Gorakhpur

Jan 09 2024, 16:46

তারাপীঠে পুজো দিলেন দমকল মন্ত্রী

এসবি নিউজ ব্যুরো: গতকাল রাতে তারাপীঠে আসেন রাজ্যের দমকল দফতরের ভারপ্রাপ্ত মন্ত্রী সুজিত বসু। আজ সকালে সপরিবারে পুজো দিলেন মা তারার মন্দিরে। মায়ের গর্ভে প্রবেশ করে দীর্ঘক্ষণ ধরে পুজো দেন মায়ের কাছে পরিবার ও রাজ্যবাসী সকলের মঙ্গল কামনা করেন।

Gorakhpur

Jan 09 2024, 16:45

*पुनः हंगामे के बीच नहीं हो सका राशन की दुकान का चयन*

सहजनवां,गोरखपुर। सहजनवां के ग्राम सभा कटया में तीसरी बार कोट के चयन में हंगामा होने के कारण नहीं हो पाया चयन। गौरतलब है की पिछले कई महीनो से ग्रामीणों की मांग कोट के चयन के लिए हो रही थी पिछली दो बैठकों में हंगामा होने के कारण नहीं हो पाया था चयन , तीसरी बार 9 जनवरी का डेट दिया गया था, जिसमें दो आवेदक जगत नारायण विश्वकर्मा तथा अनुराधा सिंह थी।

तहसीलदार द्वारा दोनों का डॉक्यूमेंट मांगा गया जिसमें जगत नारायण के पास ओरिजिनल मार्कशीट नहीं थी जिस पर तहसीलदार महोदय ने एक शपथ पत्र लिखवाया की एक सप्ताह के अंदर अपनी ओरिजिनल मार्कशीट दिखा दें अन्यथा उनके आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा, इसी के बीच जगत नारायण ने आवेदक को बदलने के लिए तहसीलदार महोदय से अनुमति मांगी जिस पर तहसीलदार के द्वारा मना कर दिया गया!इसी बीच जोर का हंगामा होने के कारण तहसीलदार महोदय ने अगले दिन का चयन होने का डेट रखा।

Gorakhpur

Jan 09 2024, 16:44

*कंटेनर ने बाइक सवार दंपती को मारी ठोकर पत्नी की मौके पर हुई दर्दनाक मौत*

सहजनवां,गोरखपुर। गीड़ा थाना क्षेत्र के बोक्टा चौराहे के पास गोरखपुर जा रहे बाइक सवार दंपती को पीछे से आ रहे कंटेनर ने ठोकर मार दिया।ठोकर लगने से बाइक पर बैठी पत्नी की मौके पर मौत हो गई,जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मंगलवार को दिन में 12 बजे के आसपास नगर पंचायत सहजनवां के वार्ड नं-4 निवासी गौरीशंकर कन्नौजिया अपनी पत्नी मंतीरा देवी उम्र 60 वर्ष को मोटरसाइकिल से लेकर गोरखपुर जा रहे थे।अभी वह गीडा थाना क्षेत्र के बोकटा चौराहे पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे कंटेनर ने ठोकर मार दिया।

ठोकर लगने से मोटरसाइकिल पर बैठी मन्तीरा देवी की मौके पर दर्दनाक मृत्यु हो गई।जबकि गौरीशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल हेलमेट पहने हुए थे।

मौके पर पहुंची गीडा पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Gorakhpur

Jan 08 2024, 20:30

*गोरखपुर महोत्सव के अन्तर्गत जिला स्तरीय रोइंग प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन*

गोरखपुर।गोरखपुर महोत्सव समिति एवं खेल विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में गोरखपुर महोत्सव के अन्तर्गत नौकायन रामगढ़ ताल गोरखपुर में जिला स्तरीय पुरुष वर्ग रोइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा इस अवसर पर मुख्य अतिथि रवि किशन शुक्ल सांसद सदर गोरखपुर विराजमान थें।

