Bihar

Aug 13 2023, 20:28

दरभंगा एम्स को लेकर प्रदेश में सियासत जारी, बीजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने राज्य सरकार पर साधा यह बड़ा निशाना

डेस्क : बीते शनिवार को पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि दरभंगा एम्स की शुरुआत हो चुकी है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत गरम हो गई। प्रदेश की सत्तारूढ़ महागठबंधन ने पीएम के बयान पर आपत्ति जताई और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने पीएम के दावों को झूठा कहा। वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेताओ ने इसे लेकर पीएम मोदी और केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। 

वहीं इस मामले को लेकर बीजेपी की ओर से भी महागठबंधन पर पलटवार किया जा रहा है। बीजेपी ने राज्य सरकार पर एम्स के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराने समेत कई आरोप लगाए है। 

इसी कड़ी भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव यादव ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसी को कुछ पता नहीं है। सब बस गीदड़ की तरह बोले जा रहे हैं। अगर यह उत्तर प्रदेश में होता तो योगी सरकार कब का बुलडोजर चलवा चुके होते और एम्स बनकर चल भी रहा होता।

वही हुकुमदेव यादव ने कहा की भारत सरकार ने जिस समय दरभंगा एम्स के लिए मंजूरी दिया था। उससे पहले दरभंगा डीएमसीएच को पूरा सर्वे करने के बाद भारत सरकार की टीम ने डीएमसीएच परिसर को ही डेवलप कर एम्स बनाने की दिशा में कदम रखा। क्योकि DMCH के पास में जमीन है और यह चारों तरफ से सुविधाजनक स्थान पर है। दरभंगा जंक्शन हिंदुस्तान के लगभग सभी मुख्य शहरों से जुड़ा हुआ है। इन सब बातों की इनको पता नही है और राजनीति करने में लगे हुए हैं। उनको जानकारी है नहीं, किसी चीज का और गीदड़ के जैसे बोलने लगते हैं। जैसे उनका कोई एक नेता कहता है हुआ हुआ। तो सभी पीछे से हुआ हुआ करने लगते हैं। 

वही हुकुमदेव यादव ने कहा कि DMCH के जमीन को जो लोग इन्क्रोच किए हुए हैं। उसका इंकोच करने वाले लोग बड़े लोग हैं और उनका संबंध राजनीतिक नेताओं से है। कौन दल के नेता है या नहीं है यह भगवान जाने। वही दूसरी तरफ जो माले ग्रुप है। उसने उस समय जमीन को इंकरोच करवाने वाले में कुछ झुगी झोपड़ी गरीब को बनवा कर, बाकी कुछ महल भी बना लिया। अगर DMCH की यह जमीन उत्तर प्रदेश में होती तो योगी कब न बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त कर दिए होते और यहां पर एम्स बनकर तैयार हो गया होता।

Bihar

Aug 13 2023, 17:55

बीजेपी ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बताया पूरी तरह फेल, इन मामलों की जांच की मांग को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

डेस्क : बिहार भाजपा ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह फेल और भ्रष्टाचार के चरम पर होने का आरोप लगाया है। वहीं इसे लेकर विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने राज्यपाल से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा है। 

राज्यपाल को दिए गए ज्ञापन बीजेपी की ओर से कहा गया है कि बिहार में नीतीश-तेजस्वी के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार विगत एक वर्ष से सत्ता पर काबिज है। यह एक वर्ष बिहार के लिए काला अध्याय साबित हुआ है। राज्य में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से समाप्त हो चुकी है. राज्य में लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचलने का काम किया जा रहा है। बिहार में प्रशासनिक अराजकता है। जंगलराज के द्वार पर खड़े बिहार में सैंकड़ो हत्याएं हो रही हैं। अकेले पटना में एक महीने में 30 हत्याएं हुई हैं। बिहार भाजपा ने नीतीश सरकर पर तुष्टिकरण की राजनीति करने के आरोप लगाया है। हर प्रकार की मांग उठाने वालों पर लाठीचार्च किया जा रहा है। 

