गिरिडीह: 33 डुमरी उपचुनाव को लेकर मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से हुई संपन्न,डुमरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बेबी देवी रहीं विजयी

Image 2Image 3


गिरिडीह:33- डुमरी विधानसभा उप चुनाव 2023 के निमित्त 33 डुमरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गणना दिनांक 08.09.2023 को कृषि उत्पादन बाजार समिति, पचंबा, गिरिडीह स्थित मतगणना केंद्र में की गई। इस दौरान सुरक्षा से लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की गई थी।

 इसके साथ ही विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गिरिडीह एवं पुलिस अधीक्षक गिरिडीह समेत काफी संख्या में दंडाधिकारी,पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा बल के जवान मुस्तैद थे। मतगणना का कार्य कुल 24 चक्र में पूरा हुआ, जिसमें 33 डुमरी विधान सभा क्षेत्र के सभी 6 प्रतिभागियों को प्राप्त मतों की गणना की गई। प्राप्त मतों के आधार पर जेएमएम प्रत्यासी श्रीमति बेबी देवी विजयी रही।

मतगणना के कुल चक्रों से प्राप्त परिणाम, राजनीतिक दल एवं प्रत्याशी के नाम निम्नलिखित हैं:-

JMM : बेबी देवी : 100231 मत

AJSU : यशोदा देवी : 83075 मत

AIMIM: अब्दुल मोबिन रिज़वी : 3471 मत

INDEPENDENT : कमल प्रसाद साहू : 712 मत

INDEPENDENT : नारायण गिरी : 610 मत

INDEPENDENT : रोशन लाल तुरी : 1898 मत

गिरिडीह:डुमरी उपचुनाव में 22वें राउंड में इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी आगे,परिणाम की घोषणा नहीं


Image 2Image 3

गिरिडीह:डुमरी विधानसभा उपचुनाव में झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी करीब 17 हजार वोटो से विजयी होने की बात कही जा रही है। हालांकि अब तक अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नही की गई है। 

वायरल हुई जानकारी में बताया जा रहा है कि 24वें राउंड में इंडिया (झामुमो) प्रत्याशी बेबी देवी ने एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी को करीब 17 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है,24वें राउंड में इंडिया (झामुमो) प्रत्याशी बेबी देवी को 135480 वोट तथा एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी को 118380 वोट मिले हैं।जबकि आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।जबकि 22वें राउंड की आधिकारिक घोषणा अनुसार इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी 93306 और एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी को 78033 मिले हैं।

इधर झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी के जीत की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों के चेहरे पर खुशी की लहर दोड़ गई। इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने मतगणना केन्द्र बाजार समिति के बाहर जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।

जीत की जानकारी मिलने के बाद मतगणना केन्द्र पहुंची। मंत्री सह झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी ने कहा कि डुमरी की जनता ने स्व जगरनाथ बाबू को सच्ची श्रद्धांजली दी है। इस दौरान मतगणना केन्द्र से बाहर निकलते हुए स्व जगरनाथ महतो के पुत्र राजु महतो ने ये जीत डुमरी की जनता का जीत है और डुमरी की जनता ने तहे दिल से स्व जगरनाथ बाबू को श्रद्धांजली दी है।

यहां बता दें कि राज्य में हुए इस उपचुनाव में डुमरी विधान सभा क्षेत्र में कुल मतदाता 298329 हैं,जिसमें से जिला प्रशासन द्वारा 64.84 प्रतिशत पोल होने की जानकारी जारी की गई,अर्थात कुल पोल 193436 हुए हैं।वहीं अब चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही है।

गिरिडीह: आज डुमरी उपचुनाव की हो रही है गिनती इंडिया गठबंधन की बेवी देव 19 वें राउंड में 8368 वोटों से चल रही है आगे

