अभाविप ने महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय महाविद्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त होने का लगाया आरोप, वर्तमान प्राचार्य को बताया इसके लिए दोषी
![]()
बेतिया - आज महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के उपर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पश्चिम चम्पारण के प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।
विभाग संयोजक सुजीत मिश्रा एवं जिला संयोजक अभिजीत राय ने कहा की पूर्व में विश्वविद्यालय के विस्तार केंद्र खोलने हेतू महाविद्यालय का निरीक्षण करने आए कमेटी के सदस्यों ने रिपोर्ट में यह कहा था की वर्तमान प्राचार्य पूर्ण रूप से विकास करने में असमर्थ हैं। इनमे वातावरण निर्माण की घोर कमी है।
कहा कि कुछ दिनों पहले विश्वविद्यालय के अधिकारी महाविद्यालय के निरिक्षण हेतू आए थे तो उन्होंने यह रिपोर्ट दिया था की वर्तमान प्राचार्य को हटाने से हीं महाविद्यालय का विकास संभव हो सकता है। लेकिन फिर भी विश्वविद्यालय प्रशासन की आखिर ऐसी क्या मजबूरी है की वह ऐसी निकम्मे प्राचार्य को झेल रही है। उनपे कार्यवाही करने से बचती नजर आ रही है। PG हॉस्टल के मरम्मत में हुए व्यापक घोटाले के उपर भी विश्वविद्यालय को अपना कुम्भकर्ण की नींद तोडना जरूरी है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल झा, नगर मंत्री रंजीत श्रॉफ ने कहा की आज महाविद्यालय पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार का केंद्र बना हुआ है। पंखा, बिजली का पोल, प्रॉस्पेक्ट्स व गेट आदि के घोटाले की जाँच बहुत जरूरी है। आज प्राचार्य ने स्पोर्ट्स, जिम आदि के नाम पर महाविद्यालय के छात्रों से अवैध उगाही का केंद्र बना दिया गया है। प्राचार्य ने BCA की नई बिल्डिंग के नाम पर अवैध उगाही की है इस सुचना पर भी जांच अति आवश्यक है। परा स्नातक में लड़कियों से सभी प्रकार के शुल्क लेकर प्राचार्य सहित महाविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय के आदेशों की भी अवहेलना की है।
कॉलेज अध्यक्ष सितांशु दिब्यांल, नगर सह मंत्री अभिषेक गुप्ता एवं प्रशांत मिश्रा ने कहा कि स्वयं प्राचार्य पैसे देकर आएं हैं इसलिए वे महाविद्यालय से पैसे का उगाही केंद्र बना दिए हैं। प्रॉस्पेक्ट्स के घोटाले में लगभग 40 लाख की उगाही की सुचना पर जाँच करना अत्यंत आवश्यक है।
अभाविप के प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा की वर्तमान प्राचार्य महाविद्यालय को दीमक की तरह खाए जा रहे हैं। गेट आदि को लगाने में प्रिंसिपल के द्वारा व्यापक भ्रष्टाचार की बात सामने आ रही है। यह प्राचार्य को अपने नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। आज स्पोर्ट्स, बिजली बिल, आर्ट्स ब्लॉक का छत आदि के घोटालों की प्राचार्य ने झड़ी लगा दी है।
मौके पर नगर सह मंत्री प्रिंस शर्मा, रागिब क़मर, गोलू गुप्ता, अमृता कुमारी, नसीम कुमार आदि उपस्थित रहे।
Sep 15 2023, 15:19