Ranchi

Oct 17 2023, 20:11

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांची नगर निगम के आउटसोर्स कर्मी स्व० विशाल उरांव के परिजनों को 2 लाख रुपए का सौंपा चेक

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची नगर निगम अंतर्गत कार्यरत आउटसोर्स कर्मी स्व० विशाल उरांव के परिजनों को आर्थिक सहायता हेतु 2 लाख रुपए का चेक सौंपा। 

सीएम हेमंत ने स्व० विशाल उरांव के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विशाल उरांव के असामयिक निधन से हम सभी लोगों को काफी दुःख हुआ है। मुख्यमंत्री ने रांची नगर निगम कर्मी स्व० विशाल उरांव के परिजनों को भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार की ओर से उन्हें हर संभव मदद की जाएगी तथा परिवार को जल्द सामाजिक सुरक्षा के दायरे से जोड़ा जाएगा। 

गौरतलब है कि रांची के कुम्हार टोली, केशव नगर निवासी विशाल उरांव का विगत 27 सितंबर 2023 को (पुरी) ओड़िसा भ्रमण के क्रम में समुद्र तट पर नहाने के क्रम में डूबने से निधन हो गया था। स्व० विशाल उरांव रांची नगर निगम अंतर्गत आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मी थे तथा कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में माली के पद पर कार्यरत थे।

Ranchi

Oct 17 2023, 16:18

रांची सदर हॉस्पिटल के पांचवे तल्ले से छलांग लगाकर महिला ने दी जान

रांची सदर हॉस्पिटल में इलाज कराने पहुंची एक महिला ने हॉस्पिटल बिल्डिंग के पांचवें तल्ले से छलांग लगाई। लोगो ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बेहतर इलाज के लिए गंभीर रूप से जख्मी महिला को रिम्स रेफर कर दिया गया। जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

महिला कई दिनों से सदर अस्पताल में भर्ती थी। सुमंती देवी नाम की महिला स्त्री रोग से संबंधित इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती थी। जहा बीमारी से संबंधित ऑपरेशन करना था।

महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश की है या उसकी हत्या करने की किसी ने कोशिश की है इसकी जानकारी अबतक नही हो पाया है। इधर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस हादसा, आत्महत्या की कोशिश या साजिश इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Ranchi

Oct 17 2023, 14:26

आज लेक व्यू हॉस्पिटल राँची में सर सैयद दिवस मनाया गया

रांची. लेक व्यू हॉस्पिटल, बरियातू में 18 अक्तूबर को सर सैयद दिवस मनाया गया. समारोह की अध्यक्षता डॉ नसीम अख्तर ने किया. 

मुख्य अतिथि डीजीपी अजय कुमार सिंह थे. वहीं, सम्मानित अतिथि के रूप में महाधिवक्ता राजीव रंजन व बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित उर्दू स्कॉलर आफताब अहमद अफाकी शिरकत किये. आयोजन में इसरार अहमद खान, विरासत हुसैन खान, शाहनवाज अख्तर, इबरारुल होदा, शरबील अहमद, आमिर अनस, मो जामी, तबरेज, अजीज, तबरेज अख्तर आदि सहयोग कर रहे थे.

 मालूम हो कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की स्थापना सात जनवरी 1877 को सर सैयद अहमद खान ने की थी.

Ranchi

Oct 17 2023, 14:24

भारत को मिली पहली बार एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी, खेल का आयोजन होगा झारखंड की राजधानी राँची में

आज धनबाद के कला भवन में एशियन हॉकी ट्रॉफी का होगा अनावरण

धनबाद. भारत के इतिहास में पहली बार एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी हॉकी इंडिया को मिली है. प्रतियोगिता झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होगी. इसमें झारखंड हॉकी के स्टार खिलाड़ी सलीम, संगीता कुमारी और निक्की प्रधान भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी.

 आयोजन को लेकर 17 अक्तूबर को सुबह नौ बजे लुबी सर्कुलर रोड कला भवन के प्रांगण में एशियाई महिला हॉकी ट्रॉफी का अनावरण एवं प्रदर्शन किया जाएगा. 

समारोह में मुख्य रूप से डीसी, एसएसपी, विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अधिकारी, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष समेत जिला के सभी खेल संघों के सचिव, अध्यक्ष व खिलाड़ी शामिल होंगे. यह जानकारी हॉकी धनबाद के सचिन अरविंद सिंह ने सोमवार को दी.

