इस मामले को पूरी संवेदनशीलता से देखने और आयुष्मान कार्ड न होने की दशा में कार्ड बनवाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने दोनों मासूम भाइयों को दुलारा और खूब आशीर्वाद भी दिया।

इस दौरान भागीरथी देवी ने अगस्त 2023 में अपने बेटे आदित्य चौहान (पोलियोग्रस्त दोनों बच्चों के पिता) की मौत की जांच कराने तथा कुछ लोगों द्वारा जांच की मांग करने पर धमकी देने की शिकायत भी की। इस पर सीएम ने पुलिस अफसरों को त्वरित और निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे लोगों की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित निस्तारण कराएं।

यह भी ध्यान दिया जाए किसी को भी परेशान न होना पड़े। जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। जिन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है तो उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए।

यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। हर व्यक्ति की समस्या का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी रूप से उसकी संतुष्टि के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए।

जनता दर्शन के दौरान कुछ महिलाओं संग पहुंचे उनके बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार और आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया।

मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने की गोसेवा

गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह मंदिर की गौशाला में गोसेवा की।

उन्होंने गोवंश का हाल जाना और उन्हें अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाया। गोशाला का भ्रमण कर सीएम योगी ने गोवंश को उनके विभिन्न नामों से पुकारा। सीएम योगी की आवाज सुनते ही गोवंश उनके पास आ गए।

सीएम योगी ने उन्हें दुलारकर अपने हाथों से उन्हें गुड़-रोटी खिलाया। मुख्यमंत्री ने गोशाला के कार्यकर्ताओं से सभी गोवंश के स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी ली।

Gorakhpur

Feb 04 2024, 11:51

*भाजपा किसान मोर्चा की एक दिवसीय कार्यशाला में मिला पार्टी का निर्देश*

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिले पर स्थित कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री घनश्याम सिंह पटेल ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में क्षेत्र में सक्रिय रहने का गुरु मंत्र दिया।

उन्होंने चुनाव में किस तरह आम जनता के बीच पहुंच कर काम करना है इसकी जानकारी देते हुए,पार्टी के गांव चलो अभियान और गांव परिक्रमा अभियान की जानकारी दी। क्षेत्र के किसानों और मजदूरों के हित में केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी।

कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह जिला महामंत्री किसान मोर्चा राजन सिंह मंत्री राणा प्रताप सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिले के सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। खजनी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक किसानों के हित में एक साथ इतने काम कभी नहीं हुआ है। किसानों की खुशहाली से ही देश की समृद्धि बढ़ेगी और पीएम मोदी का विकसित भारत का संकल्प साकार होगा।

Gorakhpur

Feb 04 2024, 11:50

*तहसील समाधान दिवस में पहुंचे 50 फरियादी,5 मामले निस्तारित*

खजनी गोरखपुर।तहसील में आयोजित फरवरी माह के पहले समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे एडीएम वित्त एवं राजस्व पुरूषोत्तम दास गुप्ता के समक्ष आज कुल 50 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर प्रस्तुत हुए। जिनमें 5 मामलों को तत्काल मौके पर निस्तारित करा दिया गया।मांगलिक आयोजनों का मौसम होने के कारण फरियादियों की भीड़ कम देखी गई। सबसे अधिक मामले पुलिस विभाग से संबंधित पाए गए।

बता दे की जनवरी माह के तीसरे शनिवार को कड़ाके की ठंड के कारण सिर्फ 40 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। जिसमें सिर्फ चार का निस्तारण हुआ था।

एडीएम ई के साथ दिवस प्रभारी उप जिलाधिकारी राजू कुमार तहसीलदार दीपक गुप्ता नायब तहसीलदार हरीश कुमार यादव मौजूद रहे। अधिकारियों ने जनसमस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जांच और निस्तारित करने का आदेश दिया। इस दौरान राजस्व निरीक्षक पूर्ति विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Gorakhpur

Feb 03 2024, 19:36

*लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की घोषणा से सिंधी समुदाय में उत्साह की लहर, बांटी गई मिठाईयां*

गोरखपुर- भारतीय जनता पार्टी को सुन्य से शिकर तक ले जाने में आडवाणी जी बहुत महत्व पूर्ण योगदान रहा राम आंदोलन में हिन्दू ह्रदय सम्राट के रूप आडवाणी जी का जो योगदान रहा वो अपने ही अग्रणी है आडवाणी जी सपने को देश लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरा किया अटल सरकार में उप प्रधानमंत्री के रूप देश एक दिशा प्रदान किया।

