Ranchi

Oct 18 2023, 17:02

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं कल्पना सोरेन से जेसोवा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात


रांची: जेसोवा दीपावली मेला-2023 को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एशोसिएशन (जेसोवा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 2 नवंबर से 6 नवंबर 2023 तक मोरहाबादी स्थित आर्मी मैदान में आयोजित होने वाले जेसोवा दिवाली मेला-2023 की तैयारियों से अवगत कराया। मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने जेसोवा दीवाली मेला-2023 के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को बतौर मुख्य अतिथि एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन को विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

 

मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, जेसोवा की अध्यक्ष मिनी सिंह, उपाध्यक्ष नमिता सिंह एवं प्रीति कुमार, सचिव मनु झा, सदस्य निक्की टोप्पो, जेसिना सिद्दीकी, रंजना कुमार उपस्थित थीं।

Ranchi

Oct 17 2023, 20:42

कदमा स्थित श्री रंकिणी मंदिर दुर्गा पूजा कमिटि द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा का उद्घाटन शेखर डे ने किया।


जमशेदपुर: कदमा स्थित श्री रंकिणी मंदिर दुर्गा पूजा कमिटि द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा का उद्घाटन मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी सह श्रीलेर्दस, बिष्टुपुर के पार्टनर श्री शेखर डे ने किया।

 सम्मानित अतिथि के रूप में श्री एम. के. तिवारी, श्री रत्नेश कुमार सिंह एवं श्री गौरव रूंगटा, विशेष अतिथि के रूप में श्री के.के. अरोड़ा, पेट्रॉन इन चीफ श्री दिवाकर सिंह के संयुक्त कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। 

उसके साथ ही पूजा पण्डाल आम लोगों के दर्शनार्थ खोल दिया गया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि श्री शेखर डे ने कहा कि दुर्गा पूजा न केवल एक पूजा के रूप में मनाई जाती है बल्कि यह असत्य पर सत्य की जीत एवं सामाजिक अत्याचार पर जीत का परिचायक यह पूजा वर्तमान समय में समाज के लिए भी एक संदेश है कि हम अपने जीवन में भी इसे चरितार्थ करते हुए समाज एवं देश के हित में कार्य करें। 

सभी अतिथियों ने एक स्वर से कहा कि रंकिणी मंदिर न केवल कदमा बल्कि जमशेदपुर के प्रतिष्ठित मंदिर के रूप में जाना जाता है। यहाँ पूजा काफी विधि-विधान से की जाती है और यह पूजा कदमा एवं आस-पास के लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना रहता है।

 उक्त अवसर पर कमिटि के अध्यक्ष दिलीप दास, महासचिव जर्नादन पाण्डेय, के.जी. गोविन्द, ए.आर. डे, पी. के. सिंह, एस. रमेश, सतीश वर्मा, नरेन्द्र कुमार, संजय कुमार, हरभजन सिंह, सुभाष सहित कमिटि के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ मेम्बर उपस्थित थे।

Ranchi

Oct 17 2023, 20:36

सीएम सोरेन ने 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय समीक्षा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में अधिकारियों के साथ झारखंड की मेजबानी में आगामी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाले वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के समक्ष अधिकारियों द्वारा झारखंड की मेजबानी में आगामी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाले वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 की तैयारियों की बिंदुवार विस्तृत जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से रखी गई।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2023 का भव्य आयोजन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। यह आयोजन राज्य सरकार द्वारा खेल के विकास के प्रति किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित करेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस चैंपियनशिप के आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे इसका पूरा ध्यान रखें। इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार हो इस निमित्त मेकैनिज्म तैयार कर जल्द प्रचार-प्रसार शुरू करें। हॉकी चैंपियनशिप का प्रचार-प्रसार मिशन मोड में सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता के विभिन्न मुकाबलों का लाइव टेलीकास्ट एलइडी स्क्रीन्स पर सुनिश्चित किए जाएं। 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम के अंदर एवं बाहर जितनी एलइडी स्क्रीन्स लगी हैं उनकी गुणवत्ता में सुधार करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे वृक्ष जो स्टेडियम की सुंदरता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं उनकी ट्रीमिंग भी की जाए। स्टेडियम के अंदर और बाहर साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।

