हथियार के साथ तीन गिरफ्तार, हवाई फायरिंग की सूचना पर पहुंची थी पुलिस
कटिहार – जिले की नगर थाना पुलिस ने एक ऑटोमेटिक पिस्टल, दो मैगजीन, चार ज़िंदा गोली के साथ तीन गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र के हरिगंज सिटी हॉस्पिटल के पास वसुंधरा विहार परिसर में आपसी विवाद गोली बारी हुई है। उक्त सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को गिरफ्तार किया है।
घटना के बारे में सदर डीएसपी ने बताया कि आपसी विवाद के दौरान इन लोगों के द्वारा हवाई फायरिंग किया गया है। इस पर नगर थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चंदन कुमार, सोनू कुमार और अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।
तीनों नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं तीनों के पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल के अलावा चार जिंदा गोली और दो मैगजीन भी बरामद हुआ है। पुलिस ने फायर किया हुआ दो खोखा भी बरामद कर कर लिया है।
कटिहार से श्याम
Oct 08 2023, 16:47