Katihar

Sep 14 2023, 10:11

डीबीएल कंपनी के मुख्य प्लांट स्टोर रूम में हुए डकैती कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन को लूटे गए सामान के साथ किया गिरफ्तार

कटिहार : जिले की पुलिस ने बीते दिनों बिहार-झारखंड को जोड़ने के लिए गंगा सेतु के साथ फोरलेन सड़क निर्माण करने वाले डीबीएल कंपनी के मुख्य प्लांट स्टोर रूम में हुए डकैती कांड का खुलासा किया है। 

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुइ डकैती कांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपी मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद मशरूल और मोहम्मद अंजार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में डीबीएल कंपनी के मुख्य प्लांट के स्टोर रूम से लूटे गए 23 टायर में से 19 टायर को बरामद कर लिया है। साथ ही इस मामले में पुलिस ने सुरक्षा कर्मी के लूटे गए 12 बोर के एक बंदूक के साथ 06 पीस गोली भी बरामद किया है। 

एसपी जितेंद्र कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों ने सड़क निर्माण कंपनी के मुख्य प्लांट के स्टोर रूम में इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले को चुनौती के रूप में लेते हुए मामले का उद्वेदन कर दिया है। 

पुलिस ने घटना को अंजाम देने वालो में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही लूटे गए सामान को भी बरामद किया है। उन्होंने कहा कि घटना से जुड़े और कई बिंदुओं पर जांच जारी है। जांच के बाद और कई महत्वपूर्ण बिंदु पर खुलासा हो सकता है।

कटिहार से श्याम

Katihar

Sep 13 2023, 19:12

कटिहार में चिराग पासवान को लगा बड़ा झटका, युवा नेता दीपक कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा पारस गुट का दामन

कटिहार : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) गुट में जिला स्तर पर भी तकरार जारी है। चाचा और भतीजा के बीच चल रही टकराव ने जहां पहले लोजपा को दो भाग में विभाजित किया। वहीं उनके बीच आरोप-प्रत्यारोप के बाद अब एक-दूसरे को झटका देने का सिलसिला भी जारी है। 

इसी बीच कटिहार में एक बार फिर चाचा पशुपति कुमार पारस ने भतीजे चिराग को बड़ा झटका दिया है। चाचा पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने चिराग गुटके लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में सेंधमारी करते हुए युवा नेता दीपक कुमार सहित एक दर्जन कार्यकर्ताओं को अपने पाले में कर लिया है।  

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के कटिहार जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि दीपक कुमार अब चिराग गुट छोड़कर अपने समर्थक के साथ राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी में शामिल हो गए हैं और पार्टी उनके इस फ़ैसले का सम्मान करते हुए उनके साथ हमेशा खड़ा रहने की वादा करती हैं।

कटिहार से श्याम

Katihar

Sep 13 2023, 19:10

कटिहार पुलिस की बड़ी उपलब्धि, पूर्णिया के अपह्त ड्राइवर को किया सकुशल बरामद

कटिहार : जिले की पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने पूर्णिया के रहनेवाले अपहृत ड्राइवर तरुण को हसनगंज थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद किया है। इस बात की जानकारी जिले के एसपी जितेन्द्र कुमार ने दी है। 

एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि तरुण अपने मालिक को बागडोगरा (बंगाल) एयरपोर्ट छोड़कर लौट रहा था, इस दौरान कुछ लोगों ने उनसे दो लाख रंगदारी का डिमांड किया था, जिसे पूरा नहीं करने पर उनका अपहरण कर लिया गया था। 

उन्होंने बताया कि पूर्णिया पुलिस के सूचना पर कटिहार पुलिस ने अपहृत तरुण को कटिहार के हसनगंज थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर पूर्णिया पुलिस के हवाले कर दिया है। 

एसपी ने कहा कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

कटिहार से श्याम

Katihar

Sep 13 2023, 10:48

कटिहार पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े मामले का किया खुलासा, आरोपी पूर्व बैंक कर्मचारी को किया गिरफ्तार

कटिहार : पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का उद्वेदन किया है। पुलिस ने इस मामले में एक पूर्व बैंक एम्पलई को गिरफ्तार किया है। 

