कौन हैं आईएएस वीके पांडियान ? जिसने लिया वीआरएस, तो नवीन पटनायक ने दिया कैबिनेट मंत्री का दर्जा
#who_is_ias_vk_pandian_odisha_cm_patnaik_made_him_cabinet_minister
![]()
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के भरोसेमंद सचिव और आईएएस अधिकारी वीके पांडियन ने सोमवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले लिया। वीआरएस लेने के 24 घंटे के अंदर वीके पांडियन को कैबिनेट मंत्री के पद के साथ 5टी (परिवर्तनकारी पहल) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वीके पांडियन को जिस पर पर नियुक्त किया गया, वह सीधे मुख्यमंत्री के अधीन आता है। मतलब ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बाद दूसरे पोजिशन पर वीके पांडियान हो गए हैं।
बता दें कि पांडियन सीएम पटनायक के सबसे करीबी माने जाते हैं। वह करीब 23 सालों से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के खास रहे हैं।उन्हें यूं ही सीएम पटनायक का उत्तराधिकारी नहीं कहा जा रहा बल्कि वर्ष 2000 के ओडिशा काडर के ही आईएएस अधिकारी रहे पांडियन अपनी तैनाती के साथ ही मुख्यमंत्री के पसंदीदा बन गए थे।
पांडियन ओडिशा कैडर के 2000 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 49 वर्षीय पांडियन तमिल हैं और पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। इन्होंने ओडिशा कैडर की आईएएस अधिकारी सुजाता रौत से शादी की है। शादी के बाद उनकी मांग पर उनका कैडर बदलकर ओडिशा कर दिया गया। उन्हें 2002 में कालाहांडी जिले के धर्मगढ़ के सब-कलेक्टर के पद पर तैनात किया गया था। उन्हें 2005 में मयूरभंज का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया था और फिर 2007 में पांडियन को गंजम का जिलाधिकारी बनाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गंजम में तैनाती के दौरान ही वह सीएम के करीब बन गए थे।
मूल रूप से तमिलनाडु के 2000 बैच के आईएएस अधिकारी पांडियन 2011 से मुख्यमंत्री कार्यालय में हैं। पांडियन 2011 में मुख्यमंत्री कार्यालय (सी. एम. ओ.) में शामिल हुए और तब से वे पटनायक के निजी सचिव रहे हैं। 2019 में पटनायक के पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद, पांडियन को सरकारी विभागों में कुछ परिवर्तनकारी पहलों को लागू करने के लिए '5टी सचिव' की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी।
राजनीति में आने की थीं अटकलें
पांडियन के आईएएस छोड़ने और नवीन की पार्टी में शामिल होने की अफवाहें तब से चल रही थीं जब उन्होंने इस साल मार्च में राज्य के विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करना शुरू किया था। पांडियान, बीजेडी के नेतृत्व वाली ओडिशा सरकार की 5टी पहल के सचिव के रूप में भी काम करते हैं, ने लोगों की शिकायतों को दूर करने के लिए सभी 147 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। यह एक ऐसा कदम था जिसे व्यापक रूप से उनकी राजनीतिक आकांक्षाओं के लिए आधार के रूप में देखा गया।
माने जा रहे नवीन के उत्तराधिकारी
नवीन पटनायक 77 वर्ष की आयु में 2024 में मुख्यमंत्री के रूप में संभावित छठे कार्यकाल की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि वीके पांडियान शीर्ष राजनीतिक रणनीतिकार बनेंगे और खुद भी पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। उन्हें नवीन पटनायक का उत्तराधिकारी भी माना जा रहा है।
Oct 24 2023, 14:23