Sitapur

Jan 07 2024, 14:40

*ट्रक को जांच के समय आवश्यक प्रपत्र न दिखा पाने पर मंडी सचिव ने वसूला एक लाख,33155 रुपए जुर्माना*

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के ग्राम केशरी गंज में चना दाल ले जा रहे ट्रक को जांच के समय आवश्यक प्रपत्र न दिखा पाने पर मंडी सचिव ने वसूला एक लाख,33155 रुपए जुर्माना।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगांव मंडी समिति के मंडी सचिव सुलेमान ने सूचना के आधार पर केसरीगंज लखीमपुर मार्ग पर जांच के दौरान एक डीसीएम ट्रक जिसमें 120 कुंतल चना दाल लदी थी।

जांच के लिए रोका ड्राइवर के द्वारा कोई भी आवश्यक प्रपत्र ना दिखा पाने पर उस पर मंडी शुल्क,8070,+4035 विकास सेस व शमन शुल्क 121050 रुपये का जुर्माना वसूला।

मंडी सचिव सुलेमान ने बताया कि उक्त दाल, फर्म जनवरी नाथ इंटरप्राइजेज सुल्तानपुर के द्वारा कानपुर से लोड कर कर धौरहरा भेजी जा रही थी।

जांच उपरान्त चना दाल लगभग 120कुंटल पाई गई इसके बाद वाहन चालक से टैक्स रशीद सहित वैध प्रपत्र दिखाने को कहा गया, ड्राइवर द्वारा कोई भी प्रपत्र नहीं दिखाया गया जिसको संभागीय उपनिदेशक प्रसाधन/ विपणन मंडी परिषद लखनऊ डीडीए अपर जिलाधिकारी सीतापुर एवं उप जिलाधिकारी को संज्ञानित करते हुए 1,33155 रुपए समन शुल्क जुर्माना वसूला गया।

Sitapur

Jan 06 2024, 19:42

*राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा के निमंत्रण के लिए आए पूजित पवित्र अक्षत*

कमलेश मेहरोत्रा

सीतापुर- अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान के निमंत्रण के लिए आए पूजित पवित्र अक्षत के वितरण हेतु नगर के प्रसिद्ध पुरविन देवी मंदिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक पंकज के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने देवी मंदिर में विधि विधान से पूजन कर नगर के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर वितरित किया पूजित अक्षत।

मुख्य कार्यक्रम बाल्मिक बस्ती में आयोजित किया गया जहां हर घर में जाकर लोगों को भगवान श्री राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में जानकारी दी गई और लोगों को आगामी 22 जनवरी को मंदिरों घरों में दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया गया। बाल्मिक बस्ती में अक्षत वितरण कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और जय श्री राम के नारों से सारा क्षेत्र गूंजायमान हो गया।

इस मौके पर भारी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे अक्षत वितरण कार्यक्रम का समापन पुरविन देवी मंदिर में किया गया जिसमें स्वयं सेवकों को घर-घर जाकर लोगों को पूजित अक्षत वितरण कर आगामी 22 जनवरी को मंदिरों एवं घरों में पूजा अर्चना एवं रात्रि बेला में दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया गया।

Sitapur

Jan 06 2024, 17:56

*विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम के दौरान 250 लोगों के बीच कंबल का वितरण*

कमलेश मेहरोत्रा

सीतापुर- परसेंडी विकास खंड में विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम का समापन ग्राम पंचायत ताल गांव में 250 लोगों को कंबल वितरण के साथ संपन्न। ज्ञातव्य है कि ब्लॉक की 83 ग्राम पंचायत में विकसित भारत यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकासखंड की ग्राम पंचायत ताल गांव में शनिवार को भारत विकसित संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान फारूक अहमद के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष भाजपा राजेश्वर दयाल रस्तोगी ने देश प्रदेश की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां का बखान करते हुए कहा कि, भाजपा सरकार अपनी योजनाओं का लाभ समाज में अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचा रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य सबका साथ सबका विकास करते हुए कल्याणकारी योजनाओं लाभ जन जन तक पहुंचना है।

