Bihar

Aug 17 2023, 19:24

दिल्ली से पटना पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी और प्रशांत किशोर के बयान का दिया यह जवाब

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे के बाद आज गुरुवार को पटना वापस आ गए। पटना पहुंचकर सीएम ने कहा कि, हम तो दिल्ली अपने निजी कामों को लेकर गए थे। कल डॉक्टर से बात भी हुई थी, चेकअप भी करना था। दो साल पहले जांच हुआ था। फिर करवाना था। इसी के लिए गए थे। 

वहीं सीएम ने कहा कि, कल अटल जी का जंयती भी था। तो वह सदैव अटल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दिए। नीतीश कुमार ने कहा कि अटल जी से पुराना संबंध रहा है मेरा। बहुत मानते थे हमको। इतना अच्छा काम करते थे,कभी वो रिश्ता हम नही भूल सकते ।

नीतीश कुमार ने कहा कि, अटल जी के समय में ही भाजपा का नामकरण हुआ। एनडीए नाम रखा गया। कितना अच्छा नाम हैं। 1999 में एनडीए का नामकरण हुआ। तब बहुत मिटिंग होता था। लेकिन जब हम साथ थे तो कभी मिटिंग नही हुआ। लेकिन अब जब I.N.D.I.A की बैठक हो रही है तो एनडीए का मीटिंग होने लगा है। इसी महीने 31, 1 को हमारी फिर मिटिंग होने ही वाली है। 

वहीं भाजपा के बयान सीएम दिल्ली I.N.D.I.A गठबंधन के लोगों से मिलने गए थे लेकिन उन्हें किसी ने टाइम नहीं दिया। जिससे वह वापस आ गए। इसपर सीएम ने कहा कि, किसी से मुलाकात का कोई प्लान नहीं था। वो लोग ऐसे ही बोल रहा है,कोई मतलब ही नहीं है। हमारी बातचीत तो होते ही रहती है।इसी महीने मीटिंग होने ही वाली है। कई विरोधी दल का गठबंधन हुआ तब से ये लोग परेशान है, और कुछ भी बोल रहे हैं। दिल्ली में किसी से बातचीत का कोई प्लान नहीं था,मेरा खुद का समस्या था आंख दिखाना था।

वहीं प्रशांत किशोर और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के बयान पर सीएम बोले की वो क्या बोलता है नही पता आप लोग जनता से पूछिए। संजय जयसवाल के बयान पर सीएम ने कहा कि, यहां कोई अपराधिक घटना नहीं हो रहा है। अपराधिक घटनाएं बहुत कम है। बिना मतलब का सब बोलते रहता है। मीडिया पर सब कब्जा कर लिया है। 2024 वाली लड़ाई देश के हित में होगा।

Bihar

Aug 17 2023, 09:38

राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में जातीय गणना की डाटा इंट्री का काम हुआ पूरा, बीजागा एप पर डाटा अपलोड

डेस्क : पटना समेत पूरे प्रदेश में जातीय गणना की डाटा इंट्री का काम पूरा हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक सूत्रों से बुधवार को बताया कि जाति आधारित गणना के दूसरे चरण में प्रगणकों द्वारा एकत्र की गई जानकारियों को बीजागा (बिहार जाति आधारित गणना) एप पर अपलोड कर दिया गया है।

अब इन आंकड़ों का विश्लेषण किया जायेगा। इसके लिए बेलट्रॉन के विशेषज्ञों की सेवा ली जायेगी। 

बीते बुधवार शाम मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने जाति आधारित गणना से जुड़े कार्यों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की और जरूरी निर्देश भी दिये।

जातीय गणना में पटना जिले में 13 लाख 69 हजार से अधिक परिवार चिह्नित हुए हैं। प्रथम चरण की गणना के मुताबिक पटना जिले की जनसंख्या 73 लाख 52 हजार 729 है। इसी आधार पर दूसरे चरण की गणना मोबाइल एप से की गई। 

कुल 17 प्रकार की जानकारियां ली गईं। पटना जिले में 3532 ऐसे परिवार भी शामिल हैं, जिनका कोई स्थायी निवास नहीं है।

Bihar

Aug 17 2023, 09:36

राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों के साथ की बैठक, दिए कई जरुरी निर्देश