Image 2Image 3

गिरिडीह : डुमरी उपचुनाव की आज गिनती हो हो रही है।इंडिया गठबंधन की वेबी देवी और यशोदा देवी के बीच कड़ी टक्कर है। 19 वें राउंड के गिनती के अनुसार बेवी देवी अभी 8368 वोटों से आगे चल रही है।

 इसके पहले 17 वें राउंड कुल मिलाकर प्राप्त वोट - इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी का 66708 वोट था। जबकि एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी - 62665 था। यानी बेवी देवी 4043 वोटों से आगे थी।

बेवी देवी इंडिया गठबंधन की ओर से झामुमो की प्रत्याशी है।इसके पूर्व इस सीट से जगरनाथ महतो लगातार जीतते आ रहे थे।वे राज्य के शिक्षा मंत्री थे। आकस्मिक उनके निधन से इस सीट पर उप चुनाव हो रही हैं जहां जगरनाथ महतो की पत्नी एवं राज्य की मंत्री बेवी देवी चुनाव लड़ रही है, वहीं एनडीए की ओर से आजसू की प्रत्याशी यशोदा देवी पीछे चल रही है।

●33 डुमरी उपचुनाव के प्रथम चरण का परिणाम,मतों की गणना लगातार जारी है


Image 2Image 3

गिरिडीह:33- डुमरी विधानसभा उप चुनाव 2023 के निमित्त 33 डुमरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गणना शुरू हो चुकी है। मतगणना के प्रथम चरण का परिणाम निम्नवत हैं।

1st Round

बेबी देवी : 2859 मत

यशोदा देवी : 4124 मत

अब्दुल मोबिन रिज़वी: 55 मत

कमल प्रसाद साहू : 21 मत

नारायण गिरी : 27 मत

रोशन लाल तुरी : 95 मत

रिजेक्टेड वोट्स : 0

8

नोटा : 144

2nd Round

बेबी देवी : 4455 मत

यशोदा देवी : 1849 मत

अब्दुल मोबिन रिज़वी: 70 मत

कमल प्रसाद साहू : 19 मत

नारायण गिरी : 14 मत

रोशन लाल तुरी : 70 मत

रिजेक्टेड वोट्स : 0

नोटा : 159 मत

कुल मत : 6636

गिरिडीह:उसरी नदी में डूबने से 2 बच्चियों की हुई मौत

Image 2Image 3

गिरिडीह:शहर के पचम्बा थाना क्षेत्र के बनखंजों नदी घाट में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। दोनो बच्ची पचंबा थाना क्षेत्र के ही पेसरागढ़ा निवासी मकबूल हुसैन और कयूम अंसारी की 11 वर्षीय पुत्री तस्लीमा और तब्बशुम थी। दोनो बच्चियों को सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लाया गया। जहा दोनो को जांच के क्रम में मृत घोषित कर दिया गया। दोनों बच्चियों की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार मुस्लिम समुदाय में गुरुवार को मुहर्रम का चालीसवा होने के कारण गांव के पांच बच्चे फातेहा पढ़ने से पूर्व उसरी नदी में नहाने गए थे। जिसमें 11 वर्षीय तस्लीमा और तब्बशुम शामिल थी। नहाने के क्रम में दोनों बच्ची पैर फिसलने के कारण उसरी नदी में गिर गई और डूबने लगी। इस बीच दोनो बच्चियों के डूबने की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी नदी पहुंचे और किसी तरह दोनो को गहरे पानी से बाहर निकाला। लोग दोनों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे और आईसीयू वार्ड में भर्ती भी किया। लेकिन तब तक दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी।

मतगणना में सुरक्षा व विधि-व्यवस्था हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक,गिरिडीह द्वारा जारी किया गया संयुक्त आदेश