बिजली व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि चैंपियनशिप के दौरान शहर में 24x7 बिजली व्यवस्था बहाल रहे। खिलाड़ियों एवं अतिथियों के आवागमन के लिए वाहन की पर्याप्त व्यवस्था करें। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्टेडियम की तैयारी, विभिन्न कनेक्टिविटी, अतिथियों की सुविधा, सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन, चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की समीक्षा करते हुए कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। 

वही इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त-सह-अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग अविनाश कुमार, डीजीपी अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वंदना दादेल, एवं कई अधिकारियों के साथ खेल विभाग के सचिव मनोज कुमार, नगर आयुक्त अमित कुमार, डीआईजी रांची अनूप बिरथरे, खेल निदेशक सुशांत गौरव, उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, हॉकी इंडिया के सेक्रेटरी जनरल भोला नाथ सिंह सहित राज्य सरकार एवं हॉकी इंडिया के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Ranchi

Oct 17 2023, 20:14

रामगढ़ कॉलेज में नेहरू युवा केन्द्र ने मेरी माटी मेरा देश पर निकाला अमृत कलश यात्रा

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में शामिल हुए धनंजय कुमार पुटूस

रामग़ढ़: युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र, रामगढ़ प्रखंड के द्वारा अमृत कलश यात्रा का आयोजन रामगढ़ कॉलेज में किया गया ।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी धनंजय कुमार पुटूस व विशिष्ट अतिथि रामगढ़ महाविद्यालय की डॉ कामना राय व डॉ अनामिका उपस्थित हुई।

आयोजन की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर किया गया। प्रखंड के विभिन्न पंचायत एवं घरों से लेकर आए मिट्टी एवं एनएसएस इकाई 1 एवं 2, रामगढ़ महाविद्यालय, रामगढ़ के द्वारा कॉलेज के विभिन्न जगहों से एकत्रित मिट्टी को कलश में डाला गया। एनएसएस इकाई 1 की कार्यक्रम पदाधिकारी कामना रॉय और एनएसएस इकाई 2 की कार्यक्रम पदाधिकारी अनामिका मैम ने स्वयं सेवकों एवं शिक्षकों तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों के बीच देश की आजादी में बलिदान सभी वीरों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने की अपील की।

मुख्य अतिथि रामगढ़ धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि देश के कोने-कोने से मिट्टी तथा पौधे को दिल्ली भेजा जाएगा और उन सभी मिट्टी को मिलाकर युद्ध स्मारक के पास अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। एक भारत श्रेष्ठ भारत का भव्य प्रतीक बनेगा। प्राचार्य, प्रखंड सदस्य, उपस्थित शिक्षक, स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राओं ने हाथ में मिट्टी लेकर पंच प्रण प्रतिज्ञा किया। इस कार्यक्रम में कई शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। इस आयोजन का संचालन और कार्यभार रामगढ़ नेहरू युवा के स्वयंसेवक महेश कुमार महतो ने किया।

Ranchi

Oct 17 2023, 20:11

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची नगर निगम के आउटसोर्स कर्मी स्व० विशाल उरांव के परिजनों को 2 लाख रुपए का सौंपा चेक

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची नगर निगम अंतर्गत कार्यरत आउटसोर्स कर्मी स्व० विशाल उरांव के परिजनों को आर्थिक सहायता हेतु 2 लाख रुपए का चेक सौंपा। 

सीएम हेमंत ने स्व० विशाल उरांव के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विशाल उरांव के असामयिक निधन से हम सभी लोगों को काफी दुःख हुआ है। मुख्यमंत्री ने रांची नगर निगम कर्मी स्व० विशाल उरांव के परिजनों को भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार की ओर से उन्हें हर संभव मदद की जाएगी तथा परिवार को जल्द सामाजिक सुरक्षा के दायरे से जोड़ा जाएगा। 

