*महंत कमल नयन दास शास्त्री महाराज के आगमन पर उनका भव्य स्वागत*
![]()
कमलेश मेहरोत्रा लहरपुर (सीतापुर)। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम गोकुलपुर मुबारकपुर में नवनिर्मित दरी फैक्ट्री के प्रांगण में श्री गुरु पूजा कार्यक्रम का आयोजन उमेश पुरी के द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से अनंत विभूषित श्री श्री 1008 पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास महाराज अध्यक्ष श्री राम जन्मभूमि के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास शास्त्री महाराज के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक उमेश पुरी, डॉ हर्ष पुरी एवं उनके परिवार ने श्रद्धा पूर्वक गुरु पूजा की, महंत कमलनयन दास शास्त्री महाराज ने आए हुए सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया, इस मौके पर विशेष पूजा अर्चना कर उपस्थित लोगों ने गुरु पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया, महंत कमल नयन दास शास्त्री महाराज ने नवनिर्मित फैक्ट्री का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधान परिषद सदस्य भरत त्रिपाठी, पूर्व विधायक सुनील वर्मा, सपा नेता ओमेंद्र वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख परमेश्वर भार्गव, बार एसोसिएशन अध्यक्ष देवेंद्र पांडे, एडवोकेट प्रमोद बाजपेई ,जिला पंचायत सदस्य मनोज गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र अवस्थी, मास्टर केशव राम वर्मा, पंडित मुकंदे लाल त्रिवेदी, विजय वर्मा, पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर, समाजसेवी विशाल कपूर, कन्हैया मेहरोत्रा, संजू पुरी, उत्तम वर्मा, श्री नारायण मेहरोत्रा, हरीश रस्तोगी, रमा निकेत सिंह सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।






Jul 28 2023, 16:04
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.2k