CM विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण 2 बजे, पीएम मोदी, अमित शाह सहित ये दिग्गज रहेंगे मौजूद
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह का दिन और समय फाइनल हो गया है। नये मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण 13 दिसंबर को दोपहर बाद 2 बजे होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी 13 दिसम्बर को शपथ लेंगे।
राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दोपहर 2 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह होगा। कार्यक्रम में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
Dec 11 2023, 20:44