जिला आर्य समाज के द्वारा वाल्मीकि नगर में चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन।
![]()
वाल्मीकि नगर चंपारण जिला आर्य समाज एवं आर्य पुरोहित सभा के तत्वधान में श्रावणी उपाकर्म के अवसर पर दिन रविवार 6 अगस्त 2023 से 9 अगस्त 2023 दिन बुधवार तक चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन स्थानीय आर्य समाज वाल्मीकि नगर में किया जा रहा है।
वाल्मीकि नगर आर्य समाज के मंत्री अधिवक्ता राम अवध सिंह ने बताया कि आर्यों का मेला आज रविवार 6 अगस्त से शुरू हुआ है। इस मेला में वृहद गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में भजन,प्रवचन एवं सत्संग विभिन्न सत्रों के द्वारा चलेगा।
इस यज्ञ में आए चंपारण जिला आर्य सभा के पुरोहित महंथ प्रसाद, विनोद कुमार आर्य, पंडित वीर शमशेर, हरेंद्र किशोर ठाकुर आदि के साथ आर्य समाज के समस्त पदाधिकारी गण बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए।
आर्य समाज के मंत्री अधिवक्ता राम अवध सिंह ने बताया,कि इस कार्यक्रम में कार्यकारिणी समिति के डां संजय कुमार सिंह चिकित्सा पदाधिकारी वाल्मीकि नगर, रविकांत प्रसाद गुप्ता, संवेदक सुरेंद्र कुशवाहा, ओमप्रकाश,धनंजय कुमार शर्मा, चंदेश्वर ठाकुर आदि समेत भारी संख्या में आर्य समाज के पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
Aug 06 2023, 21:49