बापू द्वारा नेटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना की 129 वीं वर्षगांठ पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन द्वारा भव्य कार्यक्रम का किया गया आयोजन

बेतिया : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा नेटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना की 129 वीं वर्षगांठ पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन। आज दिनांक 22 अप्रैल 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा नेटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना की 129 वी वर्षगांठ पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय पीस एंबेस्डर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ एजाज अहमद अधिवक्ता ,डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल चांसलर प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय झारखंड ,डॉ शाहनवाज अली, डॉ अमित कुमार लोहिया मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट की निदेशक एस सबा डॉ अमानुल हक डॉ महबूब उर रहमान , पश्चिम चंपारण कला मंच की संयोजक शाहीन परवीन ने संयुक्त रुप से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेटाल भारतीय कांग्रेस के अन्य संस्थापकों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज ही के दिन आज से 129 वर्ष पूर्व महात्मा गांधी के नेतृत्व में नेटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना दक्षिण अफ्रीका में 22 अगस्त, 1894 ई. में की गई थी। 

भारतीय मूल के अफ्रीकी व्यापारी दादा अब्दुल्लाह एंड कंपनी के लिए 1893 ई. मे केस लड़ने लिए महात्मा गाँधी दक्षिण अफ़्रीका गए थे। वहाँ उन्हें सभी प्रकार के रंगभेद का सामना करना पड़ा। गाँधी जी नागरिक अधिकारों का उल्लघंन, नस्लीय भेदभाव और पुलिस क़ानून के ख़िलाफ़ विरोध व्यक्त करने के लिए भारतीय, एशियाई एवं अफ्रीकी समुदाय को संगठित करने का प्रयास करने लगे। इसके लिए उन्होंने वहीं रहकर समाज कार्य तथा वकालत करने का निर्णय लिया और 'नेटाल भारतीय कांग्रेस' की स्थापना की।

महात्मा गाँधी ने अनुभव किया कि सबसे पहली आवश्यकता तो इस बात की है कि दक्षिण अफ़्रीका के भारतीयों ,एशियाई एवं अश्वेतअफ्रीकी हितों की रक्षा करने वाला एक स्थायी संगठन तुरन्त बनाया जाना चाहिए। उन्होंने नेटाल की विधायिका और ब्रिटिश सरकार के नाम याचिकाएँ लिखीं और उन पर सैकड़ों भारतीयों के हस्ताक्षर कराए। वह विधेयक को तो नहीं रोक सके, लेकिन नेटाल में रहने वाले एशियाई , अश्वेत अफ्रीकी लोगो, भारतीयों के कष्टों की ओर नेटाल, भारत और इंग्लैंड के अख़बारों का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहे। 

उन्हें डरबन में रहकर वकालत करने और एशियाई विशेष रुप से भारतीय समुदाय का एकजुट करने के लिए राज़ी कर लिया गया। 1894 में उन्होंने 'नेटाल इंडियन कांग्रेस' की स्थापना की और उसके सक्रिय सचिव बन गए।

गाँधी जी नेटाल इंडियन कांग्रेस को अपनी प्रतिभा से वहां के भारतीयों की आवश्यकताओं के अनुरूप एक जीवंत संगठन बना सके, जो पूरे साल कार्यशील रहता और जिसका उद्देश्य केवल राजनीतिक चौकसी न होकर सदस्यों का सामाजिक और नैतिक उत्थान भी था।

*वाल्मीकिनगर में वन विभाग ने सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने को लेकर तीन लोगों पर कराई एफआईआर दर्ज


वाल्मीकि : नगर वन क्षेत्र के वनपाल सोनू कुमार ने वन भूमि के अतिक्रमण मामले में को वाल्मीकि नगर थाना में प्राथमिकि दर्ज कराई है।

प्राथमिकि संख्या 95/23 में कहा गया है, कि वनपाल सोनू कुमार वन कक्ष संख्या एम 29 के विजयपुर कर्माबारी जंगल के समीप किया गया अतिक्रमण भूमि के जमीन पर अवैध रूप से ईट जोराई कर पक्का का घर का निर्माण को वन विभाग की ओर से तोड़ने के क्रम में वनवाद संख्या 119/23 के नामजद अभियुक्त संगीता देवी पति शंभू राम, रिंकी देवी पति राम लखन, बिंदु देवी पति राजा कुमार सभी का सकीन विजयपुर कर्माबारी थाना वाल्मीकि नगर एवं अन्य के द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को एकत्रित कर प्रकायत इसैया अपनाये जाने एवं वन कर्मियों द्वारा किए जा रहे जब्ती कार्यों का विरोध किए जाने लगा। 

