Muzaffernagar

Dec 23 2023, 18:03

*क्रान्ति सेना ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती*

अशीष कुमार

मुजफ्फरनगर- क्रांति सेना के राष्ट्रीय कार्यालय प्रकाश चौक मुजफ्फरनगर पर क्रान्ति सेना/किसान क्रान्ति सेना के पदाधिकारियों द्वारा किसान मसीहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 121वीं जन्म जयंती बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई सभी पदाधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर फूल व माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई और चौधरी चरण सिंह विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई।

इस अवसर पर क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे मसीहा और सच्चे हितैषी रहे हैं ललित मोहन शर्मा जी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हिंदुओं की सुरक्षा के लिए पीएसी बल का गठन कर हिंदुओं को सुरक्षा की भावना से सराबोर किया था आज भी हिंदू समाज चौधरी चरण सिंह का ऋणी है और हमेशा रहेगा, प्रदेश महासचिव मनोज सैनी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की जो कार्य शैली रही है उसके अनुसार वह भारत रत्न के हकदार है सरकार को इस विषय पर संज्ञान लेकर उन्हें भारत रत्न देना चाहिए।

इस अवसर पर किसान क्रांति सेना के मंडल अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह ने भी अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह का कृषि क्षेत्र में अतुलनीय योगदान रहा है और इसके अलावा देश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने में भी कई बाते सामने आती हैं वो कभी भी साधारण भेष में निकल जाते थे और कानून व्यवस्था का जायजा लेकर उसी वक्त व्यवस्था को मजबूत करते थे। प्रधान मंत्री पद पर रहते हुए भी उन्होंने कभी दिखावटी व बनावटी जीवन व्यतीत नहीं किया और हमेशा संघर्ष करते रहे।

इस अवसर पर जाने माने इंटीरियर डिजाइनर व डेकोरेटर अनुपम धीमान ने क्रान्ति सेना में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की।

Muzaffernagar

Dec 23 2023, 18:01

*धन्ना सेठो का कर्ज माफ हो सकता है तो किसान का क्यों नहीं? किसान व मजदूर का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायगा - ज़ीशान सिद्दीकी*

अशीष कुमार

मुजफ्फरनगर- एक मीटिंग किदवई नगर मे संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष ने की व संचालन रोशन सिद्दीकी ने किया मीटिंग मे भारतीय किसान यूनियन अम्बावता का कुनबा बढाने और किसानों व मजदूर के मुद्दे मज़बूती से उठाने का संकल्प लिया गया।

किसान मसीहा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल अम्बावता व जिला अध्यक्ष हर्ष पाल की सहमति से जिला प्रभारी ज़ीशान सिद्दीकी दुवारा संगठन का विस्तार करते हुए मोहमद ताज को संगठन में जिम्मेदारी दी गई।

मोहम्मद ताज बने वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष

जिला प्रभारी ज़ीशान सिद्दीकी ने कहा जब धना सेठो का कर्ज माफ हो सकता है तो किसान का कर्ज माफ क्यों नहीं किसी भी कीमत पर किसान व मजदूर का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा भारतीय किसान यूनियन अम्बावता संगठन हमेशा दबे कुचले लोगो की आवाज उठाने का काम कर्ता है और कर्ता रहेगा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल अम्बावता हमेशा किसान के हक की बात करते है वो एक ऐसे किसान योद्धा है जिनकी पहली प्राथमिकता किसान को उनका अधिकार दिलाना है।

सैकड़ो की तादाद में लोगो ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की

भाकियू (अ) वरिष्ठ जिला उपाध् यक्ष मोहम्मद ताज ने किसान योद्धा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अम्बावता के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Muzaffernagar

Dec 18 2023, 20:13

*डीएम कार्यालय पहुंच कर भाकियू अम्बावता के जिला प्रभारी ने एसडीएम निकिता शर्मा को सौंपा ज्ञापन*

अशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान योद्धा ऋषिपाल अम्बावता की सुरक्षा हेतु एक पुलिस टीम एक एस्कार्ट गाड़ी की व्यवस्था की जाए भाकियू (अ)जिला प्रभारी ज़ीशान सिद्दीकी

भाकियू (अ )जिला प्रभारी ज़ीशान सिद्दीकी ने बताया दिनांक 23/12/2023 को जिला मुजफ्फरनगर के जानसठ ग्राम ढासरी में भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल अंबावता प्राप्त 12:00 बजे एक किसान पंचायत को संबोधित करने आ रहे हैं जिसमें हमारे किसान यूनियन उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के एवं सहारनपुर मंडल व मेरठ मंडल के सभी अध्यक्ष एवं पदाधिकारी अपनी कार्यकारणी के साथ पंचायत में शामिल होंगे।

