भारत को मिली पहली बार एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी, खेल का आयोजन होगा झारखंड की राजधानी राँची में
![]()
आज धनबाद के कला भवन में एशियन हॉकी ट्रॉफी का होगा अनावरण
धनबाद. भारत के इतिहास में पहली बार एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी हॉकी इंडिया को मिली है. प्रतियोगिता झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित होगी. इसमें झारखंड हॉकी के स्टार खिलाड़ी सलीम, संगीता कुमारी और निक्की प्रधान भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी.
आयोजन को लेकर 17 अक्तूबर को सुबह नौ बजे लुबी सर्कुलर रोड कला भवन के प्रांगण में एशियाई महिला हॉकी ट्रॉफी का अनावरण एवं प्रदर्शन किया जाएगा.
समारोह में मुख्य रूप से डीसी, एसएसपी, विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अधिकारी, ओलंपिक संघ के अध्यक्ष समेत जिला के सभी खेल संघों के सचिव, अध्यक्ष व खिलाड़ी शामिल होंगे. यह जानकारी हॉकी धनबाद के सचिन अरविंद सिंह ने सोमवार को दी.
इधर आयोजन को लेकर साेमवार को हॉकी धनबाद के अध्यक्ष शुभाशीष राय की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. ट्रॉफी का अनावरण एवं प्रदर्शन सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा. बैठक में अरविंद सिंह, सूरज प्रकाश लाल, शशिकांत पांडे, दीपक साहू, नंदन मित्र, प्रमोद कपूर, जितेन कुमार, रंजीत केसरी, जुबेर आलम आदि शामिल थे.










Oct 17 2023, 14:26
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.4k