बगहा के जिला भाजपा युवा मोर्चा ने गंड़क पार तमकुहवा में हस्ताक्षर अभियान चलाया
![]()
बगहा: मधुबनी मंडल के तमकुहवा में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित हस्ताक्षर अभियान में मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, राजसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे एवं बगहा विधायक राम सिंह,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह,अनेक कार्यकर्तओं एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी शामिल रहे।बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज,भ्रष्टाचार, बेरोजगारी,अराजकता,बढ़ते अपराध और 10 लाख नौकरी का झूठा वादा करने के विरोध में भाजपा द्वारा राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत मधुबनी मंडल के तमकुहवा में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने हस्ताक्षर अभियान के तहत पट्टिका पर हस्ताक्षर कर के अभियान का शुभारंभ करते हुए सूबे की महागठबंधन सरकार पर जमकर बिफरे।उन्होंने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार और कुशासन सर चढ़कर बोल रहा है।
लगभग एक साल के कार्यकाल में 10 लाख सरकारी नौकरी के खोखले वादे करने वाली सरकार ने रोजगार मांगने वाले बेरोजगार छात्र - युवाओं पर लाठी बरसाया है और बिजली मांगने पर गोली मारने जैसे अपराधों से बिहार सिसकने लगा है।राजसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने हस्ताक्षर अभियान के दौरान कहा कि कलम की ताकत सरकार की लाठी -गोली पर भारी पड़ेगी।
बिहार की जनता चाचा-भतीजा की विदाई करने के लिए मूड बना चुकी है। उन्होंने हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिए मधुबनी मंडल की जनता के प्रति आभार जताया।
मौके पर बगहा विधायक राम सिंह,जिला महामंत्री सुजीत चौरसिया, पंकज झुनझुनवाला,यूवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह, उपाध्यक्ष विकाश गौतम, पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, सिद्धार्थ सिंह ,नगर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, गोविंद जायसवाल, शेखर सुमन, अनुराग मणि तिवारी, सुबोध कुमार आदि लोग उपस्थित रहे
Aug 05 2023, 21:51