आज का इतिहास: 27 सितंबर: आइये जानते हैं इतिहास के पन्नो में दर्ज आज के देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनायें
आज 27 सितंबर है आज के दिन देश और दुनिया की कई महत्वपूर्ण घटनाएं है जो इतिहास के स्वर्णिम पन्नो में दर्ज है। यह सूचना आपको इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारी कराएंगी। तो शुरुआत करते हैं और जानते हैं 27 सितंबर के इतिहास में दर्ज घटनाओं पर चर्चा
वर्ष औउर घटनाएं
27 सितंबर 1290:
चीन के चिली की खाड़ी में भूकंप से करीब एक लाख लोगों की मौत हुई।
27 सितंबर 1760
मीर कासिम बंगाल के नवाब बने।
27 सितंबर 1821 मैक्सिको को स्वतंत्रता मिली।
27 सितंबर 1825
इंग्लैंड में स्टॉकटन-डार्लिंगटन लाइन की शुरुआत के साथ दुनिया का पहला सार्वजनिक रेल परिवहन शुरू हुआ।
27 सितंबर 1940
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली, जर्मनी एवं जापान ने धूरी राष्ट्र के समझौते पर हस्ताक्षर किया।
27 सितंबर 1988
अमेरिकी अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ का केप कैनेवरल से प्रक्षेपण।
27 सितंबर 1996
अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान द्वारा क़ाबुल पर अधिकार, पूर्व राष्ट्रपति नजीबुल्लाह एवं उनके भाई को सरेआम फ़ांसी।
27 सितंबर 1998
इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई।
27 सितंबर 1998
जर्मनी में सम्पन्न हुए चुनाव में गेरहार्ड श्रोयडर ने हेल्मट कोल को हराकर नये चांसलर बने।
27 सितंबर 2003
ध्वनि से भी अधिक तेज़ गति से उड़ने वाले ब्रिटिश एयर के कांकर्ड विमान ने न्यूयार्क से लंदन के लिए आख़िरी उड़ान भरी।
27 सितंबर 2005
बिल गेट्स लगातार ग्यारहवें साल दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने।
27 सितंबर 2007 पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए परचा भरा।
27 सितंबर 2009
भारत-पाक के विदेश मंत्रियों की बातचीत शुरू हुई।
आईये जानते हैं 27 सितंबर को जन्मे महान व्यक्ति
27 सितंबर 1848
राधानाथ राय – उड़िया भाषा और साहित्य के प्रमुख कवि।
27 सितंबर 1871 विट्ठलभाई पटेल –
सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।
27 सितंबर 1932
यश चोपड़ा – भारतीय निर्देशक।
27 सितंबर 1953 माता अमृतानंदमयी – भारतीय, धार्मिक नेता।
27 सितंबर 1981
लक्ष्मीपति बाला जी – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
नमन:- आईये जानते हैं 27 सितंबर को निधन हुए महान व्यक्तिओं को.
27 सितंबर 1933
कामिनी राय – प्रमुख बंगाली कवि, सामाजिक कार्यकर्ता और नारीवादी महिला थीं।
27 सितंबर 1968 बृजलाल वियाणी –
मध्य प्रदेश के प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्त्ता।
27 सितंबर 1972
रंगनाथन, एस. आर. – विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री।
27 सितंबर 2001
कोटला विजय भास्कर रेड्डी – आंध्र प्रदेश के भूतपूर्व 9वें मुख्यमंत्री थे।
27 सितंबर 2004
शोभा गुर्टू – प्रसिद्ध भारतीय ठुमरी गायिका।
27 सितंबर 2008
महेन्द्र कपूर – हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध पार्श्वगायक।
27 सितंबर 2015
सैयद अहमद – भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक और कांग्रेस के सदस्य थे।
27 सितंबर 2020
जसवंत सिंह – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजनेता







Sep 27 2023, 10:02
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
4.5k