उन सभी वन कर्मियों तथा विभागीय वाहनो को चारों तरफ से घेर लिया गया। तथा गाली गलौज एवं हाथापाई किया जाने लगा। अपर्याप्त बल के कारण हम सभी वन कर्मियों के बिना कोई करवाई किए हुए वापस आना पड़ा। 

अभियुक्तो द्वारा भीड़ को एकत्रित कर किए गए कृत से अस्पष्ट है कि नामजद अभियुक्तों षडयंत्र पूर्वक वन कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार एवं सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सरकारी कार्यों को पूर्ण होने से रोका गया है। 

इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर थाने के थानाध्यक्ष विजय कुमार राव ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है।पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी गई है।

नाग पंचमी पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन ने दिया विश्व शांति मानवता पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सद्भावना का सन्देश

बेतिया : आज दिनांक 21 अगस्त को सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार सत्याग्रह भवन में नाग पंचमी के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पीस एंबेस्डर सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ एजाज अहमद अधिवक्ता डॉ सुरेश कुमार अग्रवाल चांसलर प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय झारखंड डॉ शाहनवाज अली डॉ अमित कुमार लोहिया मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट की निदेशक एस सबा डॉ अमानुल हक डॉ महबूब उर रहमान ने संयुक्त रूप से कहा कि नाग पंचमी भारत का एक प्रमुख त्योहार है।

हिन्दी पंचांग के अनुसार सावन माह की शुक्ल पक्ष के पंचमी को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता या सर्प की पूजा की जाती है । उन्हें दूध से स्नान कराया जाता है। लेकिन कहीं-कहीं दूध पिलाने की परम्परा चल पड़ी है।

नाग को दूध पिलाने से पाचन नहीं हो पाने या प्रत्यूर्जता से उनकी मृत्यु भी हो जाती है। शास्त्रों में नागों को दूध से स्नान कराने को कहा गया है। इस दिन नवनाग की पूजा की जाती है।

आज के पावन पर्व पर वाराणसी (काशी) में नाग कुआँ नामक स्थान पर बहुत बड़ा मेला लगता है। भारत के विभिन्न जगहों पर मेलों का आयोजन किया जाता है।

किंवदन्ति है कि वाराणासी के इस स्थान पर तक्षक गरूड़ जी के भय से बालक रूप में काशी संस्कृत की शिक्षा लेने हेतु आये, परन्तु गूरू पत्नी के सखियों से तक्षक रुपी बालक के बारे में बतलाने के कारण गरूड़ जी को इसकी जानकारी हो गयी,और उन्होंने तक्षक पर हमला कर दिया, परन्तु अपने गुरू जी के प्रभाव से गरूड़ जी ने तक्षक नाग को अभय दान कर दिया, उसी समय से यहाँ नाग पंचमी के दिन से यहाँ नाग पूजा की जाती है।

यह मान्यता है, कि जो भी नाग पंचमी के दिन यहाँ पूजा अर्चना कर नाग कुआँ का दर्शन करता है, उसकी जन्मकुन्डली के सर्प दोष का निवारण हो जाता है। नागपंचमी के ही दिन अनेकों गांव व कस्बों में कुश्ती एवं विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है ।जिसमें आसपास के लोग भाग लेते हैं। गाय, बैल आदि पशुओं को इस दिन नदी, तालाब में ले जाकर नहलाया जाता है। महाराष्ट्र के बत्तीस शिराळा गांव में सर्प प्रदर्शन होता हैं।

सावन में रुद्राभिषेक से दूर होते हैं रोग और शोक,19 साल बाद बना है दो सावन का अद्भुत संयोग:गरिमा

बेतिया : नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने परिवार और नगर निगम क्षेत्र के लोक मंगल कामना का संकल्प लेकर अपने लाल बाजार स्थित आवास पर विधिवत रुद्राभिषेक यज्ञ किया।

इस मौके पर उन्होंने बताया कि इस वर्ष के सावन माह को बहुत ही शुभ और खास माना गया है। क्योंकि इस साल का सावन एक नहीं बल्कि दो माह का है। महात्मा और आचार्य बताते हैं कि ऐसा अद्भुत संयोग 19 साल बाद बना है।

रुद्राभिषेक में भगवान शिव के रुद्र रूप की पूजा की जाती है। भगवान शिव के रुद्र रूप की पूजा करने से समस्त ग्रह बाधाओं और समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