गिरिडीह:33- डुमरी विधानसभा उप चुनाव 2023 हेतु दिनांक 05.09.2023 को सम्पन्न चुनाव के मतों की गणना दिनाक 08.09.2023 को कृषि उत्पादन बाजार समिति,पचम्बा,गिरिडीह स्थित मतगणना केन्द्र में की जाएगी। मतगणना के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गिरिडीह एवं पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। साथ ही मतगणना कार्य सुगमतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण कराने हेतु विभिन्न स्थलों पर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। वहीं मतगणना के अवसर पर प्रतिनियुक्त सभी मतगणना कर्मी एवं प्रतिनियुक्त पुलिस बल को दिनांक 08.09.2023 के पूर्वा 06:00 बजे तक कृषि उत्पादन बाजार समिति, पचम्बा, गिरिडीह में अवस्थित मतगणना केन्द्र पर पहुँचने का निर्देश दिया गया है।

Image 2Image 3

दिनांक 08.09.2023 को 08:00 बजे पूर्वाह्न से मतगणना कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। सभी मतगणना कर्मियों / अभ्यर्थियों को निदेश दिया गया है कि 08:00 बजे पूर्वाहन में मतगणना प्रारम्भ करने हेतु 06:00 बजे पूर्वाह्न में मतगणना केन्द्र / परिसर में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। बजगृह सुबह 06:45 बजे खोला जाएगा। अतः मतगणना कार्य हेतु सभी प्रारम्भिक तैयारियाँ 08:00 बजे पूर्वाहन के पूर्व समाप्त करने को कहा गया है, ताकि मतगणना ठीक 08:00 पूर्वा से प्रारम्भ किया जा सके। मतगणना कार्य हेतु सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

बाजार समिति प्रागंण:- बाजार समिति के प्रागंण में स्थापित मतगणना हॉल, बज्रगृह एवं मिडिया सेन्टर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए केन्द्रीय सुरक्षा बल (ई / 190 बटालियन) की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिसके सम्पूर्ण प्रभार में श्री मनोज कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, खोरीमहुआ रहेंगे।

1st Drop Gate (गिरिडीह पचंबा मुख्य मार्ग से कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रवेश करने वाला मुख्य सड़क मार्ग) के प्रवेश द्वार पर श्री दशरथ कुमार शर्मा, कनीय अभियंता, लघु सिंचाई प्रमण्डल, गिरिडीह को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

2nd Drop Gate (विशेष स्कूल के सामने अर्थात मुख्य सड़क पर ) के उक्त स्थल पर श्री रविकान्त मुण्डा, सहायक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, गिरिडीह को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

बैरियर 01: (मुख्य सड़क मार्ग मोड से आगे पचम्बा थाना प्रवेश मार्ग) उक्त स्थल पर श्री मुकेश कुमार, कनीय अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, गिरिडीह को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

3rd Drop Gate ( पचम्बा हाई स्कूल बैरियर) श्री प्रमोद कुमार, सहायक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, गिरिडीह को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

बैरियर 02 बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वार पर श्री रूपेश कुमार, कनीय अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, गिरिडीह को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

बैरियर- 03: बजगृह के अंदर मुख्य प्रवेश द्वार से प्रवेश करते ही दाहिने तरफ पानी टंकी के सामने श्री बिजेन्द्र कुमार गुप्ता, कनीय अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, गिरिडीह को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

बैरियर 04 (प्रशासनिक भवन, बाजार समिति के समीप) के मुख्य प्रवेश द्वार पर श्री ओम प्रकाश, सहायक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, गिरिडीह को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

मतगणना हॉल के पीछे तालाब के पास दंडाधिकारी के रूप में श्री नागेन्द्र किस्कु,कनीय अभियंता, एनआरईपी, गिरिडीह को प्रतिनियुक्त किया गया है।

मतगणना हॉल 33 डुमरी विधानसभा के प्रवेश द्वार के बीच दण्डाधिकारी के रूप में श्री मनीष कुमार, सहायक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल -01, गिरिडीह को प्रतिनियुक्त किया गया है।

बाजार समिति भवन के बाहरी भाग के सुरक्षा लिए सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

पंचम्बा थाना गेट से पहले मोड़ के पास दण्डाधिकारी के रूप में श्री जितेन्द्र नाथ महतो, कनीय अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, गिरिडीह को प्रतिनियुक्त किया गया है।

