*स्थाई आश्रय गृह का रात्रि में डीएम एडीएम ने किया निरीक्षण*
फर्रूखाबाद l जनपद के स्थाई आश्रय गृह, फतेहगढ़ का रात्रि में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व अपर जिलाधिकारी (वि/रा)-परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र प्रजापति जी के द्वारा निरीक्षण किया गया।
शेल्टर होम से सम्बंधित सभी सुविधाओं (अलाव, कम्बल, गर्म पानी, केयर टेकर, खाने आदि) की जानकारी ली। सबसे पहले पुरूष डोरमेट्री में ठहरे अन्तःवाशियों से उनका कुशलक्षेम जाना, खानपान की जानकारी ली, रसोई के उपयोग के सम्बंध में चर्चा की।
अन्तःवाशियों द्वारा बताया गया कि सुबह चाय मिलती है व खाना बनाने के लिए गैस, बर्तन व ज़रूरत पर राशन भी उपलब्ध कराया जाता है। अंत मे अन्तःवासियों की इंट्री रजिस्टर में चेक की। सभी सुविधाएं सुनिश्चित पायी गयीं।
शीतलहर के मद्देनजर नगर पालिका को ई-रिक्शा/टेम्पो से मोबलाइजेशन/रेस्क्यू करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी/परियोजना गजराज सिंह यादव, सीएमएस अनुज प्रताप सिंह चौहान, नगर पालिका कर्मचारी व संस्था से आबिद मंसूरी जी तथा शेल्टर होम के सभी केयर टेकर उपस्थित रहे।










Jan 03 2024, 16:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k