*500 मीटर तिरंगा के साथ दो किमी लंबे तिरंगा यात्रा में भी हुए शामिल,सांसद रवि किशन शुक्ला ने दी शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं*
![]()
गोरखपुर। हमें अपने देश के सम्मान में आयोजित होने वाले हर कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
देश के हर नागरिक को तिरंगे को सम्मान करना चाहिए, इससे ही देश और संविधान मजबूत होगा। यह बाते शुक्रवार को सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने तारामंडल में एबीसी पब्लिक स्कूल की तरफ से आयोजित दो किमी लंबे तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कही।
इस दौरान सांसद ने प्रदेश और गोरखपुर की जनता को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दी।
शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम सदर सांसद रवि किशन शुक्ला शामिल हुए। सबसे पहले सांसद अपने तारामंडल स्थित आवास पर ध्वजारोहण किया और उसके बाद एम्स में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
एम्स में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि आज देश में लागू संविधान की ही देन है की हर नागरिक अपने अधिकारों का प्रयोग कर रहा है। हमारी आजादी को संविधान ही दे रहा है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विकास के लिए हर तरह से कार्य कर रहे है। वसुंधरा एनक्लेव में टोरंट गैस की तरफ से आयोजीत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि आज हमें इस बात पर गर्व है की विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र रहते है और इस लोकतंत्र को हमारे संविधान से ही मजबूती मिलती है।
हमें अपने इस संविधान पर गर्व है। जब हमारा देश आजाद हुआ तो देश को चलाने के लिए एक एक लिखित कानून की जरूरत हुई तब देश के सबसे बड़े। विद्वान बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी ने इस जिम्मेदारी को अपने कंधों पर लिया और देश को एक ऐसा संविधान दिए जिसने आजादी के इतने साल बाद भी देश का हर नागरिक अपने को एक समाज में एक मजबूती दिया है।
इसके आलावा सांसद रवि किशन शुक्ला शहर के कई स्कूल और संस्थाओं के कार्यक्रम में शामिल हुए।














गोरखपुर। गुरुवार को मुसलमानों के चौथे खलीफा अमीरुल मोमिनीन हज़रत सैयदना अली रदियल्लाहु अन्हु का जन्मदिवस अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया।







Jan 26 2024, 17:05
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.6k