जिनका स्वागत एवं आभार क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी द्वारा बैच लगाकर व बुके प्रदान कर किया गया तथा इस अवसर पर जय यदुवंशी प्रतिनिधि सांसद सदर गोरखपुर एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित थें।सर्वप्रथम मुख्य अतिथि नें खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन के लिए जो बोट आई थी नावों का विधिवत अवलोकन करते हुए उसकी जानकारी प्राप्त की गई तद्पश्चात नावो को रामगढ़ ताल में उतारकर नावों का तथा जिला स्तरीय रोइंग प्रतियोगिता को झण्डी दिखाकर उद्घाटन किया गया।इसके उपरान्त जिला स्तरीय हैण्डबाल तथा बाक्सिंग बालक वर्ग के विजेता एवं उप विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर धर्मवीर सिंह,आजाद सिंह उप क्रीड़ाधिकारी,संध्या यादव,गनेश निषाद,कु0 नेहा सिंह,नफीस अहमद,प्रगति दूबे,प्रवीन कुमार,अजय सिंह,अमन सिंह उपस्थित थें।रोइंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए एन डी आर एफ गोरखपुर रेस्क्यू बोट के साथ रामगढ़ ताल में उपस्थित होकर पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Gorakhpur

Jan 08 2024, 20:29

*नदी किनारे हो रहे अनाधिकृत भूखण्डीय विकास, अवैध निर्माण को कराया गया ध्वस्त*

गोरखपुर। उपाध्यक्ष जीडीए अनाधिकृत कॉलोनीयो के ऊपर कारवाई करने का निर्देश दिया था।

जिसके अनुपालन में जीडीए के संबंधित अधिकारियों किशन सिंह प्रभारी मुख्य अभियन्ता के नेतृत्व में सहायक अभियन्ता कुंज बिहारी, राज बहादुर सिंह एवं वी०के० शर्मा तथा अवर अभियन्ता सुनील कुमार शर्मा, संजीव तिवारी, रमापति

वर्मा डी०एन० शुक्ला मनीष तिवारी एवं समस्त प्रवर्तन स्टाफ व क्षेत्रीय पुलिस बल के सहयोग से हाबर्ट बंधे पर महायोजना के अनुसार चिन्हित कूड़ाघर क्षेत्र के आस-पास अनाधिकृत निर्माण एवं बंधे पर हो रहे अतिक्रमण पर प्रभावी अंकुश के दृष्टिगत चलाये गये अभियान के अर्न्तगत अनाधिकृत रूप से प्रारम्भ किये गये भूखण्डीय विकास हेतु दो कार्यालय व चिन्हांकन हेतु निर्मित की जा रही दो बाउण्ड्रीवाल तथा बंधे पर अतिक्रमण के अर्न्तगत एक भवन के अग्रभाग की पूर्वनिर्मित बाउण्ड्रीवाल, कुछ बोर्ड आदि तोड़े व हटाये गये।

कूड़ाघर क्षेत्र के अर्न्तगत डूब क्षेत्र में विकसित / चिन्हित दो अनाधिकृत कालोनी के विरूद्ध भी ध्वस्तीकरण करते हुये लगभग 15 एकड़ क्षेत्रफल पर अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। उपाध्यक्ष जीडीए के आदेशानुसार डूब क्षेत्र में हो रहे अनाधिकृत भूखण्डीय विकास, अवैध निर्माण के साथ-साथ अन्य अवैध निर्माणों / अनाधिकृत कालोनियों एवं भू-उपयोगों के विपरीत संचालित भवनों के विरूद्ध उ०प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अर्न्तगत कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Gorakhpur

Jan 08 2024, 20:29

*संदिग्ध परिस्थितियों में बगीचे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी*

गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के लाहीडाही गांव के बगीचे में पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ एक युवक का शव मिला है, जिसकी पहचान लाहीडाही गांव के निवासी दीना मौर्य पुत्र चनर मौर्य उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई। जो एक जेसीबी चालक था जो कुछ दिन पहले शहर से अभी घर आया था I

गांव के लोगों का कहना है की बीती रात वह गांव में निमंत्रण पर गया था और तभी से लापता थाI सुबह जब लोग टहलने गए तो बगीचे के पेड़ में शव लटकते हुए मिला I वही चन्रर मौर्य के तीन पुत्रों में से दूसरे नंबर का लड़का था I संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का गांव के बगीचे में शव मिलना गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है I वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैI

इस प्रकरण के संदर्भ में गोला कोतवाल ने छत्रपाल सिंह ने कहा मामले की जांच की जा रही हैI शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Gorakhpur

Jan 08 2024, 20:28

*चेयरमैन प्रतिनिधि ने नगर विकास मंत्री से मुलाकात कर बड़हलगंज नगर में विकास के लिए मांगा धन*

गोरखपुर। नगर पंचायत बड़हलगंज के समुचित विकास हेतु चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने लखनऊ में नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मुलाकात नगर के विकास के लिए धन आवंटन करने हेतु प्रस्ताव दिया।