बिहार भाजपा ने राज्यपाल से मांग की है कि बिहार में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, अराजकता, धार्मिक उन्माद के प्रति कठोर कार्रवाई हो। छात्र युवा और आम जनता की आवाज को लाठी और गोलियों की मार से दबाना बंद करें। बिहार के युवाओं से 10 लाख सरकारी नौकरी का वादा पूरा करे। शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दे। भाजपा कार्यकर्त्ता शहीद विजय सिंह के हत्यारों को सजा दे।

नीतीश सरकार में 1700 करोड़ रुपये के सुल्तानगंज- अगुवानी पुल ध्वस्त घटना में संलिप्त भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही जल्द हो। नीतीश सरकार में बालू माफिया, शराब माफिया एवं जमीन माफिया का प्रशासन से गठजोड़ हो जाने के कारण अपराध चरम पर है । भाजपा यह मांग करती है की इन सभी घटनाओं को वर्गीकृत करके न्यायिक जांच करायी जाए।

वहीं भाजपा ने कहा कि 2015-2016 के बजट में भारत सरकार ने 1264 करोड़ के लगत से 750 बेड की दरभंगा एम्स की स्वीकृति दी थी | लेकिन बिहार सरकार के लापरवाही नीतीश कुमार की उदासीनता के चलते अधर में लटका हुआ हैं, जबकि तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने एनडीए सरकार में रहते हुए दरभंगा DMCH परिसर के 200 एकड़ जमीन पर एम्स निर्माण हेतु कैबिनेट से पारित करके प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा था। भारत सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद DMCH में मिट्टी भराई का काम चालू भी राज्य सरकार द्वारा कर दिया गया था, किन्तु महागठबंधन सरकार बनते ही मुख्यमंत्री ने दरभंगा एम्स को अटकाने के चक्कर में पहले अशोक पेपर मील फिर बागमती नदी के किनारे जहाँ 30 से 40 फीट गहरी खाई हैं, उसमें एम्स निर्माण भी घोषणा कर दी। डी. एम. सी. एच के प्रारम्भिक दो चरण के कार्य प्रारम्भ होने बाद, बार-बार स्थल बदलने का औचित्य नही था। इससे साफ़ हैं की नीतीश कुमार की सरकार बिहार में एम्स निर्माण नहीं करना चाहती हैं।

Bihar

Aug 13 2023, 09:38

पटना जिले में 60 महादलित समुदाय के गांव और टोलों में स्वतंत्रता दिवस के विशेष समारोह का होगा आयोजन, बुजुर्ग करेंगे झंडोत्तोलन

डेस्क : राजधानी पटना में स्वतंत्रता दिवस समारोह गांधी मैदान के अलावा जिले के 60 महादलित समुदाय के गांव और टोलों में विशेष तौर पर आयोजित होगा। महादलित समुदाय के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति झंडा फहराएंगे। 

सुरक्षा की दृष्टि से गांधी मैदान को छह जोन में बांटा गया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी रहेंगे। मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में होगा, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार झंडोतोलन करेंगे।

गांधी मैदान के चारों ओर सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन वहां वाटर एटीएम, चिकित्सा टीम, 10 एंबुलेंस, डॉक्टर पारा मेडिकल स्टाफ और आवश्यक दवाओं के साथ चिकित्सा टीम रहेगी। 

गांधी मैदान के सभी प्रमुख गेट पर डॉक्टरों की तैनाती रहेगी। पटना एम्स, पीएमसीएच, एनएमसीएच, आईजीआईएमएस, गार्डिनर रोड एवं अन्य अस्पतालों में इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध रहेगा। दो अग्निशमन टीम भी गांधी मैदान के बाहर रहेगी।

