Ranchi

Oct 16 2023, 19:33

नवरात्रि में डांडिया बिट्स की ओर से डांडिया गरबा रास का आयोजन


नवरात्रि के शुभ अवसर पर DANDIYA BEATS 2023 के आयोजन को लेकर होटल गोल्डन लीफ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डांडिया रास के आयोजन की जानकारी दी गई।

इस डांडिया और गरबा रास कार्यक्रम का आयोजन वॉव इवेंट्स, फैंटेसी कल्चरल एकेडमी सेक्टर–3 धुर्वा और बिरसा चौक एवं Gymholic Gym के द्वारा किया जा रहा है। जो 18 अक्टूबर 2023 को संध्या 6 बजे से रात 10 बजे तक जे के सेलिब्रेशन हॉल बाय पास डिब्बी रांची में होने वाले है। इस इवेंट डांडिया गरबा रास के साथ साथ लाइव डिजे, बच्चों का फैशन शो, बेस्ट कॉस्ट्यूम इत्यादि कार्यक्रम भी होंगे।

आयोजकों ने बताया की इस कार्यक्रम के टिकट का मूल्य ₹ 500/– है। 5 वर्ष तक के बच्चों की एंट्री फ्री, 6–10 वर्ष के बच्चों के लिए टिकट का मूल्य ₹300/–  जिसके साथ फूड कूपन और डांडिया स्टिक निशुल्क दिया जा रहा है। कार्यक्रम का माहौल पूर्णतः पारिवारिक होगा। 

मौके पर आयोजनकर्ता वॉव इवेंट्स के महली गाड़ी, gymholic के अविनाश कुमार, फैंटेसी कल्चरल एकेडमी की जिनिया घोष, अभिषेक सिंह उपस्थित थे।

डांडिया बिट्स 2023 के रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफ.एम हैं। प्रायोजक मोतीमहल रेस्टोरेंट अरगोड़ा, सैनाटॉस, अरविंद स्टोर सिंहमोड़, अदिति स्वीट्स, APSA  सलून हैं।

Ranchi

Oct 16 2023, 17:26

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल ने कोल्हान प्रमंडल के पूर्व आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई

कोल्हान प्रमंडल के पूर्व कमिश्नर और सेवानिवृत आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह ने आज रांची में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में विजय कुमार सिंह ने पार्टी की सदस्यता ली।

इस मौके पर विजय कुमार सिंह के खूंटी, सिमडेगा और जमशेदपुर के कई समर्थक भी उपस्थित रहे। विजय कुमार सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूर्व आईएएस अधिकारी विजय कुमार सिंह के पार्टी में शामिल होने से उनके अनुभव का लाभ निश्चित रूप से भाजपा को मिलेगा।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कोल्हान प्रमंडल के पूर्व कमिश्नर विजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी नीति से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का आज चौमुखी विकास हो रहा है। विजय कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा में वे एक कार्यकर्ता के रूप में शामिल हुए हैं पार्टी यदि चुनाव के संबंध में कोई महत्वपूर्ण दायित्व देना चाहती है तो वह स्वीकार करेंगे।

Ranchi

Oct 16 2023, 17:20

पलामू: प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के सक्रिय कमांडर महेश्वर राम गिरफ्तार

पलामू पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के सक्रिय कमांडर महेश्वर राम को गिरफ्तार कर लिया है. गुप्त सूचना के आधार पर हरिहरगंज थाना क्षेत्र से इस नक्सली कमांडर की गिरफ्तारी हुई है. बताया जाता है कि इलाके में पैठ बनाने के लिए टीएसपीसी कुछ करने के फिराक में था.

 इसी क्रम में उनके कमांडर को गिरफ्तार कर पुलिस ने उन्हें बड़ा झटका दिया है. पुलिस फिलहाल गिरफ्तार नक्सली कमांडर से पूछताछ कर रही है.

Ranchi

Oct 16 2023, 17:11

27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक एशियाई महिला चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी का झारखंड में आयोजन


भारत, जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया एवं थाईलैंड की महिला खिलाड़ी होगी शामिल

राँची: चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची में किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में भारत, जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया एवं थाईलैंड की महिला खिलाड़ी शामिल हो रहीं हैं. 

इस संदर्भ में हॉकी झारखंड के निर्देशानुसार एशिया ट्रॉफी का टूर झारखंड के 24 जिलों में आयोजित किया गया है. इस ट्रॉफी का शुभारंभ 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दात्तो तैयब इकराम एवं एशिया हॉकी के उपाध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने किया.