तथा 11:00 बजे खतौली तिराहे पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा उसके बाद व पंचायत स्थल के लिए रवाना होंगे पंचायत में किसानों के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Muzaffernagar

Dec 18 2023, 20:11

*भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के प्रदेश कार्यालय पर चलाया गया सदस्यता अभियान*

अशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाह आलम के द्वारा चौधरी जफरयाब अली को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनाया वही चौधरी जफरयाब अली ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाह आलम व संगठन के सभी सम्मानित पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जो जिम्मेदारी हमें दी है उसे पूरी ईमानदारी मेहनत और लगन के साथ निभाऊंगा किसान और मजदूर की हक की लड़ाई लड़ने से कभी पीछे नहीं हटूंगा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाह आलम के हाथों को मजबूत करूंगा।

वही भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चे के महानगर अध्यक्ष शाहिद राजा ने खालापार में चलाया जबरदस्त सदस्यता अभियान सेकड़ो लोगों ने संगठन की सदस्यता की ग्रहण की महानगर अध्यक्ष शाहिद राजा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि किसान और मजदूर का उत्पीड़न बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगा किसान और मजदूर की हक की लड़ाई भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाह आलम के दिशा निर्देश पर लड़ी जाएगी किसान और मजदूर को उनका हक दिलाकर रहेंगे।

लड़ाई शासन से हो या प्रशासन से किसान और मजदूर का हक हर संभव दिलाकर रहेंगे और वह दिन दूर नहीं हर गांव हर घर में संगठन का कार्यकर्ता संगठन के परचम को लेहराएगा इस मौके पर दर्जनों पदाधिकारी व सेकंडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Muzaffernagar

Dec 13 2023, 10:37

*भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के हरिद्वार जिला अध्यक्ष गुलफाम राव के नेतृत्व में एक पंचायत का आयोजन ग्राम सालियर में किया गया*

अशीष कुमार

मुजफ्फरनगर/उत्तराखंड: अध्यक्षता राष्ट्रीय सलाहकार चौधरी बाबूराम ने की और संचालन राष्ट्रीय महासचिव साबिर राणा ने किया ।

पंचायत के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाह आलम ने किसानों को संबोधित करते हुए सभी को एकता का पाठ पढ़ाया और संगठन की ताकत से अवगत कराया और पंचायत को संबोधित करते हुए कहा हम सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ हैं सरकार पूंजी पतियों के लिए काम कर रही है किसान और मजदूर के हित में सरकार फेल सरकारी विभागों में बढ़ती भ्रष्टाचारियों के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मुजफ्फरनगर से सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ उत्तराखंड में की एंट्री भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाह आलम का यूपी उत्तराखंड के किसानों ने क्या भव्य स्वागत।

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा का उत्तराखंड में भी बढ़ाया कुनबा रुड़की के सालियर गांव में किसान सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने संगठन का विस्तार करते हुए, कहा की किसानो मजदूरों और छात्रों पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न पर चर्चा करते हुए संगठन से जुड़े सभी लोगों को संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने के लिए कहा और साथ ही कहा की संगठन हमेशा गरीब मजदूर बेसहारों की आवाज बनने के लिए हमेशा खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी ऐसे ही बेसहारों की आवाज बनकर खड़ा रहेगा और दबे कुचलें लोगों के लिए काम करता रहेगा।

पंचायत में मुख्य रूप से उपस्थित राष्ट्रीय संरक्षक नाजिम बाजी, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता सोनू चौधरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिम त्यागी, राष्ट्रीय सचिव जाहिद त्यागी, राष्ट्रीय मंत्री अमित कुमार, राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मुखिया, राष्ट्रीय सचिव मकबूल आलम, राष्ट्रीय सचिव बिलाल आढती, प्रदेश प्रवक्ता शकील राणा

युवा मंडल अध्यक्ष शाहबाज त्यागी, जिला अध्यक्ष चौधरी गुलबर, महानगर अध्यक्ष शाहिद राजा, जिला सलाहकार मोहम्मद इसराइल, महिला प्रदेश अध्यक्ष सुदेश, महिला जिला अध्यक्ष मनोज रानी, महिला महानगर अध्यक्ष संजीदा बानो

उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड से

सैकड़ो पदाधिकारी वह हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Muzaffernagar

Dec 10 2023, 20:36

जनता को लूटने वालो के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा-हरेन्द्र मलिक

