●33 डुमरी उपचुनाव के प्रथम चरण का परिणाम,मतों की गणना लगातार जारी है


Image 2Image 3

गिरिडीह:33- डुमरी विधानसभा उप चुनाव 2023 के निमित्त 33 डुमरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गणना शुरू हो चुकी है। मतगणना के प्रथम चरण का परिणाम निम्नवत हैं।

1st Round

बेबी देवी : 2859 मत

यशोदा देवी : 4124 मत

अब्दुल मोबिन रिज़वी: 55 मत

कमल प्रसाद साहू : 21 मत

नारायण गिरी : 27 मत

रोशन लाल तुरी : 95 मत

रिजेक्टेड वोट्स : 0

8

नोटा : 144

2nd Round

बेबी देवी : 4455 मत

यशोदा देवी : 1849 मत

अब्दुल मोबिन रिज़वी: 70 मत

कमल प्रसाद साहू : 19 मत

नारायण गिरी : 14 मत

रोशन लाल तुरी : 70 मत

रिजेक्टेड वोट्स : 0

नोटा : 159 मत

कुल मत : 6636

गिरिडीह:उसरी नदी में डूबने से 2 बच्चियों की हुई मौत

Image 2Image 3

गिरिडीह:शहर के पचम्बा थाना क्षेत्र के बनखंजों नदी घाट में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। दोनो बच्ची पचंबा थाना क्षेत्र के ही पेसरागढ़ा निवासी मकबूल हुसैन और कयूम अंसारी की 11 वर्षीय पुत्री तस्लीमा और तब्बशुम थी। दोनो बच्चियों को सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लाया गया। जहा दोनो को जांच के क्रम में मृत घोषित कर दिया गया। दोनों बच्चियों की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार मुस्लिम समुदाय में गुरुवार को मुहर्रम का चालीसवा होने के कारण गांव के पांच बच्चे फातेहा पढ़ने से पूर्व उसरी नदी में नहाने गए थे। जिसमें 11 वर्षीय तस्लीमा और तब्बशुम शामिल थी। नहाने के क्रम में दोनों बच्ची पैर फिसलने के कारण उसरी नदी में गिर गई और डूबने लगी। इस बीच दोनो बच्चियों के डूबने की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी नदी पहुंचे और किसी तरह दोनो को गहरे पानी से बाहर निकाला। लोग दोनों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे और आईसीयू वार्ड में भर्ती भी किया। लेकिन तब तक दोनों बच्चियों की मौत हो चुकी थी।

मतगणना में सुरक्षा व विधि-व्यवस्था हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक,गिरिडीह द्वारा जारी किया गया संयुक्त आदेश


गिरिडीह:33- डुमरी विधानसभा उप चुनाव 2023 हेतु दिनांक 05.09.2023 को सम्पन्न चुनाव के मतों की गणना दिनाक 08.09.2023 को कृषि उत्पादन बाजार समिति,पचम्बा,गिरिडीह स्थित मतगणना केन्द्र में की जाएगी। मतगणना के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गिरिडीह एवं पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। साथ ही मतगणना कार्य सुगमतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण कराने हेतु विभिन्न स्थलों पर दण्डाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। वहीं मतगणना के अवसर पर प्रतिनियुक्त सभी मतगणना कर्मी एवं प्रतिनियुक्त पुलिस बल को दिनांक 08.09.2023 के पूर्वा 06:00 बजे तक कृषि उत्पादन बाजार समिति, पचम्बा, गिरिडीह में अवस्थित मतगणना केन्द्र पर पहुँचने का निर्देश दिया गया है।

Image 2Image 3

दिनांक 08.09.2023 को 08:00 बजे पूर्वाह्न से मतगणना कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। सभी मतगणना कर्मियों / अभ्यर्थियों को निदेश दिया गया है कि 08:00 बजे पूर्वाहन में मतगणना प्रारम्भ करने हेतु 06:00 बजे पूर्वाह्न में मतगणना केन्द्र / परिसर में उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। बजगृह सुबह 06:45 बजे खोला जाएगा। अतः मतगणना कार्य हेतु सभी प्रारम्भिक तैयारियाँ 08:00 बजे पूर्वाहन के पूर्व समाप्त करने को कहा गया है, ताकि मतगणना ठीक 08:00 पूर्वा से प्रारम्भ किया जा सके। मतगणना कार्य हेतु सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