 इधर आयोजन को लेकर साेमवार को हॉकी धनबाद के अध्यक्ष शुभाशीष राय की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. ट्रॉफी का अनावरण एवं प्रदर्शन सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा. बैठक में अरविंद सिंह, सूरज प्रकाश लाल, शशिकांत पांडे, दीपक साहू, नंदन मित्र, प्रमोद कपूर, जितेन कुमार, रंजीत केसरी, जुबेर आलम आदि शामिल थे.

Ranchi

Oct 16 2023, 19:38

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने 827 शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, जे-गुरुजी एप भी किया लांच

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड के 827 माध्यमिक शिक्षकों को मोरहाबादी मैदान स्थित रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में नियुक्ति पत्र का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से बच्चों को डिजिटल शिक्षा देने के लिए जे-गुरुजी एप को भी लांच किया।

अब जे-गुरुजी एप से झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे ऑनलाइन शिक्षा पा सकते है। इस एप में कई फीचर्स दिए गए हैं। इसमें बच्चों की पढ़ाई का मूल्यांकन करने की भी व्यवस्था है। गलत उत्तर की व्याख्या करने और सही उत्तर देने की भी व्यवस्था की गयी है। बच्चे एप से स्कूल के बाद घर में ऑडियो-वीडियो माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे। 

 इस मौके सीएम हेमंत सोरेन के अलावा मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, सांसद महुआ माजी, विभागीय सचिव के रवि कुमार, के साथ निदेशक स्कूली शिक्षा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं उस परिवार से आता हूं, जो कभी झुक नहीं सकता, चाहे कितना भी परेशान कर लो। जिस दिन से हमारी सरकार बनी, विपक्ष द्वारा काम करने में बाधा उत्पन्न की जा रही है। पर हमलोग अपना काम करते जा रहे है। हमें ऐसी व्यवस्था मिली कि उसे सुधारने में ही लगे हैं। सरकार को अस्थिर करने की हर कोशिश हुई। फिर भी हम आगे बढ़ रहे हैं। 

सरकार की उपलब्धि को गिनाते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि 20 साल में पहली बार जीपीएससी की नियुक्ति नियमावली बनाई गई। अब नियुक्ति की दौड़ शुरू हो रही है। अभी तक हमारी सरकार कई नियुक्तियां दे चुकी है। आज सभी 60 साल तक के लोगों को पेंशन भी मिल रहा है। हमने ओल्ड पेंशन देने का काम किया। देश में कहीं भी कोई बच्चा सरकारी खर्च पर विदेश में पढ़ सकता है, यह काम हमने किया। हम नहीं कहते कि हमने सब समस्या दूर कर दी है, मगर अब शुरुआत हो चुका है। 

पिछली सरकारों ने 20 साल में पूरे सिस्टम को ही ध्वस्त कर दिया। इस मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, महुआ माजी ने भी अपने विचार रखे।

Ranchi

Oct 16 2023, 19:33

नवरात्रि में डांडिया बिट्स की ओर से डांडिया गरबा रास का आयोजन


नवरात्रि के शुभ अवसर पर DANDIYA BEATS 2023 के आयोजन को लेकर होटल गोल्डन लीफ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डांडिया रास के आयोजन की जानकारी दी गई।

इस डांडिया और गरबा रास कार्यक्रम का आयोजन वॉव इवेंट्स, फैंटेसी कल्चरल एकेडमी सेक्टर–3 धुर्वा और बिरसा चौक एवं Gymholic Gym के द्वारा किया जा रहा है। जो 18 अक्टूबर 2023 को संध्या 6 बजे से रात 10 बजे तक जे के सेलिब्रेशन हॉल बाय पास डिब्बी रांची में होने वाले है। इस इवेंट डांडिया गरबा रास के साथ साथ लाइव डिजे, बच्चों का फैशन शो, बेस्ट कॉस्ट्यूम इत्यादि कार्यक्रम भी होंगे।

आयोजकों ने बताया की इस कार्यक्रम के टिकट का मूल्य ₹ 500/– है। 5 वर्ष तक के बच्चों की एंट्री फ्री, 6–10 वर्ष के बच्चों के लिए टिकट का मूल्य ₹300/–  जिसके साथ फूड कूपन और डांडिया स्टिक निशुल्क दिया जा रहा है। कार्यक्रम का माहौल पूर्णतः पारिवारिक होगा। 

मौके पर आयोजनकर्ता वॉव इवेंट्स के महली गाड़ी, gymholic के अविनाश कुमार, फैंटेसी कल्चरल एकेडमी की जिनिया घोष, अभिषेक सिंह उपस्थित थे।