डेस्क : राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर राजभवन में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों के सकाथ बैठक की और कई दिशा-निर्देश जारी किए। राजभवन में हुई इस बैठक में राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू, बिहार के विभिन्न विवि के कुलपति, राज्यपाल सचिवालय के पदाधिकारीगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

स्नातक और स्नात्कोत्तर की लंबित परीक्षाओं का आयोजन जल्द कर उसके परीक्षाफल प्रकाशित करने का निर्देश विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने दिया है। 

बैठक में यह बात सामने आई कि अधिकतर विश्वविद्यालयों में परीक्षाएं लंबित हैं। कुलाधिपति ने एक-एक कर सभी कुलपतियों से उनके विश्वविद्यालय के पठन-पाठन, लंबित परीक्षाएं, परीक्षाफल समेत कर्मियों और शिक्षकों से संबंधित संबंधित तमाम जानकारी ली। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को परीक्षाफल समेत सभी आवश्यक प्रमाणपत्र सुविधा से प्राप्त हो, यह सुनिश्चत करें। 

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हो कि विद्यार्थी अपने प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए ही परेशान हो। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के शिक्षक व कर्मियों के सेवांत लाभ से जुड़े मामले पर भी बैठक में चर्चा हुई। राज्यपाल ने कुलपतियों से कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मियों के पेंशन और ग्रेच्युटी का भुगतान समय पर कराएं।

बैठक में नई शिक्षा नीति के चार वर्षीय स्नातक कोर्स पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कुलपतियों ने कुलाधिपति को बताया कि इस पर काम हो रहा है। चार वर्षीय स्नातक कोर्स को लेकर छात्रों में किसी प्रकार का संशय न रहे, इसे भी सुनिश्चत करें। सभी को इसकी जानकारी दें। राज्यपाल ने कहा कि पहले की तरह ही तीन वर्ष में स्नातक की डिग्री मिलेगी। वहीं, जो विद्यार्थी चार वर्ष का एडवांस स्नातक कोर्स करना चाहेंगे, वही यह कर सकते हैं।

Bihar

Aug 16 2023, 18:53

दिल्ली जाकर पूर्व पीएम वाजपेयी की समाधि स्थल पर सीएम नीतीश के श्रद्धाजंली देने पर शुरु हुई सियासत, बीजेपी ने मुख्यमंत्री पर कसा यह तंज

डेस्क ; आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 5वीं पुण्य तिथि है। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जाकर उनके समाधि स्थल पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंली अर्पित किया। 

पांच साल में यह पहला मौका है जब सीएम नीतीश कुटर ने दिल्ली जाकर उनकी समाधि पर नमन किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री उनकी पुण्यतिथि पर पटना में ही उन्हें श्रद्धाजंली अर्पित किया करते थे। इधर सीएम नीतीश कुमार के इस कदम से प्रदेश में सियासत गरम हो गई है। बीजेपी ने नीतीश के दिल्ली आगमन और अटल बिहारी को नमन करने को राजनीतिक हथकंडा बता रही है। 

बिहार भाजपा विधानमंडल दल के नेता व विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी औऱ नरेन्द्र मोदी में विभेद कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी निराशा छिपा रहे हैं। भाजपा पहले वाजपेयी जी औऱ अब मोदी जी के नेतृत्व में देश का विकास कर रही है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आदत रही है कि वह हर किसी को धोखा देते हैं। अब वे ऐसा ही काम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लेकर कर रहे हैं।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि वाजपेयी जी ने इन्हें सुशासन बाबू के नाम पर बिहार की बागडोर सौंपी थी। लेकिन इनके पलटीमार स्वभाव के कारण वे भी शर्मसार होते। अपने सभी राजनीतिक गुरुओं को धोखा देने का नीतीश कुमार का पुराना इतिहास रहा है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण से लेकर शरद यादव तक ये बारी बारी से सबको ठगते रहे। जिस जॉर्ज फर्नांडिस ने इनकी राजनीतिक कद को बढ़ाया। उनको भी किनारे लगाने में इन्होंने देरी नहीं की। स्वार्थ औऱ महत्वाकांक्षा के इर्द गिर्द घूमती इनकी राजनीति ने राजनीतिक पंडितों को भी चकित कर दिया है। 

