उप विकास आयुक्त की उपस्थिति में किया गया धान की सीधी बुवाई तकनीक का प्रक्षेत्र प्रदर्शन
नवादा :- आज अकबरपुर प्रखंड के कझिया ग्राम में जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम अंतर्गत धान की सीधी बुवाई तकनीक का प्रक्षेत्र प्रदर्शन दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त, नवादा के गरिमामय उपस्थिति में किया गया। इस दौरान उन्होंने धान की सीधी बुवाई तकनीक के कार्य को सराहा तथा उन्होंने किसानों को इस तकनीक अपनाने हेतु जोर दिया।
![]()
इस कार्यक्रम के अनुसार कृषि विज्ञान केंद्र, ग्राम निर्माण मंडल नवादा के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ रंजन कुमार सिंह ने धान की सीधी बुवाई के बारे में विस्तृत जानकारी दिया और उन्होंने इसके फायदे के बारे में भी लोगों को बताया।
इस कार्यक्रम अंतर्गत अकबरपुर प्रखंड के 5 चयनित ग्राम कझिया, गोपालपुर, डेरवा, डेढ़गांव एवं महानंदपुर हैं। इन चयनित ग्राम में खरीफ मौसम में 595 एकड़ में बुवाई हो रही है।
इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के सस्य वैज्ञानिक रविकांत चैबे, सुधीर तिवारी जिला उद्यान पदाधिकारी नवादा, बिसा समस्तीपुर से तकनीकी सहायक भोला कुमार एवं प्रगतिशील कृषक मनोज कुमार के साथ अन्य कृषक भी उपस्थित रहे।









Jul 20 2023, 18:47
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.1k