सिन्धी समाज को आडवाणी जी पर गर्व है।श्री रामजन्मभूमि मंदिर के निर्माण के महानायक श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भारत रत्न देने की घोषणा से पूरे सिंधी समाज मे हर्षोल्लास की लहर दौड़ गयी...इस खुशी के मौके पर गोलघर इंद्रा तिराहे पर पूज्य श्री झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल,गोरखपुर के तत्वाधान मे सिंधी समाज के लोगों ने मिठाई बाँटकर खुशियां मनायीं और माननीय प्रधानमन्त्री जी को बधाई दी... अध्यक्ष विक्की कुकरेजा साई रवि दास जी शरद लखमानी अमित केशवानी कमल मंझानी नरेश बजाज इन्दु बजाज नरेश करमचंदनी देवा केशवानी दीपक लखमानी नीरज रहेजा डैनी करमचंदामी पंकज गुरनानी आदि लोग मौजूद रहे।

Gorakhpur

Feb 03 2024, 19:34

*सड़क से बूथ तक लड़ेगी कांग्रेस*



गोरखपुर- जिला कांग्रेस कमेटी हठी माई के स्थान पर लोकसभा बांसगांव की कोऑर्डिनेटर करमराज चौहान द्वारा बांसगांव लोकसभा के सभी ब्लॉक अध्यक्ष नया पंचायत अध्यक्ष और समस्त कांग्रेस जन से संगठन से बूथ पर चर्चा कर बूथ को मजबूत करने और बूथ तक पहुंचाने के लिए संवाद किया गया।

उन्होंने कहा कि आने वाले 2024 में भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। आज नौजवान परेशान है सड़कों पर इस ठंड में नंगा प्रदर्शन कर रहे अग्नि वीर के बच्चे महंगाई से त्रस्त सभी जनता इस सरकार को जवाब देगी और तानाशाही नहीं चलेगी। सभी कार्यकर्ताओं से बूथ न्याय पंचायत स्तर पर मीटिंग करेंगे कामराज शीर्ष नेतृत्व के हर पहलू को बूथ स्तर तक मजबूत कर आदरणीय राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करेगी कांग्रेस के कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष निर्मला पासवान के नेतृत्व में लोकसभा बास गांव की बैठक करते हुए इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय विश्व विजय सिंह जी ने कहा कि हम सब के मुखिया आदरणीय राहुल गांधी सत्य की राह पर चले हैं न्याय मिलने तक के सड़कों पर चलते रहेंगे बेरोजगार महिलाओं किसानो सब की लड़ाई लड़ने के लिए राहुल गांधी हर संभव प्रयास करते रहेंगे और जुमलेबाजों को सबक सिखाएगी जनता सिर्फ झूठ बोलते है। मोदी चुनाव जीतने के लिए कुछ भी हद पार कर सकते है प्रधानमंत्री जी कांग्रेस पार्टी हर अस्तर से तैयार हैं जनता के बीच राहुल जी के नेतृत्व में। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान, पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो, जिला उपाध्यक्ष तौकीर आलम, सतीश चंद पांडे, विक्रमां विक्रमादित्य, अभिनंदन द्विवेदी मुन्ना तिवारी, राकेश राम त्रिपाठी, प्रवीण पासवान, धनंजय सिंह, महेंद्र मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद इरफान, विजयपाल यादव, अंकुर यादव, आशीष यादव, विकास यादव, दीपक यादव, गोलू यादव, चंद्रशेखर यादव, अवधेश यादव, सोनू यादव, पवन यादव, पंकज यादव, अभिषेक यादव, आकाश यादव आदि लोग मौजूद थे।

Gorakhpur

Feb 03 2024, 19:32

*यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सूरज यादव का हुआ भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने दी बधाई*

गोरखपुर- यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सूरज यादव का जनपद में प्रथम आगमन पर कांग्रेसियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ।

स्वागत के बाद यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने मिडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जनपद में कांग्रेस को युवाओं के साथ मजबूत करके भारत के संविधान को बचाने की लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ी जाएगी।