वहीं बीजेपी भाजपा प्रवक्ता डॉ रामसागर सिंह कहा कि नीतीश कुमार ने कितनों को धोखा दिया है। नीतीश तो गैर कांग्रेस वाद के जनक कहे लोहिया जयप्रकाश और जॉर्ज फर्नांडिस साहब को कांग्रेसी गोद में बैठ करके धोखा दे चुके हैं। अब अटल बिहारी वाजपेयी को भी धोखा देने चले हैं। उनके चरणों में बैठकर घड़ियाल आंसू बहाने चले हैं। उन्हें थोड़ा तो शर्म करना चाहिए। 

नीतीश कुमार जो सुशासन का पाठ अटल बिहारी वाजपेयी ने पढ़ाया था उस पाठ को तिलांजलि देखकर नीतीश कुशासन रूपी लालू की गोद में बैठकर भ्रष्टाचार का अमृत भ्रष्टाचारियों को अमृत पिला रहे हैं। ऐसे में अटल बिहारी वाजपेयी के चरणों में बैठकर नीतीश अब जनता को धोखा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश की फितरत रही है कि वे जिनके साथ ही भी रहे हैं सबको धोखा दिया है। तो आप जिनके साथ भी रहे उन सब को दिया है। उन्होंने राजद को भी धोखा दिया और बीजेपी को भी धोखा दिया है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि नीतीश कुमार एक ओर भाजपा के शीर्ष नेता अटल बिहारी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं तो दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति द्वेष रखते हैं। अगर नीतीश यह समझते हैं कि अटल बिहारी को नमन कर वह भाजपा में फूट डालने की कोशिश करेंगे तो उनका सपना कभी साकार नहीं होगा। नीतीश कुमार को भाजपा के सभी नेता-कार्यकर्ता भलीभांति जानते हैं। साथ ही अगले साल के लोकसभा चुनाव में फिर से भाजपा सरकार बनवाने के लिए सभी भाजपा नेता एकजुटता के साथ पीएम मोदी के साथ खड़े हैं।

Bihar

Aug 15 2023, 09:45

नेपाल में बारिश के बाद बिहार की 17 नदियां लाल निशान के पार, कई जिलों में मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

डेस्क : नेपाल में बारिश के बाद प्रदेश की नदियों में जबरदस्त उफान है। हाल यह है कि सूबे की 17 नदियां लाल निशान के पार पहुंच गयी हैं। उधर, कोसी-गंडक अत्यधिक जलस्राव से दोनों के बराजों पर स्थिति गंभीर हो गयी है। कोसी के वीरपुर बराज पर 4.62 लाख क्यूसेक पानी आ गया तो गंडक के वाल्मीकिनगर बराज पर 3.14 लाख क्यूसेक पानी आ गया। कोसी में वर्ष 1989 के बाद पहली बार इतना पानी आया है। यह इस साल का भी रिकार्ड जलस्तर है।

कोसी बराज के सभी 56 गेट तो गंडक बराज के 36 गेट पूरी तरह खोल दिए गए हैं। इससे बिहार के क्षेत्र में भारी मात्रा में पानी का प्रवेश हो रहा है। इसके कारण बड़े इलाके में बाढ़ का पानी फैल गया है। निचले इलाकों में भी तेजी से पानी भरने लगा है। नए-नए क्षेत्र में पानी का फैलाव हो रहा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है। 

यही नहीं, नदियों में उफान के बाद जल संसाधन विभाग ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है। तटबंधों की चौकसी बढ़ा दी गयी है। 24 घंटे तटबंधों की निगरानी करने को कहा गया है। 

जल संसाधन विभाग के अनुसार गंगा नदी भागलपुर, कहलगांव, कटिहार में लाल निशान के पार पहुंच गयी है। गंडक गोपालगंज, कोसी नेपाल के साथ-साथ सुपौल, कटिहार और खगड़िया तथा बागमती सीतामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर में लाल निशान के ऊपर पहुंच गयी है। 

इसी तरह बूढ़ी गंडक खगड़िया, अधवारा दरभंगा, कमला बलान मधुबनी व लखनदेई दरभंगा व मुजफ्फरपुर, महानंदा पूर्णिया व कटिहार, लाल बकेया सीतामढ़ी तथा घोघा भागलपुर में लाल निशान को पार कर चुकी है। घाघरा सारण, वाया वैशाली, माही-गंडकी भी सारण में खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चली गई है। इन सबके जलस्तर में फिलहाल तेजी है।

जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने अफसरों-इंजीनियरों को कोसी नदी की निगरानी बढ़ाने और 24 घंटे अलर्ट रहने को कहा है। कोसी में अप्रत्याशित जलस्राव के बाद मंत्री सोमवार को सुपौल के कोसी महासेतु पहुंचे और नदी का जायजा लिया और कहा कि तटबंधों की रात गश्ती की जीपीएस लोकेशन के साथ रियल टाइम फोटो मुख्यालय भेजें।

Bihar

Aug 15 2023, 09:29

बिहार विधान परिषद् में सभापति तो विधान सभा में अध्यक्ष ने किया झंडोत्तोलन, तिरंगे को दी सलामी

डेस्क : आज पूरा देश 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पूरे देश में तिरंगा लहरा रहा है। इस मौके पर देश के तमाम राजनीतिक गैर राजनीतिक सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में झंडा तोलन किया जा रहा है। 

इसी कड़ी में बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के प्रमुख द्वारा तिरंगा फहराया गया। बिहार विधान परिषद में सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर ने झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी। 

वहीं विधानसभा में अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने भी तिरंगा फहराया। इस मौके पर विधान परिषद में झंडोतोलन के बाद सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर ने और विधानसभा में अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने देश और प्रदेशवासियों को दी शुभकामना दी।  

वहीं बिहार विधानसभा में भी झंडोतोलन हुआ. यहां विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने झंडोतोलन किया. उन्होंने देशवासियों और राज्यवासियों को शुभकामना दी।

राजधानी पटना स्थित सीएम आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झंडोतोलन किया और इस दौरान सीएम ने गार्ड ऑफ ऑनर भी ग्रहण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में शिरकत करने निकल गए हैं।

वहीं, दूसरी तरफ राबड़ी आवास पर राजद सुप्रीमो लालू यादव और राबड़ी देवी ने एक साथ झंडोत्तोलन किया। इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।

Bihar

Aug 15 2023, 09:25

आजादी का जश्न : सीएम नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, राबड़ी आवास पर लालू प्रसाद ने किया झंडोत्तोलन

डेस्क : आज पूरा देश 77 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पूरे देश में तिरंगा लहरा रहा है। इस मौके पर देश के तमाम राजनीतिक गैर राजनीतिक सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में झंडा तोलन किया जा रहा है। 

आज राजधानी पटना स्थित सीएम आवास पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झंडोतोलन किया और इस दौरान सीएम ने गार्ड ऑफ ऑनर भी ग्रहण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में शिरकत करने निकल गए हैं।

वहीं, दूसरी तरफ राबड़ी आवास पर राजद सुप्रीमो लालू यादव और राबड़ी देवी ने एक साथ झंडोत्तोलन किया। इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।

इस मौके पर राजद सुप्रीम लालू यादव ने कहा कि - बहुत कुर्बानी के बाद देश को आजादी मिली है हम सभी देशवासियों को आजादी की बधाई देना चाहते हैं।

Bihar

Aug 14 2023, 17:48

स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न केंद्रीय और राज्य बलों के 954 पुलिस कर्मियों को सेवा पदक देने का हुआ एलान, बिहार पुलिस के 21 पुलिसकर्मी के नाम शामिल

डेस्क : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न केंद्रीय और राज्य बलों के 954 पुलिस कर्मियों को सेवा पदक देने की सोमवार को घोषणा की गई। इसमें बिहार पुलिस से जुड़े हुए 21 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसमें वीरता के लिए पुलिस पदक से 2 पुलिसकर्मी, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से 2 पुलिसकर्मी और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से 17 पुलिस वालों को सम्मानित किया जाएगा।

वीरता के लिए पुलिस पदक पाने वाले बिहार के पुलिस कर्मियों में एसपी सुशील कुमार (आईपीएस) और सब इंस्पेक्टर अनिरुद्ध कुमार शामिल है। वहीं विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वालों में प्रीता वर्मा, डीजी (प्रशिक्षण) और अमरेंद्र कुमार अम्बेडकर, डीजी, (बीएसएपी) शामिल हैं।