विशिष्ट अतिथि रोहित सिंह जिला महामंत्री भाजपा, विष्णु मौर्य अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक, राजेश तिवारी खंड विकास अधिकारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम को मनोज कुमार त्रिवेदी जिला सहसंयोजक मीडिया ने संबोधित करते हुए कहा कि, मोदी और योगी सरकार के द्वारा समस्त जनता को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है, आप सबको एक बार फिर देश का प्रधानमंत्री मोदी को बनाना है। कार्यक्रम में गरीब, असहाय, कमजोर, विधवा और निराश्रित लोगों को 250 कंबल वितरित किए गए।

Sitapur

Jan 06 2024, 17:54

*जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन*

कमलेश मेहरोत्रा

सीतापुर- तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत राम रुढा विकासखंड बेहटा में देश एवं प्रदेश की भाजपा डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर रस्तोगी एवं विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष संतोष मौर्य थे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों से लोगों को सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

राजेश्वर रस्तोगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की सरकार जनता के द्वार पहुंचने का कार्य कर रही है, उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम जन के जीवन में खुशहाली आई है, उन्होंने कहा कि, सरकार के द्वारा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को बिना किसी रोक-टोक के योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मंडल अध्यक्ष संतोष मौर्य ने कहा कि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब महिलाओं को जहां निशुल्क गैस कनेक्शन दिया जा रहा है वहीं पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को ₹6000 सलाना नगद राशि उनके खाते में उपलब्ध कराई जा रही है।

इस मौके पर मुकेश, राजेश्वर रस्तोगी, संतोष मौर्य, मनोज वर्मा मंडल महामंत्री ,मनोज चौहान मंडल मंत्री ,सियाराम मिश्रा मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, हेमंत शुक्ल प्रधानाचार्य, बहोरी लाल मौर्या शक्ति मोर्चा केंद्र संयोजक, राम जीवन मौर्य बूथ अध्यक्ष, ग्राम प्रधान घनश्याम, ,ग्राम विकास अधिकारी मनोज शर्मा, विनोद मौर्य, विपिन तिवारी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Sitapur

Jan 06 2024, 16:31

*तेंदुआ माइनर नहर को किया गया दुरूस्त*

कमलेश मेहरोत्रा

सीतापुर- क्षेत्र से निकलने वाली तेंदुआ माइनर नहर जो कि विगत मंगलवार को ग्राम इटारी के निकट फट गई थी और किसानों की गेहूं एवं लाही की 50 बीघे से अधिक खड़ी फसल में पानी भर गया था, उसे शुक्रवार देर शाम विभाग द्वारा दुरुस्त करा दिया गया।

ज्ञातव्य है कि नहर की पटरी के फट जाने व नहर का पानी बंद होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वर्तमान समय में किसानों द्वारा गेहूं की फसल को लेकर सिंचाई की जा रही है। इस संबंध में नहर विभाग के सहायक अभियंता अंशुल वर्मा ने बताया कि, नहर पटरी की मरम्मत करा दी गई है शीघ्र ही तेंदुआ माइनर नहर में पानी छोड़कर किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करा दिया जाएगा।

Sitapur

Jan 06 2024, 16:29

*उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, 62 शिकायतों में 5 का मौके पर निस्तारण*

कमलेश मेहरोत्रा

सीतापुर- संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी राखी वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न। समाधान दिवस में 62 शिकायतकर्ताओं ने अपनी अपनी शिकायतों के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र दिए जिसमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया इस मौके पर गौशाला संचालकों के द्वारा प्रार्थना पत्र देकर क्षेत्र में पढ़ रही भीषण ठंड के चलते ठंड से पीड़ित गोवंशों के लिए अलाव जलाये जाने की मांग की।

इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुशील कुमार यादव, सहायक अभियंता सिंचाई अंशुल वर्मा, खंड विकास अधिकारी रजनीश शुक्ला, खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी शाहीन अंसारी, नायब तहसीलदार अशोक यादव, उप वन क्षेत्राधिकारी हरीश श्रीवास्तव, अवर अभियंता सिंचाई शिव प्रताप यादव, नगर अधिशासी अधिकारी अनिरुद्ध पटेल, विषय वस्तु विशेषज्ञ नेत्रपाल सिंह, डॉक्टर भारतेंदु पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत जयप्रकाश वर्मा, नवीन चंद लघु सिंचाई अवर अभियंता, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता सुशील शुक्ला सहित सभी तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Sitapur

Jan 06 2024, 16:28

*कथा व्यास पंडित धर्मदत्त वाजपेई ने श्रीमद् भागवत कथा को बताया परम मोक्षदायनी*

कमलेश मेहरोत्रा

सीतापुर- क्षेत्र के प्रसिद्ध बरम बाबा देवस्थान पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास पंडित धर्मदत्त वाजपेई ने श्रीमद् भागवत कथा को परम मोक्षदायनी बताते हुए कहा कि, इस कलिकाल में श्रीमद् भागवत कथा समस्त दुखों को नष्ट करने वाली है, उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा के महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि, श्रीमद् भागवत कथा जिस स्थान पर होती है वह स्थान मंदिर का रूप ले लेता है और इसको कराने वाला, व श्रवण करने वाला सभी को प्रभु की कृपा प्राप्त होती है।

शनिवार को कथा व्यास ने श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करते हुए भगवान ब्रह्मा के द्वारा भगवान श्री कृष्ण की परीक्षा की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब ब्रह्मा जी को पता चला कि भगवान विष्णु ने पृथ्वी पर श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लिया है तो वो उनके दर्शन करने को आतुर हो गए और वह ब्रह्मलोक से सीधा पृथ्वी पर आ गए। जहां पर उन्होंने मोर मुकुट को अपने सिर पर धारण किए एक बालक को देखा। यह बालक गायों और ग्वालों के साथ मिट्टी में खेल रहा था। यह सब देख ब्रह्मा जी को लगा कि यह बालक विष्णु जी का अवतार कैसे हो सकता है। लेकिन बच्चे के चेहरे पर जो तेज था यह देख ब्रह्मा जी ने श्री कृष्ण की परीक्षा लेने का विचार किया, परंतु भगवान श्री कृष्ण की अद्भुत लीलाओं को देखकर उन्होंने भगवान श्री कृष्ण से अपने असली रूप में दर्शन देने की प्रार्थना की, कथा व्यास ने भगवान श्री कृष्ण के द्वारा विराट दर्शन की कथा का वर्णन किया गया।

Sitapur

Jan 06 2024, 10:55

*नैमिष के संतों को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आमंत्रण पत्र*

सीतापुर- अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के उद्घाटन समारोह में नैमिषारण्य तीर्थ से शामिल होने वाले सन्त महंतों को के लिए आमंत्रण पत्र का वितरण आज से प्रारम्भ किया गया। इस उद्घाटन समारोह में तीर्थ के संत महंतो को आमंत्रण विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने दिया। ज्ञात हो कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने नैमिषारण्य के संतो को 18 जनवरी को ही बुलाया है।

संतों को निमंत्रण देने भाजपा के वरिष्ठ नेता मुनींद्र अवस्थी, विहिप नेता विपुल प्रताप सिंह, भाजपा नेता नीरज त्रिपाठी के साथ ही प्रांतीय धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख अवध प्रान्त बजरंगी विमल मिश्र आये, उन्होंने नैमिष व्यासपीठाधीश्वर जगदाचार्य स्वामी देवेंद्रानंद सरस्वती, 84 कोसीय परिक्रमा अध्यक्ष महंत नारायण दास, व्यासपीठाधीश अनिल शास्त्री, स्वामी विद्यानंद सरस्वती, स्वामी शाश्वतानंद सरस्वती जी, चक्रतीर्थ प्रधान पुजारी राजनारायण पांडेय, सनातनी संत आत्मप्रकाश, राम चरणदास त्यागी, सरोज दीदी, मुमुक्षा दीदी, स्वामी सुरेशानंद, राम अटल दास साहेब को आमंत्रण पत्र देकर उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहने का निवेदन किया।

