Gorakhpur

Nov 19 2023, 19:18

पूर्व मंत्री जमुना निषाद की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

गोरखपुर। पूर्व मंत्री जमुना निषाद की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके समाधि स्थल उनके गांव खुटहन खास में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेचन निषाद ने किया। उपस्थित सभी नेताओं ने स्व. जमुना निषाद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया तथा कहा कि जमुना निषाद पूर्वाचल के शेर और गरीबों किसानों पिछड़ों के मसीहा थे।जमुना निषाद के पैतृक गांव खुटहन खास स्थित जमुना निषाद के समाधि स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन तथा उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्वर्गीय निषाद की आत्मा की शांति के लिए हवन के साथ शांति पाठ भी किया गया। श्रद्धांजली सभा को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि स्वर्गीय जमुना निषाद गरीबों, पिछड़ों एवं वंचितों के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। स्वर्गीय जमुना निषाद किसानों ,गरीबों,शोषितों, मजदूरों, दबे-कुचले एवं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के लिए संघर्ष करते रहे।

निषाद समाज के लिए आज उनकी कमी उनके पुत्र अमरेंद्र निषाद पूरा करेंगे। पूर्व विधायक प्रत्याशी अमरेन्द्र निषाद ने कहा कि पिताजी चाहतें थे कि हम एक डाक्टर बनकर समाज की सेवा करें परन्तु उनका सपना नहीं पूरा हो सका। पिताजी एक बात हमेशा कहा करते थे कि संघर्षो से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। पिता जी की कमी पूरी तो नहीं की जा सकती लेकिन उनके आदर्शों का प्रेरणा लेकर उनके पथ पर चलने का मैने प्रतिज्ञा लिया है।

अमरेंद्र निषाद ने कहा कि पिता जी के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। सपा नेता अमरेंद्र निषाद ने व पूर्व विधायक राजमती निषाद ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम पूर्व विधायक राजमती निषाद पूर्व विधायक प्रत्याशी अमरेंद्र निषाद नगीना प्रसाद साहनी दयाशंकर निषाद संजय पहलवान संजय यादव मनोज निषाद गंगा निषाद इंद्रजीत निषाद श्री भागवत निषाद सुरेंद्र निषाद नीरज शाही वास्कोडिगामा बाबूराम यादव रामकेवल निषाद मैंना भाई अनूप यादव संतोष यादव बीएल साहनी राम सुमेर निषाद महेंद्र शर्मा रामाज्ञा मौर्य गौरी यादव मदन यादव विनय पासवान गणेश गुप्ता राम सकल साहू आदि मौजूद रहे

Gorakhpur

Nov 19 2023, 19:17

लोकआस्था के महा छ्ठ पर्व पर व्रती महिलाओं ने आश्चलगामी सूर्य को दिया अर्ध्य, की मंगल कामना

गोरखपुर। आस्था के महापर्व छठ पर्व पर व्रती महिलाएं अपने-अपने नजदीकी घाटों पर पहुंचकर डूबते हुए सूर्य को अर्ध दिया। इस दौरान जनपद के आला अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए निगरानी कर रहे थे राजघाट रामगढ़ ताल गोरखनाथ मंदिर मानसरोवर महेशरा मीरपुर जंगल बाकी भट्टा चौराहा सहित अन्य जगहों पर वर्ती महिलाओं ने डूबते सूरज को अर्ध दिया।

जहां सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था एनडीआरएफ और एसडीआरएफ गोताखोर पुलिस के जवान बराबर निगरानी बनाए हुए रहे इस दौरान एडीजी जोन अखिल कुमार आईजी रेंज जे रविंद्र गौड़ मंडलायुक्त अनिल ढींगरा जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई अपर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा निरंकार सिंह शिवपूजन यादव एसपी दक्षिणी अरुण कुमार सिंह एसपी उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी सहित जनपद के सभी सी ओ अपने अपने सर्किल में क्षेत्र में मुस्तादी के साथ अपनी दायित्व का निर्वहन करते हुए घाटो पर मुस्तैद रहे।

