जदयू के द्वारा राज्यव्यापी अभियान चलाया गया ,ग्राम संसद 'सदभाव की बात' राज्य सरकार की उपलब्धियों पर विशेष चर्चा किया गया
बगहा। जनता दल (यूनाइटेड) बगहा जिला द्वारा शुक्रवार को बगहा नगर के विभिन्न वार्डो में राज्यव्यापी अभियान चलाया गया।जिसमें ग्राम संसद 'सदभाव की बात' राज्य सरकार की उपलब्धियों पर विशेष चर्चा किया गया। जिसकी अध्यक्षता बगहा नगर अध्यक्ष जुगनू आलम ने किया। पहला कार्यक्रम- सुबह 08 बजे पारस नगर वार्ड नंबर 16 में नगर सचिव माधुरी देवी के निवास स्थान पर हुआ।
दूसरा कार्यक्रम- सुबह 09 बजे नरैनापुर, वार्ड नंबर 04 में नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार राम के निवास स्थान पर हुआ।
तीसरा कार्यक्रम- सुबह 10 बजे कैलाश नगर,वार्ड नंबर 06 नगर महासचिव लक्ष्मीना देवी के निवास स्थान पर हुआ। इस बैठक को संबोधित करते हुए माननीय विधान पार्षद जिला अध्यक्ष भीष्म सहनी ने कहा कि बिहार के विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 18 वर्षों के शासन काल में बिहार का सर्वांगीण विकास हुआ है।इनके मूल में न्याय के साथ विकास की अवधारणा है,जिसे केंद्र बिंदु मानकर
बाबा साहेब अंबेडकर और जननायक कर्पूरी ठाकुर की सोच को आगे बढ़ाने का काम किया।अपने इन पुरखों के आदर्शों पर चलते हुए उन्होंने समाज सुधार के अनेकों कार्य शुरू किए। महिलाओं की मांग पर उन्होंने शराबबंदी लागू की साथ ही दहेजप्रथा और बालविवाह जैसे कोढ़ से
समाज को मुक्त करने की मुहिम शुरू हुई ,जीविका कार्यक्रम के तहत 10 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनोखी पहल की गई। मुख्यमंत्री साइकिल योजना,मुख्यमंत्री पोशाक योजना,मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना,स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना,सतत जीविकोपार्जन योजना तथा राज्य के सभी वृद्धों के लिए पेंशन आदि योजना के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गरीब एवं असहाय लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इतना ही नहीं, सत्ता में आते ही उन्होंने अतिपिछड़ा वर्ग आयोग और महादलित आयोग का गठन किया,
जो समाज के कमजोर एवं वंचित तबकों के उत्थान के लिए मील का पत्थर साबित हुआ और सामाजिक सदभाव को विस्तार मिला साथ ही प्रदेश से आए हुए बगहा विधानसभा प्रभारी रतन सिंह पटेल ने कहा कि एक तरफ हमारे नेता माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामाजिक तानाबाना को मजबूत करते हुए समाज के सभी वर्गों के सहयोग से विकास की गाड़ी पटरी पर लाकर एक-एक कार्य कर रहे हैं।वहीं दूसरी तरफ फिरकापरस्त ताकते जिनकी आजादी की लड़ाई में कोई भूमिका नहीं थी और जिन्होंने महंगाई कम करने, बेरोजगारी दूर करने, किसानों की आमदनी दोगुना करने और अच्छे दिन लाने के नाम पर केवल देश को झांसा दिया है, ये अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर देशवासियों का ध्यान मूल समस्याओं से भटका रही है।
ये ताकतें लोकतंत्र का गला घोंटने और देश का इतिहास बदलने पर आमादा है। जिला उपाध्यक्ष बगहा नगर प्रभारी दयाशंकर सिंह ने कहा भाजपा एवं इसके सहयोगी संगठन पड्यंत्र के तहत धर्म का राजनीतिकरण करते हुए राम के नाम पर हमारे नौजवानों के हाथों में कलम की जगह तलवार देने और उन्हें धार्मिक उन्माद की ओर धकेलने का काम करते है, जिससे समाज में तनाव पैदा होता है सच्चाई यह है कि इनलोगों को हिन्दुत्व और राष्ट्रवाद से कोई मतलब नहीं है।देशहित से इनका कोई सरोकार नहीं इन्हें बस धर्म की आड़ में राजनीति की रोटी सेंकनी है।
ऐसी विभाजनकारी ताकतों से हमें सावधान रहना है।इस बैठक को संबोधित करते हुए जिला महासचिव जनाब अब्दुल गफ्फार साहब ने कहा कि हमारी पार्टी जनता दल (यू.) के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार की बड़ी स्पष्ट सोच है कि सामाजिक सदभाव और मिल्लत के वातावरण में ही राज्य और देश की तरक्की हो सकती है और उनका वास्तविक और सम्पूर्ण विकास हो सकता है।
इस बैठक को संबोधित करते हुए बगहा विधानसभा प्रभारी विनोद कुशवाहा ने कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव भाजपा को हराकर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करना है और पुरे देश में समाजिक सदभाव कायम करते हुए विकसित राष्ट्र बनाना हैं।
इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष विजय पांडे, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मुन्ना सिंह, महिला प्रकोष्ठ प्रेम शिला गुप्ता,नगर प्रवक्ता अशोक पटेल, नगर अध्यक्ष जुगनू आलम,नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार राम, बगहा दो प्रखंड अध्यक्ष मुरारी चौधरी, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष रंजीत राज,जिला महासचिव आरती देवी,लालबाबू साहनी, मनोज राम इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Aug 19 2023, 21:44