अयोध्या में कार्यक्रम के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सभी संतो के निवास तथा भोजन की व्यवस्था की है। इस अवसर पर नैमिष व्यासपीठाधीश्वर श्रीमज्जगदाचार्य स्वामी देवेंद्रानंद सरस्वती ने बेहद प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ये हिंदू समाज के लिए गौरव का विषय है। ये भारत ही नहीं सबके लिए हर्ष का विषय होना चाहिए। 84 कोसीय परिक्रमा समिति के अध्यक्ष महंत नारायण दास जी ने कहा कि राम मंदिर राष्ट्रीय गौरव की पुनर्स्थापना है। भारतमाता के माथे पर लगा कलंक आज धुल गया। हम सभी अयोध्या प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा में जायेंगे।

व्यासपीठाधीश अनिल शास्त्री ने कहा कि ये अद्भुत समय का अनुपम उदाहरण हमारे प्रभु श्री राम की मंदिर में प्रतिष्ठा होना है। स्वामी विद्यानंद सरस्वती ने कहा कि जीते जी राम मंदिर का निर्माण देखना ही हमारे जीवन का लक्ष्य था, आज वह पूर्ण हुआ। इस अवसर पर सभी संत बहुत खुश थे और राममंदिर उद्घाटन सत्र के साक्षी बनने के लिए उत्साहित दिखे।

Sitapur

Jan 05 2024, 17:58

*कथा व्यास ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन*

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। क्षेत्र के प्रसिद्ध देवस्थान बरम बाबा पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास पंडित धर्म दत्त वाजपेई ने श्रीमद् भागवत कथा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि, इस कलिकाल में श्रीमद् भागवत कथा कल्पवृक्ष के समान है।

जिसके सुनने मात्र से ही मनुष्य सभी पापों से मुक्त होकर भवसागर को पार कर जाता है, उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि, प्रभु श्री कृष्ण की बाल लीलाएं अत्यंत सुंदर और मनमोहक हैं माता यशोदा उनकी लीलाओं को देखकर बलिहारी जा रही हैं।

कथा व्यास ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए प्रभु श्री कृष्ण को मारने के लिए कंस के द्वारा भेजे गए सकटासुन राक्षस बध की कथा का वर्णन किया, कथा व्यास ने भगवान श्री कृष्ण के द्वारा माखन चुराए जाने की गोपियों द्वारा की गई शिकायत पर माता यशोदा द्वारा उन्हें ऊखल में बांधने और अर्जुन पेड़ों के मुक्त करने की कथा का सुंदर वर्णन किया। इस मौके पर भारी संख्या में महिलाएं बच्चे और श्रद्धालु उपस्थित थे।

Sitapur

Jan 05 2024, 17:30

*आवारा पशुओं को गांव की एक बाग में बांधकर जमा किया*

कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम रायपुर गंज में आवारा पशुओं के आतंक से ग्रस्त होकर स्थानीय ग्रामीणों ने भारी संख्या में आवारा पशुओं को गांव की एक बाग में बांधकर जमा किया और इसकी सूचना उप जिलाधिकारी राखी वर्मा को दी।

उप जिलाधिकारी ने समस्या के समाधान के लिए विकासखंड अधिकारी को निर्देशित किया। खंड विकास अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि सभी पशुओं को गौशालाओं में भेज दिया जाएगा।

खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने नगर पालिका के सौजन्य से सभी पशुओं को ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं में भेज दिया। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि लगभग 60 छुट्टा पशुओं को क्षेत्र के ग्राम अकैचनपुर फरीदपुर, नयागांव नेवादा, अंदेश नगर गौशालाओं में भेज दिया गया है।