मेरी माटी अपना देश अंतर्गत प्रखंड प्रमुख विजया सिंह ने लोगों साथ किया वृक्षारोपण
बगहा: हिंदुस्तान के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ राष्ट्रीय पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर9अगस्त से पूरे देश में मेरी
माटी-मेरा देश अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश को अमृत महोत्सव का संज्ञा देकर कृतिमान स्थापित किया है।
इस दौरान बगहा पुलिस जिला के मधुबनी प्रखंड प्रमुख सह जिलाध्यक्षा भाजपा महिला मोर्चा बगहा विजया सिंह ने प्रधानमंत्री के सपना और अभियान को सफल बनाने के लिए मधुबनी प्रखंड के समीप खोतअहवा पंचायत के गोबरहिया गांव के स्कूल परिसर में भाजपा महामंत्री सोना दुबे एवं अन्य महिला कार्यकर्ताओं तथा स्कूली बच्चियों के साथ दर्जनों की संख्या में फलदार वृक्ष लगाकर " पंच प्राण प्रतिज्ञा" पूरी की।
इस दौरान भाजपा नेत्री विजया सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हम भारतवासियों को देश हित व संरक्षण के मद्देनजर बड़ी जिम्मेदारी के साथ पौधरोपण करने की जो कार्य सौंपा है। उसे निभाने में अपनी सर्वस्व न्योछावर करने में कोई कोताही नहीं करूंगी।
आगे उन्होंने कहा कि आज की परिवेश में जलवायु परिवर्तन में वायुमंडल में कार्बनडाई ऑक्साइड का बढ़ोतरी पूरे विश्व मानस पटल पर खतरे की घन्टी बज रही है। इसका एक मात्र उपाय है कि पॉल्यूशन से बचने के लिये प्रत्येक व्यक्ति को एक एक पेड़ लगाना बेहद जरूरी है। प्रति वर्ष यदि प्रत्येक व्यक्तियों के द्वारा एक एक पेड़ लगाया जाय तो प्राकृतिक आपदा से बहुत कुछ हद तक बचा जा सकता है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पूरे देश में मेरी माटी-मेरा देश अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत देश-भर में ‘अमृत कलश यात्रा’ निकाली जा रही है।
देश के गांव-गांव से, कोने-कोने से, 7500 कलशों में मिट्टी लेकर ये ‘अमृत कलश यात्रा’ देश की राजधानी दिल्ली पहुचेंगी।यात्रा अपने साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से पौधे लेकर भी आएगी. 7500 कलश में आई मिट्टी और पौधों को मिलाकर नेशनल वार मेंमोरियल के समीप ‘अमृत वाटिका’ का निर्माण किया जायेगा।यह ‘अमृत वाटिका’, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत का ’ भव्य प्रतीक बनेगी
Aug 12 2023, 22:03