मौसम अलर्ट : राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में बढ़ा पछुआ हवा का प्रवाह, तापमान में तेजी से गिरावट के साथ ठंड मे होगी बढ़ोत्तरी
डेस्क : राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज पछुआ हवा चलना शुरु हो गया है। पछुआ हवा का प्रवाह बढ़ने से सूबे में दो दिनों में ठंड बढ़ोतरी होगी। न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट के आसार हैं।
![]()
मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान में बताया गया है कि तापमान में तेजी से गिरावट से कुछ जिलों में ठंड में काफी बढ़ोतरी होगी। दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में कोल्ड डे के हालात बन सकते हैं। बुधवार को पछुआ की तेजी से पटना सहित 18 शहरों के अधिकतम तापमान में कमी आई। इससे पहले छह शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
वहीं उत्तर बिहार की ओर कई जिलों में घना कोहरा देखा गया, जबकि दक्षिण बिहार में पछुआ के प्रभाव से आंशिक से मध्यम कोहरे की स्थिति रही। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बांका में 24.9 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया। पटना में पिछले दो दिनों से पछुआ और उत्तर पछुआ के प्रवाह में तेजी आई है। अगले दो तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी आने से पटना में भी ठंड बढ़ेगी।
इन शहरों के अधिकतम तापमान में आई कमी
सुपौल में 3.7 डिग्री, फारबिसगंज में 4.6 डिग्री, अररिया में 3.7 डिग्री, अगवानपुर में तीन डिग्री, दरभंगा में 1.4 डिग्री, मोतिहारी में 3.4 डिग्री, गोपालगंज में दो घंटे, गोपालगंज में दो डिग्री, वाल्मीकिनगर में 2.2 डिग्री, दरभंगा में 1.4 डिग्री की कमी आई। वैशाली, पटना, डेहरी, कैमूर, बक्सर, पूर्णिया व अन्य शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है।









डेस्क : बिहार के बिजली कंपनी में आउटसोर्सिंग के जरिए काम करने वाले मानव बल (तकनीकी कामगारों) के लिए खुशखबरी है। जल्द ही उनके मानदेय मे बढ़ोत्तरी होगी। कामगारों का पैसा बढ़ाने के लिए बिजली कंपनी ने अधिकारियों की टीम गठित कर दी है। अगर बिजली कंपनी के नियमों का पालन हुआ तो कामगारों को वर्तमान की तुलना में 26 फीसदी तक अधिक मानदेय मिल सकता है। बिजली कंपनी के इस निर्णय से राज्य के 12 हजार से अधिक तकनीकी कामगारों को लाभ होगा।





Jan 11 2024, 17:11
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
29.1k