साइबर थाना पुलिस ने फर्जी फिंगरप्रिंट के आधार पर बैंक खाता से रुपया निकालने के मामले का खुलासा करते हुए 1,35,000 हज़ार नगद, एक सफेद रंग का कार, एटीएम, आधार कार्ड, नकली थम इंप्रेशन, लैपटॉप, प्रिंटर, मोबाइल आदि के साथ आरोपी साजन कुमार को कुर्सेला थाना क्षेत्र के समेली से गिरफ्तार किया है। 

 प्रारंभिक जांच में इस मामले में और कई लोग शामिल होने की बात एसपी जितेंद्र कुमार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

एसपी ने पूरे मामले पर खुलासा करते हुए उन्होंने थंब इंप्रेशन के नकली डेमो मॉडल को दिखाते हुए कैसे साजन लोगों के बैंक खाते से रुपए का निकासी किया है इसका खुलासा किया हैं। उन्होंने कहा की ये ठगी का राशि लाखों में हो सकता है, जिस पर जांच जारी है। 

इस मामले में चर्चा यह भी है की जो आरोपी साजन गिरफ्तार हुआ है उसका 132 लड़कियों से करीबी संबंध रहा है हालांकि 132 गर्लफ्रेंड के सवाल पर गिरफ्तार आरोपी साजन शरमाते हुए इस पर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है। मगर उन्होंने कैसे साईबर ठगी के इस वारदात को अंजाम देता था इसका खुलासा वह खुद किया हैं। 

 कुल मिलाकर यह कटिहार साइबर थाना पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि है जिससे आसपास के जिला के लोग भी प्रभावित हो रहे थे।

कटिहार से श्याम

Katihar

Sep 13 2023, 09:41

गुम हुए मोबाइल की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के लिए नहीं है थाना जाने की जरुरत, कटिहार पुलिस की इस सुविधा से दीजिए सूचना

कटिहार : अब खोए हुए मोबाइल की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के लिए कटिहार पुलिस ने एक नयाब तरीका लोगो को उपलब्ध करवा रहा है। 

पहले से ही बिहार के सभी जिलों में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस लोगों के खोए हुए मोबाइल ढूंढ कर निकलते लिए प्रतिबद्ध है। इस बीच कटिहार पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान को और अपडेट करते हुए एक स्कैनर क्यूआरटी डेवलोप किया है।  

कटिहार पुलिस के द्वारा खुद से तैयार किये गए इस स्कैनर के माध्यम से कोई भी लोग अपने खोए हुए मोबाइल के बारे में जानकारी देने के लिए दूसरे मोबाइल के स्कैनर से स्कैन कर अपलोड फॉर्म में विस्तृत जानकारी देकर पुलिस को खोए हुए मोबाइल ट्रैक करने के लिए जानकारी दे सकते हैं।  

इस नई सुविधा से आपकों मोबाइल गुम होने की सूचना देने के लिए थाना भी आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

कटिहार से श्याम

Katihar

Sep 12 2023, 10:37

419 वां प्रथम प्रकाश पर्व को लेकर तैयारी जोड़ो पर, प्रभात फेरी निकाल लोगों को दी गई जानकारी

कटिहार : जिले में 419 वां प्रथम प्रकाश पर्व को लेकर तैयारी जोड़ो पर है।

जिले के बरारी प्रखंड के ऐतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरु बाजार काढ़ागोला साहिब में इस अवसर पर 14, 15 और 16 सितंबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। 

इसको लेकर स्त्री सत्संग सभा द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को कार्यक्रम के बारे में अवगत करवाया जा रहा है।

बताते चले ऐतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर में इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित होता है। जिसको लेकर तैयारी फिलहाल जोड़ों पर है।

कटिहार से श्याम

Katihar

Sep 11 2023, 18:23

कुरसेला प्रखंड के गांधी आश्रम में संत विनोबा भावे की मनाई गई 128 वीं जयंती, उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किये गए श्रद्धा सुमन

कटिहार : जिले के कुरसेला प्रखंड के गांधी आश्रम में सोमवार को भूदान आंदोलन के प्रणेता संत विनोबा भावे की 128 वीं जयंति कार्यक्रम आयोजित कर धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिजन सेवक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद नरेश यादव ने किया। 

सर्व प्रथम गांधी आश्रम में स्थापित उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि तथा माल्यार्पण किया गया । तत्पश्चात स्थानीय पुताय दास मंडली द्वारा भजन-कीर्तन व संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस दौरान विभिन्न विद्यालय के छात्र छात्राएं भी संगोष्ठी में शामिल हुए। 

