आजमगढ़:-मंडल सशक्तिकरण अभियान के तहत युवा भाजपा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली
फूलपुर(आजमगढ़)। विधान सभा क्षेत्र दीदारगंज के भाजपा मंडल दीदारगंज के युवा मोर्चा के द्वारा मंडल सशक्तिकरण अभियान के तहत बुधवार को बाईक रैली निकाली गई। बाईक रैली दीदारगंज स्थित मां दुर्गा जी मैरिज हाल के पास से युवा मोर्चा भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के द्वारा बाईक रैली निकाली गई जिसका नेतृत्व गौरव मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, योगी आदित्य नाथ जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए जा रहे थे बाईक रैली दीदारगंज, खरसहन, पूराकिशुनी, महुवारा कला, महुवारा खुर्द होते हुए पुष्पनगर पहुंची जहां रैली के मुख्य अतिथि युवा भाजपा नेता प्रदुम्न मिश्रा ने कहा कि आज पूरे दुनियां में प्रधान म॔त्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है तथा दुनियां में भारत की एक अलग पहचान बनी है आगामी लोक सभा चुनाव 2024में भारतीय जनता पार्टी चारसौ सीटों पर जीत दर्ज कराएगी।
इस अवसर पर जिला महामंत्री युवा मोर्चा भाजपा समर प्रताप सिंह ने कहा किआज पीएम मोदी जी के कुशल नेतृत्वकी ही देन है कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ,मध्यप्रदेश, राजस्थान में अपनी सरकार बना रही है , इस मौके पर जिला कार्य समिति सदस्य विपिन सिंह, सत्येंद्र मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा , रोहित मिश्रा, विपुल मिश्रा, राम नारायण पाल, मुन्ना गुप्ता, रवि शर्मा, विजय शर्मा, आदि लोग उपस्थित थे।
























Dec 13 2023, 17:43
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.1k