*चिनहट बाजार में 50 लाख रुपये से बनेगा 500 मीटर नाला,पार्षद ने किया उद्घाटन, दुकानदारों में खुशी*
लखनऊ। चिनहट बाजार में सबसे बड़ी समस्या जलभराव की है। जलनिकासी न होने से व्यापारियों के साथ राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यही नहीं दुकानों में पानी भर जाता है। ये समस्या विगत कई वर्षों से बनी हुई है।
जिसे देखते हुए स्थानीय पार्षद अरुण राय ने बरसात से पहले ही 500 मीटर आरसीसी नाले निर्माण का संकल्प लिया। शुक्रवार को उसका उद्घाटन करते हुए बरसात के पहले ही निर्माण कराने का आश्वासन जनता को दिया जिससे पूरी बाजार में खुशी की लहर है पार्षद अरुण राय ने बताया कि जल निकासी यहां की प्रमुख समस्या थी युद्ध स्तर पर कार्य करके यह समस्या को जड़ से खत्म करने का कार्य किया जाएगा।
शुक्रवार को नारियल तोड़कर और लड्डू बांटकर नाला निर्माण कार्य का उद्घाटन पार्षद अरुण राय ने किया। उन्होंने बताया कि विधायक चौराहे से चिनहट तिराहे तक लगभग 500 मीटर का आरसीसी नाला लगभग 50 लाख की लागत से बनाया जाएगा। इस मौके पर गणमान्य व्यक्तियों में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष कमल पांडेय राजनीतिक पुरोधा शैलेंद्र पांडे उर्फ शैलू दादा, विजय शर्मा बृजराज शर्मा अनिल सोनी नरेंद्र श्रीवास्तव मनीष शर्मा प्रतीक मिश्रा प्रमोद प्रजापति जीत प्रजापति मनोज तिवारी मनोज यादव, बृजेंद्र प्रताप सिंह मुरारी एडवोकेट, नवीन राय, पुरुषोत्तम जालान सरदार बलदेव सिंह समेत सैकड़ो गणमान्य व्यक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बढ़ती हुई शीतलहर को देखते हुए यूपी सरकार ने यूपी में माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के समय में आज से परिवर्तन कर दिया है।
Jan 05 2024, 19:33
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.2k