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक पाने वाले 17 पुलिस वालों में राजेश कुमार, एसपी, मधेपुरा, संजय भारती, रेल एसपी, कटिहार, अंजनी कुमार, एस.डी.पी.ओ., सोनपुर, संतोष कुमार, एस.डी.पी.ओ., सदर छपरा, अजय कुमार, एएसपी, पटना, संजय कुमार पांडे, एस.डी.पी.ओ., सदर समस्तीपुर, वीरेन्द्र कुमार मेधावी, पुलिस निरीक्षक, एस.टी.एफ., पटना, बिन्नू रजक, एएसआई, सीआईडी, पटना, एमडी गुलाम मुस्तफा, एसआई, एसएसपी कार्यालय, पटना, एमडी इस्तखार खान, एसआई सीआईडी, पटना, अंगद सिंह यादव, हवलदार, डुमराँव बक्सर, राहुल कुमार, एएसआई सीआईडी, पटना, इंद्र कमल झा, एएसआई, प्रोहिबिशन यूनिट सीआईडी पटना, विजय कुमार सिंह, हवलदार, एस।टी।एफ।, पटना, अमरेन्द्र कुमार मिश्रा, कांस्टेबल, नालन्दा, राहुल कुमार, कांस्टेबल, सीआईडी पटना, शंभु कुमार, कांस्टेबल, मुंगेर पुलिस बल शामिल हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति का वीरता के लिए पुलिस पदक (पीपीएमजी) और वीरता के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) जीवन और संपत्ति को बचाने, अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में विशिष्ट वीरता के आधार पर प्रदान किया जाता है।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) पुलिस सेवा में विशेष विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है।

वहीं सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक (पीएम) संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण की विशेषता वाली मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

Bihar

Aug 14 2023, 11:56

जनता के दरबार में हाजिर है सीएम नीतीश कुमार, फरियादियों की शिकायत सुन कार्रवाई का दे रहे निर्देश

डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज एक बार फिर से जनता के दरबार में हाजिर होकर राज्य के तमाम जिलों से आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुन उसका निपटारा करने का आदेश जारी कर रहे है।

आज के जनता दरबार में मुख्येमंत्री नीतीश कुमार स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, कल्याण विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, वित्त एवं श्रम संसाधन विभाग से जुड़े मामलों की सुनवाई कर रहे है।

सीवान से आये एक शख्स ने मुख्यमंत्री से कहा कि हमारे गांव में ग्रामीण सड़क आज तक नहीं बनी है। यह शिकायत सुनकर सीएम नीतीश ने ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव को फोन लगाकार कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सिवान से आये हैं। यह कह रहे हैं कि सड़क ही नहीं बनी है। आखिर सड़क क्यों नहीं बनी है। इसको तुरंत दिखवाइए। 

वहीं कटिहार से आये एक शख्स ने भी शिकायत की। हमारे गांव में सड़क नहीं बना है। इस पर भी मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव को फोन लगाया।

Bihar

Aug 14 2023, 11:15

*भाजपा की नई टीम में तेली समाज की अनदेखी से तेली वैश्य समाज नाराज, समाज के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ राम बहादुर प्रसाद गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व से

शिवहर : बिहार प्रदेश में भाजपा की नई टीम का गठन किया गया है। जिसमें तेली वैश्य समाज की अनदेखी की गई है। युक्त बातें अखिल भारतीय तेली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सह वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संपूर्ण वैश्य समाज डॉ राम बहादुर प्रसाद गुप्ता ने कही है।

उन्होंने कहा है कि आबादी के अनुपात में तेली समाज की घोर उपेक्षा की गई है। तेली वैश्य समाज की संख्या के आधार पर उसे नई टीम में जगह मिलनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। 

डॉ गुप्ता ने कहा है समाज की इस अनदेखी का व आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी पर इसका प्रति कुल प्रभाव पड़ेगा। साथ ही पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

 उन्होंने पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया है कि इस पर पुनर्विचार किया जाए ,अन्यथा आनेवाले समय में पार्टी को नुकसान का सामना करना पड़ेगा ।

हालांकि उन्होंने बताया हमारा शुरू से ही पार्टी से संवेदना रही है तथा पार्टी के लिए काम करता रहा हूं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी से लगाव है। इसलिए पार्टी नेतृत्व से विनम्र आग्रह है कि उक्त बातो पर पुनः विचार कि जाएI