डांडिया बिट्स 2023 के रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफ.एम हैं। प्रायोजक मोतीमहल रेस्टोरेंट अरगोड़ा, सैनाटॉस, अरविंद स्टोर सिंहमोड़, अदिति स्वीट्स, APSA  सलून हैं।

Ranchi

Oct 16 2023, 17:26

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने कोल्हान प्रमंडल के पूर्व आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई

कोल्हान प्रमंडल के पूर्व कमिश्नर और सेवानिवृत आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह ने आज रांची में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में विजय कुमार सिंह ने पार्टी की सदस्यता ली।

इस मौके पर विजय कुमार सिंह के खूंटी, सिमडेगा और जमशेदपुर के कई समर्थक भी उपस्थित रहे। विजय कुमार सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूर्व आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह के पार्टी में शामिल होने से उनके अनुभव का लाभ निश्चित रूप से भाजपा को मिलेगा।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कोल्हान प्रमंडल के पूर्व कमिश्नर विजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी नीति से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का आज चौमुखी विकास हो रहा है। विजय कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा में वे एक कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुए हैं पार्टी यदि चुनाव के संबंध में कोई महत्वपूर्ण दायित्व देना चाहती है तो वह स्वीकार करेंगे।

Ranchi

Oct 16 2023, 17:20

पलामू: प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के सक्रिय कमांडर महेश्वर राम गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के सक्रिय कमांडर महेश्वर राम को गिरफ्तार कर लिया है. गुप्त सूचना के आधार पर हरिहरगंज थाना क्षेत्र से इस नक्सली कमांडर की गिरफ्तारी हुई है. बताया जाता है कि इलाके में पैठ बनाने के लिए टीएसपीसी कुछ करने के फिराक में था.

 इसी क्रम में उनके कमांडर को गिरफ्तार कर पुलिस ने उन्हें बड़ा झटका दिया है. पुलिस फिलहाल गिरफ्तार नक्सली कमांडर से पूछताछ कर रही है.

Ranchi

Oct 16 2023, 17:11

27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक एशियाई महिला चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी का झारखंड में आयोजन


भारत, जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया एवं थाईलैंड की महिला खिलाड़ी होगी शामिल

राँची: चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची में किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में भारत, जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया एवं थाईलैंड की महिला खिलाड़ी शामिल हो रहीं हैं. 

इस संदर्भ में हॉकी झारखंड के निर्देशानुसार एशिया ट्रॉफी का टूर झारखंड के 24 जिलों में आयोजित किया गया है. इस ट्रॉफी का शुभारंभ 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दात्तो तैयब इकराम एवं एशिया हॉकी के उपाध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने किया.

 इसी कड़ी में आज 16 अक्टूबर को दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक जामताड़ा के गांधी मैदान में एशियाई हॉकी ट्रॉफी का अनावरण एवं प्रदर्शनी किया गया है. साथ ही नगर भ्रमण गांधी मैदान से प्रारंभ होकर जामताड़ा बाजार होते हुए इंदिरा चौक, स्टेशन रोड होते हुए सुभाष चौक होते हुए यह ट्रॉफी धनबाद की ओर रवाना किया जाएगा. 

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी टूर के सफल आयोजन को लेकर हॉकी जामताड़ा के अध्यक्ष हरिओम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी ने अपने-अपने विचार रखे. मौके पर हॉकी जामताड़ा के उपाध्यक्ष संजय परशुरामका, हॉकी जामताड़ा सचिव डॉ भास्कर चांद, संयुक्त सचिव विपिन दुबे, संजीव सेन, रौनक राज, कुंदन राय, सादिक अंसारी, अमित मंडल, ताहा अंसारी, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक दुबे उपस्थित थे.

Ranchi

Oct 16 2023, 17:06

झारखंड में रिटायर्ड पूर्व कमिश्नर बीके सिंह रिटायर्ड जज जीके दूबे, ललन ठाकुर समेत कई लोगों ने बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली


राँची: झारखंड में पूर्व कमिश्नर विजय कुमार सिंह, रिटायर्ड जज जीके दूबे, ललन ठाकुर, समेत कई लोगों ने आज भाजपा की सदस्यता ली.

 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बीजेपी का पट्टा पहनाते हुए सभी का पार्टी में स्वागत किया. वहीं, आधिकारिक तौर पर नए सदस्यों ने भाजपा में शामिल होने के लिए 8980808080 पर रिंग करके बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.