गौरतलब है कि रांची के कुम्हार टोली, केशव नगर निवासी विशाल उरांव का विगत 27 सितंबर 2023 को (पुरी) ओड़िसा भ्रमण के क्रम में समुद्र तट पर नहाने के क्रम में डूबने से निधन हो गया था। स्व० विशाल उरांव रांची नगर निगम अंतर्गत आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मी थे तथा कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में माली के पद पर कार्यरत थे।

Ranchi

Oct 17 2023, 16:18

रांची सदर हॉस्पिटल के पांचवे तल्ले से छलांग लगाकर महिला ने दी जान

रांची सदर हॉस्पिटल में इलाज कराने पहुंची एक महिला ने हॉस्पिटल बिल्डिंग के पांचवें तल्ले से छलांग लगाई। लोगो ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से जख्मी महिला को रिम्स रेफर कर दिया गया। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

महिला कई दिनों से सदर अस्पताल में भर्ती थी। सुमंती देवी नाम की महिला स्त्री रोग से संबंधित इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती थी। जहा बीमारी से संबंधित ऑपरेशन करना था।

महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश की है या उसकी हत्या करने की किसी ने कोशिश की है इसकी जानकारी अबतक नही हो पाया है। इधर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस हादसा, आत्महत्या की कोशिश या साजिश इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Ranchi

Oct 17 2023, 14:26

आज लेक व्यू हॉस्पिटल राँची में सर सैयद दिवस मनाया गया

रांची. लेक व्यू हॉस्पिटल, बरियातू में 18 अक्तूबर को सर सैयद दिवस मनाया गया. समारोह की अध्यक्षता डॉ नसीम अख्तर ने किया. 

मुख्य अतिथि डीजीपी अजय कुमार सिंह थे. वहीं, सम्मानित अतिथि के रूप में महाधिवक्ता राजीव रंजन व बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित उर्दू स्कॉलर आफताब अहमद अफाकी शिरकत किये. आयोजन में इसरार अहमद खान, विरासत हुसैन खान, शाहनवाज अख्तर, इबरारुल होदा, शरबील अहमद, आमिर अनस, मो जामी, तबरेज, अजीज, तबरेज अख्तर आदि सहयोग कर रहे थे.

 मालूम हो कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना सात जनवरी 1877 को सर सैयद अहमद खान ने की थी.

Ranchi

Oct 17 2023, 14:24

भारत को मिली पहली बार एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी, खेल का आयोजन होगा झारखंड की राजधानी राँची में

आज धनबाद के कला भवन में एशियन हॉकी ट्रॉफी का होगा अनावरण

धनबाद. भारत के इतिहास में पहली बार एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी हॉकी इंडिया को मिली है. प्रतियोगिता झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होगी. इसमें झारखंड हॉकी के स्टार खिलाड़ी सलीम, संगीता कुमारी और निक्की प्रधान भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी.

 आयोजन को लेकर 17 अक्तूबर को सुबह नौ बजे लुबी सर्कुलर रोड कला भवन के प्रांगण में एशियाई महिला हॉकी ट्रॉफी का अनावरण एवं प्रदर्शन किया जाएगा. 

समारोह में मुख्य रूप से डीसी, एसएसपी, विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अधिकारी, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष समेत जिला के सभी खेल संघों के सचिव, अध्यक्ष व खिलाड़ी शामिल होंगे. यह जानकारी हॉकी धनबाद के सचिन अरविंद सिंह ने सोमवार को दी.

 इधर आयोजन को लेकर साेमवार को हॉकी धनबाद के अध्यक्ष शुभाशीष राय की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. ट्रॉफी का अनावरण एवं प्रदर्शन सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा. बैठक में अरविंद सिंह, सूरज प्रकाश लाल, शशिकांत पांडे, दीपक साहू, नंदन मित्र, प्रमोद कपूर, जितेन कुमार, रंजीत केसरी, जुबेर आलम आदि शामिल थे.