 इसी कड़ी में आज 16 अक्टूबर को दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक जामताड़ा के गांधी मैदान में एशियाई हॉकी ट्रॉफी का अनावरण एवं प्रदर्शनी किया गया है. साथ ही नगर भ्रमण गांधी मैदान से प्रारंभ होकर जामताड़ा बाजार होते हुए इंदिरा चौक, स्टेशन रोड होते हुए सुभाष चौक होते हुए यह ट्रॉफी धनबाद की ओर रवाना किया जाएगा. 

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी टूर के सफल आयोजन को लेकर हॉकी जामताड़ा के अध्यक्ष हरिओम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी ने अपने-अपने विचार रखे. मौके पर हॉकी जामताड़ा के उपाध्यक्ष संजय परशुरामका, हॉकी जामताड़ा सचिव डॉ भास्कर चांद, संयुक्त सचिव विपिन दुबे, संजीव सेन, रौनक राज, कुंदन राय, सादिक अंसारी, अमित मंडल, ताहा अंसारी, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक दुबे उपस्थित थे.

Ranchi

Oct 16 2023, 17:06

झारखंड में रिटायर्ड पूर्व कमिश्नर बीके सिंह रिटायर्ड जज जीके दूबे, ललन ठाकुर समेत कई लोगों ने बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली


राँची: झारखंड में पूर्व कमिश्नर विजय कुमार सिंह, रिटायर्ड जज जीके दूबे, ललन ठाकुर, समेत कई लोगों ने आज भाजपा की सदस्यता ली.

 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बीजेपी का पट्टा पहनाते हुए सभी का पार्टी में स्वागत किया. वहीं, आधिकारिक तौर पर नए सदस्यों ने भाजपा में शामिल होने के लिए 8980808080 पर रिंग करके बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.

Ranchi

Oct 15 2023, 19:27

सीएम सोरेन के बयान- कि उन्हें ईडी द्वारा साजिश कर जेल भेजने की, की जा रही है तैयारी, भाजपा ने किया पलटवार,कहा सीएम को समन से इतना डर क्यों..?


चक्रधरपुर के एक कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा था कि उन्हें साजिशन जेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। इस पर प्रदेश भाजपा ने जमकर हमला बोला है। 

भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव प्रेस वार्ता के माध्यम से सीएम हेमंत सोरेन से यह जानना चाहा कि वह किस आधार पर उन्हें जेल भेजे जाने की साजिश को जा रही है। ईडी के द्वारा उन्हें सिर्फ समन जारी किया गया है। सीएम अपनी अंतरात्मा से इस तरह की बातें कह रहे हैं क्योंकि उन्हें सबकुछ पता है। मुख्यमंत्री को यह पता है कि इसका अंतिम परिणाम क्या है, इसलिए वो बार बार जेल जाने जाने की बात कह रहे है। 

प्रतुल ने यह भी कहा की मुख्यमंत्री खुद को आदिवासी बात कर विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश कर रहे हैं। पर वह भूल गए हैं कि जब प्रधानमंत्री गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्हें एसआईटी के द्वारा 10 घंटे की पूछताछ की गई थी तब उन्होंने यूपीए सरकार पर पिछड़ी जाति के होने का हवाला नहीं दिया था। बाद में उन्हें क्लीन चीट दे दी गई थी।

प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन को स्क्रिप्ट राइटर बदलने की भी सलाह दे डाली, क्योंकि वह बार-बार कहते हैं कि भाजपा 20 वर्षों तक शासन करने का आरोप लगाते रहे है। जबकि 23 वर्षों में 12 वर्षों तक झामुमो और कांग्रेस प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से शासन की है।

Ranchi

Oct 15 2023, 19:08

ईडी के समन से सीएम हेमंत सोरेन परेशान क्यों? भाजपा


चक्रधरपुर के एक प्रोग्राम में सीएम हेमंत सोरेन ने साजिशन जेल भेजे जाने की बात ही थी। इसे लेकर प्रदेश भाजपा ने जमकर हमला बोला है। 

भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव प्रेस वार्ता के माध्यम से सीएम हेमंत सोरेन से यह जानना चाहा कि वह किस आधार पर उन्हें जेल भेजे जाने की साजिश को जा रही है। ईडी के द्वारा उन्हें सिर्फ समन जारी किया गया है। सीएम अपनी अंतरात्मा से इस तरह की बातें कह रहे हैं क्योंकि उन्हें सबकुछ पता है। मुख्यमंत्री को यह पता है कि इसका अंतिम परिणाम क्या है, इसलिए वो बार बार जेल जाने जाने की बात कह रहे है। 

प्रतुल ने यह भी कहा की मुख्यमंत्री खुद को आदिवासी बात कर विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश कर रहे हैं। पर वह भूल गए हैं कि जब प्रधानमंत्री गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्हें एसआईटी के द्वारा 10 घंटे की पूछताछ की गई थी तब उन्होंने यूपीए सरकार पर पिछड़ी जाति के होने का हवाला नहीं दिया था। बाद में उन्हें क्लीन चीट दे दी गई थी।