Bihar

Aug 13 2023, 09:28

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पूरे प्रदेश में पुलिस-प्रशासन को किया गया अलर्ट, राजधानी पटना में 11 सौ से अधिक जवान रहेंगे तैनात

डेस्क : स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पटना समेत पूरे बिहार में पुलिस-प्रशासन को अलर्ट किया गया है। इसे लेकर पटना में 11 सौ अधिक सुरक्षा जवान तैनात रहेंगे।

एडीजी जितेंद्र गंगवार ने शनिवार को बताया कि छह डीएसपी, 126 अफसर, 422 लाठीबल, 35 सशस्त्रत्त्बल एवं 55 पुलिस कर्मियों को सादे लिवास में प्रतिनियुक्त किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा दो कंपनी सशस्त्रत्त्बल एवं तीन कंपनी लाठीबल मुहैया कराया गया है। दो दर्जन से अधिक सशस्त्रत्त् पुलिस कंपनियों को तैयार रहने को कहा गया है। 

गांधी मैदान व आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है। सुरक्षा के मद्देनजर गांधी मैदान में अस्थाई थाना खोला गया है। एसएसपी के मुताबिक, वहां 24 घंटे कर्मियों की तैनाती की गई है।

वहीं पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान गांधी मैदान परिसर सहित यहां आने-जाने वाले मार्ग में पुलिसकर्मियों का कड़ा पहरा रहेगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों सहित अतिरिक्त बल की तैनाती रहेगी। स्वतंत्रता दिवस पर गांधी मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया जाता है। वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराने के अलावा झाकियां निकाली जाती है। इस दौरान वीवीआईपी, गणमान्य व आम लोग शिरकत करते हैं।

Bihar

Aug 11 2023, 10:36

बड़ी खबर : छह साल से फरार चल रही सृजन घोटाले में आरोपी रजनी को सीबीआई ने गाजियाबाद से किया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर आज पहुंची पटना

डेस्क : राज्य के बहुचर्चित सृजन घोटाले की सरगना रजनी प्रिया को सीबीआई ने दिल्ली के पास गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके से गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। राजेंद्र नगर के वेद इन्क्लेव से गिरफ्तारी के बाद उसे गाजियाबाद की विशेष अदालत में पेश किया गया। यहां से सीबीआई को उसे दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर बिहार लाने की अनुमति मिल गई। रजनी भागलपुर की सृजन सहयोग समिति की संस्थापक स्वर्गीय मनोरमा देवी की बहू है।

सीबीआई की टीम रजनी प्रिया को लेकर गुरुवार की शाम नई दिल्ली से तेजस एक्सप्रेस से आज पटना आई है। संभवत आज शुक्रवार को उसे पटना कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके बाद उसे भागलपुर ले जाया जाएगा। वहां उससे घोटाले से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी। इस मामले में रजनी प्रिया मुख्य आरोपित है। 

मनोरमा देवी की मौत के बाद सृजन की बागडोर रजनी प्रिया ने पति अमित कुमार के साथ संभाली थी। सृजन की सचिव होने के नाते रजनी 23 मामलों में आरोपी बनाई गई है। घोटाले का खुलासा होने के बाद वह पति और दो बच्चों के साथ फरार हो गई थी। पूछताछ में उसने बताया कि फरारी की अवधि में पति की मौत हो गई। हालांकि सीबीआई इसकी हकीकत पता कर रही है। सीबीआई रजनी से इस बारे में भी पूछताछ करेगी। क्योंकि, अमित भी मुख्य अभियुक्त है और उसके संबंध कई सफेदपोशों व अधिकारियों से थे।

बता दें सृजन घोटाले का खुलासा 2017 में होने के बाद राज्य सरकार की अनुशंसा पर सीबीआई ने जांच शुरू की थी। तभी से वह फरार थी। इस बीच, सीबीआई ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अब तक की जांच में सृजन में एक हजार करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। इसमें 24 मामले दर्ज किये गए हैं।

