Ranchi

Oct 16 2023, 17:11

27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक एशियाई महिला चैंपियंस हॉकी ट्रॉफी का झारखंड में आयोजन


भारत, जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया एवं थाईलैंड की महिला खिलाड़ी होगी शामिल

राँची: चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांची में किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में भारत, जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया एवं थाईलैंड की महिला खिलाड़ी शामिल हो रहीं हैं. 

इस संदर्भ में हॉकी झारखंड के निर्देशानुसार एशिया ट्रॉफी का टूर झारखंड के 24 जिलों में आयोजित किया गया है. इस ट्रॉफी का शुभारंभ 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विश्व हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दात्तो तैयब इकराम एवं एशिया हॉकी के उपाध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने किया.

 इसी कड़ी में आज 16 अक्टूबर को दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक जामताड़ा के गांधी मैदान में एशियाई हॉकी ट्रॉफी का अनावरण एवं प्रदर्शनी किया गया है. साथ ही नगर भ्रमण गांधी मैदान से प्रारंभ होकर जामताड़ा बाजार होते हुए इंदिरा चौक, स्टेशन रोड होते हुए सुभाष चौक होते हुए यह ट्रॉफी धनबाद की ओर रवाना किया जाएगा. 

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी टूर के सफल आयोजन को लेकर हॉकी जामताड़ा के अध्यक्ष हरिओम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी ने अपने-अपने विचार रखे. मौके पर हॉकी जामताड़ा के उपाध्यक्ष संजय परशुरामका, हॉकी जामताड़ा सचिव डॉ भास्कर चांद, संयुक्त सचिव विपिन दुबे, संजीव सेन, रौनक राज, कुंदन राय, सादिक अंसारी, अमित मंडल, ताहा अंसारी, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक दुबे उपस्थित थे.

Ranchi

Oct 16 2023, 17:06

झारखंड में रिटायर्ड पूर्व कमिश्नर बीके सिंह रिटायर्ड जज जीके दूबे, ललन ठाकुर समेत कई लोगों ने बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली


राँची: झारखंड में पूर्व कमिश्नर विजय कुमार सिंह, रिटायर्ड जज जीके दूबे, ललन ठाकुर, समेत कई लोगों ने आज भाजपा की सदस्यता ली.

 बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बीजेपी का पट्टा पहनाते हुए सभी का पार्टी में स्वागत किया. वहीं, आधिकारिक तौर पर नए सदस्यों ने भाजपा में शामिल होने के लिए 8980808080 पर रिंग करके बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.

Ranchi

Oct 15 2023, 19:27

सीएम सोरेन के बयान- कि उन्हें ईडी द्वारा साजिश कर जेल भेजने की, की जा रही है तैयारी, भाजपा ने किया पलटवार,कहा सीएम को समन से इतना डर क्यों..?


चक्रधरपुर के एक कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने कहा था कि उन्हें साजिशन जेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। इस पर प्रदेश भाजपा ने जमकर हमला बोला है। 

भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव प्रेस वार्ता के माध्यम से सीएम हेमंत सोरेन से यह जानना चाहा कि वह किस आधार पर उन्हें जेल भेजे जाने की साजिश को जा रही है। ईडी के द्वारा उन्हें सिर्फ समन जारी किया गया है। सीएम अपनी अंतरात्मा से इस तरह की बातें कह रहे हैं क्योंकि उन्हें सबकुछ पता है। मुख्यमंत्री को यह पता है कि इसका अंतिम परिणाम क्या है, इसलिए वो बार बार जेल जाने जाने की बात कह रहे है। 

प्रतुल ने यह भी कहा की मुख्यमंत्री खुद को आदिवासी बात कर विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश कर रहे हैं। पर वह भूल गए हैं कि जब प्रधानमंत्री गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्हें एसआईटी के द्वारा 10 घंटे की पूछताछ की गई थी तब उन्होंने यूपीए सरकार पर पिछड़ी जाति के होने का हवाला नहीं दिया था। बाद में उन्हें क्लीन चीट दे दी गई थी।

प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन को स्क्रिप्ट राइटर बदलने की भी सलाह दे डाली, क्योंकि वह बार-बार कहते हैं कि भाजपा 20 वर्षों तक शासन करने का आरोप लगाते रहे है। जबकि 23 वर्षों में 12 वर्षों तक झामुमो और कांग्रेस प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से शासन की है।

Ranchi

Oct 15 2023, 19:08

ईडी के समन से सीएम हेमंत सोरेन परेशान क्यों? भाजपा


चक्रधरपुर के एक प्रोग्राम में सीएम हेमंत सोरेन ने साजिशन जेल भेजे जाने की बात ही थी। इसे लेकर प्रदेश भाजपा ने जमकर हमला बोला है। 

भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव प्रेस वार्ता के माध्यम से सीएम हेमंत सोरेन से यह जानना चाहा कि वह किस आधार पर उन्हें जेल भेजे जाने की साजिश को जा रही है। ईडी के द्वारा उन्हें सिर्फ समन जारी किया गया है। सीएम अपनी अंतरात्मा से इस तरह की बातें कह रहे हैं क्योंकि उन्हें सबकुछ पता है। मुख्यमंत्री को यह पता है कि इसका अंतिम परिणाम क्या है, इसलिए वो बार बार जेल जाने जाने की बात कह रहे है। 

प्रतुल ने यह भी कहा की मुख्यमंत्री खुद को आदिवासी बात कर विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश कर रहे हैं। पर वह भूल गए हैं कि जब प्रधानमंत्री गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्हें एसआईटी के द्वारा 10 घंटे की पूछताछ की गई थी तब उन्होंने यूपीए सरकार पर पिछड़ी जाति के होने का हवाला नहीं दिया था। बाद में उन्हें क्लीन चीट दे दी गई थी।

प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन को स्क्रिप्ट राइटर बदलने की भी सलाह दे डाली, क्योंकि वह बार-बार कहते हैं कि भाजपा 20 वर्षों तक शासन करने का आरोप लगाते रहे है। जबकि 23 वर्षों में 12 वर्षों तक झामुमो और कांग्रेस प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से शासन की है।

Ranchi

Oct 15 2023, 16:21

रांची के जैप में होती है मां दुर्गा की अनोखी आराधना, यहा मां दुर्गा के प्रतिमा की स्थापना नही होती


शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज से कलश स्थापना के साथ ही गई है। 9 दिन तक चलने वाली नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आराधना और कलश स्थापना के साथ को जाती है। नवरात्रि के प्रथम दिन रांची कर ऐसे स्थान की पूजा दिखते है जहां मां के प्रतिमा की पूजा नही की जाती है। वल्कि कलश पर ही मां दुर्गा के रूप में आराधना की जाती है। 

 रांची स्थित जैप वन में सैनिक सम्मान के साथ माता रानी का आराधना की जाती है। यहां जवानो के द्वारा बंदूक से फायरिंग कर मां दुर्गा को सलामी दी गई साथ ही मां के जयकारे के साथ कलश की स्थापना की गयी। जवानों के द्वारा इस तरह से मां की पूजा बिल्कुल ही अनोखा होता है। वह अपने अस्त्र शस्त्र का विशेष रूप से पूजा करते हैं। वही नवमी के दिन बलि प्रथा के साथ पूजा के समापन की जाती है। 

शक्ति के उपासक गोरखा जवानों का नवरात्र पूजा का यह इतिहास सदियों से चला आ रहा है। मां दुर्गा की इस तरह से उपासना अंग्रेजों के जमाने से 1880 से ही यहां पर चला आ रहा है। ये लोग अस्त्र शस्त्र की पूजा इसलिए करते कि इनका मानना है दुश्मनों उसे जब वो लोहा लेते समय कभी धोखा नहीं मिला है। मां दुर्गा की कृपा हमेशा बनी रहती है। गोरखा जवानों के हथियारों की पूजा के पीछे ऐसी मान्यता रही है की गोरखा और नेपाली संस्कृति पुरातन समय से ही शक्ति के उपासक रहे है।

 नक्सलियों से लोहा लेने और वीआईपी सुरक्षा की कमान संभालने वाले गोरखा जवान पूरे नवरात्र में मां दुर्गा के भक्ति में डूबे रहते है।

Ranchi

Oct 15 2023, 13:07

रांची :राजधानी में बालू माफिया पर नकेल,अनगड़ा पुलिस ने देर रात बालू लदे पांच हाइवा किया जब्त

राँची अनगड़ा. वरीय आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम के सहयोग से अनगड़ा थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात एक बजे अवैध परिवहन करते बालू लदे पांच हाइवा को जब्त किया.

 हाइवा को अनगड़ा थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार ने रांची- मुरी मार्ग में बरवादाग के पास से पकड़ा. पुलिस ने हाइवा संख्या जेएच 10 बीबी 4003, जेएच 01 डीपी 3008, जेएच 01 सीवाई 6793, जेएच 19 सी 0329 व जेएच 01 4103 को जब्त किया है. थानेदार दिलेश्वर कुमार ने बताया कि रांची -मुरी मार्ग से बालू के अवैध परिवहन की मिली सूचना पर छापामारी अभियान चलाया गया. 

अनगड़ा थाना पुलिस की इस कारवाई से बालू कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.