पूर्व सांसद नरेश यादव ने कहा कि संत विनोबा भावे 20वीं सदी के महान संत थे। यही कारण है कि महात्मा गांधी ने विनोबा भावे को प्रथम सत्याग्रह माना था। उनका जन्म 11 सितंबर के दिन 1895 ई में महाराष्ट्र के कुलावा जिला के गागोदा ग्राम में हुआ था। उनकी मृत्यु 15 नवंबर 1982 को हो गई थी। भूदान आंदोलन के मसीहा विनोबा भावे को संपूर्ण देश उनको किसान नेता मानते थे। 

वहीं कटिहार राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद यादव ने कहा कि विनोबा भावे महान विचारक, सुविख्यात लेखक एवं विद्वान थे। जिन्होंने अनेक लेख लिखने के साथ संस्कृत भाषा को आम जनमानस के लिए सहज बनाने का काम किया। विनोबा भावे गरीबों के मसीहा थे । 

वहीं इस दौरान हरिजन सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर शंकर सान्याल तथा शाहजहांपुर विनोबा आश्रम के संचालक रमेश कुमार ने विडिओ कान्फ्रेंसिंग के ज़रिये सभी को संबोधित किया । कार्यक्रम के अंत में भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने खीर ग्रहण किया।

कटिहार से श्याम

Katihar

Sep 11 2023, 18:21

खरवार आदिवासी सम्मेलन दिखी खरवार समुदाय की एकजुटता, अलग-अलग पार्टियों के खरवार नेता हुए कार्यक्रम में हुए शामिल

कटिहार : जिले में खरवार आदिवासी संघ के बैनर तले खरवार आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

इस सम्मेलन की खास बात यह है की खरवार समुदाय से जुड़े अलग-अलग पार्टी के नेता भी जातीय गोलबंदी के नाम पर एक जुट हो कर इस सम्मेलन को सफल बनाया। 

आयोजक डॉ विपिन सिंह ने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य अपने समाज को एकजुट करने की है। 

 उन्होंने कहा कि यह गैर राजनीतिक संस्था है और इस संस्था के उद्देश्य अपनी जाति को आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक स्तर पर मजबूत करना है।

कटिहार से श्याम

Katihar

Sep 11 2023, 18:14

जिले में आज से मिशन इंद्रधनुष टीकारण अभियान की हुई शुरुआत, मौके पर सिविल सर्जन ने कही यह बात

कटिहार : जिले में आज से मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान का शुरुआत हुई। यह अभियान आज 11 सितंबर से 17 सितंबर तक चलेगा।  

इस विशेष अभियान के तहत रेगुलर टीकाकरण के साथ-साथ जो बच्चे अब तक टीका से वंचित है उन लोगों का भी टीकाकरण किया जाएगा। ,

 सिविल सर्जन ने मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी देते हो कहा कि जिलाधिकारी ने इस अभियान का शुरूआत किया है। 

 इस अभियान का उद्देश्य सभी बच्चों का टीकाकरण करवा कर उन्हें बीमारियों से दूर रखना है।

कटिहार से श्याम

Katihar

Sep 11 2023, 18:09

जिला स्तरीय युवा महोत्सव का हुआ आयोजन, सांसद, पूर्व डिप्टी सीएम समेत कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कटिहार : जिला के युवा प्रतिभाओं को उचित मंच देने के लिए जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। शहर के नगर भवन में आयोजित इस युवा महोत्सव में सांसद, विधायक के साथ-साथ कई गण्यमान्य लोगों ने भी उपस्थिति रहे। 

इस मौके पर सांसद दुलालचंद गोस्वामी ने कहा कि कटिहार की युवा नित्य, संगीत और खेल के क्षेत्र में अपने प्रतिभाओं के दम पर राज्य और देश का नाम रौशन किया है। ऐसे में इस तरह का आयोजन अक्सर अच्छे सकारात्मक परिणाम समाज के सामने प्रस्तुत करता है। 

पूर्व डिप्टी सीएम सह कटिहार नगर विधायक तार किशोर प्रसाद ने कहा कि ये एक सफल आयोजन है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से सुदूर इलाके के प्रतिभाओं को भी अपने कौशल का प्रदर्शन करने का बेहतर मंच मिलता है।

कटिहार से श्याम