स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान, एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता अंकित पांडेय, तौकीर आलम, पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो, सतीश चंद पांडे, विक्रमां विक्रमादित्य, अभिनंदन द्विवेदी, मुन्ना तिवारी, राकेश राम त्रिपाठी , प्रवीण पासवान, धनंजय सिंह, महेंद्र मिश्रा, विख्यात भट्ट, ब्लाक अध्यक्ष मोहम्मद इरफान, विजयपाल यादव, अंकुर यादव, आशीष यादव, विकास यादव, दीपक यादव, गोलू यादव, चंद्रशेखर यादव, अवधेश यादव, सोनू यादव , पवन यादव, पंकज यादव , अभिषेक यादव, आकाश यादव आदि लोग मौजूद थे।

Gorakhpur

Feb 03 2024, 19:30

*राज्य स्तरीय तीन दिवसीय दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन*

गोरखपुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिव्यांगजन में असीमित अंतर्निहित प्रतिभा होती है। जरूरत उस प्रतिभा को तराशकर मंच देने की है। दिव्यांगजन सरकार और समाज के प्रोत्साहन के हकदार हैं और इसी प्रोत्साहन की अपेक्षा भी करते हैं। इसी भावना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार दिव्यांगजन का संबल बनकर उन्हें सम्मान और स्वावलंबन के मार्ग पर अग्रसर कर रही है।

सीएम योगी शनिवार शाम योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की तरफ से आयोजित राज्य स्तरीय तीन दिवसीय दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। दिव्यांगजन के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी व्यक्ति में कहीं से कोई कमी रहती है तो ईश्वर उसकी प्रतिपूर्ति कर देते हैं। उपनिषदों के जरिये समाज का मार्गदर्शन करने वाले महर्षि अष्टावक्र, मध्यकाल में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का छंदीय चित्रण करने वाले महाकवि सूरदास और वर्तमान समय में जगद्गुरु रामभद्राचार्य और विख्यात वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंस इसके उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि आज इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कर उन्हें दिव्यांगजन की प्रतिभा को और नजदीक से देखने का अवसर प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश ईश्वर के अवतरण की भूमि है। संभवतः यह देश का पहला राज्य है जहां सरकार के स्तर पर दो विश्वविद्यालय संचालित हैं। एक डॉ शकुंतला मिश्र पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ में और दूसरा जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट में। सरकार के स्तर पर अनेक ऐसे कार्य शुरू किए गए हैं जिनसे दिव्यांगजन का कल्याण हो, वे समर्थ और सशक्त बनें। उन्होंने कहा कि वे प्रायः किसी न किसी दिव्यांगजन संस्थान का भ्रमण-निरीक्षण करते रहते हैं। गत दिनों उन्होंने गोरखपुर में मूक बधिर विद्यालय का निरीक्षण किया था। उसके पहले दृष्टिबाधित विद्यालय का जायजा लिया था। इन संस्थाओं में इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर करने, शिक्षकों की कमी दूर करने तथा दिव्यांगजन को तकनीक से जोड़कर उन्हें और सक्षम बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

और बढ़ाएंगे दिव्यांगजन की पेंशन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में यूपी में 10.40 लाख दिव्यांगजन को प्रतिमाह एक हजार रुपये की पेंशन दी जा रही है। पहले यह धनराशि तीन सौ रुपये थी जिसे बढ़ाकर एक हजार किया गया। आने वाले समय में इसे और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी दिव्यांगजन राशन कार्ड, आवास, पेंशन और शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ स्कूल जाने वाले सभी दिव्यांगजन को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 11 हजार से अधिक लोग प्रतिमाह तीन हजार रुपये कुष्ठावस्था पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अनिवार्य रूप से आवास की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। 15.53 लाख दिव्यांगजन आयुष्मान योजना में कवर किए गए हैं। सरकार कॉक्लियर इम्प्लांट के लिए छह लाख रुपये दे रही है। दिव्यांगजन के लिए प्रदेश में 21 विशेष विद्यालय, 18 बचपन डे केयर सेंटर, तीन मानसिक मंदित आश्रय गृह भी संचालित हैं।

दिव्यांगजन के सशक्त होने से समर्थ बनेगा समाज

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांग शब्द की छुट्टी कर दिव्यांगजन शब्द दिया है क्योंकि इनके अंदर ईश्वर से विशिष्ट शक्ति निहित होती है। दिव्यांगजन की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए बल्कि उनके लिए सम्मान और स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। दिव्यांगजन स्वावलंबी और सशक्त होंगे तो पूरा समाज समर्थ बनेगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार दिव्यांगजन, निराश्रित और उपेक्षित लोगों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को अयोध्या में हुए भगवान श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की बधाई भी दी।