Gorakhpur

Nov 19 2023, 19:16

10 हजार के इनामी पशु तस्कर को पुलिस ने दबोचा

खजनी गोरखपुर।थाना क्षेत्र के 10 हजार के इनामिया पशु तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष गौरव आर कन्नौजिया के निर्देश पर छठ पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति सुरक्षा व्यवस्था के लिए गस्त पर निकले खजनी थाने के दारोगा शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के बोंगा गांव से 10 हजार के इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार खजनी थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 351/2023 की धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम और धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम में वांक्षित थाना क्षेत्र के भीटी खोरिया गांव के निवासी मोनू पाण्डेय उर्फ बृजभूषण पाण्डेय पुत्र उमेश पाण्डेय उम्र 30 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर बोंगा गांव से गिरफ्तार कर थाने पर ले आने के बाद विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल प्रेमचन्द वर्मा,रामेन्द वर्मा अनुज यादव,राहुल यादव शामिल रहे। बता दें कि पुलिस लंबे समय से 10 हजार के इनामी पशु तस्कर की तलाश में थी,और आखिरकार रविवार को उसे सफलता प्राप्त हुई। थानाध्यक्ष के द्वारा मामले की जानकारी दी गई।

Gorakhpur

Nov 18 2023, 18:48

गोरखपुर के खजनी में व्यापारियों को पटाखा बेचने के अनुमति पत्र नहीं मिली, एक-एक हजार शुल्क देकर लगी थी दो दर्जन दुकानें

गोरखपुर- कस्बे में दीपावली और छठ पूजा के मौके पर पटाखे बेचने वाले कुल 24 व्यापारियों ने कस्बे में स्थित सरकारी कंपोजिट स्कूल परिसर में अपनी दुकानें लगायी थी। तहसील प्रशासन से पटाखे बेचने के लिए अनुमति पत्र प्राप्त करने के लिए कुल 24 पटाखा व्यापारियों से एक-एक हजार रुपए हर व्यापारी से लिए गए थे।

बता दें कि जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी विस्फोटक नियम, 2002 के फॉर्म एलई-5 में पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस होना आवश्यक है। दीपावली के मौके पर तहसील प्रशासन द्वारा आतिशबाजी रखने और बेचने के लिए अस्थायी दुकानों के लिए अनुमति पत्र जारी किया जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार सिकरीगंज और भैंसा बाजार के 16 व्यापारियों और कस्बा संग्रामपुर उनवल नगर पंचायत में 3 व्यापारियों ने तहसील में शपथ पत्र चालान भर कर अनुमति पत्र प्राप्त किए थे। किंतु खजनी कस्बे में 24 व्यापारियों से एक-एक हजार रुपए प्रति व्यापारी शुल्क लिए जाने के बाद भी उन्हें अनुमति पत्र नहीं मिला। उप जिलाधिकारी खजनी राजू कुमार ने बताया कि पटाखों को बेचने के परमीशन देने के लिए 500/-₹ का (शुल्क) चालान भरा गया है।

Gorakhpur

Nov 18 2023, 18:43

समाधान दिवस में फफक कर रो पड़ी फरियाद लेकर पहुचीं महिला

गोरखपुर- तहसील मुख्यालय में आयोजित नवंबर माह के आखिरी सामाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी राजू कुमार के समक्ष कुल 61 फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पेश हुए। जिनमें सिर्फ एक फरियादी की समस्या का मौके पर समाधान कराया गया।

एसडीएम के समक्ष पहुंची भेऊंसा उर्फ बनकटां गांव की विधवा महिला कविता सिंह प्रार्थनापत्र देते ही फफक कर रो पड़ी। उन्होंने बताया कि दो महीने से खजनी ब्लॉक से कुटुंब रजिस्टर की नकल लेने के लिए ब्लॉक का चक्कर लगा रही हैं। निराश और मजबूर होकर यहां आई हैं। महिला ने कुटूंब रजिस्टर की नकल दिलवाने की मांग की। एसडीएम ने महिला की समस्या को गंभीरता से सुना और जल्द मिलने का भरोसा दिया। उन्होंने तत्काल नकल दिलाने के लिए आदेशित किया।