Bihar

Aug 10 2023, 10:10

बिहार बीजेपी प्रभारी तावड़े का बड़ा बयान, कहा-कुशासन के पथ पर अग्रसर बिहार सरकार

डेस्क: बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े ने प्रदेश के नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बिहार सरकार कुशासन के पथ पर अग्रसर है। 

तावड़े नेजारी बयान में कहा कि वर्ष 2020 के चुनाव में भाजपा ने गठबंधन में बड़ी पार्टी होते हुए भी अपने वायदे को निभाया और तीसरे बड़े दल जदयू को सत्ता की चाभी सौंपी।

उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में एक वर्ष में अपराध की घटनाओं में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। रोज हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। महिलाओं पर अत्याचार और जघन्य अपराध में अभूतपूर्व बढ़ोतरी हुई है। बिहार में पुलिस प्रशासन का इकबाल कम हुआ है। 

बिहार के नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं। अपनी पहली कैबिनेट में ही 10 लाख सरकारी नौकरियों का वादा करने वाले लोग अब उन युवाओं पर लाठी से प्रहार कर रहे हैं। शिक्षक अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज और उसके विरोध में भाजपा द्वारा किए गए प्रदर्शन पर भी लाठी चलाई गई। बिहार की शैक्षणिक स्तर में लगातार गिरावट हो रही है। भ्रष्टाचार में तेजी से वृद्धि हुई है। 

भाजपा के साथ रहते हुए डबल इंजन की सरकार में जहां बिहार प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा था, वहीं अब बिहार कुशासन की चोट सह रहा है।

Bihar

Aug 10 2023, 09:42

सीएम नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा

डेस्क: बीते कुछ दिनो से प्रदेश मे लगातार हो रही बारिश से नदियों के जलस्तर मे बढोत्तरी जारी है। जिसे लेकर सीएम नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। 

मुख्यमंत्री अटल पथ होते हुए जेपी सेतु पहुंचे और गंगा नदी के किनारे बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया।

भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा नदी के आसपास के इलाकों की स्थिति को देखा और अधिकारियों से उनकी जानकारी ली। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह अलर्ट रहें और सारी तैयारी पूर्ण रखें। 

भ्रमण के दौरान वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, पटना के जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह मौजूद थे।

Bihar

Aug 09 2023, 09:31

बिहार कैबिनेट की बैठक मे 9 एजेंडो पर लगी मुहर,दुर्घटना में मृत्यु होने पर प्रवासी मजदूरों के परिजनों को अब दो लाख रुपये अनुदान मिलेगा

डेस्क: बिहार कैबिनेट की मीटिंग कुल नौ एजेंडों पर मुहर लगी है। बिहार संग्रहालय से पटना संग्रहालय को जोड़ने वाले सब-वे निर्माण योजना के पुनरीक्षित प्राक्कलन पांच सौ बयालीस करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

श्रीमती दादी जी स्नैक्स पटना और एएफ़पी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी हाजीपुर को वित्तीय प्रोत्साहन क्लीयरेंस की स्वीकृति दी गई है।

जैव विविधता पर्षद में एक जैव स्थानिक विश्लेषक के पद का सृजन किया गया है. राघोपुर और गड़खा में आईटीआई संस्थान की स्थापना के लिए 86 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है .वहीं इसके लिए चार करोड़ 68 लाख की राशि की स्वीकृति दी गई है.