बाजार समिति प्रागंण:- बाजार समिति के प्रागंण में स्थापित मतगणना हॉल, बज्रगृह एवं मिडिया सेन्टर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए केन्द्रीय सुरक्षा बल (ई / 190 बटालियन) की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिसके सम्पूर्ण प्रभार में श्री मनोज कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, खोरीमहुआ रहेंगे।

1st Drop Gate (गिरिडीह पचंबा मुख्य मार्ग से कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रवेश करने वाला मुख्य सड़क मार्ग) के प्रवेश द्वार पर श्री दशरथ कुमार शर्मा, कनीय अभियंता, लघु सिंचाई प्रमण्डल, गिरिडीह को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

2nd Drop Gate (विशेष स्कूल के सामने अर्थात मुख्य सड़क पर ) के उक्त स्थल पर श्री रविकान्त मुण्डा, सहायक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, गिरिडीह को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

बैरियर 01: (मुख्य सड़क मार्ग मोड से आगे पचम्बा थाना प्रवेश मार्ग) उक्त स्थल पर श्री मुकेश कुमार, कनीय अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, गिरिडीह को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

3rd Drop Gate ( पचम्बा हाई स्कूल बैरियर) श्री प्रमोद कुमार, सहायक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, गिरिडीह को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

बैरियर 02 बाजार समिति के मुख्य प्रवेश द्वार पर श्री रूपेश कुमार, कनीय अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, गिरिडीह को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

बैरियर- 03: बजगृह के अंदर मुख्य प्रवेश द्वार से प्रवेश करते ही दाहिने तरफ पानी टंकी के सामने श्री बिजेन्द्र कुमार गुप्ता, कनीय अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, गिरिडीह को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

बैरियर 04 (प्रशासनिक भवन, बाजार समिति के समीप) के मुख्य प्रवेश द्वार पर श्री ओम प्रकाश, सहायक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, गिरिडीह को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है।

मतगणना हॉल के पीछे तालाब के पास दंडाधिकारी के रूप में श्री नागेन्द्र किस्कु,कनीय अभियंता, एनआरईपी, गिरिडीह को प्रतिनियुक्त किया गया है।

मतगणना हॉल 33 डुमरी विधानसभा के प्रवेश द्वार के बीच दण्डाधिकारी के रूप में श्री मनीष कुमार, सहायक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल -01, गिरिडीह को प्रतिनियुक्त किया गया है।

बाजार समिति भवन के बाहरी भाग के सुरक्षा लिए सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

पंचम्बा थाना गेट से पहले मोड़ के पास दण्डाधिकारी के रूप में श्री जितेन्द्र नाथ महतो, कनीय अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, गिरिडीह को प्रतिनियुक्त किया गया है।

पचंबा थाना के पीछे दण्डाधिकारी के रूप में श्री बबलू हांसदा, कनीय अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल -01, गिरिडीह को प्रतिनियुक्त किया गया है।

मिशन मैदान जाने वाली सड़क मोड़ के पास डांडीडीह मैदान में पार्किंग व्यवस्था हेतु श्री शुभाशीष दास, सहायक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल -01, गिरिडीह को प्रतिनियुक्त किया गया है।

शहरी क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण हेतु गश्ती दल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

विशप पब्लिक स्कूल के मैदान में पार्किंग स्थल पर सअनि मृत्युजय कुमार सिंह, पुलिस केन्द्र, गिरिडीह की प्रतिनियुक्ति की गई है।

बाहरी सुरक्षा गश्ती और शहरी स्टेटिक बलों के सम्पूर्ण प्रभार में श्री अजय कुमार, पुलिस निरीक्षक, पुलिस केन्द्र, गिरिडीह की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सम्पूर्ण मतगणना भवन आदि का एण्टी-सबोटेज की जाँच पुलिस उपाधीक्षक,विशेष शाखा, गिरिडीह के द्वारा की जायेगी।

बाजार समिति पचम्बा ( मतगणना स्थल की ओर) में आने वाले तीन मुख्य मार्गों पर वाहनों को नियंत्रण करने हेतु बनाये गये बैरियर पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

पंचम्बा हाई स्कूल बैरियर से लेकर ड्रोप गेट तक यातायात नियंत्रण हेतु सअनि इमानुएल केरकेट्टा, पुलिस केन्द्र, गिरिडीह की प्रतिनियुक्ति की गई है।