पचंबा थाना के पीछे दण्डाधिकारी के रूप में श्री बबलू हांसदा, कनीय अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल -01, गिरिडीह को प्रतिनियुक्त किया गया है।

मिशन मैदान जाने वाली सड़क मोड़ के पास डांडीडीह मैदान में पार्किंग व्यवस्था हेतु श्री शुभाशीष दास, सहायक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल -01, गिरिडीह को प्रतिनियुक्त किया गया है।

शहरी क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण हेतु गश्ती दल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

विशप पब्लिक स्कूल के मैदान में पार्किंग स्थल पर सअनि मृत्युजय कुमार सिंह, पुलिस केन्द्र, गिरिडीह की प्रतिनियुक्ति की गई है।

बाहरी सुरक्षा गश्ती और शहरी स्टेटिक बलों के सम्पूर्ण प्रभार में श्री अजय कुमार, पुलिस निरीक्षक, पुलिस केन्द्र, गिरिडीह की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सम्पूर्ण मतगणना भवन आदि का एण्टी-सबोटेज की जाँच पुलिस उपाधीक्षक,विशेष शाखा, गिरिडीह के द्वारा की जायेगी।

बाजार समिति पचम्बा ( मतगणना स्थल की ओर) में आने वाले तीन मुख्य मार्गों पर वाहनों को नियंत्रण करने हेतु बनाये गये बैरियर पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

पंचम्बा हाई स्कूल बैरियर से लेकर ड्रोप गेट तक यातायात नियंत्रण हेतु सअनि इमानुएल केरकेट्टा, पुलिस केन्द्र, गिरिडीह की प्रतिनियुक्ति की गई है।

पचम्बा रानी खावा रोड बैरियर से लेकर पचम्बा, गिरिडीह मुख्य मार्ग तक यातायात नियंत्रण हेतु सअनि अरविन्द कुमार, पुलिस केन्द्र, गिरिडीह की प्रतिनियुक्ति की गई है।गिरिडीह पचम्बा रोड (बोड़ो के पास) बैरियर से बाजार समिति ड्रॉप गेट तक यातायात नियंत्रण हेतु सअनि कुशल टोप्पो, पुलिस केन्द्र, गिरिडीह की प्रतिनियुक्ति की गई है।

मतदान परिणाम घोषित किए जाने के उपरान्त प्रत्याशियों के सर्मथक के द्वारा विजय जुलूस / अन्य प्रदर्शन के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण हेतु बड़ा चौक,पदम चौक, मुस्लिम बाजार,भंडारीडीह, नटराज चौक एवं साह मार्केट पर स्टैटिक दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।इसके अलावा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

गिरिडीह:जेईई एडवांस की 19 वर्षीया छात्रा नुपुर हुई लापता,पुलिस से खोजबीन की गुहार

Image 2Image 3

गिरिडीह:नगर थाना क्षेत्र के जेपी नगर की रहने वाली एक छात्रा घर से गायब हो गई है। बताया जाता है कि नूपुर रानी नामक 19 वर्षीय छात्रा जेईई एडवांस की परीक्षा में पास नहीं हो पाने को लेकर तनाव में थी।

बीते कल वह अचानक घर में किसी को कुछ बताए बगैर निकल गई, जिसका कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है।वहीं परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि तनाव में नूपुर कोई गलत कदम नहीं उठा ले।

पिता पुनेश्वर प्रसाद और चाचा यशवंत प्रसाद ने गुरुवार को गिरिडीह नगर थाना में आवेदन देकर बेटी को सुरक्षित खोज निकालने की गुहार लगाई है। थाना में दिए आवेदन में नूपुर के चाचा यशवंत प्रसाद ने कहा कि उनकी भतीजी पढ़ाई में काफी तेज है। लेकिन इस बार जेईई एडवांस की परीक्षा वह पास नहीं कर सकी, जिससे काफी परेशान थी।उसने इसका जिक्र परिजनों से भी किया था।बहरहाल परिजनों के साथ नगर थाना पुलिस गायब छात्रा की तलाश में जुट गई है।

