डोभी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोभी एवम बरिया में जनसंवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन
गया/डोभी। जिले के डोभी प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोभी एवम बरिया में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी भावना सिंह दीप जलाकर किया। वहीं मंच का संचालन शिक्षक अक्षय कुमार ने किया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बिहार सरकार के द्वारा छात्रों को दी जाने वाले लाभ को लेकर तमाम योजनाओं की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम बिहार सरकार के शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के द्वारा परिचालित किया गया है। इस कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के द्वारा यह भी निर्देश दिया गया है की उच्च विद्यालयों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा छात्र / छात्राओ एवं अभिभावको की बैठक में उपस्थिति अनिवार्य है।
बैठक में शिक्षा विभाग के साथ- साथ अन्य विभागो के कल्याणकारी योजनाओ के संबंध में जानकारी देना है एवं फीड बैक प्राप्त करना है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापिका विमला कुमारी, शिक्षक संजय कुमार, नंदकिशोर प्रसाद, चित्रा रंजन, अनीता , दिव्य, माला कुमारी, शशि रंजन कुमार रविरंजन, ज्योति, सुषमा , बच्चों के साथ अभिभावक भी काफी संख्या में उपस्थित होकर भाग लिए।
रिपोर्ट: धनंजय कुमार।
Jan 16 2024, 21:03