पचम्बा रानी खावा रोड बैरियर से लेकर पचम्बा, गिरिडीह मुख्य मार्ग तक यातायात नियंत्रण हेतु सअनि अरविन्द कुमार, पुलिस केन्द्र, गिरिडीह की प्रतिनियुक्ति की गई है।गिरिडीह पचम्बा रोड (बोड़ो के पास) बैरियर से बाजार समिति ड्रॉप गेट तक यातायात नियंत्रण हेतु सअनि कुशल टोप्पो, पुलिस केन्द्र, गिरिडीह की प्रतिनियुक्ति की गई है।

मतदान परिणाम घोषित किए जाने के उपरान्त प्रत्याशियों के सर्मथक के द्वारा विजय जुलूस / अन्य प्रदर्शन के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण हेतु बड़ा चौक,पदम चौक, मुस्लिम बाजार,भंडारीडीह, नटराज चौक एवं साह मार्केट पर स्टैटिक दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।इसके अलावा सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

गिरिडीह:जेईई एडवांस की 19 वर्षीया छात्रा नुपुर हुई लापता,पुलिस से खोजबीन की गुहार

Image 2Image 3

गिरिडीह:नगर थाना क्षेत्र के जेपी नगर की रहने वाली एक छात्रा घर से गायब हो गई है। बताया जाता है कि नूपुर रानी नामक 19 वर्षीय छात्रा जेईई एडवांस की परीक्षा में पास नहीं हो पाने को लेकर तनाव में थी।

बीते कल वह अचानक घर में किसी को कुछ बताए बगैर निकल गई, जिसका कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है।वहीं परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि तनाव में नूपुर कोई गलत कदम नहीं उठा ले।

पिता पुनेश्वर प्रसाद और चाचा यशवंत प्रसाद ने गुरुवार को गिरिडीह नगर थाना में आवेदन देकर बेटी को सुरक्षित खोज निकालने की गुहार लगाई है। थाना में दिए आवेदन में नूपुर के चाचा यशवंत प्रसाद ने कहा कि उनकी भतीजी पढ़ाई में काफी तेज है। लेकिन इस बार जेईई एडवांस की परीक्षा वह पास नहीं कर सकी, जिससे काफी परेशान थी।उसने इसका जिक्र परिजनों से भी किया था।बहरहाल परिजनों के साथ नगर थाना पुलिस गायब छात्रा की तलाश में जुट गई है।

गिरिडीह:प्रतिबंधित पशु के काटे जाने पर मामला गरमाया,गांव में पुलिस ने किया कैंप

Image 2Image 3

गिरिडीह:जिले में डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी बेरगी में प्रतिबंधित पशु काटे जाने को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।गांव के दर्जनों लोग गांव छोड़कर फरार हो गए हैं।

इस मामले में सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है।मवेशी पालक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।हालांकि पुलिस प्रशासन की सक्रियता के कारण गांव का माहौल नियंत्रण में बताई जा रही है। वहीं एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस कैम्प किए हुए हैं।

घटना 6 सितंबर की है।घटना के बाद ग्रामीणों ने बीती रात में डुमरी थाना पहुंच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग किया।घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम डुमरी मो शहजाद परवेज, एसडीपीओ सुमित प्रसाद, बगोदर सरिया एसडीपीओ नौशाद आलम आदि थाना पहुंच कर पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन में नामजद लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।

आवेदक पशु पालक छोटकी बेरगी निवासी अजय कुमार जायसवाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने अपने

आवेदन में लिखा है कि 6 सितंबर बुधवार को प्रत्येक दिन की भांति घर के पीछे बारी में मेरा पशु बंधा हुआ था कि गांव के ही हसनेन अंसारी पुत्र शमसुद्दीन अंसारी पशु को खोलकर ले गया।जिसके बाद गांव के ही समशुद्दीन अंसारी पुत्र स्वर्गीय शनिचर मियां के घर पर ही प्रतिबंधित पशु को खुर्शीद अंसारी पुत्र खलील अंसारी, नजरुल अंसारी पुत्र सुलेमान अंसारी, जलील अंसारी पुत्र नसरू मियां के साथ 4-5 अन्य लोगों ने मिलकर पशु को काट दिया।

काटने के बाद अपने समुदाय के लोगों के बीच मांस को वितरित कर दिया और शेष मांस एवं हड्डी को बोरा में भरकर कैय्युम मियां के घर के पीछे फजल मियां के घर के पास मकई की बाड़ी में जमीन में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया।

आवेदन में लिखा है कि इस घटना की सूचना पंचायत के मुखिया को मेरे द्वारा दिया‌ गया है।जिसके बाद मुखिया द्वारा पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई।