प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना संशोधन नियमावली 2023 को लागू करने की स्वीकृति दी गई है।

जिसमे दुर्घटना में मृत्यु होने पर प्रवासी मजदूरों के परिजनों को अब दो लाख रुपये अनुदान मिलेगा। अभी तक अनुदान की राशि एक लाख रुपये थी। इस योजना के दायरे में बिहार के बाहर रह रहे करीब 40 लाख प्रवासी मजदूर आएंगे।

 दुर्घटना में प्रवासी मजदूरों की मृत्यु पर अब दो लाख जबकि स्थायी पूर्ण अपंगता पर 75 हजार की जगह एक लाख और स्थायी आंशिक अपंगता की स्थिति में 37500 की जगह 50 हजार मिलेंगे। शहरी आजीविका मिशन के तहत सामाजिक जागरूकता एवं संस्थागत विकास क्रियान्वयन के लिए जीविका को हस्तांतरित करने से संबंधित समझौता प्रारूप की स्वीकृति दी गई है.

Bihar

Aug 08 2023, 09:19

राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई जिलों मे दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश, आज भी भारी बारिश और वज्रपात की मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

डेस्क : राजधानी पटना समेत सूबे में रविवार को शुरू हुआ बारिश का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। पटना सहित 20 जिलों में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। 

राज्य में सर्वाधिक बारिश मुजफ्फरपुर के मुसहरी में 131.2 मिमी दर्ज की गई। वहीं पटना में 52 मिमी बारिश हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकतर जिलों में एक दो जगहों पर वज्रपात और मेघ गर्जन की चेतावनी जारी की गई है। 

आज मंगलवार को सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सहरसा, कटिहार और पूर्णिया जिलों में एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश का औरेंज अलर्ट है। 

वहीं किशनगंज, पश्चिमी चंपारण, सारण, गोपालगंज एवं वैशाली के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। 

पटना में आज मंगलवार को आंशिक से मध्यम बारिश की स्थिति बनी रहेगी। यहां सोमवार को दिन भर रुक रुककर बारिश होती रही। बादलों के छाने और बारिश जारी रहने से अधिकतर शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री तक नीचे आ गया है।

Bihar

Aug 08 2023, 09:18

सीएम नीतीश का एलान, बिहार संग्रहालय में गांधी जयंती पर आम आदमी को निशुल्क प्रवेश मिलेगा

डेस्क: संग्रहालय में गांधी जयंती (2 अक्टूबर) पर आम आदमी को निशुल्क (मुफ्त) प्रवेश मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा की। 

उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर, 2017 को बापू के जन्मदिन पर म्यूजियम का निर्माण पूरा हुआ और इसे पूरे तौर पर शुरू कर दिया गया था। लिहाजा, इस दिन संग्रहालय में सबको मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा। यही नहीं, उनके लिए चाय-पानी की भी व्यवस्था की जाएगी।

इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमारने बिहार म्यूजियम बिनाले के दूसरे संस्करण और जी-20 देशों की प्रदर्शनी टुगेदर वी आर्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बिहार म्यूजियम से जुड़ी कई रोचक बातें साझा कीं। 

उन्होंने कहा कि पटना म्यूजियम में दीर्घाओं की कमी के कारण ही बिहार म्यूजियम के निर्माण की योजना बनी। पटना म्यूजियम में भ्रमण के दौरान उन्होंने देखा कि इसका भवन छोटा है और बड़ी संख्या में उपलब्ध प्रदर्शों व मूर्तियों को आधुनिक तरीके से नहीं रखा गया है। कौन सी चीज किस समय की है, उसका क्या महत्व है, यह भी नहीं लिखा गया था। उसी समय मैंने निर्णय लिया कि पटना में अंतरराष्ट्रीय मानक का म्यूजियम बनाया जाए, ताकि बिहार की प्राचीन धरोहरों को सुरक्षित रख सकें और बिहार के गौरवपूर्ण इतिहास से नयी पीढ़ी को अवगत करा सकें। पुरानी चीजों को सहेजना जरूरी है। साथ ही नई तकनीक पर निर्भरता ठीक नहीं है।

सीएम ने कहा कि बिहार म्यूजियम का उद्देश्य ही बिहार की प्राचीन धरोहरों को सुरक्षित रखना और इसके गौरव पूर्ण इतिहास से नई पीढ़ी को अवगत कराना है।