किसानों को उत्तम खेती की सिंचाई को लेकर अनुमंडलीय स्तर पर लगा विद्युत कनेक्शन कैम्प, किसानो की उमड़ी रही भीड़*
बगहा : अनुमंडल क्षेत्र के किसानों को उत्तम कृषि को लेकर आसानी के साथ सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराया जा सके। जिसको लेकर अनुमंडल प्रशासन की पहल पर विद्युत प्रमंडल बगहा द्वारा अनुमंडल मैदान परिसर में विशेष बिधुत कृषि कनेक्शन कैम्प लगाया गया।
इस कैंप में सुबह से ही सातों प्रखंडो से भारी संख्या में किसान अपना बिजली कनेक्शन के लिए पहुंचे हुए थे। विद्युत प्रमंडल बगहा कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने बताया कि किसानों की सुविधा को लेकर कैम्प में प्रखंडवार अलग अलग टेबल लगाया गया था। जहाँ विद्युत सहायक अभियंता, कनीय अभियंता व कर्मी आदि मौजूद रहे। जिनके देख रेख में किसानों का आवश्यक कागजातों की जांच कर किसानों को बिजली का कनेक्शन दिया गया।
वही कार्यपालक अभियंता ने बताया कि सुबह से ही भीषण उमस भरी मौसम को देखते हुए किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था भी किया गया था। कनेक्शन को लेकर पूर्व से किसानों को अवगत कराया गया था कि बिजली कनेक्शन को लेकर किसानों को आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो व भूमि का रसीद व दस्तावेज के साथ-साथ अपने बिजली विपत्र पत्र को लाना होगा। जिसके जांच के बाद किसानो को कैम्प में कनेक्शन दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बिजली से खेतों की सिंचाई करना किसानों के लिए काफी लाभदायक होगा। इससे किसान कम लागत में खेतों की सिंचाई कर सकते हैं। बिधुत कार्यपालक अभियंता ने बताया कि कैम्प में सुबह से किसानों की भारी भीड़ उमड़ी रही ढाई बजे तक छह सौ से अधिक किसानों को कनेक्शन दे दिया गया था। अभी कैम्प में भीड़ बनी है सम्भावना हैं कि करीब एक हजार किसानों को कनेक्शन उपलब्ध कराया जा सकेगा।
मौके पर कैम्प में सहायक अभियंता बगहा नीरज कुमार कनीय अभियंता संजय शर्मा कर्मी चंदन कुमार लालन पासवान अजीत कुमार यादव प्रियेश कुमार श्रीवास्तव आदि अभियंता व कर्मी मौजूद रहे।
Aug 03 2023, 09:24