दिव्यांगजन को सशक्त बना रही मोदी-योगी सरकार: रविकिशन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी की सरकार दिव्यांगजन को सशक्त बनाने के लिए पूरा प्रयास कर रही है। सरकार के प्रोत्साहन से दिव्यांग खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पैरा ओलंपिक में देश के लिए कई मेडल जीत चुके हैं। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा ने विभाग की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूपी की ब्रेल प्रेस देश में पहले स्थान पर है। कार्यक्रम में सभी गतिविधियों और मुख्यमंत्री समेत अन्य गणमान्य के संबोधन को एक विशेषज्ञ द्वारा मूक बधिर दिव्यांगजन को समझाया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, राजेश त्रिपाठी, भाजपा के जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि भी उपस्थित रहे।

दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल और सहायक उपकरणों का वितरण

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल और सहायक उपकरणों का वितरण भी किया। 100 दिव्यांगजन को ट्राइसाइकिल, 30 को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। यह उपहार प्राप्त करने वाले दिव्यांगजन की रैली को सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में कई दिव्यांगजन को वैशाखी, हियरिंग एड, स्मार्ट केन वितरित की गई। कुछ को ये उपकरण मंच पर मुख्यमंत्री के हाथों प्राप्त हुआ।

दिव्यांगजन द्वारा निर्मित उत्पादों एवं कलाकृतियों का किया अवलोकन

दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी में सीएम योगी ने दिव्यांगजन द्वारा निर्मित उत्कृष्ट उत्पादों और कलाकृतियों का अवलोकन कर और बोल-सुन सकने वाले दिव्यांगजन से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रदेश के कई जिलों से आए दिव्यांगजन ने अपने द्वारा तैयार विविध प्रकार के उत्पादों का प्रदर्शन कर यह दर्शाया कि हुनर के मामले में वे किसी से कम नहीं हैं। प्रदर्शनी के एक स्टाल पर उच्च शिक्षारत युवा दिव्यांगजन द्वारा सुंदरकांड की कर्णप्रिय प्रस्तुति की जा रही थी। प्रदर्शनी का खास आकर्षण फूड कोर्ट भी है जहां बड़ी संख्या में लोगों ने दिव्यांगजन द्वारा तैयार व्यंजनों का स्वाद लिया। उधर प्रेक्षागृह की गैलरी में लगी पेंटिंग प्रदर्शनी में दिव्यांगजन द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स सबका मन मोह ले रही थीं।

दिव्यांग आइकन को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांग आइकन के रूप में ब्राजील डेफ ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट बैडमिंटन खिलाड़ी आदित्या यादव, डेफ क्रिकेट में राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी आकाश सैनी, जुडो की राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं गोल्ड मेडलिस्ट रति मिश्रा, चित्रकला में राज्य पुरस्कार प्राप्त मानसी गुप्ता, कौन बनेगा करोड़पति की विजेता दिव्यांग हिमानी बुंदेला और राष्ट्रीय जुडो चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट अनिता गौतम को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्पर्श दृष्टिबाधित विद्यालय के छात्रों ने शानदार संगीतमय प्रस्तुति से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुस्लिम दिव्यांग ने सुनाई मानस की चौपाई, सीएम योगी ने दी शाबासी

राज्य स्तरीय दिव्य कला एवं कौशल प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भावुक नजर आए। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान एक स्टाल पर मुस्लिम समुदाय के आलम नाम के दृष्टिबाधित दिव्यांग ने मुख्यमंत्री को श्रीरामचरितमानस की चौपाई सुनाई तो वह भाव विभोर हो गए। उन्होंने आलम की पीठ थपथपा कर शाबासी दी। कार्यक्रम के बाद जब वह जाने को हुए तो एक दृष्टिबाधित दिव्यांग किशोर ने उन्हें गाना सुनाने की इच्छा जाहिर की। मुख्यमंत्री तुरंत रुक गए और उसका गाना सुनने के बाद ही गए।

Gorakhpur

Feb 03 2024, 19:28

गंगा समग्र का तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकर्ता संगम शुरू

गोरखपुर- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि जब तक लोगों में श्रद्धा व निष्ठा बनी रहेगी तब तक जीवनदायिनी गंगा का अस्तित्व बना रहेगा। जिस दिन गंगा सूख जाएंगी, भारत की गति रुक जाएगी।

