*एसडीएम कॉलोनी मोड पर लगा विद्युत ट्रांसफार्मर की केबिल फूंकी
![]()
अमेठी। सरवनपुर मोहल्ले मे एसडीएम कॉलोनी मोड पर स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर से सप्लाई केबिल ध्वस्त हो गई। जिसके चलते सिविल लाईन इलाके मे रात भर अन्धेरा रहा। हरदेव नगर,दुगार्पुर रोड,सरवनपुर की सप्लाई बन्द रही। गन्दगी के चलते मच्छरो ने जमकर हमला किया। लोगो की नीद हराम हो चली।
लोग मच्छरदानी चारपाई और बेड पर तान ली। मार्टिन,आल आऊट,मच्छर अगरबत्ती की दुकानो पर खूब हुई। इन्वर्टर भी खूब चले। लेकिन कुछ घण्टे बाद और बल्ब स्वीच आफ हो गए। जनरेटर खूब चले। जनरेटर के शोर से पडोसी की नीद उचट गयी। क्योकि शोर के चलते गम्भीर रोगी परेशान हो चले। सिविल लाईन मे एसडीएम,सीओ के आवासीय कॉलोनी स्थित है। राजस्व विभाग,पुलिस बिभाग के अधिकारी और कर्मचारी के आवास भी है। जो इस समस्या से प्रभावित हुए।
अवर अभियन्ता अमेठी कुलदीप ने बताया कि ट्रांसफार्मर की केबिल फूक जा रही थी। कई बार केबिल जोडी गयी। लेकिन फॉल्ट के चलते सप्लाई फेल होती रही। सप्लाई की ट्रिपिंग के चलते पावर केबिल विद्युत बिभाग की टीम शनिवार को तीन घण्टे से ट्रांसफार्मर के आसपास साफ-सफाई,विद्युत पोलो और ट्रांसफार्मर से केबिल जोडने मे लगी रही। विद्युत बिभाग की टीम सिविल लाईन की आपूर्ति बहाली मे लगी है। देर शाम आपूर्ति बहाल हुई।




Sep 09 2023, 19:35
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.5k