Ranchi

Oct 16 2023, 19:38

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने 827 शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, जे-गुरुजी एप भी किया लांच

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड के 827 माध्यमिक शिक्षकों को मोरहाबादी मैदान स्थित रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में नियुक्ति पत्र का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से बच्चों को डिजिटल शिक्षा देने के लिए जे-गुरुजी एप को भी लांच किया।

अब जे-गुरुजी एप से झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे ऑनलाइन शिक्षा पा सकते है। इस एप में कई फीचर्स दिए गए हैं। इसमें बच्चों की पढ़ाई का मूल्यांकन करने की भी व्यवस्था है। गलत उत्तर की व्याख्या करने और सही उत्तर देने की भी व्यवस्था की गयी है। बच्चे एप से स्कूल के बाद घर में ऑडियो-वीडियो माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे। 

 इस मौके सीएम हेमंत सोरेन के अलावा मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, सांसद महुआ माजी, विभागीय सचिव के रवि कुमार, के साथ निदेशक स्कूली शिक्षा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं उस परिवार से आता हूं, जो कभी झुक नहीं सकता, चाहे कितना भी परेशान कर लो। जिस दिन से हमारी सरकार बनी, विपक्ष द्वारा काम करने में बाधा उत्पन्न की जा रही है। पर हमलोग अपना काम करते जा रहे है। हमें ऐसी व्यवस्था मिली कि उसे सुधारने में ही लगे हैं। सरकार को अस्थिर करने की हर कोशिश हुई। फिर भी हम आगे बढ़ रहे हैं। 

सरकार की उपलब्धि को गिनाते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि 20 साल में पहली बार जीपीएससी की नियुक्ति नियमावली बनाई गई। अब नियुक्ति की दौड़ शुरू हो रही है। अभी तक हमारी सरकार कई नियुक्तियां दे चुकी है। आज सभी 60 साल तक के लोगों को पेंशन भी मिल रहा है। हमने ओल्ड पेंशन देने का काम किया। देश में कहीं भी कोई बच्चा सरकारी खर्च पर विदेश में पढ़ सकता है, यह काम हमने किया। हम नहीं कहते कि हमने सब समस्या दूर कर दी है, मगर अब शुरुआत हो चुका है। 

पिछली सरकारों ने 20 साल में पूरे सिस्टम को ही ध्वस्त कर दिया। इस मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, महुआ माजी ने भी अपने विचार रखे।

Ranchi

Oct 16 2023, 19:33

नवरात्रि में डांडिया बिट्स की ओर से डांडिया गरबा रास का आयोजन


नवरात्रि के शुभ अवसर पर DANDIYA BEATS 2023 के आयोजन को लेकर होटल गोल्डन लीफ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डांडिया रास के आयोजन की जानकारी दी गई।

इस डांडिया और गरबा रास कार्यक्रम का आयोजन वॉव इवेंट्स, फैंटेसी कल्चरल एकेडमी सेक्टर–3 धुर्वा और बिरसा चौक एवं Gymholic Gym के द्वारा किया जा रहा है। जो 18 अक्टूबर 2023 को संध्या 6 बजे से रात 10 बजे तक जे के सेलिब्रेशन हॉल बाय पास डिब्बी रांची में होने वाले है। इस इवेंट डांडिया गरबा रास के साथ साथ लाइव डिजे, बच्चों का फैशन शो, बेस्ट कॉस्ट्यूम इत्यादि कार्यक्रम भी होंगे।

आयोजकों ने बताया की इस कार्यक्रम के टिकट का मूल्य ₹ 500/– है। 5 वर्ष तक के बच्चों की एंट्री फ्री, 6–10 वर्ष के बच्चों के लिए टिकट का मूल्य ₹300/–  जिसके साथ फूड कूपन और डांडिया स्टिक निशुल्क दिया जा रहा है। कार्यक्रम का माहौल पूर्णतः पारिवारिक होगा। 

मौके पर आयोजनकर्ता वॉव इवेंट्स के महली गाड़ी, gymholic के अविनाश कुमार, फैंटेसी कल्चरल एकेडमी की जिनिया घोष, अभिषेक सिंह उपस्थित थे।

डांडिया बिट्स 2023 के रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफ.एम हैं। प्रायोजक मोतीमहल रेस्टोरेंट अरगोड़ा, सैनाटॉस, अरविंद स्टोर सिंहमोड़, अदिति स्वीट्स, APSA  सलून हैं।