Ranchi

Oct 15 2023, 12:50

रांची के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में गंगायात्री पीयूष पाठक जी गंगा आरती की तरह मां दुर्गा की दिव्य आरती करेंगे

राँची: नवरात्रि के पावन अवसर पर रांची के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पूजा समितियों के सहयोग से गंगायात्री पीयूष पाठक जी गंगा आरती की तरह मां दुर्गा की दिव्य आरती करेंगे. साथ ही नदियों तालाबों की स्वच्छता व निर्मलता एवं पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए माता के भक्तों से आग्रह भी करेंगे. 

विदित हो 17 वर्षीय गंगायात्री पीयूष पाठक जी झारखंड में नदियों तलाबों के स्वच्छता एवं निर्मलता के लिए जलाशयों के तट पर बनारस की तरह गंगा आरती करते हैं. 

उन्होनें तमाम पर्यावरण प्रेमी एवं धर्मनुरागी माताएं बहनों एवं बन्धुओं से आग्रह किये हैं कि नवरात्रि में अपने नजदीकी पूजा पंडालो में मां दुर्गा की दिव्य आरती का दर्शन कर पुण्य के भागी बनें.

Ranchi

Oct 15 2023, 12:48

कलश स्थापना के साथ आज से दुर्गा पूजा शुरू,भक्ति और श्रद्धा का माहौल, बच्चे हैं खुश

झारखंड डेस्क: आज से दुर्गापूजा शुरु हो गया। कुछ जगहों पर तैयारी पूरी हो गयी तो कुछ जगहों पर दुर्गापूजा समिति के लोग पूजा में जुट गये हैं. 

कलश स्थापना के साथ ही आज से दुर्गापूजा की शुरुआत होगी. राँची, जमशेदपुर, धनबाद सहित राज्य के हर हिस्सा में जगह- जगह आकर्षक पंडाल बनाने की तैयारी जोरों पर है.

 शक्ति की देवी मां दुर्गा का आवाहन सुबह से ही शुभारंभ हो गयी. अब नौ दिनों तक माता दुर्गा का मंत्र उच्चारण के साथ-साथ चंडीपाठ भी होगा. मां दुर्गा की प्रतिमा को मूर्तिकार अंतिम रूप देने में जुटे हैं.

 हर क्षेत्र में मां दुर्गा की पूजा होती है, जिसमें राज्य के सभी पूजा स्थलों में मां का दुर्गा मंडप बनाया गया है मंत्रोंच्चारण के साथ पूजा यहां पूजा होगी.

9 दिनों तक चलने वाली यह पूजा श्रद्धा और आस्था का पर्व है।हर घर में पूजा और भक्ति का माहौल है। बच्चे खुश हैं कि उन्हें नए कपड़े और मेला घूमने का मौका मिलेगा।

Ranchi

Oct 14 2023, 13:00

आज पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के सदस्य झामुमो कार्यालय करेंगे घेराव


रांची. पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के सदस्य शनिवार को झारखंड मुक्ति मोरचा का केंद्रीय कैंप कार्यालय का घेराव करेगा. शनिवार को स्वयंसेवकों के आंदोलन का 100 दिन हो जायेगा. संघ 99 दिनों से राजभवन के सामने धरना दे रहा है. संघ के अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने कहा कि हमलोग पांच सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं.

 शनिवार को सभी पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के सदस्य हरमू मैदान में 12 बजे तक एकजुट हो जायेंगे. वहीं से झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय कार्यालय की ओर घेराव करने बढ़ेंगे. इसमें हजारों की संख्या में पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक के सदस्य शामिल होंगे.

Ranchi

Oct 14 2023, 12:58

अग्रवाल सभा के तत्वावधान में आज महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा


रांची. अग्रवाल सभा के तत्वावधान में 14 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर शोभायात्रा निकाली जायेगी. वहीं 15 अक्तूबर को वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा. सभा के अध्यक्ष नंदकिशोर पाटोदिया, मंत्री मनोज चौधरी, संयोजक सज्जन पाड़िया व प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि शनिवार को दोपहर तीन बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी.

 यह शोभायात्रा महाराजा अग्रसेन भवन से प्रारंभ होकर विभिन्न इलाकों का भ्रमण करेगी. 15 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन की जयंती पर सुबह 6:30 बजे अग्रसेन चौक स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, माल्यार्पण होगा. सुबह 10:30 बजे अग्रसेन भवन में हवन, कुलदेवी का पूजन व प्रसाद वितरण होगा.

 तीन बजे महाराजा अग्रसेन भवन में वार्षिकोत्सव, जयंती समारोह सभा, प्रतिभा प्रोत्साहन व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा. शाम सात बजे प्रसाद व सहभोज होगा. समारोह के मुख्य अतिथि महालेखाकार राजकुमार अग्रवाल व मुख्य वक्ता उद्योगपति पुनीत कुमार पोद्दार होंगे.