समाधान दिवस में कुल 61 आवेदन आए, जिनमें एक मामले का निस्तारण किया गया। मौके पर तहसीलदार दीपक गुप्ता, नायब तहसीलदार हरीश यादव सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बता दें कि सबेरे 10:20 बजे तक एसडीएम के अलावां कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा। मीटिंग हॉल में लगी कुर्सियां खाली रहीं। एसडीएम के पहुंचने के कुछ देर बाद तहसीलदार और धीरे-धीरे अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। बता दें कि डीएम की अध्यक्षता में होने वाले संपुर्ण समाधान दिवस में सभागार अधिकारियों से फुल हो जाता है। हॉल में बैठने की जगह नहीं रहती। किंतु छठ पर्व के कारण आज हर बार की अपेक्षा फरियादियों और अधिकारियों की संख्या कम रही।

Gorakhpur

Nov 18 2023, 18:42

ड्यूटी पर नहीं जाती गांव की बहु सफाईकर्मी, इनके पति लगाते हैं हाजिरी

गोरखपुर- ब्लॉक क्षेत्र के चनहर गांव में नियुक्त महिला सफाईकर्मी गांव में कभी सफाई का काम करने नहीं पहुंचती। ग्रामवासियों ने बताया कि महिला सफाईकर्मी निशा सिंह पास के घईसरा गांव की बहु हैं और वह अपने घर में ही रहती हैं। उनकी जगह पर पति रविन्द्र सिंह गांव में जाकर हाजिरी लगाते हैं।

छठ पूजा पर्व पर गांवों में संपर्क मार्गों और जलाशयों के आसपास सफाई का काम चल रहा है किन्तु महिला सफाईकर्मी कभी अपना काम करने नहीं पहुंचीं। चनहर गांव के निवासी सुरेश,प्रह्लाद,शाकिर अली,मनोरमा देवी,सुमन आदि ने बताया कि हमने आज तक कभी महिला सफाईकर्मी को अपने गांव में देखा ही नहीं।

इस संदर्भ में एडीओ पंचायत खजनी तनवीर अशरफ ने बताया कि जांच के बाद संबंधित सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Gorakhpur

Nov 18 2023, 18:40

जिला कारागार में 30 महिला व चार पुरुष बंदियों द्वारा मनाया जाएगा छठ पर्व, तैयारियां पूरी

गोरखपुर- सूर्य उपासना के महा छठ पर्व जिला कारागार में बंद महिला बंदियों द्वारा बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसको लेकर जिला कारागार प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है। महिला बैरक और महिला बैरक के तरफ जाने वाले रास्तों पर रंग बिरंगी लाइटों को लगाया गया है। जिला कारागार परिसर में ही स्थित पोखरे में महिला बंदियों द्वारा उगते व ढलते हुए सूर्य को अर्घ दिया जाएगा।

छठ पर्व पर व्रत से संबंधित समस्त सामानों, मिट्टी कब बर्तन, सुप, फल, पूजन सामग्री आदि की व्यवस्था भी जिला कारागार प्रशासन द्वारा कराया गया है। जिला कारागार में कुल 30 महिला बंदी व चार पुरूष बंदियों द्वारा छठ पर्व किया जाएगा। जिसमे एक मुस्लिम पुरुष बन्दी भी शामिल है। ये जानकारी जेलर अरुण कुमार कुशवाहा ने दी।

Gorakhpur

Nov 18 2023, 18:39

भीख मांगते हुए घर में घुसकर चोरी, 4 महिलाओं को पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल

गोरखपुर- तहसील क्षेत्र के बेलघाट थाने के ब्रह्मसारी गांव में भीख मांगते हुए घर में घुसकर चोरी करने वाली 4 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। ब्रह्मसारी गांव की निवासी अरविंद साहनी की पत्नी उर्मिला देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह और उनकी बेटी शिवानी अपने घर में घरेलू काम कर रही थीं। इस दौरान भीख मांगने के बहाने उनके घर आईं महिलाओं ने उनकी बेटी अकेली देख कर घर में घुस गईं, और अंदर जाकर बक्से में रखा हुआ 13 हजार 500 रूपए नकद, सोने का लॉकेट,कान का झुमका चुरा लिया। जब तक उनकी बेटी कुछ समझ पाती चारों महिलाएं सामान और पैसा लेकर भागने लगीं।