पौराणिक मान्यता है कि सावन से पहले भगवान विष्णु निद्रा अवस्था में चले जाते हैं। इस समय भगवान शिव यानी रुद्र ही सृष्टि को चलाते हैं। इसी से सावन में रुद्राभिषेक करना सनातन धर्म में अत्यंत शुभ माना गया है। शिव पुराण में भगवान शिव को ही परमात्मा का रुद्र अवतार माना गया है।सावन में रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व होता है। सावन में रुद्राभिषेक करने से सभी पाप और दुखों का अंत होता है।

श्रीमती सिकारिया ने कहा कि आध्यात्मिक मान्यता है कि रुद्राभिषेक यज्ञ आयोजित कर भगवान शिव को प्रसन्न करने से भक्तजन की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। रुद्राभिषेक से घर में सुख-शांति और संकल्पित लोक जीवन में सुख शांति बनी रहती है।

मौके पर महापौर के परिवार के सदस्य भोलानाथ सिकारिया, सुमन देवी सिकारिया, रोहित सिकारिया इत्यादि ने साथ में विधिवत पूजा की।

बेहतर पढ़ाई व्यवस्था से सक्षम व जिम्मेदार नागरिक तैयार कर रहे शांति कन्या जैसे सरकारी स्कूल : महापौर

बेतिया :- नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि अब सरकारी स्कूलों की पढ़ाई व्यवस्था में बुनियादी सुधार होता दिखने लगा है। नगर शांति कन्या, आदर्श विपिन और सर्वोदय मध्य विद्यालय जैसे नगर के दर्जनाधिक सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हजारों विद्यार्थियों का बौधिक विकास महंगे निजी विद्यालयों से कम होता नहीं दिख रहा है। वे नगर के कोतवाली चौक के समीप अवस्थित शांति कन्या मध्य विद्यालय में शनिवार को अपराह्न पुस्तकालय का उद्घाटन करने के बाद बोल रहीं थीं। 

उन्होंने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के दिशा निर्देशन में काम कर रहे डीईओ रजनीकांत प्रवीण व उनकी टीम के कार्यों की खुलकर सराहना की। श्रीमती सिकारिया ने कहा कि शिक्षा में सुधार के जारी प्रयास से जिले की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में सीमित संसाधन और कम सुविधा के बावजूद बेहतर और रचनात्मक बदलाव दिखने लगा है। 

इसके बाद महापौर ने खुद से अनेक वर्ग कक्षों में जाकर स्कूल की छात्राओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आप सबको खुद शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए पूरे समर्पण और परिश्रम से पढ़ना है। महापौर ने यह भी कहा कि विद्यालय की शिक्षिकाओं के परिश्रम की वजह से हमारी छात्राओं में रचनात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। इससे पूर्व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजू सिन्हा ने महापौर का विद्यालय परिवार की ओर से पुरजोर स्वागत करते हुए विद्यालय की जरूरी समस्याओं से अवगत कराया। 

वही सदर अंचल की निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) व आदर्श विपिन मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूनम कुमारी ने महापौर के आदर्श व्यक्तित्व को अनुकरणीय बताया। आयोजन में नगर निगम की उपमेयर गायत्री देवी की भी उपस्थित रहीं। 

वही विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंची जिला शिक्षा कार्यालय की विभागीय जांच पदाधिकारी अल्का शर्मा के साथ शिक्षिका रोजलीन बेंजामिन, नैनसी अगापित, ममता राम, शाहजहा खातून एवं शिक्षक सुनील कुमार प्रसाद, राजीव कुमार पाठक द्वारा भी आयोजन में अपनी रचनात्मक भागीदारी प्रस्तुत की गई।

पूर्व पीएम राजीव गांधी की 79 वीं जयंती पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन ने पौधारोपन कर उन्हें किया नमन

नवादा : आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 79वीं जयंती है। इस मौके पर सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन के सभागार, सत्याग्रह भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पौधारोपण किया गया। 

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय शांति दूत सह सचिव सत्याग्रह रिसर्च फाउंडेशन डॉ. एजाज अहमद अधिवक्ता, डॉ. सुरेश कुमार अग्रवाल चांसलर प्रज्ञान अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय झारखंड , डॉ. शाहनवाज अली, डॉ. अमित कुमार लोहिया, मदर ताहिरा चैरिटेबल ट्रस्ट की निदेशक एस सबा डॉ अमानुल हक डॉ महबूब उर रहमान संयुक्त रूप से कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 79वें जन्मदिन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज ही के दिन 20 अगस्त 1944 को स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्म हुआ था. उनकी जयंती पर हर साल सद्भावना दिवस मनाया जाता है। 21वीं सदी के भारत के निर्माता कहे जाने वाले राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल (1984 से 1989 तक) के दौरान कई बड़े फैसले लिए।