आवेदन में लिखा है कि इस तरह की सारी घटना का मास्टर माइंड कय्यूम अंसारी पुत्र स्वर्गीय जुमन मियां एवं समसुद्दीन अंसारी निवासी छोटकीबेरगी हैं।दोनों मिलकर प्रतिबंधित पशु का मांस का वितरण समय समय पर करते रहते हैं।

गिरिडीह: हाथियों के झुंड ने जमकर मचाया उत्पात, घर व दुकान को तोड़ा, फसलों को किया नष्ट

Image 2Image 3

गिरिडीह:जिले में बगोदर प्रखण्ड के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र मुण्डरो पंचायत के गमहरियाटांड़ में हाथियों के आतंक से लोग परेशान हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि बीती मध्य रात्रि में अचानक दो दर्जन से अधिक हाथियों का झुंड गांव में घुस गया और जमकर उत्पात मचाया।

वहीं एक घर और एक दुकान को तोड कर सभी समान को नष्ट कर दिया।खाने की सामग्रियों को चट कर गया। वहीं 5 से 6 एकड़ मे लगे मडुआ व मकई के फसल को बर्बाद कर दिया।हालांकि रात में किसी तरह लोगों ने दुबक कर छत पर जाकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

वहीं सुबह होते ही जिप सदस्य दुर्गेश कुमार घटनास्थल पर पहुॅचे और वन विभाग के अधिकारियो से हाथियों को अन्य स्थानों मे भगाने को लेकर बात की।साथ ही उन्होंने पीड़ित ग्रामीणों को हुई क्षति के लिए मुआवजे की मांग की।

डुमरी उपचुनाव में दोनों प्रमुख महिला प्रत्याशी आमने सामने, देखना है जन्माष्टमी में किन्हें मिलेगा विजय का आशीर्वाद

Image 2Image 3

गिरिडीह: डुमरी विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार रहे कुल 6 प्रत्याशियों में से केवल दो मुख्य दावेदारों के भाग्य का फैसला होना है। जहां दोनों गठबंधन के सिपहसलार मतदान पश्चात बीती रात से ही जोड़-घटाव करने और बूथों में पड़े वोटो की गणना का आकलन करने में बेचैन हैं। वही मतदाताओं में भी खासी बेचैनी देखी जा रही है।कहा जा रहा है कि चौक चौराहे पर परिणाम पूर्व चर्चा का बाजार गर्म है,लेकिन कोई स्वयं के खुलासे नहीं कर रहे हैं। कोई भी मतदाता अपने गठबंधन दल के प्रत्याशी को लेकर सीना ठोक कर जीत का दावा जहां नहीं कर पा रहे हैं,वहीं अधिकांश मतदाताओं की बोलती भी बंद है।मतदाता स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं कि लोकतंत्र के महापर्व में उनका योगदान किसी ओर रहा। 

हालांकि अभी सभी ईवीएम सुरक्षित रूप से गिरिडीह में बने मतगणना से पूर्व स्ट्रांग रूम में रखे हैं। लेकिन अगले शुक्रवार के सुबह की बेचैनी इस बार डुमरी विधानसभा चुनाव के मुख्य दोनो महिला प्रत्याशियों इंडिया और एनडीए में भी बढ़ती जा रही होगी। इंडिया प्रत्याशी बेबी देवी को यदि जीत हासिल होती है तो झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल में उनकी जगह जहां बरकरार रहेगी, वही एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी पहली बार झारखंड विधानसभा में पहुंचने में कामयाबी हासिल कर लेंगी।

साथ ही बताया जाता है कि चुनाव में पूर्व की चुनाव की भांति मुस्लिम वोटो का ध्रुवीकरण के प्रयास को कामयाबी नहीं मिलने के संकेत मिल रहे हैं। जिससे मतदान से पूर्व डुमरी उपचुनाव के त्रिकोणीय संघर्ष होने का दावा जहां खोखला साबित होता नजर आ रहा है। वही अब टक्कर बिलकुल आमने-सामने की दिख रही है।

चाहे जो भी हो झारखंड में हुए इस अंतिम उपचुनाव में बोकारो और गिरिडीह जिलों के प्रशासन की सफलता साफ झलक रही है।यह चुनाव वास्तव में शांतिपूर्ण ढंग से और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में उन्हें सफलता हाथ लगी है।