गिरिडीह:प्रतिबंधित पशु के काटे जाने पर मामला गरमाया,गांव में पुलिस ने किया कैंप

Image 2Image 3

गिरिडीह:जिले में डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी बेरगी में प्रतिबंधित पशु काटे जाने को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।गांव के दर्जनों लोग गांव छोड़कर फरार हो गए हैं।

इस मामले में सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।मवेशी पालक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।हालांकि पुलिस प्रशासन की सक्रियता के कारण गांव का माहौल नियंत्रण में बताई जा रही है। वहीं एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस कैम्प किए हुए हैं।

घटना 6 सितंबर की है।घटना के बाद ग्रामीणों ने बीती रात में डुमरी थाना पहुंच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग किया।घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम डुमरी मो शहजाद परवेज, एसडीपीओ सुमित प्रसाद, बगोदर सरिया एसडीपीओ नौशाद आलम आदि थाना पहुंच कर पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन में नामजद लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।

आवेदक पशु पालक छोटकी बेरगी निवासी अजय कुमार जायसवाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने अपने

आवेदन में लिखा है कि 6 सितंबर बुधवार को प्रत्येक दिन की भांति घर के पीछे बारी में मेरा पशु बंधा हुआ था कि गांव के ही हसनेन अंसारी पुत्र शमसुद्दीन अंसारी पशु को खोलकर ले गया।जिसके बाद गांव के ही समशुद्दीन अंसारी पुत्र स्वर्गीय शनिचर मियां के घर पर ही प्रतिबंधित पशु को खुर्शीद अंसारी पुत्र खलील अंसारी, नजरुल अंसारी पुत्र सुलेमान अंसारी, जलील अंसारी पुत्र नसरू मियां के साथ 4-5 अन्य लोगों ने मिलकर पशु को काट दिया।

काटने के बाद अपने समुदाय के लोगों के बीच मांस को वितरित कर दिया और शेष मांस एवं हड्डी को बोरा में भरकर कैय्युम मियां के घर के पीछे फजल मियां के घर के पास मकई की बाड़ी में जमीन में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया।

आवेदन में लिखा है कि इस घटना की सूचना पंचायत के मुखिया को मेरे द्वारा दिया‌ गया है।जिसके बाद मुखिया द्वारा पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई।

आवेदन में लिखा है कि इस तरह की सारी घटना का मास्टर माइंड कय्यूम अंसारी पुत्र स्वर्गीय जुमन मियां एवं समसुद्दीन अंसारी निवासी छोटकीबेरगी हैं।दोनों मिलकर प्रतिबंधित पशु का मांस का वितरण समय समय पर करते रहते हैं।

गिरिडीह: हाथियों के झुंड ने जमकर मचाया उत्पात, घर व दुकान को तोड़ा, फसलों को किया नष्ट

Image 2Image 3

गिरिडीह:जिले में बगोदर प्रखण्ड के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र मुण्डरो पंचायत के गमहरियाटांड़ में हाथियों के आतंक से लोग परेशान हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि बीती मध्य रात्रि में अचानक दो दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड गांव में घुस गया और जमकर उत्पात मचाया।

वहीं एक घर और एक दुकान को तोड कर सभी समान को नष्ट कर दिया।खाने की सामग्रियों को चट कर गया। वहीं 5 से 6 एकड़ मे लगे मडुआ व मकई के फसल को बर्बाद कर दिया।हालांकि रात में किसी तरह लोगों ने दुबक कर छत पर जाकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

वहीं सुबह होते ही जिप सदस्य दुर्गेश कुमार घटनास्थल पर पहुॅचे और वन विभाग के अधिकारियो से हाथियों को अन्य स्थानों मे भगाने को लेकर बात की।साथ ही उन्होंने पीड़ित ग्रामीणों को हुई क्षति के लिए मुआवजे की मांग की।

