गिरिडीह:झामुमो के पीरटांड़ युवा मोर्चा की मधुबन में कार्यशाला आयोजित
![]()
![]()
गिरिडीह:झामुमो के पीरटांड़ युवा मोर्चा की कार्यशाला तेरहपंथी कोठी के सभागार मधुबन में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजमहल हेमलाल मुर्मू उपस्थित हुए।
जिसमें पूर्व सांसद राजमहल हेमलाल मुर्मू,विशिष्ट अतिथि, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ,जिलाध्यक्ष संजय सिंह, केंद्रीय समिति सदस्य हीरालाल महतो, प्रखंड अध्यक्ष बाबूराम हेंब्रम, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष दिलीप मंडल, सचिव कोलेश्वर सोरेन, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अशोक हेंब्रम, सुशांत सोरेन, युवराज महतो, बिरजू मरांडी, अम्बिका राय,ओमप्रकाश महतो,विद्या भूषण मिश्रा, दिलीप तूरी,लाइका तूरी, बैजनाथ महतो,झरी महतो, साधन मदक, युसूफ अंसारी नरेश महतो राधेश्याम मदक समसुल अंसारी उषा ठाकुर आरती मुर्मू मंगू किस्कू महावीर मुर्मू संजय महतो आशुतोष दुबे महेश मरांडी अमित चंद्रवंशी दिलीप मुर्मू प्रकाश साहू तथा युवा मोर्चा पीरटांड़ से नीलकंठ महतो ताज हुसैन मुंशी हेंब्रम सुशांत कर्मवीर पंडा बाबूराम सोरेन की उपस्थिति में 17 पंचायत के युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिव की कार्यशाला हुई।झामुमो पार्टी के झंडोतोलन एवम वीर शहीदों को माल्यार्पण के बाद अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई।सभी अध्यक्ष एवम सचिव को संबोधन के लिए बुलाया गया तथा बारी बारी से उनके विचारो को सुना गया।विशिष्ट अतिथि हेमलाल मुर्मू ने अपने अनुभव को युवा कार्यकर्ता के साथ साझा किया।
उन्होंने बताया कि अपनी मेहनत और लगन से पार्टी को आगे बढ़ाना है, साथ ही वरिष्ठ साथियों का मार्गदर्शन भी लेना है।अंत में विधायक ने विशिष्ट अतिथि का धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि सभी युवा कार्यकर्ताओ को कदम से कदम मिलाकर चलना है।












Oct 09 2023, 15:40
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
29.3k