  

राजीव गांधी को 21वीं सदी के भारत का निर्माता भी कहा जाता है. 40 साल की उम्र में प्रधानमंत्री बने राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने का काम किया। राजीव गांधी की पहल पर भारतीय दूरसंचार नेटवर्क की स्थापना के लिए सेंटर पार डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) की स्थापना अगस्त 1984 में की गई थी। एमटीएनएल की स्थापना 1986 में राजीव की पहल से हुई, जिससे दूरसंचार क्षेत्र में और प्रगति हुई। हायर शिक्षा के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए 1986 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की घोषणा की।  

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रणाली के संस्थापक - राजीव गांधी को ग्रामीण भारत में कक्षा 6वीं से 12वीं तक मुफ्त, गुणवत्तापूर्ण और आवासीय शिक्षा प्रदान करने का श्रेय भी दिया जाता है। देश में कंप्यूटर उपकरणों पर आयात शुल्क कार्यक्रम की शुरुआत। हर चौक चौराहे पर पीसीओ (टेलीफोन बूथ) राजीव गांधी का ही प्रयास था। इसने ग्रामीण भारत को टेलीफोन सेवा से जोड़ा। राष्ट्र के नाम एक संदेश के रूप में, उन्होंने मताधिकार की आयु 21 से घटाकर 18 वर्ष करने की पहल की, ताकि उन्हें देश के प्रति अधिक जिम्मेदार और सशक्त बनाया जा सके। 

उन्होंने पंचायत राज व्यवस्था की शुरुआत की, भारत भर के गांवों में निर्णय लेने की शक्ति को विकेंद्रीकृत किया। स्वर्गीय राजीव गांधी के सपनों को साकार करते हुए भारत सरकार ने 24 अप्रैल 1993 से पूरे देश में पंचायती राज व्यवस्था लागू की। उन्होंने 1989 में महत्वाकांक्षी जवाहर रोजगार योजना शुरू की थी, जो पूरे भारत में गरीब लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में स्वर्गीय राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान था।

जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में बोले जिलाधिकारी, शांति, सौहार्द के साथ मनाएं नागपंचमी, महावीरी झंडा त्योहार

बेतिया : जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में नागपंचमी, महावीरी झंडा त्योहार को शांति एवं सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न कराने के उदेश्य से समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जिलास्तरीय शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। 

बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि नागपंचमी, महावीरी झंडा त्योहार जिले में प्रेम, सद्भाव एवं शांति के वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन दृढ़संकल्पित है। इस हेतु सभी तैयारियां की जा रही है। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। 

उन्होंने कहा कि त्योहार के अवसर पर विधि-व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। विभिन्न जगहों पर पर्याप्त संख्या में प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस मजिस्ट्रेट तथा पुलिस फोर्स की तैनाती की जा रही है। 

डीएम ने कहा कि जिले में अनुमंडलस्तर, प्रखंडस्तर, थानास्तर पर अधिकांशतः जगहों पर शांति समिति की बैठक कर ली गयी है। कुछेक जगहों पर शेष है, जहां शांति समिति की बैठक कर ली जायेगी। उन्होंने जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि पूर्व के पर्व-त्योहारों को आपके द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया गया है। इसी तरह नाग पंचमी और महावीरी झंडा त्योहार को भी मनाएं। 

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को आपके अपेक्षित सहयोग की आवश्यकता है। जिस तरह से पूर्व में मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्वक, सौहार्दपूर्वक मनाया गया था, उसी तरह सभी लोग मिलजुल कर अमन-चैन, शांतिपूर्ण तरीके से नागपंचमी, महावीरी झंडा त्योहार त्योहार को सम्पन्न कराएं।

कहा कि जिलेवासी किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे। सोशल मीडिया पर साईबर सेल की पैनी नजर है। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर आपत्तिजनक पोस्टों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार का अफवाह फैलाने वालों के साथ सख्ती के साथ पेश आया जायेगा, उनके विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।

जिलाधिकारी द्वारा जिलेवासियों से अपील की गयी है नागपंचमी, महावीरी झंडा का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं। जिला प्रशासन की पूरी टीम आपके साथ है। जिलेवासी अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे तथा अफवाह फैलाने वाले असामजिक तत्वों के बारे में नजदीकी थाने अथवा जिला प्रशासन को सूचित करेंगे ताकि त्वरित गति से कार्रवाई करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने जिलेवासियों को नाग पंचमी, महावीरी झंडा की शुभकामनाएं दी।

पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी ने कहा कि सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है। असमाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है। विधि-व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक में रिंकी गुप्ता, रमण गुप्ता, जवाहर प्रसाद, नरेंद्र सिंह, रंजन कुमार वर्मा, मो0 सज्जाद, प्रभु यादव, विनय कुमार, सुभाष कुमार, चांदसी प्रसाद यादव, शत्रुघ्न कुमार आदि ने नाग पंचमी, महावीरी झंडा त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु अपने-अपने सुझाव दिये।

समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि विगत मुहर्रम त्योहार को जिस तरह से मनाया गया उसी तरह नागपंचमी, महावीरी झंडा त्योहार अपने-अपने क्षेत्र/मोहल्ले में मनाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व के सभी पर्व-त्योहार मिलजुल कर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाते आ रहे हैं। इस बार भी शांतिपूर्वक त्योहार मनाएंगे।

जिलास्तरीय शांति समिति के सदस्यों द्वारा दिये गये सुझावों के आलोक में जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि प्रत्येक सुझावों को गंभीरता से लिया जायेगा। दिये गये सुझावों में से लगभग सभी पर जिला प्रशासन द्वारा पूर्व से ही कार्य योजना तैयार कर कार्रवाई की जा रही है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार सहित जिलास्तरीय शांति समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडलीय स्तर के प्रशासनिक-पुलिस पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सभी सीओ, सभी थानाध्यक्ष आदि जुड़े रहे।

बगहा: वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, चालक फरार

बगहा: राष्ट्रीय पथ727 बगहा - बेतिया मुख्य मार्ग के चौतरवा थाना के समीप शनिवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थाना की पुलिस घटना स्थल पर शव को अपने कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजी है। 

चौतरवा थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि दुर्घटना में मौत व्यक्ति की पहचान बथुवरिया थाना क्षेत्र के बीबी बनकटवा गांव के छठु महतों के रुप में की गई है। 

उन्होंने बताया कि शव की पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने बताया कि छठू महतों खाना खाकर साईकिल से चौतरवा के तरफ आ रहे थे। 

अचानक तेज व अनियंत्रित वाहन के चपेट में आ गए तथा दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन की पता पुलिस कर रही है।

शराब के नशे में धुत होकर दो युवक हंगामा करते धराए, भेजा गया जेल


बेतिया: रामनगर थाना क्षेत्र के डैनमरवा गांव निवासी कृष्णा बेदर्दी व जय किशुन राम को वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के गोल चौक पर शराब पीकर हो-हल्ला व हंगामा करते हुए शुक्रवार की देर शाम वाल्मीकि नगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार सिंह के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बगहा जेल भेज दिया गया। 

इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर थाना के थानाध्यक्ष विजय प्रसाद राव ने बताया,कि रामनगर थाना क्षेत्र के डैनमरवा गांव निवासी कृष्णा बेदर्दी व जय किशुन राम वाल्मीकिनगर में आने वाले कांवरियों व राहगीरों के साथ शराब पीकर हंगामा व हुड़दंग कर रहा था। जिसकी सूचना गश्ती टीम को मिली और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

कृष्णा बेदर्दी और जय किशुन राम के द्वारा शराब पीने की पुष्टि हुई।दोनों को बिहार नई उत्पाद अधिनियम के तहत कांड संख्या 93/23 मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया।

शराब पीकर गाली-गलौज और मारपीट करनेवाले देवर पर भाभी ने एफआईआर दर्ज करायी

बगहा: वाल्मीकिनगर के हवाई अड्डा धनहा टोला निवासी मुन्नी देवी, पति मनोज चौधरी ने अपने ही देवर राजदेव चौधरी पर शराब पीकर गाली गलौज और मारपीट करने के विरुद्ध वाल्मीकिनगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।

 एफआईआर में उल्लेखित है कि मेरा छोटा देवर राजदेव चौधरी शुक्रवार की दोपहर मुझसे मोटरसाइकिल मांग कर ले गया। शुक्रवार की दिन  शराब पीकर मोटरसाइकिल गिराकर तोड़ दिया। टूटी हुई मोटरसाइकिल को घर लेकर आया।

 मोटरसाइकिल टूटे जाने के पूछने पर राजदेव चौधरी मारपीट और गाली-गलौज करने लगा। मेरे पति द्वारा बीच बचाव करने पर उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट किया। उक्त घटना के पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद राय ने बताया कि राजदेव चौधरी पर शराब पीने की आरोप की पुष्टि हो चुकी है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बगहा भेजा दिया गया है।