अशीष कुमार

मुज़फ्फरनगर/मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि अनेक भाजपा नेताओं की तिजोरी भरने के लिए निजी अस्पतालों व भाजपा नेताओं के गठजोड़ से इलाज भर्ती व दवाओं के नाम पर जनता से खुली लूट की जा रही है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी फ्री व सस्ते इलाज की बात करती है लेकिन भाजपा सरकार इलाज के नाम पर जनता से हो रही लूट को रोकने में विफल रही है इसलिए समाजवादी पार्टी जनता को लूटने वालो के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी। यह विचार सपा राष्ट्रीय महासचिव हरेन्द्र मलिक व वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा ने जिलाधिकारी कार्यालय मेरठ में सपा विधायक अतुल प्रधान द्वारा चलाये जा रहे निजी अस्पतालों की लूट के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन पर पहुंचकर समर्थन देते हुए प्रकट किए।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हरेन्द्र मलिक व वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार की सोच भी अजीब है निजी अस्पताल जनता को लूट रहे हैं सपा इस लूट को रोकने की मांग कर रही है तो भाजपा सरकार इस लूट को रोकने के बजाए सपा के आंदोलन को रोकना चाहती है।

उन्होंने कहा कि सोमवार 11 दिसम्बर को समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मेरठ जिलाधिकारी कार्यालय पर अयोजित महापंचायत में पहुंच रहे हैं। इस महापंचायत में मुज़फ्फरनगर से भी भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता पहुंचकर संघर्ष को मजबूती देंगे।

Muzaffernagar

Dec 10 2023, 19:01

बिलाल राणा को युवा प्रदेश महासचिव नियुक्त किया

अशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के प्रदेश कार्यालय मीनाक्षी चौक पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मोहम्मद शाह आलम के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया।तो दर्जनों लोगों को संगठन में सदस्यता ग्रहण कराई और सभी की सहमति से राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन का विस्तार करते हुए बिलाल राणा को युवा प्रदेश महासचिव नियुक्त किया।

मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष चौधरी गुलबहार ने गुल मोहम्मद राणा को जिला सचिव नियुक्त किया। वही महानगर अध्यक्ष शाहिद राजा ने साहब राणा को। वार्ड 29 का वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया मौके पर मौजूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल,राष्ट्रीय महासचिव साबिर राणा,राष्ट्रीय सचिव जाहिद त्यागी ने सभी पदाधिकारी व कार्यकतार्ओं से अपील करते हुए कहा कल रुड़की के सालियर में होने वाले प्रोग्राम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर प्रोग्राम को सफल बनाएं।

सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता समय का ख्याल रखते हुए प्रदेश कार्यालय मीनाक्षी चौक पहुंचे सुबह 10:00 बजे काफिले के रूप में रुड़की के गांव सालियर के लिए होंगे रवाना।इस मौके पर चौधरी इफराईम जिला मंत्री, इंतजार राणा युवा जिला सचिव काजी मुस्तकीम, मोबीन खान आदि मौजूद रहे।

Muzaffernagar

Dec 10 2023, 19:00

मंदिर के शुद्धिकरण के मंदिर में शुद्धि यज्ञ का आयोजन हुआ

अशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। चरथावल क्षेत्र के गांव दधेडू कलां के शिव मन्दिर में गांव का ही एक मुसलमान परिवार 10 वर्षो से ऊपर मंदिर की जमीन पर कब्जा करके रह रहा था मंदिर की भूमि पर ही अंडे मांस पकाकर खाया जाता था स्वामी यशवीर महाराज के हस्तक्षेप के बाद एसडीएम सदर परमानंद झां के नेतृत्व में उस मुस्लिम परिवार को मंदिर से निकाला गया आज मंदिर के शुद्धिकरण के मंदिर में शुद्धि यज्ञ का आयोजन हुआ।

गांव व क्षेत्र के सनातन धर्म के अनुयायियों ने भारी संख्या में यज्ञ में सम्मिलित होकर यज्ञ में आहुतियां दी ब्रहाचारी मृगेन्द्र आचार्य नें वेद के पवित्र मंत्रों के द्वारा विधि विधान पूर्वक शुद्धि यज्ञ संपन्न कराया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योग साधना यशवीर आश्रम बघरा के महंत स्वामी यशवीर महराज रहे शुद्धि यज्ञ में आये सनातन धर्म के अनुयायियों को संबोधित करते हुए स्वामी यशवीर महराज ने कहा की हमने सनातन धर्म में जन्म लिया है तो हमारा परम कर्तव्य हैं हम अपने प्राणों की आहुति देकर भी अपने सनातन धर्म की रक्षा करे ।

सनातन धर्म सुरक्षित रहेगा तो हम सुरक्षित रहेंगे यदि कही पर भी सनातन धर्म पर प्रहार किया जाता है जेहादियों के द्वारा हिन्दुओं पर कोई अत्याचार होता है मंदिर पूजा स्थल पर कब्जा होता है तो सभी लोग एकजुट होकर विरोध करे हमे एकता के सूत्र में बंधकर जातिवाद से ऊपर उठकर एक सनातनी होकर रहना चाहिए क्योंकि सनातन धर्म को मिटाने का अन्तर्राष्ट्रीय इस्लामिक षड्यंत्र चल रहा हैं एकजुट होकर ही इस षड्यंत्र को समाप्त किया जा सकता हैं स्वामी यशवीर महराज ने दधेडू कलां के हिन्दुओं का विषेश धन्यवाद किया की आप लोगों ने गांव में संख्या बल में कम होते हुए भी मंदिर को कब्जा मुक्त कराने के लिए सालों तक संघर्ष किया आप धन्यवाद और प्रशंसा के पात्र है।