गोरखपुर के सुभाष नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गंगा समग्र के राष्ट्रीय कार्यकर्ता संगम का शनिवार को औपचारिक उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि की हैसियत से राज्यपाल ने कहा कि गंगा का प्रवाह बाधित हुआ है। जल प्रदूषित हुआ है। वे सिकुड़ गईं हैं लेकिन लोगों की आस्था में कोई कमी नहीं आयी है। गंगा भारत की आत्मा हैं। ईश्वर का निराकार रूप है। यही वजह है कि विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के लोग भी भारत से गंगाजल मंगाकर घरों में रखते हैं। लोग जब काशी में गंगा में डुबकी लगाने पहुंचते हैं तो ये नहीं देखते कि पानी साफ है या काला। उन्होंने कहा कि गंगा को बचाना है तो हम सभी को संकल्प लेना होगा कि अपने आसपास की हर छोटी-बड़ी नदी को अविरल और निर्मल बनाएंगे।

श्री शुक्ल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बनने के बाद गंगा की अविरलता व निर्मलता को लेकर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। अमृत सरोवर की खुदाई व पुराने तालाब को पुनर्जीवित किया जा रहा है। इससे भू-जलस्तर ऊपर आया है। इससे गंगा में प्रवाह बढ़ा और जल स्वच्छ भी हुआ है लेकिन सिर्फ सरकारी प्रयास से इसमें पूर्ण सफलता नहीं मिल सकती। इसके लिए जनजागरण बहुत जरूरी है। हमें प्रसन्नता है कि गंगा समग्र के निष्ठावान कार्यकर्ता इस पुनीत कार्य में लगे हैं। गंगा समग्र के कार्य का आधार और परिश्रम के बलबूते भारत की आत्मा अवश्य बचेगी। उन्होंने गंगा की अविरलता व निर्मलता के लिए पं. मदन मोहन मालवीय के संघर्ष को याद किया।

गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष जी ने कहा कि गंगा की गंदगी मानवकृत है तो साफ-सफाई भी मानव को ही करनी होगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी संस्कृति ने नदियों को प्रदूषित किया है। उनकी संस्कृति है पहले गंदा करो फिर साफ। अमेरिका की सात नदियों में अभी ऐसा ही चल रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा के प्रदूषित होने के तीन प्रमुख कारण हैं। आस्थाओं में विकृतियां आने के कारण ढेर सारी समस्याएं आयी हैं। चिंता का विषय है कि छोटी-छोटी नदियां विलुप्त हो रही है। कई का तो अस्तित्व समाप्त हो गया है। तालाब की सफाई भी उतने ही महत्वपूर्ण है जितना गंगा व अन्य नदियों का। उन्होंने कहा कि जलकुंभी नदियों में नहीं उगता है। वह तालाब में उगता है और बाढ़ के साथ नदी व गंगा के माध्यम से समुद्र तक पहुंच जाती है। इसलिए नदियों के साथ-साथ तालाबों को भी साफ-सफाई की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को बदलने के लिए संकल्प की जरूरत है। उद्योग हमारे लिए जरूरी हैं लेकिन औद्योगिक प्रदूषण के खतरे को भी हमें देखना और समझना होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ लल्लू बाबू ने सभी अतिथियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर आयी। साथ ही पाताल यानी भू के नीचे भी बहती है। हम भू-जल का उपयोग करते हैं। जल ही जीवन सिर्फ कहने को नहीं, य़ह सच्चाई है। उन्होंने कहा कि गंगा के स्वरूप को हमने समझा नहीं है लेकिन अब गंगा समग्र के देवतुल्य कार्यकर्ता जब इसमें लग गए हैं तो सफलता मिलना निश्चित है। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ आशीष गौतम ने संचालन किया। उन्होंने गंगा ही नहीं नदियों के उपर मंडरा रहे खतरे से आमलोगों को जागृत करने में गंगा समग्र की भूमिका पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय मंत्री अवधेश कुमार ने आम सभा में प्रस्ताव पेश किया। इसमें जलतीर्थ अविरल और निर्मल करनेे और संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य-6 के लक्ष्य हासिल करने के लिए पानी के दोहन और खर्च को नियंत्रित करने की मांग की। इसके साथ ही मल-जल के सदुपयोग की योजना बनाने की सरकार से अपेक्षा की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक डॉ महेंद्र अग्रवाल, गंगा समग्र के संयुक्त महामंत्री ललित कपूर, गोरक्ष प्रांत के संयोजक राजकिशोर मिश्र, राष्ट्रीय मंत्री रामाशंकर सिन्हा आदि मौजूद थे।