निवार्चक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के गतिविधियों का सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
नवादा:- श्री दीपक कुमार मिश्रा प्रभारी जिला पदाधिकारी, नवादा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय के सभागार में पीपीटी के माध्यम से निवार्चक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के गतिविधियों का सहायक निर्वाची पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
21 जुलाई 2023 से 21 अगस्त 2023 तक सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के गाइड लाईन के अनुसार ससमय कार्य करना सुनिश्चित करें। मृत व्यक्तियों को मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया।
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को कहा गया कि मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर मतदाता सूची से मृत व्यक्तियों का नाम हटाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा आशा, सेविका आदि से अपेक्षित सहयोग लेने का निर्देश दिया गया। मतदाता बनने के लिए सभी शर्तें पूर्ण करने वाले नागरिकों को शत-प्रतिशत मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं। दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं को भी सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में श्री महेष कुमार पासवान उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि अहर्ता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के क्रम में पुनरीक्षण एवं पूर्व गतिविधियों के अन्तर्गत मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया।
भारत निर्वाचक आयोग के अनुसार मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण, पुनरीक्षण एवं पूर्व गतिविधियों के अन्तर्गत सम्पन्न करते हुए अहर्ता तिथि 01.01.2024 के आधार पर प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाषन 17.10.2023 को करना निर्धारित है। शत-प्रतिशत मतदान केन्द्रांे पर जाकर सभी मतदाताओं का सत्यापन का कार्य 29 जुलाई 2023 को किया जाना है। मतदान केन्द्रों के प्रारूप सूची की तैयारी का कार्य 05 अगस्त 2023 तक पूर्ण किया जाना है। मतदान केन्द्रों के प्रारूप सूची का प्रकाशन 10 अगस्त 2023 को किया जाना है। दिनांक 10 अगस्त 2023 से 19 अगस्त 2023 तक मतदान केन्द्रों के प्रारूप सूची एवं दावा एवं आपत्ति प्राप्त किया जाना है।
जिले का जनगणना के अनुसार सेक्स रेशियो 939 है, जबकि ईपिक का रेशियो 1924 है। सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ के माध्यम से चुनावी पाठषाला आयोजित करने का निर्देश दिया गया।
आज की बैठक में श्री अखिलेष कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, श्री सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी क्रमषः पकरीबरावां, रोह, हिसुआ, रजौली, गोविन्दपुर, वारिसलीगंज के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।





Jul 18 2023, 17:29
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.8k