*कांग्रेस ब्लॉक, न्याय पंचायत, ग्राम सभा व बूथ स्तर तक कमेटी का पुनर्गठन करेगी*
अमेठी । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर संसदीय क्षेत्र अमेठी में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर संसदीय क्षेत्र के सैकड़ो कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संगठन पुनर्गठन की रुपरेखा तय किया गया।कांग्रेस ब्लॉक, न्याय पंचायत, ग्राम सभा व बूथ स्तर तक कमेटी का पुनर्गठन करेगी।
पुनर्गठन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रदीप सिघल ने कहा कि संगठन ही पार्टी की रीढ़ है।कांग्रेस बूथ स्तर पर पुनर्गठन कर संगठन को मजबूत आधार देगी। ताकि चुनाव के साथ-साथ आमजन की सेवा का लक्ष्य पूर्ण हो सके। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेकानंद पाठक,व अमेठी प्रभारी फरहान वारसी ने कहा कि संपर्क, संघर्ष और संवाद से संगठन मजबूत होता है।इस पर कांग्रेस पार्टी पूर्ण रुप से कार्य कर रही है।
अमेठी जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री अनिल सिंह ने बताया कि 10से 16 सितंबर तक विधानसभा वार बैठक होगी बैठक में विवेकानंद पाठक, फरहान वारसी,अल्लू मियां, सर्वेश सिंह,वीरेंद्र मिश्र,मतीन, रजवाड़ी प्रसाद,परमानंद मिश्र, अर्जुन पासी, सुनील सिंह, राकेश मिश्र,ममता पाण्डेय, शकील इद्रीसी,शुभम सिंह, शौरभ मिश्र,अनुराग सिंह, कमलेश अग्निहोत्री,राम प्रसाद गुप्त,आशीष यादव,शत्रुघ्न सिंह मौजूद रहे।
Sep 03 2023, 17:34