डुमरी उपचुनाव में दोनों प्रमुख महिला प्रत्याशी आमने सामने, देखना है जन्माष्टमी में किन्हें मिलेगा विजय का आशीर्वाद

Image 2Image 3

गिरिडीह: डुमरी विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार रहे कुल 6 प्रत्याशियों में से केवल दो मुख्य दावेदारों के भाग्य का फैसला होना है। जहां दोनों गठबंधन के सिपहसलार मतदान पश्चात बीती रात से ही जोड़-घटाव करने और बूथों में पड़े वोटो की गणना का आकलन करने में बेचैन हैं। वही मतदाताओं में भी खासी बेचैनी देखी जा रही है।कहा जा रहा है कि चौक चौराहे पर परिणाम पूर्व चर्चा का बाजार गर्म है,लेकिन कोई स्वयं के खुलासे नहीं कर रहे हैं। कोई भी मतदाता अपने गठबंधन दल के प्रत्याशी को लेकर सीना ठोक कर जीत का दावा जहां नहीं कर पा रहे हैं,वहीं अधिकांश मतदाताओं की बोलती भी बंद है।मतदाता स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि लोकतंत्र के महापर्व में उनका योगदान किसी ओर रहा। 

हालांकि अभी सभी ईवीएम सुरक्षित रूप से गिरिडीह में बने मतगणना से पूर्व स्ट्रांग रूम में रखे हैं। लेकिन अगले शुक्रवार के सुबह की बेचैनी इस बार डुमरी विधानसभा चुनाव के मुख्य दोनो महिला प्रत्याशियों इंडिया और एनडीए में भी बढ़ती जा रही होगी। इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी को यदि जीत हासिल होती है तो झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल में उनकी जगह जहां बरकरार रहेगी, वही एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी पहली बार झारखंड विधानसभा में पहुंचने में कामयाबी हासिल कर लेंगी।

साथ ही बताया जाता है कि चुनाव में पूर्व की चुनाव की भांति मुस्लिम वोटो का ध्रुवीकरण के प्रयास को कामयाबी नहीं मिलने के संकेत मिल रहे हैं। जिससे मतदान से पूर्व डुमरी उपचुनाव के त्रिकोणीय संघर्ष होने का दावा जहां खोखला साबित होता नजर आ रहा है। वही अब टक्कर बिलकुल आमने-सामने की दिख रही है।

चाहे जो भी हो झारखंड में हुए इस अंतिम उपचुनाव में बोकारो और गिरिडीह जिलों के प्रशासन की सफलता साफ झलक रही है।यह चुनाव वास्तव में शांतिपूर्ण ढंग से और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में उन्हें सफलता हाथ लगी है।

जबकि इस चुनाव हेतु घोषणा के समय से ही नामांकन प्रपत्रों के क्रय विक्रय,प्रपत्रों के परिपूर्ण कर प्रस्तुतिकरण,नाम वापसी,चुनाव प्रचार,मतदान आदि समस्त कार्यों की अवधि में मीडिया चाहे वह प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक टीवी चैनल,डिजीटल आदि सभी की भूमिका अहम रही,जिससे डुमरी ने देश भर में सुर्खियां बटोरीं।इस दौरान खबरनवीशों की सच्ची व निष्पक्ष पत्रकारिता से आम लोग रूबरू हुए। 

इधर मतदाताओं ने भी दिल खोलकर मतदान में भाग लिया,जिसमें महिला मतदाताओं की भागेदारी सबसे अधिक रही।अब देखना है कि किस ओर पटाखे फूटेंगे, मिठाइयां बटेंगे,फूल मालाओं के ढेर लगेंगे।लेकिन इतना तय है कि आगामी लोकसभा एवं विधान सभा चुनावों में भी बहुत देरी नहीं है।जिसका सामना पुनः करना पड़ेगा।