मौसम का मिजाज : तेज पछुआ की वजह से पटना सहित 25 शहरों का गिरा न्यूनतम तापमान, अगले कुछ दिनों में कई जगहों पर बन सकते है शीत दिवस के हालात
डेस्क : बिहार मे पिछले 4-5 दिनों से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज पछुआ की वजह से पटना सहित 25 शहरों के न्यूनतम तापमान में काफी कमी आई है। जिसकी वजह से सुबह और शाम में ठंड बढ़ गई है।
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान में गिरावट औरंगाबाद में दर्ज की गई, जहां रविवार की अपेक्षा सोमवार को 5.6 डिग्री पारा नीचे आया। डेहरी में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, धूप निकलने से राजधानी पटना सहित कुछ शहरों का अधिकतम तापमान तेजी से ऊपर आया है। सबसे न्यूनतम तापमान कैमूर में 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। 17 शहरों के अधिकतम तापमान में भी कमी आई है।
मौसम विभाग के अनुसार सुबह और शाम में भी ठंड में बढ़ोतरी होगी। इस हफ्ते कुछ जगहों पर शीत दिवस के हालात बन सकते हैं। अधिकतर जिलों में कोहरा कम हुआ है। गया का न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री, औरंगाबाद 8.4, डेहरी 8.5 डिग्री, बक्सर 7.4 डिग्री, मोतिहारी 9.5 डिग्री, सबौर का 8.8 डिग्री रहा।












डेस्क : नये वर्ष के आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। कई सार्वजनिक जगहों पर भीड़ होने की संभावना को लेकर जिला प्रशासन की ओर से शहर के प्रमुख 50 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है
Jan 02 2024, 09:45
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
43.1k