सोमवार को लखनऊ स्थित नगर विकास मंत्री एके शर्मा के आवास पर पहुंचे चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने कहा कि बड़हलगंज गोरखपुर जनपद का प्रमुख नगर पंचायत होने के साथ ही एक अग्रणी व्यवसायिक केंद्र हैं। नगर का विस्तार होने के कारण कई गांव नगर में शामिल हुए हैं, ऐसे में नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, पथ प्रकाश, नदी व छठ घाट, पोखरे का सुंदरीकरण, नगर पंचायत के कार्यालय का निर्माण, दोहरीघाट बड़हलगंज पुल के दोनो तरफ जाली, मुक्तिपथ पर शवदाह प्लेटफॉर्म व इलेक्ट्रिक शवदाह संयंत्र के साथ साथ बारात घर व सामुदायिक शौचालय जैसे विकास कार्यों की अत्यंत आवश्यकता है।

उमर ने इस संबंध में मांग पत्र सौंपा और जल्द से जल्द धन आवंटन करने का निवेदन है। उमर ने बताया कि नगर विकास मंत्री ने सभी मांगों को जनहित में देखते हुए जल्द से जल्द शासन द्वारा धन आवंटन करने की बात कही है। इस दौरान पवन यादव, निखिल गुप्ता, प्रवीण शाही, उमेश यादव, विकास गौंड, प्रकान्त उमर मौजूद रहें।

Gorakhpur

Jan 08 2024, 17:45

*पुरानी पेंशन बहाली हेतु एन एफ आई आर एवम एन जे सी ए के आह्वान पर आयोजित भूख हड़ताल में कर्मचारियों ने भरी हुंकार*

गोरखपुर। NFIR के राष्ट्रीय महामंत्री एम राघवैया और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष हरि किशोर तिवारी के आह्वान पर आज राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच NJCA के गोरखपुर के सयोजक एवं महामंत्री पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ विनोद राय और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के गोरखपुर के अध्यक्ष और सह संयोजक रूपेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज गोरखपुर मंडल के सभी जिलों के पदाधिकारी रेलवे स्टेशन गेट नंबर 1 पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ भवन के पास भूख हड़ताल पर बैठे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय और संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के उपाध्यक्ष कनिष्क गुप्ता ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री विनोद राय ने कहा कि पुरानी पेंशन का मुद्दा आज राष्ट्र का सबसे ज्वलंत मुद्दा है,लेकिन वर्तमान की कर्मचारी विरोधी सरकार हमारे आंदोलन को कुचल कर हमारा हक मारना चाहती है, लेकिन हम चुप बैठने वाले नहीं हैं, हम पुरानी पेंशन के इस लड़ाई को सांस तक लड़ेंगे और अपने इस संवैधानिक हक को प्राप्त कर के ही मानेंगे । महामंत्री विनोद राय ने कर्मचारियों का आह्वान किया कि वह एन एफ आई आर/एन जे सी ए के साथ कंधा से कंधा मिलाकर अपने आंदोलन को आगे बढ़ाएं जिससे सरकार पर दबाव बनाया जा सके और पुरानी पेंशन बहाल हो सके।

अपने संबोधन में सह संयोजक रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा की हम बरसों से अपने सरकार से अपना संवैधानिक हक मांग रहे हैं यह गूंगी बहरी सरकार सुनने को तैयार नहीं है जहां जहां एनपीएस आग में झोंक दिया गया है वही सभी माननीयों जैसे मा० सांसद, मा० विधायक, मा० विधान परिषद सदस्य हमारे आईएएस आफिसर तथा सभी जजों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू है। हम सरकार से यह मांग करते हैं कि देश में वन नेशन वन पेंशन व्यवस्था लागू करे और व्यवस्थापिका की तरह कार्यपालिका में भी पुरानी पेंशन बहाल करें ।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि सरकार हमारे सब्र का इम्तहान ले रही है लेकिन अब कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट गया है और सरकार को इसके परिणाम भुगतने होंगे।

डिप्लोमा इंजिनियर संघ के अध्यक्ष अनिल किशोर पाण्डेय ने कहा की न्यू पेंशन स्कीम कैंशर के तरह है जो धीरे धीरे कर्मचारियों के भविष्य को निगल रहा है।विशिष्ठ बीटीसी संघ के तारकेश्वर शाही ने कहा कि सरकार हमारे हक के पैसे से अंबानी की झोली भर रही है।

इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी मनोज द्विवेदी ,आरपी भट्ट, के एम मिश्रा,एस सी अवस्थी, , कौशल कुमार सिंह, दीपक चौधरी, ए क सिंह रामकृपाल शर्मा कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद विद्यासागर, विजय पाठक, देवेश सिंह, अंशुमाल पाठक,ए बी पांडे,अजय त्रिपाठी,आरडी सिंह, धीरज सिंह, धीरज हरकेश बहादुर चंद्रशेखर चौबे लक्ष्मी श्रीवास्तव, हरिकेश बहादुर ,निशांत यादव, चंद्र शेखर चौबे परमात्मा सिंह, प्रदीप कुमार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के श्री गोविंद जी, मदन मुरारी शुक्ला , श्याम नारायण शुक्ला, अनिल द्विवेदी ,अनूप कुमार, अशोक पाण्डेय विशिष्ठ, संजय सिंह संजय मिश्र, अशोक सिंह , फुलई पासवान, ओंकार नाथ राय ,रामधनी पासवान , अशोक कुमार पाण्डेय, निर्भय नारायण सिंह, राजकुमार पाण्डेय, कमलेश सिंह, प्रदुम्मन सिंह, चंदन द्रिवेदी ,राम मिलन पासवान, परमेशवर पासी सहित तकरीबन 200 कर्मचारी नेताओं ने भाग लिया।

Gorakhpur

Jan 08 2024, 17:44

*गरीबों की सेवा के लिए सरकार प्रतिबद्ध: रवि किशन*

सहजनवा/ गोरखपुर। हरपुर में निराश्रित, असहायों को भीषण ठंड से बचने के उद्देश्य हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने गरीबों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरण किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा करीब असहाय निर्धन और विकलांग को ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया जा रहा है।

सांसद ने कहा की आने वाले समय में ठंड का प्रकोप और ज्यादा बढ़ाने की संभावना है। जिसके कारण प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत पहले से ही सुरक्षा के लिए गरीबों निसहाय लोगों को कंबल वितरण किया जा रहा है।

प्रतिवर्ष सर्दी का मौसम आते ही जरूरतमंदों को शीतलहर से बचाव के लिए सरकार एक परंपरा के अनुरूप निशुल्क कंबल वितरण के कार्यक्रम करती है। सरकार की कोशिश है कि पात्र असहाय वर्ग के लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ला,शुक्ला क्षेत्रीय मंत्री किसान मोर्चा रत्नेश पांडे, चेयरमैन महेश दुबे

Gorakhpur

Jan 08 2024, 17:43

*रोजगार मेले में 217 युवाओं को मिला रोजगार*


गोरखपुर, उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजनातत्वावधान, कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एव सेवायोजन के संयुक्त तत्वावधान में जनपद गोरखपुर के विकास खण्ड चरगाँवा में विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

मेले का उद्घाटन मुख्य रवि किशन शुक्ल, सांसद-सदर, विशिष्ट अतिथि महेंद्र पाल सिंह, विधायक-पिपराइच द्वारा किया गया। उनके द्वारा मेले में प्रतिभाग करने वाली कम्पनियों से सेवायोजन के उपरान्त दिये जाने वाली सुविधाओं के बारें में विस्तृत जानकारी ली गयी।

मेले में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार प्रदान किये जाने हेतु कम्पनियों से आवाहन किया गया। इस मेले में 11 प्रतिष्ठित कम्पनियां विभिन्न प्रकार रिक्तियों के सापेक्ष युवाओं का साक्षात्कार के माध्यम से 217 चयन किया गया है। इस मेले में विकास खण्ड के युवाओं ने प्रतिभाग करते हुए लगभग 546 युवाओं द्वारा पंजीकरण कराया गया जिसमे 217 युवाओं को विभिन्न कंपनी में सेवायोजित कराया गया।

इस अवसर पर एस0 एन0 राम, संयुक्त निदेशक, गोरखपुर मंडल, जिला समन्वयक/प्रधानाचार्य आईटीआई संतोष कुमार श्रीवास्तव, जिला कौशल प्रबंधक विकास त्रिपाठी, शशिकांत मौर्या, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आलोक शर्मा, प्रांजल शाही, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट इंचार्ज संदीप वर्मा, दुर्गेश सिंह, फूल बदन राम, प्रतिमा श्रीवास्तव सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनी के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।