बहराइच: आगामी लोकसभा चुवान को लेकर सरगर्मियां तेज, महिलाओं को साधने में जुटी सपा
बहराइच- जिले में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरगमियां तेज हो गई है। सभी राजनीतिक पार्टियों व दल अपना दमखम दिखाने के लिए अपने पार्टी को मजबूत करने की कवायत में जुड़ गए हैं। वहीं समाजवादी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष मन्नू देवी के नेतृत्व में शनिवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर दर्जनों महिलाए समाजवादी पार्टी की साइकिल पर सवार हुई।
समाजवादी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष मन्नू देवी महिलाओं के हो रहे उत्पीड़न को लेकर महिला वोट को साधने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में महिला पुलिस कर्मी ही सुरक्षित नहीं है तो आप सोचिए एक आम महिला कैसे सुरक्षित हो सकती है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में महिला पुलिसकर्मी जो की डायल 112 में कार्यरत हैं। वह प्रदर्शन कर रही थी देर रात बर्बरता पूर्वक उन्हें खींचा गया। उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक खुले आसमान के नीचे वह अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठी रही।
Nov 19 2023, 17:28