जबकि इस चुनाव हेतु घोषणा के समय से ही नामांकन प्रपत्रों के क्रय विक्रय,प्रपत्रों के परिपूर्ण कर प्रस्तुतिकरण,नाम वापसी,चुनाव प्रचार,मतदान आदि समस्त कार्यों की अवधि में मीडिया चाहे वह प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक टीवी चैनल,डिजीटल आदि सभी की भूमिका अहम रही,जिससे डुमरी ने देश भर में सुर्खियां बटोरीं।इस दौरान खबरनवीशों की सच्ची व निष्पक्ष पत्रकारिता से आम लोग रूबरू हुए। 

इधर मतदाताओं ने भी दिल खोलकर मतदान में भाग लिया,जिसमें महिला मतदाताओं की भागेदारी सबसे अधिक रही।अब देखना है कि किस ओर पटाखे फूटेंगे, मिठाइयां बटेंगे,फूल मालाओं के ढेर लगेंगे।लेकिन इतना तय है कि आगामी लोकसभा एवं विधान सभा चुनावों में भी बहुत देरी नहीं है।जिसका सामना पुनः करना पड़ेगा।

डुमरी उपचुनाव :शांतिपूर्ण ढंग व निष्पक्ष तरीके से मतदान संपन्न, 64.84 प्रतिशत हुआ मतदान


Image 2Image 3

गिरिडीह:डुमरी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए आज 5 सितंबर मंगलवार को विधान सभा क्षेत्र के 373 बूथों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ।क्षेत्र में मतदान के दिन रूक रूक कर हो रहे बूंदाबांदी के बीच सभी मतदान बूथों में सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं की पंक्ति मतदान करने हेतु लग गयी थी।मतदान को ले

बुजुर्गों एवं नये मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखा गया वहीं मुस्लिम महिलाओं की भी अच्छी भीड़ बूथों में देखी गई।उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के बूथों पर भी क्षेत्र के मतदाताओं की भीड़ देखने को मिला जबकि दिन चढ़ने के साथ साथ मतदान प्रतिशत भी बढ़ता गया।सुबह 9 बजे तक जहां 11:40 फीसदी मतदान हुआ तो वहीं पूर्वांह्न 11 बजे तक 27.56 प्रतिशत मतदान हुआ इसी तरह दोपहर 01 बजे तक 43.55 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि 3 बजे तक 58.92 फीसदी तथा 5 बजे तक कुल 64.84 फीसदी मतदान हुआ।

सभी बूथों में अपने नियत समय पर मतदान शुरू हुआ। हालांकि बुथ संख्या 115 भगत मध्य विद्यालय इसरी बाजार में ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण करीब 6-7 मिनट के लिए मतदान प्रभावित हुआ। जिसके बाद नया ईवीएम मशीन को लगाकर मतदान को चालू किया गया।इसी तरह बुथ संख्या 89 में सुबह लगभग 10 मिनट देर से मतदान शुरू हुआ।सभी बूथों में जहां वेब कैमरा लगाया गया था।तो वहीं सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम किये गए थे।

विधानसभा उपचुनाव में अपना अपना भाग्य आजमा रहे 6 प्रत्याशियों क्रमशः I.N.D.I.A. गठबंधन की बेबी देवी, एनडीए गठबंधन की यशोदा देवी, एआईएमआईएम के अब्दुल मोबीन रिजवी, निर्दलीय प्रत्याशी कमल प्रसाद साहू,नारायण गिरी और रोशनलाल तुरी ने अपने अपने बुथ पर मतदान किए।

डुमरी विधानसभा क्षेत्र के डुमरी प्रखंड में 31 मजिस्ट्रेट,नावाडीह में 22 व चंद्रपुरा प्रखंड में 7 मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किए गए थे। जबकि 373 बूथों में 1640 मतदान कर्मियों को लगाया गया था। वहीं 111 मतदान कर्मियों को रिजर्व रखा गया था। साथ ही सभी मजिस्ट्रेट के वाहन में जीपीएस लगाए गए थे। मतदान अवधि के दौरान सामान्य प्रेक्षक टी जी विनय (आईएएस) पुलिस प्रेक्षक सतीश गजभिए (आईपीएस) एवं व्यय प्रेक्षक प्रसन्ना प्रमोद दत्तार (आईआरएस) सहित प्रशिक्षु आइएस दिपेश कुमारी बूथों में जा जाकर मतदान की जानकारी लेते दिखे।

इनके अलावे डुमरी विधानसभा निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम डुमरी मो शहजाद परवेज सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ डुमरी धनंजय गुप्ता सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह डुमरी

बीडीओ अन्वेषा ओना, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ नावाडीह अशोक कुमार सिन्हा व सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ चन्द्रपुरा रेणु बाला