महिला की बेटी ने जब बताया तो माँ और बेटी के शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने गांव के बाहर महिलाओं को पकड़ लिया और उन्हें बेलघाट पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़ी गई महिलाओं की शिनाख्त मदीना पत्नी शकरून,बदामी उर्फ अबरूंन्निशा पत्नी वसीम,सकीना पत्नी जीवत,शकरुन पत्नी रफीक निवासी विट्ठलपुर थाना उरुवां बाजार के रूप में की गई।

पुलिस ने महिलाओं के पास से चोरी की रकम और समान बरामद कर लिया और विधिक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

Gorakhpur

Nov 18 2023, 14:56

छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क, एडीजी, आईजी, कमिश्नर, डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त ने लिया जायजा

गोरखपुर- लोक आस्था के महापर्व छठ पर व्रती महिलाएं घाटों पर अपने-अपने परिवार के साथ अर्ध्य देकर मनाती हैं। त्योहार को कुशलता पूर्वक मनाए जाने को लेकर जनपद के आला अधिकारी राप्ती नदी के तट पर पहुंचे और छठ घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

राप्ती नदी पर रामघाट व गोरखनाथ धाम घाट, रामगढ़ ताल, साहित अन्य घाटों पर बनाए गए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने की निर्देश दिए। एनडीआरफ, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीमों को घाट पर रविवार को शाम से सोमवार के सुबह तक मौजूद रहकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। जिससे किसी प्रकार की अनहोनी ना हो सके।

घाटों पर साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा, लाइटिंग, खतरे के निशान पर बैरिकेडिंग आदि लगाई गई हैं। किसी चिकित्सकीय आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घाटों पर पुख्ता व्यवस्था की है, ताकि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

इस दौरान एडीजी जोन अखिल कुमार, आईजी रेंज जे रविंद्र गौड़, मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण बिश्नोई अपर आयुक्त दुर्गेश मिश्रा निरंकार सिंह शिवपूजन यादव संजय चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Gorakhpur

Nov 18 2023, 13:49

मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे लोगों पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार

गोरखपुर- शहर थाना क्षेत्र गोरखनाथ के बिलंदपुर खत्ता में मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे राजन सोनकर और उसके दोस्त संदीप पासवान को अदनान, मयूर खान, अब्दुल नईम, सहित दर्जनों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ऐसी दरिंदगी दिखाई कि पूरा मोहल्ला डर और भय से सहम गया। ना ही डर था, ना ही भय था,रास्ते में रोक कर गाली गलौज की, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारना शुरू कर दिया, अपनी जान बचाकर जब राजन सोनकर और उसका दोस्त संदीप अपने घर में पहुंचे। पीछे से पथराव कर दौड़ाते हुए सभी ने घर में घुस कर आक्रमण कर दिया। लाठी-डंडे लात-घूसे और धारदार हथियार से प्रहार कर अधमरा कर दिया।

घंटो तांडव करते हुए खूनी खेल खेलते रहे, पीड़ित परिवार वालों ने बताया कि जब परिवार के लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया तो सभी हमलवारों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट और छेड़छाड़ की। घर के सामानों को तोड़ दिया, मोहल्ले वालों के हस्तक्षेप के बाद मरा समझ कर हमलवारों ने परिजनों को इस बात की सूचना किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने आनन फानन में मुकदमा पंजीकृत कर कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया घायलों का इलाज चल रहा है पुलिस के उच्च अधिकारियों ने कहा कि तहरीर के अनुसार मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

जिसमें धारा 147,452, 427, 323,504,506,452,427, एस/एसटी के तहत 3(1) द, 3(1)ध लगाया गया है, मेडिकल रिपोर्ट के हिसाब से धाराएं बढ़ाई जाएगी, शेष की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है दोषियों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। ऐसे आपराधिक वारदात के बाद पूरे परिवार और मोहल्ले में डर और भय व्याप्त है।

हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री देवानंद शुक्ला ने कहा कि योगी जी की सरकार है ऐसा अपराधिक कृत्य करने वाले हमलवारों को प्रशासन द्वारा सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। परिवार के लोगों ने शासन प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए अपराधियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।