लोगों के सुख- दुख में सहभागी बने : नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बिहार दौरे के मायने
पटना के बापू सभागार में गुरुवार को आयोजित कैलाश पति मिश्र के 100 वीं जयंती कार्यक्रम में शामिल होने आये भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उपस्थित प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आईएनडीआईए का जन्म परिवारवाद और भ्रष्टाचार का पोषण करने के लिए किया गया है।
उन्होंने आगामी लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में भाजपा की सरकार बनने की बात कही। सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों के दिलों में जगह बनाने के लिए डोर टु डोर संपर्क कर उनके सुख- दुख में शामिल होने की बात कही।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है।
Oct 06 2023, 13:23
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k