भी पल पल की मॉनिटरिंग करते रहे।गिरिडीह डीसी

नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा, एसडीपीओ डुमरी सुमित प्रसाद आदि भी विभिन्न बुथों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

मीडिया कर्मियों को मतदान संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए अनुमंडल कार्यालय डुमरी में मीडिया कोषांग बनाया गया था।साथ ही कंट्रोल रूम बनाया गया था, जहां से सभी बूथों के गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।वहीं स्वास्थ्य से संबंधित आपात स्थिति में निपटने के लिए रेफरल अस्पताल डुमरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा राजेश कुमार महतो के नेतृत्व में सभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी अलर्ट मोड पर रहे।इधर I.N.D.I.A. गठबंधन की प्रत्याशी बेबी देवी व एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी यशोदा देवी ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया में मतदाताओं का आशीर्वाद मिलने अर्थात विजयी होने की बात कही है।

वहीं देर शाम जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि 33-डुमरी विधानसभा उपचुनाव का मतदान सुबह 7 बजे पूर्वाह्न से डुमरी विधान सभा क्षेत्र के सभी बूथों पर शुरू हुआ,इस दौरान अपराह्न 5:00 बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत 64.84 रहा।

डुमरी उपचुनाव को लेकर हो रहे मतदान का जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया मतदान स्थल का निरीक्षण

Image 2Image 3

गिरिडीह:33- डुमरी उपचुनाव को लेकर आज डुमरी विधान सभा क्षेत्र में हो रहे मतदान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गिरिडीह श्री नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शर्मा द्वारा मॉडल बूथ जमतारा सहित अन्य कई बूथों का निरीक्षण किया गया। 

इस दौरान उन्हें दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर, दृष्टि बाधित लोगों के लिए ब्रेल लिपि में डम्मी बैलट सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं देखने को मिली। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान उन्हें सभी व्यव्यस्था सुदृढ़ मिली। लोग कतारों में लग कर उत्साहपूर्वक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपने मतों का प्रयोग करते नजर आए। वहीं सुरक्षा को लेकर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती देखने को मिली जिनके द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराया जा रहा था। 

इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया गया।

डुमरी उपचुनाव:अपराह्न 2 बजे के बाद पोलिंग हुई धीमी,I.N.D.I.A. व NDA प्रत्याशियों ने अपने अपने मतदान केंद्रों पर किया मतदान

Image 2Image 3

गिरिडीह:डुमरी उपचुनाव में हो रही पोलिंग की गति अपराह्न 2 बजे धीमी चल रही है,जबकि विधान सभा क्षेत्र के बूथो पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुआ मतदान दो घंटों तक अच्छी रफ्तार रही।बूथों के खुलते ही मतदाताओं की लाइनें लगने लगीं और इस तरह प्रातः 9 बजे तक पोलिंग का प्रतिशत 11.40 रहा।

इस दौरान संभावना व्यक्त की जा रही थी कि जैसे-जैसे डुमरी उपचुनाव के लिए प्रारंभ हुए मतदान का समय बीतता जा रहा है वैसे-वैसे मतदान का प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी। जहां सुबह 9 बजे तक कुल मतदान का प्रतिशत 11.40 फीसदी रहा, वह ठीक 2 घंटे बाद 11:00 बजे बढ़कर 27.56 प्रतिशत हुआ,और अपराह्न 01 बजे मतदान का प्रतिशत बढ़कर 43.55 प्रतिशत हो गया।

मतदाताओं में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बढ़ती जिज्ञासा से अनुमान लगाया जा रहा था कि इस बार डुमरी उपचुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा।जो एक अच्छे संकेत हैं।बूथों पर मतदाताओं की पंक्तियां बढ़ती जा रही थी।

इधर डुमरी अनुमंडल कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से सभी बूथों की मॉनिटरिंग की जा रही है। एसडीओ व चुनाव कार्य में संलग्न अन्य अधिकारी और कर्मचारी पूरे विधानसभा क्षेत्र की पल-पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। डुमरी एसडीएम शहजाद परवेज़ स्वयं कंट्रोल रूम में बैठे हैं और आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका पर प्रशासन की पैनी निगाह है। सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम हैं। ना सिर्फ मतदानकर्मी, बल्कि वोटर्स की सुरक्षा का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा है। लोग निर्भीक होकर मतदान करें। वहीं संवाद प्रेषण तक क्षेत्र से कहीं किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।