प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन को स्क्रिप्ट राइटर बदलने की भी सलाह दे डाली, क्योंकि वह बार-बार कहते हैं कि भाजपा 20 वर्षों तक शासन करने का आरोप लगाते रहे है। जबकि 23 वर्षों में 12 वर्षों तक झामुमो और कांग्रेस प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से शासन की है।

Ranchi

Oct 15 2023, 16:21

रांची के जैप में होती है मां दुर्गा की अनोखी आराधना, यहा मां दुर्गा के प्रतिमा की स्थापना नही होती


शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज से कलश स्थापना के साथ ही गई है। 9 दिन तक चलने वाली नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना और कलश स्थापना के साथ को जाती है। नवरात्रि के प्रथम दिन रांची कर ऐसे स्थान की पूजा दिखते है जहां मां के प्रतिमा की पूजा नही की जाती है। वल्कि कलश पर ही मां दुर्गा के रूप में आराधना की जाती है। 

 रांची स्थित जैप वन में सैनिक सम्मान के साथ माता रानी का आराधना की जाती है। यहां जवानो के द्वारा बंदूक से फायरिंग कर मां दुर्गा को सलामी दी गई साथ ही मां के जयकारे के साथ कलश की स्थापना की गयी। जवानों के द्वारा इस तरह से मां की पूजा बिल्कुल ही अनोखा होता है। वह अपने अस्त्र शस्त्र का विशेष रूप से पूजा करते हैं। वही नवमी के दिन बलि प्रथा के साथ पूजा के समापन की जाती है। 

शक्ति के उपासक गोरखा जवानों का नवरात्र पूजा का यह इतिहास सदियों से चला आ रहा है। मां दुर्गा की इस तरह से उपासना अंग्रेजों के जमाने से 1880 से ही यहां पर चला आ रहा है। ये लोग अस्त्र शस्त्र की पूजा इसलिए करते कि इनका मानना है दुश्मनों उसे जब वो लोहा लेते समय कभी धोखा नहीं मिला है। मां दुर्गा की कृपा हमेशा बनी रहती है। गोरखा जवानों के हथियारों की पूजा के पीछे ऐसी मान्यता रही है की गोरखा और नेपाली संस्कृति पुरातन समय से ही शक्ति के उपासक रहे है।

 नक्सलियों से लोहा लेने और वीआईपी सुरक्षा की कमान संभालने वाले गोरखा जवान पूरे नवरात्र में मां दुर्गा के भक्ति में डूबे रहते है।

Ranchi

Oct 15 2023, 13:07

रांची :राजधानी में बालू माफिया पर नकेल,अनगड़ा पुलिस ने देर रात बालू लदे पांच हाइवा किया जब्त

राँची अनगड़ा. वरीय आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम के सहयोग से अनगड़ा थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात एक बजे अवैध परिवहन करते बालू लदे पांच हाइवा को जब्त किया.

 हाइवा को अनगड़ा थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार ने रांची- मुरी मार्ग में बरवादाग के पास से पकड़ा. पुलिस ने हाइवा संख्या जेएच 10 बीबी 4003, जेएच 01 डीपी 3008, जेएच 01 सीवाई 6793, जेएच 19 सी 0329 व जेएच 01 4103 को जब्त किया है. थानेदार दिलेश्वर कुमार ने बताया कि रांची -मुरी मार्ग से बालू के अवैध परिवहन की मिली सूचना पर छापामारी अभियान चलाया गया. 

अनगड़ा थाना पुलिस की इस कारवाई से बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

Ranchi

Oct 15 2023, 12:50

रांची के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में गंगायात्री पीयूष पाठक जी गंगा आरती की तरह मां दुर्गा की दिव्य आरती करेंगे

राँची: नवरात्रि के पावन अवसर पर रांची के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पूजा समितियों के सहयोग से गंगायात्री पीयूष पाठक जी गंगा आरती की तरह मां दुर्गा की दिव्य आरती करेंगे. साथ ही नदियों तालाबों की स्वच्छता व निर्मलता एवं पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए माता के भक्तों से आग्रह भी करेंगे. 

विदित हो 17 वर्षीय गंगायात्री पीयूष पाठक जी झारखंड में नदियों तलाबों के स्वच्छता एवं निर्मलता के लिए जलाशयों के तट पर बनारस की तरह गंगा आरती करते हैं. 

उन्होनें तमाम पर्यावरण प्रेमी एवं धर्मनुरागी माताएं बहनों एवं बन्धुओं से आग्रह किये हैं कि नवरात्रि में अपने नजदीकी पूजा पंडालो में मां दुर्गा की दिव्य आरती का दर्शन कर पुण्य के भागी बनें.