शुद्धि यज्ञ के मुख्य यज्ञमान प्रवीण कश्यप सुमन देवी रहें जनेश्वर कुंवरपाल जसबीर अक्षय सुमित प्रमोद अरविंद चन्दपाल बाबूराम सचिन विकास चेतन कमलेश रीना शीतल रचना आदि हजारों की संख्या में महिला पुरुष बच्चें युवा आदि उपस्थित रहें।

Muzaffernagar

Dec 10 2023, 18:50

किसान क्रान्ति सेना के मंडल अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह ने भंडूर गांव पहुंचकर सांड के हमले से पीड़ित परिवार का दुख साझा कर सांत्वना दी

अशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। किसान क्रांति सेना के मंडल अध्यक्ष चौधरी शक्ति सिंह क्रांति सेना के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारीयों सहित गांव भंडूर पहुंचे, और वहा सांड के हमले में दिवंगत हुए सतीश सैनी के निवास पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के साथ उनका दुख साझा किया।

सतीश सैनी के पुत्र राहुल सैनी व चाचा सत्कुमार व ग्रामीणों से वार्ता कर इस दुखद घटना की जानकारी ली। उसके पश्चात मुजफ्फरनगर के एक हॉस्पिटल में भर्ती हमले में घायल परिवार की दोनो महिलाओं माया देवी व कुंता देवी के स्वास्थ्य के बारे में जाना। परिवार को उनकी हर समस्या के समाधान हेतु आश्वास्त कराया और कहा कि जल्द ही इन समस्याओं के स्थाई समाधान हेतु मुजफ्फरनगर प्रशासन व निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से वार्ता की जाएगी, चौधरी शक्ति सिंह के साथ संजीव वर्मा , सचिन जोगी, शुभम त्यागी, शंकी शर्मा, अर्पित सिंघल, विशाल चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Muzaffernagar

Dec 08 2023, 12:32

बिजली विभाग द्वारा किसान मजदूर का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायगा: ज़ीशान सिद्दीकी

अशीष कुमार

मुजफ्फरनगर। भाकियू (अ)जिला प्रभारी ज़ीशान सिद्दीकी ने बिजली विभाग के M D सहाब की उपस्तिथ ना होने के कारण बिजली विभाग के S K डारेक्टर पवार से की मुलाक़ात

जिला प्रभारी ने कहा बिजली विभाग के कुछ भस्ट अधिकारी सरकार की छवि धूमिल कर रहे है ऐसे अधिकारीयों पर जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए।

जिला प्रभारी ने बताया की ताज एक समाजसेवी है पिछले एक साल से बिजली विभाग के चक्कर लगा रहा है लेकिन उसे अभी तक इंसाफ नहीं मिला।

समाजसेवी ताज ने बताया की मुजफ्फरनगर के शामली स्टेण्ड बिजली घर पर दिनांक 1/8/2022 को बिजली विभाग दुवारा चेकिंग की गईं जिसमे 18 बिजली चोरो को पकड़ा गया चेकिंग मे मौजूद बिजली विभाग के S D O इंद्रपाल, जेई जितेंद्र G2 सेकिंड मनोज कुमार, पेट्रोल मेन शौकिंदर, सविदा कर्मी पंकज कुमार सविदा कर्मी विकास कुमार दुवारा चेकिंग का 18 लोगो के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा लिखा गया जिसमे एक रिक्शा पार्किंग भी मौजूद थी लेकिन F I R मे सिर्फ 17 ही मुकदमे डाले गए रिक्शा पार्किंग सर्विन्दर

s/o कालू को छोड़ा गया जिसकी रिपोट सिर्फ कागजो मे ही भरी गईं थी।

समाजसेवी ताज ने बताया एक बड़ी अवैध उगाही करली गईं वो 18 वी F I R मेरे पास मौजूद है मौका मिलने पर में सारे सबूत अधिकारियों को दिखा दूंगा।

भाकियू (अ ) जिला प्रभारी ज़ीशान सिद्दीकी ने कहा के 10 दिन मे जांच कर इन सभी भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए अन्यथा संगठन के आला अधिकारियों से वार्ता कर एक बड़ा आंदोलन बिजली विभाग के भ्रष्ट्र अधिकारियों के खिलाफ किया जाएग।